logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आरयूआईडीपी के 28.05 करोड़ के विकास कार्यों पर हुआ संवाद, शहरवासियों से लिए सुझाव,अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा: सीवरेज समस्याओं के समाधान हेतु टीम गठित करें, आमजन को न हो असुविधा सवाई माधोपुर, 5 अगस्त। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पांचवें चरण में सवाई माधोपुर शहर में प्रस्तावित 28.05 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को लेकर बुधवार को जिला परिषद सभागार में ‘आरयूआईडीपी संवाद’ आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभागीय अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स को प्रस्तावित कार्यों की जानकारी देते हुए उनके सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने कहा कि सीवरेज कार्यों से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आरयूआईडीपी, नगर परिषद एवं संबंधित विभाग बेहतर समन्वय से कार्य करें तथा संवाद में प्राप्त उपयोगी सुझावों को परियोजना क्रियान्वयन में शामिल करें। उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों (एसटीपी) की नियमित निगरानी, प्रभावी संचालन एवं विकसित परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि परियोजना का पूरा लाभ आमजन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि परियोजना के कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में इस प्रकार किए जाएं कि निर्माण के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा हो। उन्होंने संवाद के दौरान शहरवासियों से सीवरेज संबंधी समस्याओं की अधिकता को देखते हुए सीवरेज समस्याओं के समाधान हेतु टीम गठित कर कन्ट्रोल रूम के माध्यम से शिकायतों को रजिस्टर में संधारण करवाने एवं प्राथमिकता से सभी शिकायतों का समाधान करने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया को दिए। अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित जल के पुनः उपयोग पर रहेगा फोकस:- संवाद में बताया गया कि आरयूआईडीपी के पांचवें चरण में सवाई माधोपुर शहर में एशियन डेवलपमेंट बैंक के वित्तपोषण से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग से संबंधित लगभग 28.05 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। वर्तमान में स्थापित सीवरेज लाइनों को दुरस्त किया जाएगा। सीवरेज लाइन से वंचित कॉलोनियों में लगभग 31 किलोमीटर नई लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही, आवश्यकतानुसार सूरवाल एसटीपी ट्रीटमेंट प्लान्ट की 9 एमएलडी क्षमता बढ़ाने का कार्य भी किया जाएगा। इनसे शहर की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ पर्यावरणीय निरंतरता एवं बेहतर सेवा गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। आरयूआईडीपी के सहायक अभियंता अरविन्द तोमर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कैप आरयूआईडीपी जयपुर के परियोजना समन्वयक सर्वेश गुप्ता द्वारा आरयूआईडीपी का अब तक का सफर एवं फेज 5 में किये जाने वाले कार्याे को एक वृत्तचित्र के माध्यम से दर्शाया गया तथा खुले सत्र में प्रतिभागियों की सीवरेज एवं प्रस्तावित कार्यों से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान कर सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के अनुरूप आरयूआईडीपी के पांचवें चरण में प्रदेश के 84 शहरों में लगभग 9,500 करोड़ रुपये के शहरी आधारभूत विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें एशियन डेवलपमेंट बैंक वित्तपोषित ‘राजस्थान अरबन लिवेबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट’ (रूलिप) के 6,009 करोड़ रुपये तथा विश्व बैंक वित्तपोषित ‘सस्टेनेबल अरबन ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ राजस्थान एक्सेलेरेटेड’ (सूत्रा) के 3,492 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, अधिशाषी अभियंता शिवकेश मीणा, सहायक अभियंता अमरसिंह मीना, कनिष्ठ अभियंता मनोज मीणा सहित जनप्रतिनिधि, पूर्व पार्षद, प्रबुद्धजन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, महिलाएं एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Sudeep Kumar Gaur
Sudeep Kumar Gaur
Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
1 hr ago

