logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालसोट : एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत संस्कृत महाविद्यालय में 511 पौधों का रोपण उपखंड के महाराजपुरा तलावगांव स्थित श्री कृष्ण शास्त्री राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 511 पौधे लगाए गए। सुप्रीम फाउंडेशन, जसवंतगढ़ के सहयोग और प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में परिसर को हरित बनाने का अभियान लगातार जारी है। महाविद्यालय में पहले से 2500 पौधे विकसित हो चुके हैं तथा आगामी वर्षा ऋतु में 1100 औषधीय पौधे लगाने की योजना है।

3 hrs ago
user_Girdhari lal Sahu
Girdhari lal Sahu
लालसोट, दौसा, राजस्थान•
3 hrs ago
bede0678-c766-45e7-b21b-8ec53011d610

लालसोट : एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत संस्कृत महाविद्यालय में 511 पौधों का रोपण उपखंड के महाराजपुरा तलावगांव स्थित श्री कृष्ण शास्त्री राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 511 पौधे लगाए गए। सुप्रीम फाउंडेशन, जसवंतगढ़ के सहयोग और प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में परिसर को हरित बनाने का अभियान लगातार जारी है। महाविद्यालय में पहले से 2500 पौधे विकसित हो चुके हैं तथा आगामी वर्षा ऋतु में 1100 औषधीय पौधे लगाने की योजना है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • लालसोट : एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत संस्कृत महाविद्यालय में 511 पौधों का रोपण उपखंड के महाराजपुरा तलावगांव स्थित श्री कृष्ण शास्त्री राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 511 पौधे लगाए गए। सुप्रीम फाउंडेशन, जसवंतगढ़ के सहयोग और प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में परिसर को हरित बनाने का अभियान लगातार जारी है। महाविद्यालय में पहले से 2500 पौधे विकसित हो चुके हैं तथा आगामी वर्षा ऋतु में 1100 औषधीय पौधे लगाने की योजना है।
    3
    लालसोट : एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत संस्कृत महाविद्यालय में 511 पौधों का रोपण
उपखंड के महाराजपुरा तलावगांव स्थित श्री कृष्ण शास्त्री राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 511 पौधे लगाए गए। सुप्रीम फाउंडेशन, जसवंतगढ़ के सहयोग और प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में परिसर को हरित बनाने का अभियान लगातार जारी है। महाविद्यालय में पहले से 2500 पौधे विकसित हो चुके हैं तथा आगामी वर्षा ऋतु में 1100 औषधीय पौधे लगाने की योजना है।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बिनोरी बालाजी मार्ग पर PWD की अनदेखी: 800 मीटर के गड्ढों में उलझी हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कब जागेगा प्रशासन ( ग्राउंड रिपोर्ट खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ के लिए ) दौसा/लालसोट: नेशनल हाईवे 11B को बामनवास विधानसभा क्षेत्र से जोड़ने वाला बिनोरी बांध से बालाजी तक का मुख्य सड़क मार्ग पिछले 5 वर्षों से बदहाली के आंसू बहा रहा है। महज 800 मीटर का यह व्यस्त सड़क टुकड़ा अब सड़क कम और जानलेवा गड्ढों का जाल ज्यादा नजर आता है। हर मंगलवार और शनिवार को बिनोरी बालाजी के दर्शनार्थ आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों के लिए यह सफर हादसों का सबब बन चुका है, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और स्थानीय जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने बैठे हैं। ​प्रशासनिक नाकामी और भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल ​स्टे ऑर्डर के नाम पर पल्ला झाड़ता विभाग: स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस 800 मीटर के टुकड़े पर किसी व्यक्ति द्वारा न्यायालय से स्थगन आदेश (Stay Order) लिया