बिनोरी बालाजी मार्ग पर PWD की अनदेखी: 800 मीटर के गड्ढों में उलझी हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कब जागेगा प्रशासन ( ग्राउंड रिपोर्ट खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ के लिए ) दौसा/लालसोट: नेशनल हाईवे 11B को बामनवास विधानसभा क्षेत्र से जोड़ने वाला बिनोरी बांध से बालाजी तक का मुख्य सड़क मार्ग पिछले 5 वर्षों से बदहाली के आंसू बहा रहा है। महज 800 मीटर का यह व्यस्त सड़क टुकड़ा अब सड़क कम और जानलेवा गड्ढों का जाल ज्यादा नजर आता है। हर मंगलवार और शनिवार को बिनोरी बालाजी के दर्शनार्थ आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों के लिए यह सफर हादसों का सबब बन चुका है, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और स्थानीय जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने बैठे हैं। प्रशासनिक नाकामी और भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल स्टे ऑर्डर के नाम पर पल्ला झाड़ता विभाग: स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस 800 मीटर के टुकड़े पर किसी व्यक्ति द्वारा न्यायालय से स्थगन आदेश (Stay Order) लिया गया है। सवाल यह उठता है कि PWD विभाग के अधिकारी इस स्टे को हटवाने के लिए न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने में सुस्ती क्यों बरत रहे हैं? ठेकेदार को पूरा भुगतान, जनता को केवल गड्ढे: सूत्रों और जनचर्चा के अनुसार, संबंधित ठेकेदार पूरा पेमेंट उठाकर चलता बना। बिना सड़क का काम गुणवत्तापूर्ण पूरा हुए भुगतान किस आधार पर जारी किया गया, यह जांच का विषय है। 28 किमी लंबे मार्ग के भविष्य पर ग्रहण: जब प्रशासन और PWD के अधिकारी महज 800 मीटर के टुकड़े का निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं, तो गढ़मोरा तक जाने वाले पूरे 28 किलोमीटर लंबे मार्ग की देखरेख और मरम्मत की क्या उम्मीद की जाए? दो विधानसभाओं की सीमा में पिसती जनता यह मार्ग लालसोट और बामनवास दोनों विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ता है। विडंबना यह है कि चुनाव आते ही बड़े-बड़े दावे करने वाले दोनों क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि चुनाव बीतते ही इस गंभीर जनसमस्या से मुंह मोड़ लेते हैं। हर हफ्ते दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन न तो शासन-प्रशासन की नींद टूट रही है और न ही जनप्रतिनिधियों की। तत्काल एक्शन की मांग कानूनी पैरवी: PWD विभाग के उच्च अधिकारी तुरंत विधिक राय लेकर कोर्ट से स्टे हटवाने की प्रक्रिया तेज करें। अस्थाई पैचवर्क: जब तक स्थायी सड़क का निर्माण नहीं होता, तब तक हादसों को रोकने के लिए तुरंत गिट्टी और मुरम डालकर गड्ढों को भरा जाए। जवाबदेही तय हो: ठेकेदार के भुगतान और अधिकारियों की शिथिलता की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि समय रहते इस 800 मीटर के खूनी टुकड़े की मरम्मत नहीं कराई गई, तो क्षेत्रवासी और श्रद्धालु बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी PWD विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी।

- *संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास* जी की 650 वीं जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे *सामाजिक समरसता अभियान*का शुभारंभ जयपुर जिले के एस एम एस इंडोर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती पर 05 अगस्त 2026 को एस.एम.एस इंडोर स्टेडियम में* होने वाले *कलश वंदन रथ यात्रा का विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके रथ यात्रा का प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, व अन्य भाजपा के पदाधिकारी पहुंचे पर संत रविदास जिंदाबाद के नारे लगाए जय श्री राम जय श्री राम भारत माता की जय से गूंजा मंच सत्ता ओर संगठन एक ही मंच पर मौजूद सत्ता ओर संगठन एक साथ शांति का आज आज ही मंच पर करेंगे सम्मान इस मौके पर काफी दूर दराज से आए गुरु, साधु संत महात्मा व भाजपा के सभी पदाधिकारी गण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे4
- हेलीकाप्टर मे घूम रहे मुख्यमंत्री के बच्चे और हमारे बच्चे😢😢😢 *नेता के बच्चों के लिए उड़ान, युवाओं के लिए पेपर लीक और बिकती नौकरियां!* ❌ एक तरफ हेलीकॉप्टर की सैर और शाही ठाठ-बाठ है… तो दूसरी ओर झारखंड का युवा पेपर लीक, भर्ती घोटालों और लाठियों का सामना कर रहा है। जमीन बेचकर पढ़ने वाले छात्र आज बारिश में अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। *हेमंत सोरेन जी, झारखंड का युवा अब चुप नहीं बैठेगा — हिसाब लेकर रहेगा।* ✊🏻1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जस्ट जयपुर लाइव 24×7 🚨 खोरा सुखरामपुरा (रोजघा रोड) स्थित सरकारी डिस्पेंसरी में 7 माह से डॉक्टर का पद रिक्त, मरीज परेशान क्षेत्रवासियों की लगातार शिकायतों के बाद आज खोरा सुखरामपुरा, रोजघा रोड स्थित सरकारी डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि पिछले लगभग 7 महीनों से डिस्पेंसरी में डॉक्टर का पद रिक्त है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान में केवल अन्य स्टाफ ही मरीजों की व्यवस्था संभाल रहा है, जबकि डॉक्टर की नियुक्ति लंबे समय से नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह डिस्पेंसरी क्षेत्र की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा है, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को समय पर उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। इससे रोजाना आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द डॉक्टर की नियुक्ति कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से शुरू करने की मांग की है। – मीडिया प्रभारी: ओम सिंह खींची जस्ट जयपुर लाइव से1
- झोटवाड़ा में बारिश का पानी भराव की समस्या को लेकर लोगों ने सांकेतिक नाव पानी में उतारकर भाजपा सांसद विधायक के खिलाफ जताया विरोध जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में बारिश के बाद पानी भरने की समस्या आम हो चुकी है। वही झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गहरे गढ्ढों में पानी भरने की समस्या को लेकर को लेकर स्थानीय लोगों ने पानी में सांकेतिक नाव को उतार कर विरोध प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। हालांकि स्थानीय लोगों ने यह विरोध प्रदर्शन मंगलवार शाम को भाजपा के जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह और विधायक व कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ किया है। स्थानीय नेता देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ में किए गए प्रदर्शन में संदेश साफ था- 'सड़क नहीं, नदी बनी... अब नाव नहीं, विकास चाहिए'. वहीं प्रदर्शन कर रहे स्थानीय नेता देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना था कि जिस सड़क से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं, वही बारिश के दौरान तालाब में तब्दील हो जाती है. सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, जलभराव और अधूरा निर्माण राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ड्रेनेज और सीवरेज की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।1
- 3 अगस्त को हुए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के बयान पर महिपाल सिंह मकराना ने प्रतिक्रिया दी #MahipalSinghMakrana #PratapSinghKhachariyawas #RajasthanPolitics #CityCablenewsjaipur1
- नई नाथ धाम मंदिर के आसपास हो रहे अतिक्रमण को उपखंड अधिकारी दीपक खटाना के नेतृत्व में हटाया रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम मंदिर स्थित नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी दीपक खटाना को आने वाले मेले की व्यवस्था को लेकर बताया कि मंदिर के आसपास कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है और सड़क के बारे मे व पार्किंग की व्यवस्था अन्य कई तरह की जानकारी दी इस मौके पर उपखंड अधिकारी दीपक खटाना द्वारा मंगलवार को मौके पर ही मंदिर के आसपास जो भी दुकानदार या अन्य कोई व्यक्ति जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है उनको जे सी बी की सहायता से हटवाया इसी के साथ ही राम जानकी मंदिर के पास भी उपखंड अधिकारी दीपक खटाना के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार द्वारा जेसीबी की सहायता से जो बीच में पत्थर पड़े हुए थे उनको साइड में करवाया क्यों कि हर वर्ष सावन माह के मेले में राम जानकी मंदिर में बालाजी मित्र मंडल व सभी ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है जो कि दो दिवसीय चलता है इस दौरान मंदिर के पुजारी महंत श्री श्री 1008 श्री परमेश्वर दास मुनि महाराज व बालाजी मित्र मंडल टीम के सदस्यों द्वारा बीच में से पत्थर हटाने के बारे में उपखंड अधिकारी व वन विभाग के अधिकारी को भी अवगत करवाया था कि यहां पर हर वर्ष सावन के मेले के दौरान दो दिवसीय विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है इस मौके पर नई नाथ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष रामनारायण मीणा, सीताराम पंचोली,अन्य सदस्यों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार ने मौके पर ही जाकर जे सी बी की सहायता से पत्थर को हटवाया जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य बजरंग लाल बोहरा, सीताराम पंचोली, मंगलनाथ योगी, रायसिंह गुर्जर देवरी, गिर्राज पोसवाल,रामनारायण कोटोत्या,शंभुदयाल जांगिड़, सरपंच प्रतिनिधि राजेश महंत अन्य लोग मौजूद थे इस मौके पर मेले की व्यवस्था को लेकर नई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सभी विभाग को अवगत करा दिया जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो1
- E20 Fuel पर केजरीवाल के बयान से गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी ने किया पलटवार E20 Fuel को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। त्रिवेदी ने केजरीवाल पर बिना तथ्य और शोध के भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया। जानिए इस पूरे मामले में उन्होंने क्या कहा।1
- राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने सवाई मानसिंह अस्पताल में क्या अन और पानी का त्याग राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने आज तेरह वें दिन अनशन पे लगातार बने हुए हैं और आज से उन्होंने पानी का भी त्याग कर दिया है।जिसको लेकर डॉक्टर और शुभम रेवाड़ के बीच कुछ बातें हुई जिसमें वो डॉक्टर्स के प्रति नाराज हुई दिखाई पड़ रहे हैं1
- विदिशा में शिक्षा का रास्ता बना जानलेवा, उफनते स्टॉप डैम को पार कर स्कूल पहुंच रहे मासूम विदिशा (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करना पड़ रहा है। बारिश के बीच यह रास्ता बच्चों की जान के लिए बड़ा खतरा बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सुरक्षित पुल या वैकल्पिक मार्ग की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। ऐसे में हर दिन बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ रहा है। यदि इस दौरान कोई बच्चा फिसलकर पानी में बह जाए, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? यह सवाल अब प्रशासन और सरकार के सामने खड़ा है। एक ओर सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर बच्चों के लिए सुरक्षित आवागमन जैसी मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षित पुल या वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति को सुधारा जा सके.1