आरयूआईडीपी के 28.05 करोड़ के विकास कार्यों पर हुआ संवाद, शहरवासियों से लिए सुझाव,अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा: सीवरेज समस्याओं के समाधान हेतु टीम गठित करें, आमजन को न हो असुविधा सवाई माधोपुर, 5 अगस्त। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पांचवें चरण में सवाई माधोपुर शहर में प्रस्तावित 28.05 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को लेकर बुधवार को जिला परिषद सभागार में ‘आरयूआईडीपी संवाद’ आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभागीय अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स को प्रस्तावित कार्यों की जानकारी देते हुए उनके सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने कहा कि सीवरेज कार्यों से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आरयूआईडीपी, नगर परिषद एवं संबंधित विभाग बेहतर समन्वय से कार्य करें तथा संवाद में प्राप्त उपयोगी सुझावों को परियोजना क्रियान्वयन में शामिल करें। उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों (एसटीपी) की नियमित निगरानी, प्रभावी संचालन एवं विकसित परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि परियोजना का पूरा लाभ आमजन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि परियोजना के कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में इस प्रकार किए जाएं कि निर्माण के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा हो। उन्होंने संवाद के दौरान शहरवासियों से सीवरेज संबंधी समस्याओं की अधिकता को देखते हुए सीवरेज समस्याओं के समाधान हेतु टीम गठित कर कन्ट्रोल रूम के माध्यम से शिकायतों को रजिस्टर में संधारण करवाने एवं प्राथमिकता से सभी शिकायतों का समाधान करने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया को दिए। अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित जल के पुनः उपयोग पर रहेगा फोकस:- संवाद में बताया गया कि आरयूआईडीपी के पांचवें चरण में सवाई माधोपुर

शहर में एशियन डेवलपमेंट बैंक के वित्तपोषण से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग से संबंधित लगभग 28.05 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। वर्तमान में स्थापित सीवरेज लाइनों को दुरस्त किया जाएगा। सीवरेज लाइन से वंचित कॉलोनियों में लगभग 31 किलोमीटर नई लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही, आवश्यकतानुसार सूरवाल एसटीपी ट्रीटमेंट प्लान्ट की 9 एमएलडी क्षमता बढ़ाने का कार्य भी किया जाएगा। इनसे शहर की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ पर्यावरणीय निरंतरता एवं बेहतर सेवा गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। आरयूआईडीपी के सहायक अभियंता अरविन्द तोमर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कैप आरयूआईडीपी जयपुर के परियोजना समन्वयक सर्वेश गुप्ता द्वारा आरयूआईडीपी का अब तक का सफर एवं फेज 5 में किये जाने वाले कार्याे को एक वृत्तचित्र के माध्यम से दर्शाया गया तथा खुले सत्र में प्रतिभागियों की सीवरेज एवं प्रस्तावित कार्यों से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान कर सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के अनुरूप आरयूआईडीपी के पांचवें चरण में प्रदेश के 84 शहरों में लगभग 9,500 करोड़ रुपये के शहरी आधारभूत विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें एशियन डेवलपमेंट बैंक वित्तपोषित ‘राजस्थान अरबन लिवेबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट’ (रूलिप) के 6,009 करोड़ रुपये तथा विश्व बैंक वित्तपोषित ‘सस्टेनेबल अरबन ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ राजस्थान एक्सेलेरेटेड’ (सूत्रा) के 3,492 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, अधिशाषी अभियंता शिवकेश मीणा, सहायक अभियंता अमरसिंह मीना, कनिष्ठ अभियंता मनोज मीणा सहित जनप्रतिनिधि, पूर्व पार्षद, प्रबुद्धजन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, महिलाएं एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • लालसोट: प्रकृति को समर्पित रहा विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन, 292 बूथों पर हुआ वृक्षारोपण लालसोट विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। विधानसभा क्षेत्र के 292 बूथों पर प्रत्येक बूथ पर 10 पौधे लगाकर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को गति दी गई। विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण, फल वितरण एवं ठंडाई सेवा का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी पान मोतीलाल शाहजहांनपुरा ने बताया कि डूंगरपुर स्थित विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन शामिल हुए। मीणावाटी लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं लालसोट नगर मंडल भाजपा ने नगर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। जिला चिकित्सालय लालसोट में 51 पौधे लगाए गए, मरीजों को फल वितरित किए गए तथा बड़ाया धर्मशाला पर राहगीरों को ठंडाई पिलाई गई। महाकाली मंदिर, लालसोट में विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।
