Shuru
Apke Nagar Ki App…
रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर महिला पुरुष पहुंचे एसडीएम कार्यालय दो दिन से विद्यालय नहीं जा रहे बच्चे सिकराय उपखंड क्षेत्र के भराव गांव में दबंग लोगों के द्वारा करीब 40 करो का रास्ता बंद कर दिया है रास्ता बंद हो जाने के कारण स्कूल के बच्चे भी विद्यालय में पढ़ाई करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं स्थानीय ढाणी के महिला पुरुषों ने बताया कि दबंग लोगों के द्वारा रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते में तार लगाकर रास्ता बंद कर दिया है अब आने जाने के लिए भी परेशानी हो रही है जिसकी मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा है और ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग की है।
पुष्पेन्द्र घूमना
रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर महिला पुरुष पहुंचे एसडीएम कार्यालय दो दिन से विद्यालय नहीं जा रहे बच्चे सिकराय उपखंड क्षेत्र के भराव गांव में दबंग लोगों के द्वारा करीब 40 करो का रास्ता बंद कर दिया है रास्ता बंद हो जाने के कारण स्कूल के बच्चे भी विद्यालय में पढ़ाई करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं स्थानीय ढाणी के महिला पुरुषों ने बताया कि दबंग लोगों के द्वारा रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते में तार लगाकर रास्ता बंद कर दिया है अब आने जाने के लिए भी परेशानी हो रही है जिसकी मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा है और ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग की है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- आदिवासी दिवस की फुल तैयारी कौन देखो भाई क्या रैली निकाल रही हैआज से आदिवासी दिवस के दिन दौसा में मासूम शर्मा का एंट्री होने वाली है सभी भाई 9 तारीख को ज्यादा से ज्यादा संख्या मेंबना1
- Dausa 6 अगस्त को नांदरी में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल.... दौसा, 5 अगस्त। आमजन की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 6 अगस्त को पंचायत समिति सिकराय की ग्राम पंचायत नांदरी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (लालसोट) मनमोहन मीणा ने बताया कि रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को पंचायत समिति सिकराय की ग्राम पंचायत नांदरी, 7 अगस्त को पंचायत समिति नांगल राजावतान की ग्राम पंचायत चूड़ियावास, 12 अगस्त को पंचायत समिति बांदीकुई की ग्राम पंचायत झूपड़ीन तथा 14 अगस्त को पंचायत समिति मंडावर की ग्राम पंचायत बनावड़ में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी।1
- सपोटरा। पाँचना बाँध से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर पिछले दिनों हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग तेज हो गई है। बुधवार को सर्व समाज के किसानों ने एकजुट होकर सपोटरा उपखंड कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सपोटरा। पाँचना बाँध से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर पिछले दिनों हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग तेज हो गई है। बुधवार को सर्व समाज के किसानों ने एकजुट होकर सपोटरा उपखंड कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि पाँचना बाँध से नहरों में सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे अनुचित हैं। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने सरकार से सभी मुकदमे तत्काल वापस लेने तथा आंदोलन में शामिल किसानों को राहत देने की मांग की। इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो सर्व समाज के किसान आगामी दिनों में व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं सरकार की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान एवं सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।1
- अवैध खनन एवं अवैधताओं को बंद करवाने हेतु अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल न्याय दो या मार दो आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 10वें दिन ग्राम घाटरी की न्याय की लड़ाई को नई ताकत मिली। हमारे बीच पधारे राजस्थान के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं #पूर्वसांसद #पंडितरामकिशन जी तथा किसान नेता इंदल सिंह जी ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की पीड़ा सुनी, हमारी न्यायपूर्ण मांगों का समर्थन किया और आश्वासन दिया कि ग्राम घाटरी की आवाज़ सरकार एवं प्रशासन तक पूरी मजबूती से पहुंचाई जाएगी। हम समस्त ग्रामवासियों की ओर से आदरणीय पंडित रामकिशन जी एवं किसान नेता इंदल सिंह जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन करते हैं। साथ ही #कारवान, #सुहारी, #कोटकी, #अईपुर, #तरगवा, #खिरनी, #मालपुर, #गढ़ीसाद सहित दूर-दराज़ के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने वाले सभी सम्मानित ग्रामीणों का भी हार्दिक धन्यवाद। आपका सहयोग और एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति के विरुद्ध नहीं, बल्कि अवैध खनन, अवैध क्रशरों, प्रदूषण और सिलिकोसिस जैसी गंभीर समस्याओं से ग्रामवासियों के जीवन की रक्षा के लिए है। जब तक न्याय नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जय हिंद! जय राजस्थान! #घाटरी_की_आवाज #न्याय_दो_या_मार_दो #अवैध_खनन_बंद_करो #अवैध_क्रशर_बंद_करो #सिलिकोसिस #जनआंदोलन #ग्राम_घाटरी #भुसावर #भरतपुर4