गया है। सवाल यह उठता है कि PWD विभाग के अधिकारी इस स्टे को हटवाने के लिए न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने में सुस्ती क्यों बरत रहे हैं? ​ठेकेदार को पूरा भुगतान, जनता को केवल गड्ढे: सूत्रों और जनचर्चा के अनुसार, संबंधित ठेकेदार पूरा पेमेंट उठाकर चलता बना। बिना सड़क का काम गुणवत्तापूर्ण पूरा हुए भुगतान किस आधार पर जारी किया गया, यह जांच का विषय है। ​28 किमी लंबे मार्ग के भविष्य पर ग्रहण: जब प्रशासन और PWD के अधिकारी महज 800 मीटर के टुकड़े का निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं, तो गढ़मोरा तक जाने वाले पूरे 28 किलोमीटर लंबे मार्ग की देखरेख और मरम्मत की क्या उम्मीद की जाए? ​दो विधानसभाओं की सीमा में पिसती जनता ​यह मार्ग लालसोट और बामनवास दोनों विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ता है। विडंबना यह है कि चुनाव आते ही बड़े-बड़े दावे करने वाले दोनों क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि चुनाव बीतते ही इस गंभीर जनसमस्या से मुंह मोड़ लेते हैं। हर हफ्ते दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन न तो शासन-प्रशासन की नींद टूट रही है और न ही जनप्रतिनिधियों की। ​तत्काल एक्शन की मांग ​कानूनी पैरवी: PWD विभाग के उच्च अधिकारी तुरंत विधिक राय लेकर कोर्ट से स्टे हटवाने की प्रक्रिया तेज करें। ​अस्थाई पैचवर्क: जब तक स्थायी सड़क का निर्माण नहीं होता, तब तक हादसों को रोकने के लिए तुरंत गिट्टी और मुरम डालकर गड्ढों को भरा जाए। ​जवाबदेही तय हो: ठेकेदार के भुगतान और अधिकारियों की शिथिलता की निष्पक्ष जांच कराई जाए। ​यदि समय रहते इस 800 मीटर के खूनी टुकड़े की मरम्मत नहीं कराई गई, तो क्षेत्रवासी और श्रद्धालु बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी PWD विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी।
    1
    बिनोरी बालाजी मार्ग पर PWD की अनदेखी: 800 मीटर के गड्ढों में उलझी हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कब जागेगा प्रशासन

( ग्राउंड रिपोर्ट खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ के लिए )
दौसा/लालसोट:
नेशनल हाईवे 11B को बामनवास विधानसभा क्षेत्र से जोड़ने वाला बिनोरी बांध से बालाजी तक का मुख्य सड़क मार्ग पिछले 5 वर्षों से बदहाली के आंसू बहा रहा है। महज 800 मीटर का यह व्यस्त सड़क टुकड़ा अब सड़क कम और जानलेवा गड्ढों का जाल ज्यादा नजर आता है। हर मंगलवार और शनिवार को बिनोरी बालाजी के दर्शनार्थ आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों के लिए यह सफर हादसों का सबब बन चुका है, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और स्थानीय जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने बैठे हैं।
​प्रशासनिक नाकामी और भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल
​स्टे ऑर्डर के नाम पर पल्ला झाड़ता विभाग: स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस 800 मीटर के टुकड़े पर किसी व्यक्ति द्वारा न्यायालय से स्थगन आदेश (Stay Order) लिया गया है। सवाल यह उठता है कि PWD विभाग के अधिकारी इस स्टे को हटवाने के लिए न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने में सुस्ती क्यों बरत रहे हैं?
​ठेकेदार को पूरा भुगतान, जनता को केवल गड्ढे: सूत्रों और जनचर्चा के अनुसार, संबंधित ठेकेदार पूरा पेमेंट उठाकर चलता बना। बिना सड़क का काम गुणवत्तापूर्ण पूरा हुए भुगतान किस आधार पर जारी किया गया, यह जांच का विषय है।
​28 किमी लंबे मार्ग के भविष्य पर ग्रहण: जब प्रशासन और PWD के अधिकारी महज 800 मीटर के टुकड़े का निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं, तो गढ़मोरा तक जाने वाले पूरे 28 किलोमीटर लंबे मार्ग की देखरेख और मरम्मत की क्या उम्मीद की जाए?
