सपोटरा। पाँचना बाँध से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर पिछले दिनों हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग तेज हो गई है। बुधवार को सर्व समाज के किसानों ने एकजुट होकर सपोटरा उपखंड कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सपोटरा। पाँचना बाँध से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर पिछले दिनों हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग तेज हो गई है। बुधवार को सर्व समाज के किसानों ने एकजुट होकर सपोटरा उपखंड कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि पाँचना बाँध से नहरों में सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे अनुचित हैं। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने सरकार से सभी मुकदमे तत्काल वापस लेने तथा आंदोलन में शामिल किसानों को राहत देने की मांग की। इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो सर्व समाज के किसान आगामी दिनों में व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं सरकार की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान एवं सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
सपोटरा। पाँचना बाँध से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर पिछले दिनों हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग तेज हो गई है। बुधवार को सर्व समाज के किसानों ने एकजुट होकर सपोटरा उपखंड कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सपोटरा। पाँचना बाँध से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर पिछले दिनों हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग तेज हो गई है। बुधवार को सर्व समाज के किसानों ने एकजुट होकर सपोटरा उपखंड कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि पाँचना बाँध से नहरों में सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे अनुचित हैं। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने सरकार से सभी मुकदमे तत्काल वापस लेने तथा आंदोलन में शामिल किसानों को राहत देने की मांग की। इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो सर्व समाज के किसान आगामी दिनों में व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं सरकार की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान एवं सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
- सपोटरा। पाँचना बाँध से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर पिछले दिनों हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग तेज हो गई है। बुधवार को सर्व समाज के किसानों ने एकजुट होकर सपोटरा उपखंड कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सपोटरा। पाँचना बाँध से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर पिछले दिनों हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग तेज हो गई है। बुधवार को सर्व समाज के किसानों ने एकजुट होकर सपोटरा उपखंड कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि पाँचना बाँध से नहरों में सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे अनुचित हैं। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने सरकार से सभी मुकदमे तत्काल वापस लेने तथा आंदोलन में शामिल किसानों को राहत देने की मांग की। इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो सर्व समाज के किसान आगामी दिनों में व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं सरकार की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान एवं सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।1
- करौली बुजुर्ग मां को कांवड़ में बैठाकर गोवर्धन यात्रा: वर्षों पुरानी इच्छा पूरी करने में जुटा परिवार, परिजन बारी-बारी से कांवड़ उठाकर चल रहे1
- मंडावरा रोड पर जलभराव और गंदगी के खिलाफ भूख हड़ताल : तबीयत बिगड़ने पर विष्णु प्रजापति आईसीयू में भर्ती, घुटनों तक भरे पानी से गुजरी शव यात्रा.... हिंडौन सिटी। शहर के मंडावरा रोड क्षेत्र में लंबे समय से व्याप्त जलभराव और गंदगी की विकराल समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन का अड़ियल और उदासीन रवैया लगातार गहराता जा रहा है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जनसेवक टीम विधानसभा के अध्यक्ष विष्णु प्रजापति का स्वास्थ्य अचानक अधिक बिगड़ने पर उन्हें सोमवार देर रात जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार लगातार भूखे रहने के कारण विष्णु प्रजापति को शारीरिक कमजोरी है। ऐसे में ड्रिप के माध्यम से उन्हें ग्लूकोज दिया जा रहा है। फिलहाल भर्ती युवक का स्वास्थ्य सामान्य है और बीपी, शुगर भी नॉर्मल है। दूसरी ओर क्षेत्र में व्याप्त जलभराव ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जलभराव की इस भयावह स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में एक स्थानीय नागरिक के निधन के बाद उनकी शव यात्रा को घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर गुजारना पड़ा। यह दृश्य न केवल संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को दर्शाता है, बल्कि प्रशासनिक दावों की पोल भी खोलता है। मंडावरा रोड के निवासियों का कहना है कि नगर परिषद और उपखंड प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा पूरे इलाके को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे बारिश का पानी और सीवरेज का कचरा सड़कों पर ही जमा हो जाता है। मंडावरा रोड़ पर पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे विष्णु प्रजापति का स्पष्ट कहना है कि जब तक नगर परिषद प्रशासन जलभराव का स्थायी समाधान नहीं निकालता तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। आईसीयू में भर्ती होने के बावजूद छठवें दिन विष्णु प्रजापति ने संकल्प व्यक्त किया है कि उनका अनशन अस्पताल के बिस्तर से भी जारी रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अब केवल थोथे आश्वासनों पर भरोसा नहीं करेंगे, उन्हें धरातल पर काम चाहिए।1
- अपना घर आश्रम में हुआ मानसिक स्वास्थ्य शिविर विशेषज्ञों ने दी सेवाएं। मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीना ने दी सेवाएं 84 प्रभुजियों का किया मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण हिंडौन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई, द्वारा महवा रोड स्थित अपनाघर आश्रम में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीना, साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल और सीआरए गौरव शर्मा ने आश्रम में रह रहे 84 प्रभुजियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेडिकल टीम ने उनकी मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं को समझकर उचित काउंसलिंग की और चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।आश्रम के अध्यक्ष राकेश गोयल ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि संस्थान वर्षों से लावारिस, मानसिक रूप से विमंदित, निराश्रित और असहाय प्रभुजियों की निःशुल्क सेवा कर रहा है।पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर प्रभुजिओ को वापस उनके मूल निवास स्थान भेज दिया जाता है। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे1
- राजस्व अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लंबित राजस्व प्रकरणों का गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारण करें: अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा, 5 अगस्त। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों, नामांतरण, रास्ता प्रकरण, अतिक्रमण, गैर खातेदारों को खातेदारी अधिकार प्रदान करने, कृषि भूमि के अकृषि प्रयोजनार्थ रूपांतरण सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएलपीसी में दर्ज प्रकरणों, पीडीआर एक्ट के अंतर्गत लंबित वसूली प्रकरणों तथा एमएसीटी से संबंधित मामलों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारियों से कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने प्राथमिक डिग्री एवं कुर्रेजात रिपोर्टों के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि उपखंड अधिकारी नियमित रूप से पटवारियों के साथ बैठक कर इन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में पत्थरगढ़ी एवं रास्ते से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई तथा इनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (लालसोट) मनमोहन मीणा, उपखंड अधिकारी दौसा संजू मीणा, सहायक निदेशक लोक सेवाएं मनीषा मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के सभी उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।1
- अवैध खनन एवं अवैधताओं को बंद करवाने हेतु अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल न्याय दो या मार दो आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 10वें दिन ग्राम घाटरी की न्याय की लड़ाई को नई ताकत मिली। हमारे बीच पधारे राजस्थान के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं #पूर्वसांसद #पंडितरामकिशन जी तथा किसान नेता इंदल सिंह जी ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की पीड़ा सुनी, हमारी न्यायपूर्ण मांगों का समर्थन किया और आश्वासन दिया कि ग्राम घाटरी की आवाज़ सरकार एवं प्रशासन तक पूरी मजबूती से पहुंचाई जाएगी। हम समस्त ग्रामवासियों की ओर से आदरणीय पंडित रामकिशन जी एवं किसान नेता इंदल सिंह जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन करते हैं। साथ ही #कारवान, #सुहारी, #कोटकी, #अईपुर, #तरगवा, #खिरनी, #मालपुर, #गढ़ीसाद सहित दूर-दराज़ के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने वाले सभी सम्मानित ग्रामीणों का भी हार्दिक धन्यवाद। आपका सहयोग और एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति के विरुद्ध नहीं, बल्कि अवैध खनन, अवैध क्रशरों, प्रदूषण और सिलिकोसिस जैसी गंभीर समस्याओं से ग्रामवासियों के जीवन की रक्षा के लिए है। जब तक न्याय नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जय हिंद! जय राजस्थान! #घाटरी_की_आवाज #न्याय_दो_या_मार_दो #अवैध_खनन_बंद_करो #अवैध_क्रशर_बंद_करो #सिलिकोसिस #जनआंदोलन #ग्राम_घाटरी #भुसावर #भरतपुर4