    4
    लालसोट: प्रकृति को समर्पित रहा विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन, 292 बूथों पर हुआ वृक्षारोपण
लालसोट विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। विधानसभा क्षेत्र के 292 बूथों पर प्रत्येक बूथ पर 10 पौधे लगाकर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को गति दी गई। विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण, फल वितरण एवं ठंडाई सेवा का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी पान मोतीलाल शाहजहांनपुरा ने बताया कि डूंगरपुर स्थित विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन शामिल हुए। मीणावाटी लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
वहीं लालसोट नगर मंडल भाजपा ने नगर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। जिला चिकित्सालय लालसोट में 51 पौधे लगाए गए, मरीजों को फल वितरित किए गए तथा बड़ाया धर्मशाला पर राहगीरों को ठंडाई पिलाई गई। महाकाली मंदिर, लालसोट में विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आदिवासी दिवस की फुल तैयारी कौन देखो भाई क्या रैली निकाल रही हैआज से आदिवासी दिवस के दिन दौसा में मासूम शर्मा का एंट्री होने वाली है सभी भाई 9 तारीख को ज्यादा से ज्यादा संख्या मेंबना
    1
    आदिवासी दिवस की फुल तैयारी कौन देखो भाई क्या रैली निकाल रही हैआज से
आदिवासी दिवस के दिन दौसा में मासूम शर्मा का एंट्री होने वाली है सभी भाई 9 तारीख को ज्यादा से ज्यादा संख्या मेंबना
    user_कुंजेला की समस्या
    कुंजेला की समस्या
    Roofing Service नादोती, करौली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • लाखों की डेट निकली हुई प्राइवेट दवाइयां खुले कचरे में: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन कस्बे में पटवार घर की जमीन पर लाखों रुपए की प्राइवेट एक्सपायर डेट की दवाइयां कचरे में इंसान एवं जानवरों को खतरा मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन कस्बे में पटवार घर की जमीन पर लाखों रुपए की प्राइवेट एक्सपायर डेट की दवाइयां कचरे में इंसान एवं जानवरों को खतरा मलारना स्टेशन पर बरसों से खाली पड़े पटवार घर की जमीन को अब लोगों ने कचरा पात्र बना दिया है जहां लोग आज तक तो अपने घरों का कचरा फेंकते थे लेकिन आज यहां लाखों रुपए की एक्सपायर डेट की प्राइवेट दवाइयां कचरे में पड़ी हुई मिली जिसमें महंगे इंजेक्शन बच्चों की दवाइयां और महंगी गोलियां शामिल है जो पटवार घर की जमीन पर खुले में पड़ी है जो कैंसर जैसी घातक बीमारियों को तो निवेदन देती है साथ में कचरा बिनने वालो के साथ-साथ आवारा पशु एवं पालतू पशुओं के लिए भी खतरा बनी हुई है ऐसे में या तो दवाइयां को जल देनी चाहिए थी या फिर कहीं गड्ढा खोदकर गढ़ देनी चाहिए थी कचरे में दवाई पड़ी देखकर दैनिक भास्कर की टीम ने मलारना डूंगर ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर प्रमोद कर्णावत को फोन किया तो डॉक्टर कर्णावत कचरे में पड़ी दवाइयां की जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही कई बार पटवार घर की सफाई के लिए भी पटवारी एवं पंचायत सेक्रेटरी को बताया गया लेकिन आज तक सफाई नहीं हुई ऐसे में पटवार घर की जमीन लोगों के कचरा फेंकने के काम में आ रही है
    1
    लाखों की डेट निकली हुई प्राइवेट दवाइयां खुले कचरे में: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन कस्बे में पटवार घर की जमीन पर लाखों रुपए की प्राइवेट एक्सपायर डेट की दवाइयां कचरे में इंसान एवं जानवरों को खतरा
मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन कस्बे में पटवार घर की जमीन पर लाखों रुपए की प्राइवेट एक्सपायर डेट की दवाइयां कचरे में इंसान एवं जानवरों को खतरा
मलारना स्टेशन पर बरसों से खाली पड़े पटवार घर की जमीन को अब लोगों ने कचरा पात्र बना दिया है जहां लोग आज तक तो अपने घरों का कचरा फेंकते थे लेकिन आज यहां लाखों रुपए की एक्सपायर डेट की प्राइवेट दवाइयां कचरे में पड़ी हुई मिली जिसमें महंगे इंजेक्शन बच्चों की दवाइयां और महंगी गोलियां शामिल है जो पटवार घर की जमीन पर खुले में पड़ी है जो कैंसर जैसी घातक बीमारियों को तो निवेदन देती है साथ में कचरा बिनने वालो के साथ-साथ आवारा पशु एवं पालतू पशुओं के लिए भी खतरा बनी हुई है ऐसे में या तो दवाइयां को जल देनी चाहिए थी या फिर कहीं गड्ढा खोदकर गढ़ देनी चाहिए थी कचरे में दवाई पड़ी देखकर दैनिक भास्कर की टीम ने मलारना डूंगर ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर प्रमोद कर्णावत को फोन किया तो डॉक्टर कर्णावत कचरे में पड़ी दवाइयां की जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही 