​दो विधानसभाओं की सीमा में पिसती जनता
​यह मार्ग लालसोट और बामनवास दोनों विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ता है। विडंबना यह है कि चुनाव आते ही बड़े-बड़े दावे करने वाले दोनों क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि चुनाव बीतते ही इस गंभीर जनसमस्या से मुंह मोड़ लेते हैं। हर हफ्ते दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन न तो शासन-प्रशासन की नींद टूट रही है और न ही जनप्रतिनिधियों की।
​तत्काल एक्शन की मांग
​कानूनी पैरवी: PWD विभाग के उच्च अधिकारी तुरंत विधिक राय लेकर कोर्ट से स्टे हटवाने की प्रक्रिया तेज करें।
​अस्थाई पैचवर्क: जब तक स्थायी सड़क का निर्माण नहीं होता, तब तक हादसों को रोकने के लिए तुरंत गिट्टी और मुरम डालकर गड्ढों को भरा जाए।
​जवाबदेही तय हो: ठेकेदार के भुगतान और अधिकारियों की शिथिलता की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
​यदि समय रहते इस 800 मीटर के खूनी टुकड़े की मरम्मत नहीं कराई गई, तो क्षेत्रवासी और श्रद्धालु बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी PWD विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी।
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पिछले 7-8 साल की मेहनत रंग लाई, 600 पेड़ों से हराभरा बना विद्यालय परिसर दौसा। राज्य सरकार के 'हरियालो राजस्थान' अभियान और 'एक पेड़ मां के नाम' संकल्प को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरोहितों का बास ने अनूठी सफलता में बदल दिया है। विद्यालय स्टाफ ने पिछले 7-8 वर्षों से लगातार पौधारोपण, संरक्षण और संवर्धन का कार्य करते हुए परिसर में करीब 600 पेड़ तैयार कर दिए हैं, जिससे पूरा विद्यालय हरियाली से आच्छादित हो गया है। प्रधानाचार्य ग्यारसीलाल मीणा के नेतृत्व में शिक्षकों ने आपसी सहयोग से करीब 21 हजार रुपये की लागत से पौधे लगाए तथा उनकी सुरक्षा के लिए रेलिंग और तारबंदी भी करवाई। शिक्षक जयराम मीणा, सुगन चंद मीणा, विजय सिंह गुर्जर, दिनेश चंद शर्मा, हाबू लाल सैनी सहित पूरे स्टाफ की मेहनत आज पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन गई है। हराभरा परिसर विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं प्राकृतिक वातावरण प्रदान कर रहा है, जबकि स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
    4
    पिछले 7-8 साल की मेहनत रंग लाई, 600 पेड़ों से हराभरा बना विद्यालय परिसर
दौसा। राज्य सरकार के 'हरियालो राजस्थान' अभियान और 'एक पेड़ मां के नाम' संकल्प को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरोहितों का बास ने अनूठी सफलता में बदल दिया है। विद्यालय स्टाफ ने पिछले 7-8 वर्षों से लगातार पौधारोपण, संरक्षण और संवर्धन का कार्य करते हुए परिसर में करीब 600 पेड़ तैयार कर दिए हैं, जिससे पूरा विद्यालय हरियाली से आच्छादित हो गया है। प्रधानाचार्य ग्यारसीलाल मीणा के नेतृत्व में शिक्षकों ने आपसी सहयोग से करीब 21 हजार रुपये की लागत से पौधे लगाए तथा उनकी सुरक्षा के लिए रेलिंग और तारबंदी भी करवाई। शिक्षक जयराम मीणा, सुगन चंद मीणा, विजय सिंह गुर्जर, दिनेश चंद शर्मा, हाबू लाल सैनी सहित पूरे स्टाफ की मेहनत आज पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन गई है। हराभरा परिसर विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं प्राकृतिक वातावरण प्रदान कर रहा है, जबकि स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के अंतर्गत दौसा शहर में प्रस्तावित 19.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के संबंध राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के अंतर्गत दौसा शहर में प्रस्तावित 19.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के संबंध में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में 'आरयूआईडीपी संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दौसा विधायक दीन दयाल बैरवा सहित नगर के जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षद, प्रबुद्धजन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य हितधारकों ने भाग लेकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, उचित ड्रेनेज सिस्टम तथा हेरिटेज एवं पर्यटन विकास के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