- धौलपुर । बाड़ी में संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। धौलपुर । बाड़ी में संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। युवा नेता रामवीर पोसवाल और आर्यन राय के नेतृत्व में नागरिकों ने रैली निकाली और नगर पालिका कार्यालय के बाहर गंदे पानी से भरे मटके फोड़ दिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अगला मटका फोड़ प्रदर्शन कार्यालय के अंदर किया जाएगा। रामवीर पोसवाल ने बताया कि संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर कई महीनों से गंदे पानी के जमाव की समस्या है। बारिश के मौसम में यह स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे नागरिकों का आवागमन मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर नागरिक पहले भी कई ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया। संत नगर रोड निवासी रमेश कुमार ने बताया कि जलभराव के कारण सचिन पैलेस मैरिज होम पूरी तरह बंद हो गया है। गंदे पानी के जमाव के चलते लोग यहां शादी या अन्य कार्यक्रम बुक नहीं करा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मैरिज होम द्वारा नगर पालिका को प्रति वर्ष 80 हजार रुपये का टैक्स दिया जाता है। आर्यन राय और अभिषेक यादव ने इस समस्या को जटिल बताते हुए नगर पालिका प्रशासन से इसके समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय घुमंतू परिवार की महिला पुष्पा ने बताया कि उनके बच्चे गंदे पानी के कारण कहीं आ-जा नहीं पा रहे हैं, और उनके रहने के स्थान में भी पानी भर गया है, जिससे उन्हें बड़ी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के बाद, नागरिकों ने नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी (ईओ) दीपक गोयल को एक ज्ञापन सौंपा और समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। इस दौरान राजकुमार भारद्वाज, रामसेवक अजर, वीरेंद्र यादव, ध्रुव शुक्ला, हरी पहाड़िया, आरएस हिन्द सहित कई अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद थे।1
- नगर परिषद व उपखंड प्रशासन ने बेशर्मी की सारी हद की पार, घुटनों तक जलभराव में निकाली शवयात्रा, मानवता हुई शर्मशार हिण्डौन सिटी करौली जिले के हिंडौन उपखंड क्षेत्र में जिला व उपखंड प्रशासन सहित नगर परिषद प्रशासन हिण्डौन की मनमानी के चलते विगत दो- ढाई साल से अधिक समय गुजारने के बावजूद भी जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान नहीं होने के चलते सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता विष्णु प्रजापति विगत 6 दिन से मंडावरा रोड पर खुले में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल पर होने के चलते बीती रात बारिश में भीगने व लंबे समय से अन्न ग्रहण नहीं करने के कारण तबीयत बिगडने पर 108 एंबुलेंस की मदद से स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल हिंडौन सिटी में भर्ती कराया गया जहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर आईसीयू में वार्ड में उपचार चिकित्सक आशीष शर्मा एवं अजय शर्मा की देखरेख में किया जा रहा है। लेकिन हैरतअंगेज बात यह है कि 6 दिन गुजारने के बावजूद भी मानवीय मूल्यों व नैतिक जिम्मेदारी को भूलकर उपखंड एवं नगर परिषद प्रशासन का कोई भी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनाओं को भूलने सहित अपनी नाकामी को छुपाने के कारण मौके पर जनता के सामने नहीं आने सहित मंडावरा रोड पर जल भराव की जनसमस्या का स्थाई समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता प्रजापति का हाल तक जानने की जहमत तक नहीं उठाई। जबकि मंगलवार को हल्की बारिश से घुटनों तक पानी में शव यात्रा निकली तो स्थानीय वाशीदों ने नगर परिषद एवं उपखंड प्रशासन को जमकर कोसा। वही अन्य राहगीरों ने भी गहन कठनाई व शर्म महसूस करते हुए नारकीय हालत पर दुख प्रकट करते हुए संवेदनहीन व मानवीय मूल्यों को भूल बैठे जनता की गाढ़ी कमाई से हर माह मोटी वेतन लेने वाले उपखंड व नगर परिषद प्रशासन की कड़े शब्दों में निंदा कर आक्रोश जताया। जबकि भविष्य के गर्त का सवाल यह है कि जिला प्रशासन भी उक्त मामले में विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से खबर प्रकाशित होने के बावजूद भी नगर परिषद प्रशासन एवं उपखंड प्रशासन को मंडावरा रोड पर लंबे समय से चली आ रही जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान करने हेतु अधिकारियों पर कार्रवाई किस लिए नहीं की गई। जबकि मामले में जिला कलेक्टर को भी कोर्ट में जल भराव समस्या के स्थाई समाधान को लेकर तलब किया जा चुका है। आखिरकार स्थानीय मंडावरा रोड सहित आसपास के 50-60 गांवों से उपखंड मुख्यालय पर आवाजाही में लंबे समय से भारी परेशानी झेलने सहित दुपहिया व तिपहिया वाहन चालक सहित रोजमर्रा के काम के लिए आवाजाही में दर्जनों महिला पुरुष गंभीर रूप से चोटिल हो चुके वही रोजना विद्यालय आने जाने के दौरान स्कूली बच्चे भी समस्या से त्रस्त है।4