कई बार पटवार घर की सफाई के लिए भी पटवारी एवं पंचायत सेक्रेटरी को बताया गया लेकिन आज तक सफाई नहीं हुई ऐसे में पटवार घर की जमीन लोगों के कचरा फेंकने के काम में आ रही है
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर महिला पुरुष पहुंचे एसडीएम कार्यालय दो दिन से विद्यालय नहीं जा रहे बच्चे सिकराय उपखंड क्षेत्र के भराव गांव में दबंग लोगों के द्वारा करीब 40 करो का रास्ता बंद कर दिया है रास्ता बंद हो जाने के कारण स्कूल के बच्चे भी विद्यालय में पढ़ाई करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं स्थानीय ढाणी के महिला पुरुषों ने बताया कि दबंग लोगों के द्वारा रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते में तार लगाकर रास्ता बंद कर दिया है अब आने जाने के लिए भी परेशानी हो रही है जिसकी मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा है और ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग की है।
    2
    रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर महिला पुरुष पहुंचे एसडीएम कार्यालय दो दिन से विद्यालय नहीं जा रहे बच्चे
सिकराय उपखंड क्षेत्र के भराव गांव में दबंग लोगों के द्वारा करीब 40 करो का रास्ता बंद कर दिया है रास्ता बंद हो जाने के कारण स्कूल के बच्चे भी विद्यालय में पढ़ाई करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं स्थानीय ढाणी के महिला पुरुषों ने बताया कि दबंग लोगों के द्वारा रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते में तार लगाकर रास्ता बंद कर दिया है अब आने जाने के लिए भी परेशानी हो रही है जिसकी मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा है और ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग की है।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    16 min ago
  • करौली में RUIDP संवाद: 9,501 करोड़ की शहरी विकास योजना में करौली को भी मिलेगा आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का लाभ करौली। करौली शहर के विकास को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से जिला कलेक्ट्रेट में RUIDP के पंचम चरण को लेकर 'RUIDP संवाद' कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 9,501 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत करौली सहित 84 नगरीय निकायों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। करौली जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना यानी RUIDP के पंचम चरण को लेकर 'RUIDP संवाद' कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर महावीर सिंह ने की। कार्यशाला में डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से RUIDP के अब तक के कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार के बजट 2025-26 के तहत संचालित RUIDP Phase-V में कुल 9,501 करोड़ रुपये यानी लगभग 1,126 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश प्रस्तावित है। इसमें एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के सहयोग से 6,009 करोड़ रुपये और विश्व बैंक के सहयोग से 3,492 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना का लाभ करौली सहित प्रदेश के 84 नगरीय निकायों को मिलेगा। योजना के तहत 14 प्रमुख शहरों, 42 सैटेलाइट शहरों और 34 जिला मुख्यालयों में आधुनिक शहरी आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। करौली सहित 67 शहरों में करीब 4,047 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज नेटवर्क, एसटीपी और अपशिष्ट जल प्रबंधन के कार्य होंगे। 32 शहरों में 650 करोड़ रुपये से ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाएगी। वहीं 7 जिला मुख्यालयों में 2,022 करोड़ रुपये की लागत से शहरी यातायात और मोबिलिटी को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा 56 शहरों में 500 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज और बाढ़ प्रबंधन, 701 करोड़ रुपये से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, स्मार्ट सर्विलांस, विरासत संरक्षण एवं पर्यटन विकास के कार्य किए जाएंगे। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 870 करोड़ रुपये की लागत से कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) भी स्थापित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर महावीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि करौली में प्रस्तावित विकास कार्यों को गुणवत्ता, उपयोगिता, मितव्ययिता, सुरक्षा, समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए, ताकि शहर के नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके। कार्यशाला में नगर परिषद, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे। बैठक में करौली शहर के विकास से जुड़े सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
