logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हेलीकाप्टर मे घूम रहे मुख्यमंत्री के बच्चे और हमारे बच्चे😢😢😢 *नेता के बच्चों के लिए उड़ान, युवाओं के लिए पेपर लीक और बिकती नौकरियां!* ❌ एक तरफ हेलीकॉप्टर की सैर और शाही ठाठ-बाठ है… तो दूसरी ओर झारखंड का युवा पेपर लीक, भर्ती घोटालों और लाठियों का सामना कर रहा है। जमीन बेचकर पढ़ने वाले छात्र आज बारिश में अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। *हेमंत सोरेन जी, झारखंड का युवा अब चुप नहीं बैठेगा — हिसाब लेकर रहेगा।* ✊🏻

8 hrs ago
user_EXIT NEWS
EXIT NEWS
Video editing service सिकराय, दौसा, राजस्थान•
8 hrs ago

हेलीकाप्टर मे घूम रहे मुख्यमंत्री के बच्चे और हमारे बच्चे😢😢😢 *नेता के बच्चों के लिए उड़ान, युवाओं के लिए पेपर लीक और बिकती नौकरियां!* ❌ एक तरफ हेलीकॉप्टर की सैर और शाही ठाठ-बाठ है… तो दूसरी ओर झारखंड का युवा पेपर लीक, भर्ती घोटालों और लाठियों का सामना कर रहा है। जमीन बेचकर पढ़ने वाले छात्र आज बारिश में अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। *हेमंत सोरेन जी, झारखंड का युवा अब चुप नहीं बैठेगा — हिसाब लेकर रहेगा।* ✊🏻

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हेलीकाप्टर मे घूम रहे मुख्यमंत्री के बच्चे और हमारे बच्चे😢😢😢 *नेता के बच्चों के लिए उड़ान, युवाओं के लिए पेपर लीक और बिकती नौकरियां!* ❌ एक तरफ हेलीकॉप्टर की सैर और शाही ठाठ-बाठ है… तो दूसरी ओर झारखंड का युवा पेपर लीक, भर्ती घोटालों और लाठियों का सामना कर रहा है। जमीन बेचकर पढ़ने वाले छात्र आज बारिश में अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। *हेमंत सोरेन जी, झारखंड का युवा अब चुप नहीं बैठेगा — हिसाब लेकर रहेगा।* ✊🏻
    1
    हेलीकाप्टर मे घूम रहे मुख्यमंत्री के बच्चे और हमारे बच्चे😢😢😢
*नेता के बच्चों के लिए उड़ान, युवाओं के लिए पेपर लीक और बिकती नौकरियां!* ❌
एक तरफ हेलीकॉप्टर की सैर और शाही ठाठ-बाठ है… तो दूसरी ओर झारखंड का युवा पेपर लीक, भर्ती घोटालों और लाठियों का सामना कर रहा है। जमीन बेचकर पढ़ने वाले छात्र आज बारिश में अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं।
*हेमंत सोरेन जी, झारखंड का युवा अब चुप नहीं बैठेगा — हिसाब लेकर रहेगा।* ✊🏻
    user_EXIT NEWS
    EXIT NEWS
    Video editing service सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • आदिवासी दिवस की फुल तैयारी कौन देखो भाई क्या रैली निकाल रही हैआज से आदिवासी दिवस के दिन दौसा में मासूम शर्मा का एंट्री होने वाली है सभी भाई 9 तारीख को ज्यादा से ज्यादा संख्या मेंबना
    1
    आदिवासी दिवस की फुल तैयारी कौन देखो भाई क्या रैली निकाल रही हैआज से
आदिवासी दिवस के दिन दौसा में मासूम शर्मा का एंट्री होने वाली है सभी भाई 9 तारीख को ज्यादा से ज्यादा संख्या मेंबना
    user_कुंजेला की समस्या
    कुंजेला की समस्या
    Roofing Service नादोती, करौली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • पानी भराव से सड़क मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त - गड्ढे दे रहे है हादसों को न्योता........... दौसा। जिले के बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अरनिया से काटरवाडा बाँदीकुई को जाने वाला सड़क मार्ग पर गड्ढे होने से राहगिरो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, रास्ते मे पानी भराव रहने से कीचड के चलते गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों के वाहन अनियत्रिक होने से चोटिल हो जाते है, उबड़ खाबड़ रास्ते के कारण मजबूरन ग्रामवासि एक गांव का एक लम्बा फेर लेकर पिचूपाडा से बाँदीकुई की और अपना सफर तय करते हुए नजर आते है, यह मार्ग करीब ढाई दर्जन ग्रामपंचायतो से आपस मे जोड़ता है, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग का पानी निकास कराएं की और कोई ध्यान नहीं है , अरनिया निवासी कैलाश विजयवर्गीय ने बताया की इस मार्ग से अरनिया, ढोलका, गुढ़लिया, कोलवा, नयागांव, देलाड़ी, धनावड, द्वारापूरा , किरतपुरा, मानोता , मितरवाड़ी , गादरवाडा ब्राह्मण, सहित करीब ढाई दर्जन गांव जुड़े हुए है, कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग को ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया जा चूका है, लेकिन प्रशासन के कान मे जू तक नहीं रेंग रही है,
    3
    पानी भराव से सड़क मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त - गड्ढे दे रहे है हादसों को न्योता...........  