- पिछले 7-8 साल की मेहनत रंग लाई, 600 पेड़ों से हराभरा बना विद्यालय परिसर दौसा। राज्य सरकार के 'हरियालो राजस्थान' अभियान और 'एक पेड़ मां के नाम' संकल्प को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरोहितों का बास ने अनूठी सफलता में बदल दिया है। विद्यालय स्टाफ ने पिछले 7-8 वर्षों से लगातार पौधारोपण, संरक्षण और संवर्धन का कार्य करते हुए परिसर में करीब 600 पेड़ तैयार कर दिए हैं, जिससे पूरा विद्यालय हरियाली से आच्छादित हो गया है। प्रधानाचार्य ग्यारसीलाल मीणा के नेतृत्व में शिक्षकों ने आपसी सहयोग से करीब 21 हजार रुपये की लागत से पौधे लगाए तथा उनकी सुरक्षा के लिए रेलिंग और तारबंदी भी करवाई। शिक्षक जयराम मीणा, सुगन चंद मीणा, विजय सिंह गुर्जर, दिनेश चंद शर्मा, हाबू लाल सैनी सहित पूरे स्टाफ की मेहनत आज पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन गई है। हराभरा परिसर विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं प्राकृतिक वातावरण प्रदान कर रहा है, जबकि स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।4
- राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के अंतर्गत दौसा शहर में प्रस्तावित 19.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के संबंध राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के अंतर्गत दौसा शहर में प्रस्तावित 19.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के संबंध में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में 'आरयूआईडीपी संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दौसा विधायक दीन दयाल बैरवा सहित नगर के जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षद, प्रबुद्धजन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य हितधारकों ने भाग लेकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, उचित ड्रेनेज सिस्टम तथा हेरिटेज एवं पर्यटन विकास के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।1
- अवैध खनन एवं अवैधता को बंद करवाने हेतु अनिश्चितकालीन एवं भूख हड़ताल न्याय दो या मार दो आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 10वें दिन ग्राम घाटरी की न्याय की लड़ाई को नई ताकत मिली। हमारे बीच पधारे राजस्थान के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं #पूर्वसांसद #पंडितरामकिशन जी तथा किसान नेता इंदल सिंह जी ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की पीड़ा सुनी, हमारी न्यायपूर्ण मांगों का समर्थन किया और आश्वासन दिया कि ग्राम घाटरी की आवाज़ सरकार एवं प्रशासन तक पूरी मजबूती से पहुंचाई जाएगी। हम समस्त ग्रामवासियों की ओर से आदरणीय पंडित रामकिशन जी एवं किसान नेता इंदल सिंह जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन करते हैं। साथ ही #कारवान, #सुहारी, #कोटकी, #अईपुर, #तरगवा, #खिरनी, #मालपुर, #गढ़ीसाद सहित दूर-दराज़ के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने वाले सभी सम्मानित ग्रामीणों का भी हार्दिक धन्यवाद। आपका सहयोग और एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति के विरुद्ध नहीं, बल्कि अवैध खनन, अवैध क्रशरों, प्रदूषण और सिलिकोसिस जैसी गंभीर समस्याओं से ग्रामवासियों के जीवन की रक्षा के लिए है। जब तक न्याय नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जय हिंद! जय राजस्थान! #घाटरी_की_आवाज #न्याय_दो_या_मार_दो #अवैध_खनन_बंद_करो #अवैध_क्रशर_बंद_करो #सिलिकोसिस #जनआंदोलन #ग्राम_घाटरी #भुसावर #भरतपुर3
- थाना सैंथल में छात्रों का थाना भ्रमण, पुलिस ने कानून, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा की दी जानकारी दौसा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत थाना सैंथल में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता एवं थाना भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पुलिस व्यवस्था से परिचित कराना तथा उनमें कानून के प्रति विश्वास और जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका, जनसेवा, अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही छात्रों को थाने के विभिन्न कार्यालयों, मालखाना, अभिलेख कक्ष, आगंतुक कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को गुड टच–बैड टच, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, सड़क सुरक्षा नियमों तथा आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, नैतिक मूल्यों, संविधान और कानून के प्रति सम्मान रखने तथा जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल और व्यवहारिक तरीके से समाधान किया। पुलिस विभाग ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पुलिस से जोड़ना, उनमें सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में कानून के प्रति सम्मान और विश्वास की भावना को मजबूत करना है।4
- पिता एवं बडे भाई द्वारा माता एवं छोटे भाई को प्रताड़ित एवं मारपीट कर घर से बाहर निकाला। अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र के ग्राम खोह दरीबा में पिता एवं पुत्र द्वारा माता और भाई को मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश मे आया है। सुशीला देवी पत्नी श्री रामबाबू शर्मा निवासी खोह-दरीबा ने टहला थाने मे रिपोर्ट पेश कर बताया की वह और उनका छोटा बेटा नीरज को उसके पति रामबाबू और बडे पुत्र सोनू तथा रिश्तेदार लक्ष्मीकान्त, मुरारीलाल पुत्रगण प्रभाती लाल, महावीर पुत्र लक्ष्मीकान्त और महावीर मिश्रा। तथा आरोपी पिछले छ: महीने से उसके और उसके छोटे बेटे नीरज को घर से बाहर निकालने के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं तथा गाली-गलौज और मारपीट करते हैं।दिनांक 01.08.2026 को सुबह पति रामबाबू और बड़े बेटे सोनू ने गाली-गलौज व मारपीट की।उसी दिन रात्रि करीब साढे दस बजे के बीच रिश्तेदार लक्ष्मीकान्त, मुरारीलाल और महावीर घर आए और सभी ने मिलकर लात-घूंसों से मारपीट की।और रात करीब बारह बजे जबरन घर से बाहर निकाल दिया और धमकी दी कि दोबारा आने पर जान से मार देंगे। महावीर मिश्रा द्वारा भी रास्ते में रोककर नीरज के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।3