    4
    करौली में RUIDP संवाद: 9,501 करोड़ की शहरी विकास योजना में करौली को भी मिलेगा आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का लाभ
करौली।
करौली शहर के विकास को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से जिला कलेक्ट्रेट में RUIDP के पंचम चरण को लेकर 'RUIDP संवाद' कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 9,501 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत करौली सहित 84 नगरीय निकायों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
करौली जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना यानी RUIDP के पंचम चरण को लेकर 'RUIDP संवाद' कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर महावीर सिंह ने की। कार्यशाला में डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से RUIDP के अब तक के कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई।
बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार के बजट 2025-26 के तहत संचालित RUIDP Phase-V में कुल 9,501 करोड़ रुपये यानी लगभग 1,126 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश प्रस्तावित है। इसमें एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के सहयोग से 6,009 करोड़ रुपये और विश्व बैंक के सहयोग से 3,492 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना का लाभ करौली सहित प्रदेश के 84 नगरीय निकायों को मिलेगा। योजना के तहत 14 प्रमुख शहरों, 42 सैटेलाइट शहरों और 34 जिला मुख्यालयों में आधुनिक शहरी आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
करौली सहित 67 शहरों में करीब 4,047 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज नेटवर्क, एसटीपी और अपशिष्ट जल प्रबंधन के कार्य होंगे। 32 शहरों में 650 करोड़ रुपये से ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाएगी। वहीं 7 जिला मुख्यालयों में 2,022 करोड़ रुपये की लागत से शहरी यातायात और मोबिलिटी को बेहतर बनाया जाएगा।
इसके अलावा 56 शहरों में 500 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज और बाढ़ प्रबंधन, 701 करोड़ रुपये से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, स्मार्ट सर्विलांस, विरासत संरक्षण एवं पर्यटन विकास के कार्य किए जाएंगे। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 870 करोड़ रुपये की लागत से कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) भी स्थापित किए जाएंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर महावीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि करौली में प्रस्तावित विकास कार्यों को गुणवत्ता, उपयोगिता, मितव्ययिता, सुरक्षा, समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए, ताकि शहर के नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
कार्यशाला में नगर परिषद, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे। बैठक में करौली शहर के विकास से जुड़े सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    37 min ago
  • Dausa 6 अगस्त को नांदरी में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल.... दौसा, 5 अगस्त। आमजन की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 6 अगस्त को पंचायत समिति सिकराय की ग्राम पंचायत नांदरी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (लालसोट) मनमोहन मीणा ने बताया कि रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को पंचायत समिति सिकराय की ग्राम पंचायत नांदरी, 7 अगस्त को पंचायत समिति नांगल राजावतान की ग्राम पंचायत चूड़ियावास, 12 अगस्त को पंचायत समिति बांदीकुई की ग्राम पंचायत झूपड़ीन तथा 14 अगस्त को पंचायत समिति मंडावर की ग्राम पंचायत बनावड़ में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी।
    1
    Dausa 6 अगस्त को नांदरी में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल....