दौसा। जिले के बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम  पंचायत अरनिया से काटरवाडा बाँदीकुई  को जाने वाला सड़क मार्ग  पर गड्ढे  होने से  राहगिरो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, रास्ते मे पानी भराव रहने से  कीचड के चलते गुजरने वाले  दुपहिया वाहन  चालकों के वाहन अनियत्रिक होने से चोटिल हो जाते है, उबड़ खाबड़ रास्ते के कारण मजबूरन ग्रामवासि एक  गांव का एक लम्बा फेर लेकर पिचूपाडा से बाँदीकुई की और अपना सफर तय करते हुए नजर आते है, यह मार्ग करीब ढाई दर्जन ग्रामपंचायतो से  आपस मे जोड़ता है, लेकिन सार्वजनिक  निर्माण विभाग का पानी निकास कराएं की और कोई ध्यान नहीं है ,                                                    अरनिया निवासी  कैलाश  विजयवर्गीय ने बताया की इस मार्ग से  अरनिया, ढोलका, गुढ़लिया,  कोलवा, नयागांव, देलाड़ी, धनावड, द्वारापूरा , किरतपुरा, मानोता , मितरवाड़ी , गादरवाडा ब्राह्मण, सहित करीब ढाई दर्जन गांव जुड़े हुए है, कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग  को ग्रामीणों  द्वारा अवगत कराया जा चूका है, लेकिन प्रशासन के कान मे जू तक नहीं रेंग रही है,
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • पिता एवं बडे भाई द्वारा माता एवं छोटे भाई को प्रताड़ित एवं मारपीट कर घर से बाहर निकाला। अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र के ग्राम खोह दरीबा में पिता एवं पुत्र द्वारा माता और भाई को मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश मे आया है। सुशीला देवी पत्नी श्री रामबाबू शर्मा निवासी खोह-दरीबा ने टहला थाने मे रिपोर्ट पेश कर बताया की वह और उनका छोटा बेटा नीरज को उसके पति रामबाबू और बडे पुत्र सोनू तथा रिश्तेदार लक्ष्मीकान्त, मुरारीलाल पुत्रगण प्रभाती लाल, महावीर पुत्र लक्ष्मीकान्त और महावीर मिश्रा। तथा आरोपी पिछले छ: महीने से उसके और उसके छोटे बेटे नीरज को घर से बाहर निकालने के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं तथा गाली-गलौज और मारपीट करते हैं।दिनांक 01.08.2026 को सुबह पति रामबाबू और बड़े बेटे सोनू ने गाली-गलौज व मारपीट की।उसी दिन रात्रि करीब साढे दस बजे के बीच रिश्तेदार लक्ष्मीकान्त, मुरारीलाल और महावीर घर आए और सभी ने मिलकर लात-घूंसों से मारपीट की।और रात करीब बारह बजे जबरन घर से बाहर निकाल दिया और धमकी दी कि दोबारा आने पर जान से मार देंगे। महावीर मिश्रा द्वारा भी रास्ते में रोककर नीरज के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।
    3
    पिता एवं बडे भाई द्वारा माता एवं छोटे भाई को प्रताड़ित एवं मारपीट कर घर से बाहर निकाला।
अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र के ग्राम खोह दरीबा में पिता एवं पुत्र द्वारा माता और भाई को मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश मे आया है।
सुशीला देवी पत्नी श्री रामबाबू शर्मा निवासी खोह-दरीबा ने टहला थाने मे रिपोर्ट पेश कर बताया की  वह और उनका छोटा बेटा नीरज को उसके पति रामबाबू और बडे पुत्र सोनू तथा रिश्तेदार लक्ष्मीकान्त, मुरारीलाल पुत्रगण प्रभाती लाल, महावीर पुत्र लक्ष्मीकान्त और महावीर मिश्रा।
तथा आरोपी पिछले छ: महीने से उसके और उसके छोटे बेटे नीरज को घर से बाहर निकालने के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं तथा गाली-गलौज और मारपीट करते हैं।दिनांक 01.08.2026 को सुबह पति रामबाबू और बड़े बेटे सोनू ने गाली-गलौज व मारपीट की।उसी दिन रात्रि करीब साढे दस बजे के बीच रिश्तेदार लक्ष्मीकान्त, मुरारीलाल और महावीर घर आए और सभी ने मिलकर लात-घूंसों से मारपीट की।और रात करीब बारह बजे जबरन घर से बाहर निकाल दिया और धमकी दी कि दोबारा आने पर जान से मार देंगे।
महावीर मिश्रा द्वारा भी रास्ते में रोककर नीरज के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • धौलपुर । बाड़ी में संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। धौलपुर । बाड़ी में संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। युवा नेता रामवीर पोसवाल और आर्यन राय के नेतृत्व में नागरिकों ने रैली निकाली और नगर पालिका कार्यालय के बाहर गंदे पानी से भरे मटके फोड़ दिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अगला मटका फोड़ प्रदर्शन कार्यालय के अंदर किया जाएगा। रामवीर पोसवाल ने बताया कि संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर कई महीनों से गंदे पानी के जमाव की समस्या है। बारिश के मौसम में यह स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे नागरिकों