    1
    राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के अंतर्गत दौसा शहर में प्रस्तावित 19.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के संबंध
राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के अंतर्गत दौसा शहर में प्रस्तावित 19.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के संबंध में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में 'आरयूआईडीपी संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दौसा विधायक दीन दयाल बैरवा सहित नगर के जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षद, प्रबुद्धजन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य हितधारकों ने भाग लेकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, उचित ड्रेनेज सिस्टम तथा हेरिटेज एवं पर्यटन विकास के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    1 hr ago
  • लाखों की डेट निकली हुई प्राइवेट दवाइयां खुले कचरे में: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन कस्बे में पटवार घर की जमीन पर लाखों रुपए की प्राइवेट एक्सपायर डेट की दवाइयां कचरे में इंसान एवं जानवरों को खतरा मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन कस्बे में पटवार घर की जमीन पर लाखों रुपए की प्राइवेट एक्सपायर डेट की दवाइयां कचरे में इंसान एवं जानवरों को खतरा मलारना स्टेशन पर बरसों से खाली पड़े पटवार घर की जमीन को अब लोगों ने कचरा पात्र बना दिया है जहां लोग आज तक तो अपने घरों का कचरा फेंकते थे लेकिन आज यहां लाखों रुपए की एक्सपायर डेट की प्राइवेट दवाइयां कचरे में पड़ी हुई मिली जिसमें महंगे इंजेक्शन बच्चों की दवाइयां और महंगी गोलियां शामिल है जो पटवार घर की जमीन पर खुले में पड़ी है जो कैंसर जैसी घातक बीमारियों को तो निवेदन देती है साथ में कचरा बिनने वालो के साथ-साथ आवारा पशु एवं पालतू पशुओं के लिए भी खतरा बनी हुई है ऐसे में या तो दवाइयां को जल देनी चाहिए थी या फिर कहीं गड्ढा खोदकर गढ़ देनी चाहिए थी कचरे में दवाई पड़ी देखकर दैनिक भास्कर की टीम ने मलारना डूंगर ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर प्रमोद कर्णावत को फोन किया तो डॉक्टर कर्णावत कचरे में पड़ी दवाइयां की जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही कई बार पटवार घर की सफाई के लिए भी पटवारी एवं पंचायत सेक्रेटरी को बताया गया लेकिन आज तक सफाई नहीं हुई ऐसे में पटवार घर की जमीन लोगों के कचरा फेंकने के काम में आ रही है
    1
    लाखों की डेट निकली हुई प्राइवेट दवाइयां खुले कचरे में: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन कस्बे में पटवार घर की जमीन पर लाखों रुपए की प्राइवेट एक्सपायर डेट की दवाइयां कचरे में इंसान एवं जानवरों को खतरा
मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन कस्बे में पटवार घर की जमीन पर लाखों रुपए की प्राइवेट एक्सपायर डेट की दवाइयां कचरे में इंसान एवं जानवरों को खतरा
मलारना स्टेशन पर बरसों से खाली पड़े पटवार घर की जमीन को अब लोगों ने कचरा पात्र बना दिया है जहां लोग आज तक तो अपने घरों का कचरा फेंकते थे लेकिन आज यहां लाखों रुपए की एक्सपायर डेट की प्राइवेट दवाइयां कचरे में पड़ी हुई मिली जिसमें महंगे इंजेक्शन बच्चों की दवाइयां और महंगी गोलियां शामिल है जो पटवार घर की जमीन पर खुले में पड़ी है जो कैंसर जैसी घातक बीमारियों को तो निवेदन देती है साथ में कचरा बिनने वालो के साथ-साथ आवारा पशु एवं पालतू पशुओं के लिए भी खतरा बनी हुई है ऐसे में या तो दवाइयां को जल देनी चाहिए थी या फिर कहीं गड्ढा खोदकर गढ़ देनी चाहिए थी कचरे में दवाई पड़ी देखकर दैनिक भास्कर की टीम ने मलारना डूंगर ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर प्रमोद कर्णावत को फोन किया तो डॉक्टर कर्णावत कचरे में पड़ी दवाइयां की जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही 
कई बार पटवार घर की सफाई के लिए भी पटवारी एवं पंचायत सेक्रेटरी को बताया गया लेकिन आज तक सफाई नहीं हुई ऐसे में पटवार घर की जमीन लोगों के कचरा फेंकने के काम में आ रही है
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by राहुल गोयल
    1
