लालसोट: प्रकृति को समर्पित रहा विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन, 292 बूथों पर हुआ वृक्षारोपण लालसोट विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। विधानसभा क्षेत्र के 292 बूथों पर प्रत्येक बूथ पर 10 पौधे लगाकर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को गति दी गई। विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण, फल वितरण एवं ठंडाई सेवा का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी पान मोतीलाल शाहजहांनपुरा ने बताया कि डूंगरपुर स्थित विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन शामिल हुए। मीणावाटी लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं लालसोट नगर मंडल भाजपा ने नगर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। जिला चिकित्सालय लालसोट में 51 पौधे लगाए गए, मरीजों को फल वितरित किए गए तथा बड़ाया धर्मशाला पर राहगीरों को ठंडाई पिलाई गई। महाकाली मंदिर, लालसोट में विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।
लालसोट: प्रकृति को समर्पित रहा विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन, 292 बूथों पर हुआ वृक्षारोपण लालसोट विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। विधानसभा क्षेत्र के 292 बूथों पर
प्रत्येक बूथ पर 10 पौधे लगाकर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को गति दी गई। विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण, फल वितरण एवं ठंडाई सेवा का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी पान मोतीलाल शाहजहांनपुरा ने बताया कि डूंगरपुर स्थित विधायक
आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन शामिल हुए। मीणावाटी लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं लालसोट नगर मंडल भाजपा ने नगर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। जिला चिकित्सालय लालसोट में 51 पौधे
लगाए गए, मरीजों को फल वितरित किए गए तथा बड़ाया धर्मशाला पर राहगीरों को ठंडाई पिलाई गई। महाकाली मंदिर, लालसोट में विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।
- थाना सैंथल में छात्रों का थाना भ्रमण, पुलिस ने कानून, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा की दी जानकारी दौसा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत थाना सैंथल में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता एवं थाना भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पुलिस व्यवस्था से परिचित कराना तथा उनमें कानून के प्रति विश्वास और जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका, जनसेवा, अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही छात्रों को थाने के विभिन्न कार्यालयों, मालखाना, अभिलेख कक्ष, आगंतुक कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को गुड टच–बैड टच, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, सड़क सुरक्षा नियमों तथा आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, नैतिक मूल्यों, संविधान और कानून के प्रति सम्मान रखने तथा जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल और व्यवहारिक तरीके से समाधान किया। पुलिस विभाग ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पुलिस से जोड़ना, उनमें सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में कानून के प्रति सम्मान और विश्वास की भावना को मजबूत करना है।4
- *संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास* जी की 650 वीं जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे *सामाजिक समरसता अभियान*का शुभारंभ जयपुर जिले के एस एम एस इंडोर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती पर 05 अगस्त 2026 को एस.एम.एस इंडोर स्टेडियम में* होने वाले *कलश वंदन रथ यात्रा का विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके रथ यात्रा का प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, व अन्य भाजपा के पदाधिकारी पहुंचे पर संत रविदास जिंदाबाद के नारे लगाए जय श्री राम जय श्री राम भारत माता की जय से गूंजा मंच सत्ता ओर संगठन एक ही मंच पर मौजूद सत्ता ओर संगठन एक साथ शांति का आज आज ही मंच पर करेंगे सम्मान इस मौके पर काफी दूर दराज से आए गुरु, साधु संत महात्मा व भाजपा के सभी पदाधिकारी गण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे4