का आवागमन मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर नागरिक पहले भी कई ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया। संत नगर रोड निवासी रमेश कुमार ने बताया कि जलभराव के कारण सचिन पैलेस मैरिज होम पूरी तरह बंद हो गया है। गंदे पानी के जमाव के चलते लोग यहां शादी या अन्य कार्यक्रम बुक नहीं करा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मैरिज होम द्वारा नगर पालिका को प्रति वर्ष 80 हजार रुपये का टैक्स दिया जाता है। आर्यन राय और अभिषेक यादव ने इस समस्या को जटिल बताते हुए नगर पालिका प्रशासन से इसके समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय घुमंतू परिवार की महिला पुष्पा ने बताया कि उनके बच्चे गंदे पानी के कारण कहीं आ-जा नहीं पा रहे हैं, और उनके रहने के स्थान में भी पानी भर गया है, जिससे उन्हें बड़ी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के बाद, नागरिकों ने नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी (ईओ) दीपक गोयल को एक ज्ञापन सौंपा और समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। इस दौरान राजकुमार भारद्वाज, रामसेवक अजर, वीरेंद्र यादव, ध्रुव शुक्ला, हरी पहाड़िया, आरएस हिन्द सहित कई अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
    1
    धौलपुर । बाड़ी में संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया।
धौलपुर । बाड़ी में संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। युवा नेता रामवीर पोसवाल और आर्यन राय के नेतृत्व में नागरिकों ने रैली निकाली और नगर पालिका कार्यालय के बाहर गंदे पानी से भरे मटके फोड़ दिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अगला मटका फोड़ प्रदर्शन कार्यालय के अंदर किया जाएगा।
रामवीर पोसवाल ने बताया कि संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर कई महीनों से गंदे पानी के जमाव की समस्या है। बारिश के मौसम में यह स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे नागरिकों का आवागमन मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर नागरिक पहले भी कई ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया।
संत नगर रोड निवासी रमेश कुमार ने बताया कि जलभराव के कारण सचिन पैलेस मैरिज होम पूरी तरह बंद हो गया है। गंदे पानी के जमाव के चलते लोग यहां शादी या अन्य कार्यक्रम बुक नहीं करा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मैरिज होम द्वारा नगर पालिका को प्रति वर्ष 80 हजार रुपये का टैक्स दिया जाता है।
आर्यन राय और अभिषेक यादव ने इस समस्या को जटिल बताते हुए नगर पालिका प्रशासन से इसके समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय घुमंतू परिवार की महिला पुष्पा ने बताया कि उनके बच्चे गंदे पानी के कारण कहीं आ-जा नहीं पा रहे हैं, और उनके रहने के स्थान में भी पानी भर गया है, जिससे उन्हें बड़ी परेशानी हो रही है।
प्रदर्शन के बाद, नागरिकों ने नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी (ईओ) दीपक गोयल को एक ज्ञापन सौंपा और समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। इस दौरान राजकुमार भारद्वाज, रामसेवक अजर, वीरेंद्र यादव, ध्रुव शुक्ला, हरी पहाड़िया, आरएस हिन्द सहित कई अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • करौली बुजुर्ग मां को कांवड़ में बैठाकर गोवर्धन यात्रा: वर्षों पुरानी इच्छा पूरी करने में जुटा परिवार, परिजन बारी-बारी से कांवड़ उठाकर चल रहे
    1
    करौली बुजुर्ग मां को कांवड़ में बैठाकर गोवर्धन यात्रा: वर्षों पुरानी इच्छा पूरी करने में जुटा परिवार, परिजन बारी-बारी से कांवड़ उठाकर चल रहे
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    18 hrs ago
  • मंडावरा रोड पर जलभराव और गंदगी के खिलाफ भूख हड़ताल : तबीयत बिगड़ने पर विष्णु प्रजापति आईसीयू में भर्ती, घुटनों तक भरे पानी से गुजरी शव यात्रा.... ​हिंडौन सिटी। शहर के मंडावरा रोड क्षेत्र में लंबे समय से व्याप्त जलभराव और गंदगी की विकराल समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन का अड़ियल और उदासीन रवैया लगातार गहराता जा रहा है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जनसेवक टीम विधानसभा के अध्यक्ष विष्णु प्रजापति का स्वास्थ्य अचानक अधिक बिगड़ने पर उन्हें सोमवार देर रात जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार लगातार भूखे रहने के कारण विष्णु प्रजापति को शारीरिक कमजोरी है। ऐसे में ड्रिप के माध्यम से उन्हें ग्लूकोज दिया जा रहा है। फिलहाल भर्ती युवक