    Post by राहुल गोयल
    user_राहुल गोयल
    राहुल गोयल
    गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास* जी की 650 वीं जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे *सामाजिक समरसता अभियान*का शुभारंभ जयपुर जिले के एस एम एस इंडोर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती पर 05 अगस्त 2026 को एस.एम.एस इंडोर स्टेडियम में* होने वाले *कलश वंदन रथ यात्रा का विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके रथ यात्रा का प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, व अन्य भाजपा के पदाधिकारी पहुंचे पर संत रविदास जिंदाबाद के नारे लगाए जय श्री राम जय श्री राम भारत माता की जय से गूंजा मंच सत्ता ओर संगठन एक ही मंच पर मौजूद सत्ता ओर संगठन एक साथ शांति का आज आज ही मंच पर करेंगे सम्मान इस मौके पर काफी दूर दराज से आए गुरु, साधु संत महात्मा व भाजपा के सभी पदाधिकारी गण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे
    1
    *संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास* जी की 650 वीं जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे *सामाजिक समरसता अभियान*का शुभारंभ 

जयपुर जिले के एस एम एस इंडोर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती पर  05 अगस्त 2026 को एस.एम.एस इंडोर स्टेडियम में* होने वाले *कलश वंदन रथ यात्रा का विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके रथ यात्रा का प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, व अन्य भाजपा के पदाधिकारी पहुंचे पर संत रविदास जिंदाबाद के नारे लगाए जय श्री राम जय श्री राम भारत माता की जय से गूंजा मंच सत्ता ओर संगठन एक ही मंच पर मौजूद सत्ता ओर संगठन एक साथ शांति का आज आज ही मंच पर करेंगे सम्मान  इस मौके पर काफी दूर दराज से आए गुरु, साधु संत महात्मा व भाजपा के सभी पदाधिकारी गण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • लालसोट: प्रकृति को समर्पित रहा विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन, 292 बूथों पर हुआ वृक्षारोपण लालसोट विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। विधानसभा क्षेत्र के 292 बूथों पर प्रत्येक बूथ पर 10 पौधे लगाकर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को गति दी गई। विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण, फल वितरण एवं ठंडाई सेवा का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी पान मोतीलाल शाहजहांनपुरा ने बताया कि डूंगरपुर स्थित विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन शामिल हुए। मीणावाटी लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं लालसोट नगर मंडल भाजपा ने नगर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। जिला चिकित्सालय लालसोट में 51 पौधे लगाए गए, मरीजों को फल वितरित किए गए तथा बड़ाया धर्मशाला पर राहगीरों को ठंडाई पिलाई गई। महाकाली मंदिर, लालसोट में विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।
    4
    लालसोट: प्रकृति को समर्पित रहा विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन, 292 बूथों पर हुआ वृक्षारोपण
लालसोट विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर का जन्मदिन मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। विधानसभा क्षेत्र के 292 बूथों पर प्रत्येक बूथ पर 10 पौधे लगाकर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को गति दी गई। विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण, फल वितरण एवं ठंडाई सेवा का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी पान मोतीलाल शाहजहांनपुरा ने बताया कि डूंगरपुर स्थित विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन शामिल हुए। मीणावाटी लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
वहीं लालसोट नगर मंडल भाजपा ने नगर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। जिला चिकित्सालय लालसोट में 51 पौधे लगाए गए, मरीजों को फल वितरित किए गए तथा बड़ाया धर्मशाला पर राहगीरों को ठंडाई पिलाई गई। महाकाली मंदिर, लालसोट में विधायक रामबिलास मीणा डूंगरपुर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.