- नरोली डांग, तलावड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों को फाटक के इंतजार से तत्काल राहत; दिल्ली–मुंबई रेलमार्ग पर परिचालन होगा और अधिक सुरक्षित* *सवाई माधोपुर-गंगापुर सिटी सेक्शन में सुरक्षा और परिचालन दक्षता की दिशा में बड़ा कदम* कोटा। सवाई माधोपुर–गंगापुर सिटी रेलखंड पर नारायणपुर–टटवाड़ा स्टेशन यार्ड स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 172 के स्थान पर लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही एलसी-172 को सड़क यातायात के लिए स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अब इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को रेल फाटक पर रुककर प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी तथा वर्षभर सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा के निर्देशन में सुरक्षा, संरक्षा और परिचालन दक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूर्ण किया गया है। यह आधुनिक आरओबी 860 मीटर लंबा है, जिसमें 628 मीटर लंबी एप्रोच रोड तथा 7.5 मीटर चौड़ा दो-लेन कैरिजवे बनाया गया है। पुल का निर्माण 7 स्पैन (1×36 मीटर, 5×25 मीटर एवं 1×28 मीटर) पर किया गया है तथा रेल स्तर से इसकी न्यूनतम ऊंचाई 6.8 मीटर रखी गई है, जिससे रेल परिचालन पूरी तरह सुरक्षित एवं निर्बाध रहेगा। उन्होंने बताया कि यह आरओबी देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शामिल दिल्ली–मुंबई रेलखंड के नारायणपुर–टटवाड़ा सेक्शन पर बनाया गया है। इसके शुरू होने से नारोली डांग गांव, तलावड़ा तथा आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों को जाम एवं लंबी प्रतीक्षा से राहत मिलेगी। इससे यात्रा समय घटेगा, ईंधन की बचत होगी तथा स्थानीय आवागमन पहले की तुलना में अधिक तेज और सुगम होगा। श्री जैन ने बताया कि एलसी-172 के स्थायी रूप से बंद होने से रेल एवं सड़क दुर्घटनाओं की आशंका में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही, फाटक के खुलने और बंद होने से ट्रेनों के परिचालन में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी, जिससे ट्रेनों की समयबद्धता और परिचालन दक्षता में भी सुधार होगा। फाटक पर कार्यरत कर्मचारियों को अन्य आवश्यक परिचालन कार्यों में पुनर्नियोजित किया जाएगा, जिससे उपलब्ध मानव संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षित रेल अवसंरचना और आधुनिक सड़क संपर्क उपलब्ध कराना पश्चिम मध्य रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह आरओबी न केवल आमजन के आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।1
- गंगापुर सिटी: यातायात नियमों को लेकर बड़ा प्रशासनिक अलर्ट, अब नहीं चलेगी सिफारिशों की धाक! गंगापुर सिटी: यातायात नियमों को लेकर बड़ा प्रशासनिक अलर्ट, अब नहीं चलेगी सिफारिशों की धाक! विशेष संवाददाता, गंगापुर सिटी: जिला मुख्यालय सहित पूरे गंगापुर सिटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर चौराहों तक पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं, लेकिन इस पूरी मुहिम का सीधा संदेश आम जनता के लिए है—'नियम मानोगे, तो सुरक्षित रहोगे।' सिफारिश करने वाले बन रहे हैं जान के दुश्मन गंगापुर सिटी की सड़कों पर अक्सर देखने को मिलता है कि चालान कटते ही लोग रसूखदारों और परिचितों की 'सिफारिश' का ढोंग रचने लगते हैं। पुलिस और जागरूक नागरिकों का स्पष्ट मानना है कि जो लोग नियम तोड़ने पर आपको बचाने के लिए फोन घुमाते हैं या सिफारिश करते हैं, वे आपके मददगार नहीं, बल्कि आपको सीधे मौत के कुएं में धकेल रहे हैं। कानून से बचना सुरक्षा की गारंटी नहीं है, बल्कि यह हादसों को खुला निमंत्रण देना है। नाबालिगों को वाहन देने वाले अभिभावक आएं होश में शहर की गलियों और मुख्य बाजारों में फर्राटा भरते नाबालिग बाइक चालकों पर प्रशासन की पैनी नजर है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अपने नाबालिग बच्चों को गाड़ियां थमाना कोई लाड-प्यार नहीं, बल्कि उन्हें अपने हाथों से मौत के मुंह में धकेलने जैसा संगीन अपराध है। बिना लाइसेंस और अधूरी समझ के साथ सड़कों पर दौड़ते ये बच्चे न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी काल बन रहे हैं। नए कड़े नियम लागू: सीधी जेल और भारी जुर्माना गंगापुर सिटी में नए और सख्त यातायात कानून प्रभाव में आ चुके हैं। अब नाबालिग द्वारा वाहन चलाते पकड़े जाने पर सीधे माता-पिता/वाहन मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें भारी-भरकम जुर्माना, जेल की सजा और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द करना शामिल है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी तरह की सिफारिश या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपनी और अपने परिवार की सलामती के लिए नियमों का पालन करें।1
- आदिवासी दिवस की फुल तैयारी कौन देखो भाई क्या रैली निकाल रही हैआज से आदिवासी दिवस के दिन दौसा में मासूम शर्मा का एंट्री होने वाली है सभी भाई 9 तारीख को ज्यादा से ज्यादा संख्या मेंबना1
- हेलीकाप्टर मे घूम रहे मुख्यमंत्री के बच्चे और हमारे बच्चे😢😢😢 *नेता के बच्चों के लिए उड़ान, युवाओं के लिए पेपर लीक और बिकती नौकरियां!* ❌ एक तरफ हेलीकॉप्टर की सैर और शाही ठाठ-बाठ है… तो दूसरी ओर झारखंड का युवा पेपर लीक, भर्ती घोटालों और लाठियों का सामना कर रहा है। जमीन बेचकर पढ़ने वाले छात्र आज बारिश में अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। *हेमंत सोरेन जी, झारखंड का युवा अब चुप नहीं बैठेगा — हिसाब लेकर रहेगा।* ✊🏻1