का स्वास्थ्य सामान्य है और बीपी, शुगर भी नॉर्मल है। ​दूसरी ओर क्षेत्र में व्याप्त जलभराव ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जलभराव की इस भयावह स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में एक स्थानीय नागरिक के निधन के बाद उनकी शव यात्रा को घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर गुजारना पड़ा। यह दृश्य न केवल संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को दर्शाता है, बल्कि प्रशासनिक दावों की पोल भी खोलता है। ​मंडावरा रोड के निवासियों का कहना है कि नगर परिषद और उपखंड प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा पूरे इलाके को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे बारिश का पानी और सीवरेज का कचरा सड़कों पर ही जमा हो जाता है। मंडावरा रोड़ पर पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे ​विष्णु प्रजापति का स्पष्ट कहना है कि जब तक नगर परिषद प्रशासन जलभराव का स्थायी समाधान नहीं निकालता तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। आईसीयू में भर्ती होने के बावजूद छठवें दिन विष्णु प्रजापति ने संकल्प व्यक्त किया है कि उनका अनशन अस्पताल के बिस्तर से भी जारी रहेगा। ​प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अब केवल थोथे आश्वासनों पर भरोसा नहीं करेंगे, उन्हें धरातल पर काम चाहिए।
    1
    मंडावरा रोड पर जलभराव और गंदगी के खिलाफ भूख हड़ताल : तबीयत बिगड़ने पर विष्णु प्रजापति आईसीयू में भर्ती, घुटनों तक भरे पानी से गुजरी शव यात्रा....
​हिंडौन सिटी। शहर के मंडावरा रोड क्षेत्र में लंबे समय से व्याप्त जलभराव और गंदगी की विकराल समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन का अड़ियल और उदासीन रवैया लगातार गहराता जा रहा है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जनसेवक टीम विधानसभा के अध्यक्ष विष्णु प्रजापति का स्वास्थ्य अचानक अधिक बिगड़ने पर उन्हें सोमवार देर रात जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार लगातार भूखे रहने के कारण विष्णु प्रजापति को शारीरिक कमजोरी है। ऐसे में ड्रिप के माध्यम से उन्हें ग्लूकोज दिया जा रहा है। फिलहाल भर्ती युवक का स्वास्थ्य सामान्य है और बीपी, शुगर भी नॉर्मल है। ​दूसरी ओर क्षेत्र में व्याप्त जलभराव ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जलभराव की इस भयावह स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में एक स्थानीय नागरिक के निधन के बाद उनकी शव यात्रा को घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर गुजारना पड़ा। यह दृश्य न केवल संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को दर्शाता है, बल्कि प्रशासनिक दावों की पोल भी खोलता है। ​मंडावरा रोड के निवासियों का कहना है कि नगर परिषद और उपखंड प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा पूरे इलाके को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे बारिश का पानी और सीवरेज का कचरा सड़कों पर ही जमा हो जाता है। मंडावरा रोड़ पर पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे ​विष्णु प्रजापति का स्पष्ट कहना है कि जब तक नगर परिषद प्रशासन जलभराव का स्थायी समाधान नहीं निकालता तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। आईसीयू में भर्ती होने के बावजूद छठवें दिन विष्णु प्रजापति ने संकल्प व्यक्त किया है कि उनका अनशन अस्पताल के बिस्तर से भी जारी रहेगा। ​प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अब केवल थोथे आश्वासनों पर भरोसा नहीं करेंगे, उन्हें धरातल पर काम चाहिए।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • E20 Fuel पर केजरीवाल के बयान से गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी ने किया पलटवार E20 Fuel को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। त्रिवेदी ने केजरीवाल पर बिना तथ्य और शोध के भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया। जानिए इस पूरे मामले में उन्होंने क्या कहा।
    1
    E20 Fuel पर केजरीवाल के बयान से गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी ने किया पलटवार
E20 Fuel को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। त्रिवेदी ने केजरीवाल पर बिना तथ्य और शोध के भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया। जानिए इस पूरे मामले में उन्होंने क्या कहा।
    user_EXIT NEWS
    EXIT NEWS
    Video editing service सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.