दौसा, 5 अगस्त। आमजन की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 6 अगस्त को पंचायत समिति सिकराय की ग्राम पंचायत नांदरी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (लालसोट) मनमोहन मीणा ने बताया कि रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को पंचायत समिति सिकराय की ग्राम पंचायत नांदरी, 7 अगस्त को पंचायत समिति नांगल राजावतान की ग्राम पंचायत चूड़ियावास, 12 अगस्त को पंचायत समिति बांदीकुई की ग्राम पंचायत झूपड़ीन तथा 14 अगस्त को पंचायत समिति मंडावर की ग्राम पंचायत बनावड़ में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • लालसोट : विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर पूजा-हवन व पौधरोपण, दीर्घायु की कामना विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर कपिल आश्रम फाउंडेशन, लालसोट में पूजा-अर्चना, हवन एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतों के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में विधायक की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े संत, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    2
    लालसोट : विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर पूजा-हवन व पौधरोपण, दीर्घायु की कामना
विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर कपिल आश्रम फाउंडेशन, लालसोट में पूजा-अर्चना, हवन एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतों के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में विधायक की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े संत, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • स्काउट गाइड ने रैली निकाल कर आमजन को वृक्षारोपण हेतु किया प्रेरित करौली 5 अगस्त 2026 राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वाधान में जिला स्काउट गाइड भवन में आयोजित किया जा रहे राज्यपाल पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के संभागियों द्वारा आमजन वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने की दृष्टि से एक रैली का आयोजन किया जिसको पुरानी नगर पालिका पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट भरतपुर गिरिराज गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया की राजस्थान प्रदेश में स्काउट गाइड द्वारा राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत करौली में वृक्षारोपण हेतु आमजन में जागृति उत्पन्न करने की दृष्टि से एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें राज्यपाल पुरस्कार शिविर के संभागियों ने आमजन को वृक्षारोपण हेतु जागृत करने की दृष्टि से वृक्षारोपण के महत्व के नारे लगाए इस रैली को पुरानी नगर पालिका पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त गिरिराज गर्ग ने हरी झंडी दिखाते हुए कहा की स्काउट गाइड राज्य सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें एवं आमजन को अपने साथियों को परिवार जनों को एवं गांव वासियों को वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित करें रैली पुरानी नगर पालिका से प्रारंभ होकर फूटा कोट अनाज मंडी वजीरपुर गेट होती हुई जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंची जहां पर स्काउट गाइड ने श्रमदान किया इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य चौथी लाल बेरवा ने स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा किए गए श्रमदान की प्रशंसा की एवं कहा कि श्रमदान महादान है हमें अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखना चाहिए जहां साफ सुथरा वातावरण होता है वहां मक्खी मच्छर नहीं होते हैं एवं बीमारियां भी कम होती है इस अवसर पर डाइट के पूर्व प्राचार्य महेश बाबू गुप्ता वरिष्ठ व्याख्याता चंद्रेश गोयल सचिव स्थानीय संघ करौली मुकेश सारस्वत शिविर संचालक प्रेमराज मीना राज्यपाल पुरस्कार रोवर तेजस गिरी केशव शर्मा एवं कई विद्यालयों के स्काउट गाइड रोवर रेंजर उपस्थित थे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से रैली पुन प्रारंभ होकर हंसराम बाबा सर्कल भूडारा बाजार होते हुए पुण नगर पालिका पर संपन्न हुई रैली के दौरान स्काउट गाइड ने आमजन से हाथ जोड़कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की
    2
    स्काउट गाइड ने रैली निकाल कर  आमजन को वृक्षारोपण हेतु किया प्रेरित 
करौली 5 अगस्त 2026 
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वाधान में जिला स्काउट गाइड भवन में आयोजित किया जा रहे राज्यपाल पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के संभागियों द्वारा आमजन वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने की दृष्टि से एक रैली का आयोजन किया जिसको पुरानी नगर पालिका पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट भरतपुर गिरिराज गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 
सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया की राजस्थान प्रदेश में स्काउट गाइड द्वारा राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत करौली में वृक्षारोपण हेतु आमजन में जागृति उत्पन्न करने की दृष्टि से एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें राज्यपाल पुरस्कार शिविर के संभागियों ने आमजन को वृक्षारोपण हेतु जागृत करने की दृष्टि से वृक्षारोपण के महत्व के नारे लगाए इस रैली को पुरानी नगर पालिका पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त गिरिराज गर्ग ने हरी झंडी दिखाते हुए कहा की स्काउट गाइड राज्य सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें एवं आमजन को अपने साथियों को परिवार जनों को एवं गांव वासियों को वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित करें रैली पुरानी नगर पालिका से प्रारंभ होकर फूटा कोट अनाज मंडी वजीरपुर गेट होती हुई 
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंची जहां पर स्काउट गाइड ने श्रमदान किया 
इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य चौथी लाल बेरवा ने स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा किए गए श्रमदान की प्रशंसा की एवं कहा कि श्रमदान महादान है हमें अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखना चाहिए जहां साफ सुथरा वातावरण होता है वहां मक्खी मच्छर नहीं होते हैं एवं बीमारियां भी कम होती है इस अवसर पर डाइट के पूर्व प्राचार्य महेश बाबू गुप्ता वरिष्ठ व्याख्याता चंद्रेश गोयल सचिव स्थानीय संघ करौली मुकेश सारस्वत शिविर संचालक प्रेमराज मीना राज्यपाल पुरस्कार रोवर तेजस गिरी केशव शर्मा एवं कई विद्यालयों के स्काउट गाइड रोवर रेंजर उपस्थित थे 
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से रैली पुन प्रारंभ होकर हंसराम बाबा सर्कल भूडारा बाजार होते हुए पुण नगर पालिका पर संपन्न हुई रैली के दौरान स्काउट गाइड ने आमजन से हाथ जोड़कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    39 min ago
  • अपना घर आश्रम में हुआ मानसिक स्वास्थ्य शिविर विशेषज्ञों ने दी सेवाएं। मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीना ने दी सेवाएं 84 प्रभुजियों का किया मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण हिंडौन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई, द्वारा महवा रोड स्थित अपनाघर आश्रम में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीना, साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल और सीआरए गौरव शर्मा ने आश्रम में रह रहे 84 प्रभुजियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेडिकल टीम ने उनकी मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं को समझकर उचित काउंसलिंग की और चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।आश्रम के अध्यक्ष राकेश गोयल ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि संस्थान वर्षों से लावारिस, मानसिक रूप से विमंदित, निराश्रित और असहाय प्रभुजियों की निःशुल्क सेवा कर रहा है।पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर प्रभुजिओ को वापस उनके मूल निवास स्थान भेज दिया जाता है। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे
    1
    अपना घर आश्रम में हुआ मानसिक स्वास्थ्य शिविर विशेषज्ञों ने दी सेवाएं।
मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीना ने दी सेवाएं 84 प्रभुजियों का किया मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण
हिंडौन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई, द्वारा महवा रोड स्थित अपनाघर आश्रम में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीना, साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल और सीआरए गौरव शर्मा ने आश्रम में रह रहे 84 प्रभुजियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेडिकल टीम ने उनकी मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं को समझकर उचित काउंसलिंग की और चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।आश्रम के अध्यक्ष राकेश गोयल ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि संस्थान वर्षों से लावारिस, मानसिक रूप से विमंदित, निराश्रित और असहाय प्रभुजियों की निःशुल्क सेवा कर रहा है।पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर प्रभुजिओ को वापस उनके मूल निवास स्थान भेज दिया जाता है। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.