- लालसोट : विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर पूजा-हवन व पौधरोपण, दीर्घायु की कामना विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर कपिल आश्रम फाउंडेशन, लालसोट में पूजा-अर्चना, हवन एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतों के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में विधायक की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े संत, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2
- आरयूआईडीपी संवाद में शहर के विकास पर मंथन, 19.76 करोड़ की परियोजनाओं पर नागरिकों से मांगे सुझाव दौसा, 5 अगस्त। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के तहत दौसा शहर में प्रस्तावित 19.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को लेकर बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में 'आरयूआईडीपी संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लेकर शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता खेमराज मीणा ने बताया कि परियोजना के तहत 8.93 करोड़ रुपये से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, 4.51 करोड़ रुपये से बाढ़ प्रबंधन एवं ड्रेनेज सुधार तथा 6.32 करोड़ रुपये से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, विरासत संरक्षण, पर्यटन विकास एवं शहरी परिवहन नेटवर्क को सुदृढ़ किया जाएगा। संवाद के दौरान नागरिकों ने शहर के प्रमुख नालों को एनएचएआई से जोड़ने, सीएंडडी वेस्ट प्लांट स्थापित करने, जलभराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत करने तथा नीलकंठ महादेव मंदिर, प्राचीन बावड़ियों और गेटोलाव के पर्यटन विकास जैसे सुझाव रखे। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि यह परियोजना दौसा के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और जनसहभागिता से ही इसे सफल बनाया जा सकेगा। वहीं अधीक्षण अभियंता खेमराज मीणा ने भरोसा दिलाया कि उपयोगी सुझावों को परियोजना में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा तथा सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरे किए जाएंगे। कार्यक्रम में दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा, पूर्व सभापति राजकुमार जायसवाल व कल्पना जैमन, पंचायत समिति प्रधान प्रहलाद मीणा, सिकंदरा प्रधान सुल्तान बैरवा, यूआईटी सचिव गंगाधर मीणा, नगर परिषद आयुक्त कैलाश चंद मीणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।4
- नई नाथ धाम मंदिर के आसपास हो रहे अतिक्रमण को उपखंड अधिकारी दीपक खटाना के नेतृत्व में हटाया रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम मंदिर स्थित नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी दीपक खटाना को आने वाले मेले की व्यवस्था को लेकर बताया कि मंदिर के आसपास कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है और सड़क के बारे मे व पार्किंग की व्यवस्था अन्य कई तरह की जानकारी दी इस मौके पर उपखंड अधिकारी दीपक खटाना द्वारा मंगलवार को मौके पर ही मंदिर के आसपास जो भी दुकानदार या अन्य कोई व्यक्ति जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है उनको जे सी बी की सहायता से हटवाया इसी के साथ ही राम जानकी मंदिर के पास भी उपखंड अधिकारी दीपक खटाना के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार द्वारा जेसीबी की सहायता से जो बीच में पत्थर पड़े हुए थे उनको साइड में करवाया क्यों कि हर वर्ष सावन माह के मेले में राम जानकी मंदिर में बालाजी मित्र मंडल व सभी ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है जो कि दो दिवसीय चलता है इस दौरान मंदिर के पुजारी महंत श्री श्री 1008 श्री परमेश्वर दास मुनि महाराज व बालाजी मित्र मंडल टीम के सदस्यों द्वारा बीच में से पत्थर हटाने के बारे में उपखंड अधिकारी व वन विभाग के अधिकारी को भी अवगत करवाया था कि यहां पर हर वर्ष सावन के मेले के दौरान दो दिवसीय विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है इस मौके पर नई नाथ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष रामनारायण मीणा, सीताराम पंचोली,अन्य सदस्यों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार ने मौके पर ही जाकर जे सी बी की सहायता से पत्थर को हटवाया जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य बजरंग लाल बोहरा, सीताराम पंचोली, मंगलनाथ योगी, रायसिंह गुर्जर देवरी, गिर्राज पोसवाल,रामनारायण कोटोत्या,शंभुदयाल जांगिड़, सरपंच प्रतिनिधि राजेश महंत अन्य लोग मौजूद थे इस मौके पर मेले की व्यवस्था को लेकर नई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सभी विभाग को अवगत करा दिया जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो1