logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 अगस्त को हुए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के बयान पर महिपाल सिंह मकराना ने प्रतिक्रिया दी #MahipalSinghMakrana #PratapSinghKhachariyawas #RajasthanPolitics #CityCablenewsjaipur

4 hrs ago
user_Pawan sharma
Pawan sharma
Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
4 hrs ago

3 अगस्त को हुए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के बयान पर महिपाल सिंह मकराना ने प्रतिक्रिया दी #MahipalSinghMakrana #PratapSinghKhachariyawas #RajasthanPolitics #CityCablenewsjaipur

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नई नाथ धाम मंदिर के आसपास हो रहे अतिक्रमण को उपखंड अधिकारी दीपक खटाना के नेतृत्व में हटाया रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम मंदिर स्थित नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी दीपक खटाना को आने वाले मेले की व्यवस्था को लेकर बताया कि मंदिर के आसपास कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है और सड़क के बारे मे व पार्किंग की व्यवस्था अन्य कई तरह की जानकारी दी इस मौके पर उपखंड अधिकारी दीपक खटाना द्वारा मंगलवार को मौके पर ही मंदिर के आसपास जो भी दुकानदार या अन्य कोई व्यक्ति जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है उनको जे सी बी की सहायता से हटवाया इसी के साथ ही राम जानकी मंदिर के पास भी उपखंड अधिकारी दीपक खटाना के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार द्वारा जेसीबी की सहायता से जो बीच में पत्थर पड़े हुए थे उनको साइड में करवाया क्यों कि हर वर्ष सावन माह के मेले में राम जानकी मंदिर में बालाजी मित्र मंडल व सभी ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है जो कि दो दिवसीय चलता है इस दौरान मंदिर के पुजारी महंत श्री श्री 1008 श्री परमेश्वर दास मुनि महाराज व बालाजी मित्र मंडल टीम के सदस्यों द्वारा बीच में से पत्थर हटाने के बारे में उपखंड अधिकारी व वन विभाग के अधिकारी को भी अवगत करवाया था कि यहां पर हर वर्ष सावन के मेले के दौरान दो दिवसीय विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है इस मौके पर नई नाथ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष रामनारायण मीणा, सीताराम पंचोली,अन्य सदस्यों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार ने मौके पर ही जाकर जे सी बी की सहायता से पत्थर को हटवाया जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य बजरंग लाल बोहरा, सीताराम पंचोली, मंगलनाथ योगी, रायसिंह गुर्जर देवरी, गिर्राज पोसवाल,रामनारायण कोटोत्या,शंभुदयाल जांगिड़, सरपंच प्रतिनिधि राजेश महंत अन्य लोग मौजूद थे इस मौके पर मेले की व्यवस्था को लेकर नई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सभी विभाग को अवगत करा दिया जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो
    1
    नई नाथ धाम मंदिर के आसपास हो रहे अतिक्रमण को उपखंड अधिकारी दीपक खटाना के नेतृत्व में हटाया 

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता 


बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम मंदिर स्थित नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा के नेतृत्व में  उपखंड अधिकारी दीपक खटाना को आने वाले मेले की व्यवस्था को लेकर बताया कि मंदिर के आसपास कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है और सड़क के बारे मे व पार्किंग की  व्यवस्था अन्य कई तरह की जानकारी दी इस मौके पर उपखंड अधिकारी दीपक खटाना द्वारा  मंगलवार को मौके पर ही मंदिर के आसपास जो भी दुकानदार या अन्य कोई व्यक्ति जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है उनको जे सी बी की सहायता से हटवाया 
इसी के साथ ही राम जानकी मंदिर के पास भी उपखंड अधिकारी दीपक खटाना के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार द्वारा जेसीबी की सहायता से जो बीच में पत्थर पड़े हुए थे उनको साइड में करवाया क्यों कि हर वर्ष सावन माह के मेले में राम जानकी मंदिर में बालाजी मित्र मंडल व सभी ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है जो कि दो दिवसीय चलता है इस दौरान मंदिर के पुजारी महंत श्री श्री 1008 श्री परमेश्वर दास मुनि महाराज व बालाजी मित्र मंडल टीम के सदस्यों द्वारा बीच में से पत्थर हटाने के बारे में उपखंड अधिकारी व वन विभाग के अधिकारी को भी अवगत करवाया था कि यहां पर हर वर्ष सावन के मेले के दौरान दो दिवसीय विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है इस मौके पर नई नाथ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष रामनारायण मीणा, सीताराम पंचोली,अन्य सदस्यों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार ने मौके पर ही जाकर जे सी बी की सहायता से पत्थर को हटवाया जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की  परेशानी न हो इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य बजरंग लाल बोहरा, सीताराम पंचोली, मंगलनाथ योगी, रायसिंह गुर्जर देवरी, गिर्राज पोसवाल,रामनारायण कोटोत्या,शंभुदयाल जांगिड़, सरपंच प्रतिनिधि राजेश महंत अन्य लोग मौजूद थे
इस मौके पर मेले की व्यवस्था को लेकर नई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सभी विभाग को अवगत करा दिया जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • जयपुर जिले के शाहपुरा। ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी व नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा के अध्यक्ष मुकेश खुडानिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र में आवारा सांडों एवं बंदरों के बढ़ते आतंक से आमजन को हो रही परेशानियों के संबंध में नगर परिषद आयुक्त तनुजा सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नगर के विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आवारा सांड और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इनके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है तथा महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भय के माहौल में आवागमन करने को मजबूर हैं। बंदर घरों एवं दुकानों में घुसकर खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जबकि आवारा सांड सड़कों पर विचरण करने से यातायात प्रभावित हो रहा है और जन-धन की हानि का खतरा बना हुआ है। सांय के बाद रात्रि तक महिलाएं बच्चियों अपने घर पर जाती है तो मोहल्ला व रोड पर आवारा कुत्तों जमावड़ा लगा रहता है कुत्तो द्वारा काटने की बहुत घटनाये हो रही है आवारा कुत्तों को भी नगर परिषद द्वारा पकड़ा जाना चाहिए ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश खुडानिया ने कहा शाहपुर नगर परिषद क्षेत्र में बंदरों का आतंक कितना बढ़ गया राह चलती महिलाओं व बच्चियों को बंदरों द्वारा काटने की शिकायत आम हो गई स्कूल व कॉलेज जाने वाली बच्चियों राह चलते वक्त अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती उनमें बंदरों को लेकर भय का माहौल रहता है और सांड मार्केट बाजार व सडको पर इस तरह लड़ते हैं जिससे कई लोग तो उनके मरने से घायल अवस्था में इस कदर है कि आज भी बेड पर जिंदगी काट रहे हैं रोड पर खड़े वाहनों का नुकसान कर देते हैं शाहपुरा परिषद क्षेत्र में बंद पड़ी सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू रूप से शुरू करवाई शाहपुरा में जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिससे मौसम बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी जाट एनएसयूआई जिला अध्यक्ष निहाल पलसानिया ब्लॉक कांग्रेस सचिव बोदूराम सैनी ने कहा आवारा कुत्ते गलियों में मॉलों में झुंड बनाकर घूमते हैं जिससे छोटे बच्चों का घर के बाहर निकलना दुश्वार हो गया है छोटे बच्चों पर कुत्ते व बंदरों द्वारा काटने के मामले खूब हो रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि नगर परिषद क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर आवारा सांडों एवं बंदरों को शीघ्र पकड़वाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके तथा नगर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो। नगर परिषद आयुक्त ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व उपसभापति राजेंद्र सारण रामेश्वर वर्मा पूर्व पार्षद असलम कुरैशी वकील खान परमेश्वर सैनी ओम प्रकाश गुर्जर बोदूराम वर्मा प्रभु अटल शाहरुख खान राजू सैनी हेमंत वर्मा राकेश गुर्जर अक्षय सैनी राजेंद्र शर्मा बाबूलाल खुडानिया रामचंद्र रेगर राजकुमार सैनी राम अवतार यादव हेमचंद नवल किशोर सुरेश जाजोरिया वसीम काजी नदीम खान पवन शर्मा राजेश सैनी जगदीश धानका सुरेश जाट कालूराम सैनी हंसराज बुनकर हंसराज गुर्जर राहुल सैनी सहीत सैकड़ो कार्यकर्ता रहे मौजूद
    1
    जयपुर जिले के शाहपुरा।  ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी व नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा के अध्यक्ष मुकेश खुडानिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र में आवारा सांडों एवं बंदरों के बढ़ते आतंक से आमजन को हो रही परेशानियों के संबंध में नगर परिषद आयुक्त तनुजा सोलंकी  को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि नगर के विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आवारा सांड और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इनके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है तथा महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भय के माहौल में आवागमन करने को मजबूर हैं। बंदर घरों एवं दुकानों में घुसकर खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जबकि आवारा सांड सड़कों पर विचरण करने से यातायात प्रभावित हो रहा है और जन-धन की हानि का खतरा बना हुआ है। सांय के बाद रात्रि तक महिलाएं बच्चियों अपने घर पर जाती है तो मोहल्ला व रोड पर आवारा कुत्तों जमावड़ा लगा रहता है कुत्तो द्वारा काटने की बहुत घटनाये हो रही है आवारा कुत्तों को भी नगर परिषद द्वारा पकड़ा जाना चाहिए ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश खुडानिया ने कहा शाहपुर नगर परिषद क्षेत्र में बंदरों का आतंक कितना बढ़ गया राह चलती महिलाओं व बच्चियों को बंदरों द्वारा काटने की शिकायत आम हो गई स्कूल व कॉलेज जाने वाली बच्चियों राह चलते वक्त अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती उनमें बंदरों को लेकर भय का माहौल रहता है  और सांड मार्केट बाजार व सडको पर  इस तरह लड़ते हैं जिससे कई लोग तो उनके मरने से घायल अवस्था में इस कदर है कि आज भी बेड पर जिंदगी काट रहे हैं रोड पर खड़े वाहनों का नुकसान कर देते हैं शाहपुरा परिषद क्षेत्र में बंद पड़ी सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू रूप से शुरू करवाई शाहपुरा में जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिससे मौसम बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी जाट एनएसयूआई जिला अध्यक्ष निहाल पलसानिया ब्लॉक कांग्रेस सचिव बोदूराम सैनी ने कहा आवारा कुत्ते गलियों में मॉलों में झुंड बनाकर घूमते हैं जिससे छोटे बच्चों का घर के बाहर निकलना दुश्वार हो गया है छोटे बच्चों पर कुत्ते व  बंदरों द्वारा काटने के मामले खूब हो रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि नगर परिषद क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर आवारा सांडों एवं बंदरों को शीघ्र पकड़वाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके तथा नगर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो।
नगर परिषद आयुक्त ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व उपसभापति राजेंद्र सारण  रामेश्वर वर्मा पूर्व पार्षद  असलम कुरैशी वकील खान परमेश्वर सैनी ओम प्रकाश गुर्जर बोदूराम वर्मा प्रभु अटल शाहरुख खान राजू सैनी हेमंत वर्मा राकेश गुर्जर अक्षय सैनी राजेंद्र शर्मा बाबूलाल खुडानिया रामचंद्र रेगर राजकुमार सैनी राम अवतार यादव हेमचंद नवल किशोर सुरेश जाजोरिया वसीम काजी नदीम खान पवन शर्मा राजेश सैनी जगदीश धानका सुरेश जाट कालूराम सैनी हंसराज बुनकर हंसराज गुर्जर राहुल सैनी सहीत सैकड़ो कार्यकर्ता रहे मौजूद
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    3 hrs ago
  • जयपुर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वरिष्ठ नागरिकों की नि:शुल्क रामेश्वरम तीर्थयात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बीती रात जयपुर के ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन से वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026-27 के अंतर्गत वातानुकूलित ‘राजस्थान वाहिनी भारत गौरव ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रामेश्वरम के लिए निःशुल्क तीर्थयात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद कर उनकी सुखद,सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों की आस्था, सम्मान और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनकल्याण के संकल्प को निरंतर साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक देश के पावन तीर्थस्थलों के दर्शन कराने के साथ उनकी धार्मिक भावनाओं को सशक्त करने का एक प्रेरणादायी प्रयास है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत राज्य सरकार पात्र बुजुर्गों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करा रही है, जिससे उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सके। इस सुअवसर पर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत जी, सहायक आयुक्त प्रथम देवस्थान विभाग श्री रतनलाल योगी जी, श्री महेंद्र रेवतवाल जी, ऐजीएम आईआरसीटीसी श्री कीर्ति सिंह जी, श्री सुनील कुमावत जी, श्री शिवराज सिंह जी, श्री सुरेश जांगिड़ जी, देवतुल्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
    1
    जयपुर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वरिष्ठ नागरिकों की नि:शुल्क रामेश्वरम तीर्थयात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बीती रात जयपुर के ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन से वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026-27 के अंतर्गत वातानुकूलित ‘राजस्थान वाहिनी भारत गौरव ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रामेश्वरम के लिए निःशुल्क तीर्थयात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद कर उनकी सुखद,सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों की आस्था, सम्मान और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनकल्याण के संकल्प को निरंतर साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक देश के पावन तीर्थस्थलों के दर्शन कराने के साथ उनकी धार्मिक भावनाओं को सशक्त करने का एक प्रेरणादायी प्रयास है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत राज्य सरकार पात्र बुजुर्गों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करा रही है, जिससे उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सके। इस सुअवसर पर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत जी, सहायक आयुक्त प्रथम देवस्थान विभाग श्री रतनलाल योगी जी, श्री महेंद्र रेवतवाल जी, ऐजीएम आईआरसीटीसी श्री कीर्ति सिंह जी, श्री सुनील कुमावत जी, श्री शिवराज सिंह जी, श्री सुरेश जांगिड़ जी, देवतुल्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
    3 hrs ago
  • बिनोरी बालाजी मार्ग पर PWD की अनदेखी: 800 मीटर के गड्ढों में उलझी हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कब जागेगा प्रशासन ( ग्राउंड रिपोर्ट खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ के लिए ) दौसा/लालसोट: नेशनल हाईवे 11B को बामनवास विधानसभा क्षेत्र से जोड़ने वाला बिनोरी बांध से बालाजी तक का मुख्य सड़क मार्ग पिछले 5 वर्षों से बदहाली के आंसू बहा रहा है। महज 800 मीटर का यह व्यस्त सड़क टुकड़ा अब सड़क कम और जानलेवा गड्ढों का जाल ज्यादा नजर आता है। हर मंगलवार और शनिवार को बिनोरी बालाजी के दर्शनार्थ आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों के लिए यह सफर हादसों का सबब बन चुका है, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और स्थानीय जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने बैठे हैं। ​प्रशासनिक नाकामी और भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल ​स्टे ऑर्डर के नाम पर पल्ला झाड़ता विभाग: स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस 800 मीटर के टुकड़े पर किसी व्यक्ति द्वारा न्यायालय से स्थगन आदेश (Stay Order) लिया गया है। सवाल यह उठता है कि PWD विभाग के अधिकारी इस स्टे को हटवाने के लिए न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने में सुस्ती क्यों बरत रहे हैं? ​ठेकेदार को पूरा भुगतान, जनता को केवल गड्ढे: सूत्रों और जनचर्चा के अनुसार, संबंधित ठेकेदार पूरा पेमेंट उठाकर चलता बना। बिना सड़क का काम गुणवत्तापूर्ण पूरा हुए भुगतान किस आधार पर जारी किया गया, यह जांच का विषय है। ​28 किमी लंबे मार्ग के भविष्य पर ग्रहण: जब प्रशासन और PWD के अधिकारी महज 800 मीटर के टुकड़े का निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं, तो गढ़मोरा तक जाने वाले पूरे 28 किलोमीटर लंबे मार्ग की देखरेख और मरम्मत की क्या उम्मीद की जाए? ​दो विधानसभाओं की सीमा में पिसती जनता ​यह मार्ग लालसोट और बामनवास दोनों विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ता है। विडंबना यह है कि चुनाव आते ही बड़े-बड़े दावे करने वाले दोनों क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि चुनाव बीतते ही इस गंभीर जनसमस्या से मुंह मोड़ लेते हैं। हर हफ्ते दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन न तो शासन-प्रशासन की नींद टूट रही है और न ही जनप्रतिनिधियों की। ​तत्काल एक्शन की मांग ​कानूनी पैरवी: PWD विभाग के उच्च अधिकारी तुरंत विधिक राय लेकर कोर्ट से स्टे हटवाने की प्रक्रिया तेज करें। ​अस्थाई पैचवर्क: जब तक स्थायी सड़क का निर्माण नहीं होता, तब तक हादसों को रोकने के लिए तुरंत गिट्टी और मुरम डालकर गड्ढों को भरा जाए। ​जवाबदेही तय हो: ठेकेदार के भुगतान और अधिकारियों की शिथिलता की निष्पक्ष जांच कराई जाए। ​यदि समय रहते इस 800 मीटर के खूनी टुकड़े की मरम्मत नहीं कराई गई, तो क्षेत्रवासी और श्रद्धालु बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी PWD विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी।
    1
    बिनोरी बालाजी मार्ग पर PWD की अनदेखी: 800 मीटर के गड्ढों में उलझी हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कब जागेगा प्रशासन

( ग्राउंड रिपोर्ट खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ के लिए )
दौसा/लालसोट:
नेशनल हाईवे 11B को बामनवास विधानसभा क्षेत्र से जोड़ने वाला बिनोरी बांध से बालाजी तक का मुख्य सड़क मार्ग पिछले 5 वर्षों से बदहाली के आंसू बहा रहा है। महज 800 मीटर का यह व्यस्त सड़क टुकड़ा अब सड़क कम और जानलेवा गड्ढों का जाल ज्यादा नजर आता है। हर मंगलवार और शनिवार को बिनोरी बालाजी के दर्शनार्थ आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों के लिए यह सफर हादसों का सबब बन चुका है, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और स्थानीय जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने बैठे हैं।
​प्रशासनिक नाकामी और भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल
​स्टे ऑर्डर के नाम पर पल्ला झाड़ता विभाग: स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस 800 मीटर के टुकड़े पर किसी व्यक्ति द्वारा न्यायालय से स्थगन आदेश (Stay Order) लिया गया है। सवाल यह उठता है कि PWD विभाग के अधिकारी इस स्टे को हटवाने के लिए न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने में सुस्ती क्यों बरत रहे हैं?
​ठेकेदार को पूरा भुगतान, जनता को केवल गड्ढे: सूत्रों और जनचर्चा के अनुसार, संबंधित ठेकेदार पूरा पेमेंट उठाकर चलता बना। बिना सड़क का काम गुणवत्तापूर्ण पूरा हुए भुगतान किस आधार पर जारी किया गया, यह जांच का विषय है।
​28 किमी लंबे मार्ग के भविष्य पर ग्रहण: जब प्रशासन और PWD के अधिकारी महज 800 मीटर के टुकड़े का निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं, तो गढ़मोरा तक जाने वाले पूरे 28 किलोमीटर लंबे मार्ग की देखरेख और मरम्मत की क्या उम्मीद की जाए?
​दो विधानसभाओं की सीमा में पिसती जनता
​यह मार्ग लालसोट और बामनवास दोनों विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ता है। विडंबना यह है कि चुनाव आते ही बड़े-बड़े दावे करने वाले दोनों क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि चुनाव बीतते ही इस गंभीर जनसमस्या से मुंह मोड़ लेते हैं। हर हफ्ते दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन न तो शासन-प्रशासन की नींद टूट रही है और न ही जनप्रतिनिधियों की।
​तत्काल एक्शन की मांग
​कानूनी पैरवी: PWD विभाग के उच्च अधिकारी तुरंत विधिक राय लेकर कोर्ट से स्टे हटवाने की प्रक्रिया तेज करें।
​अस्थाई पैचवर्क: जब तक स्थायी सड़क का निर्माण नहीं होता, तब तक हादसों को रोकने के लिए तुरंत गिट्टी और मुरम डालकर गड्ढों को भरा जाए।
​जवाबदेही तय हो: ठेकेदार के भुगतान और अधिकारियों की शिथिलता की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
​यदि समय रहते इस 800 मीटर के खूनी टुकड़े की मरम्मत नहीं कराई गई, तो क्षेत्रवासी और श्रद्धालु बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी PWD विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी।
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पानी भराव से सड़क मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त - गड्ढे दे रहे है हादसों को न्योता........... दौसा। जिले के बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अरनिया से काटरवाडा बाँदीकुई को जाने वाला सड़क मार्ग पर गड्ढे होने से राहगिरो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, रास्ते मे पानी भराव रहने से कीचड के चलते गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों के वाहन अनियत्रिक होने से चोटिल हो जाते है, उबड़ खाबड़ रास्ते के कारण मजबूरन ग्रामवासि एक गांव का एक लम्बा फेर लेकर पिचूपाडा से बाँदीकुई की और अपना सफर तय करते हुए नजर आते है, यह मार्ग करीब ढाई दर्जन ग्रामपंचायतो से आपस मे जोड़ता है, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग का पानी निकास कराएं की और कोई ध्यान नहीं है , अरनिया निवासी कैलाश विजयवर्गीय ने बताया की इस मार्ग से अरनिया, ढोलका, गुढ़लिया, कोलवा, नयागांव, देलाड़ी, धनावड, द्वारापूरा , किरतपुरा, मानोता , मितरवाड़ी , गादरवाडा ब्राह्मण, सहित करीब ढाई दर्जन गांव जुड़े हुए है, कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग को ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया जा चूका है, लेकिन प्रशासन के कान मे जू तक नहीं रेंग रही है,
    3
    पानी भराव से सड़क मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त - गड्ढे दे रहे है हादसों को न्योता...........  
दौसा। जिले के बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम  पंचायत अरनिया से काटरवाडा बाँदीकुई  को जाने वाला सड़क मार्ग  पर गड्ढे  होने से  राहगिरो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, रास्ते मे पानी भराव रहने से  कीचड के चलते गुजरने वाले  दुपहिया वाहन  चालकों के वाहन अनियत्रिक होने से चोटिल हो जाते है, उबड़ खाबड़ रास्ते के कारण मजबूरन ग्रामवासि एक  गांव का एक लम्बा फेर लेकर पिचूपाडा से बाँदीकुई की और अपना सफर तय करते हुए नजर आते है, यह मार्ग करीब ढाई दर्जन ग्रामपंचायतो से  आपस मे जोड़ता है, लेकिन सार्वजनिक  निर्माण विभाग का पानी निकास कराएं की और कोई ध्यान नहीं है ,                                                    अरनिया निवासी  कैलाश  विजयवर्गीय ने बताया की इस मार्ग से  अरनिया, ढोलका, गुढ़लिया,  कोलवा, नयागांव, देलाड़ी, धनावड, द्वारापूरा , किरतपुरा, मानोता , मितरवाड़ी , गादरवाडा ब्राह्मण, सहित करीब ढाई दर्जन गांव जुड़े हुए है, कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग  को ग्रामीणों  द्वारा अवगत कराया जा चूका है, लेकिन प्रशासन के कान मे जू तक नहीं रेंग रही है,
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • लालसोट : विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर पूजा-हवन व पौधरोपण, दीर्घायु की कामना विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर कपिल आश्रम फाउंडेशन, लालसोट में पूजा-अर्चना, हवन एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतों के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में विधायक की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े संत, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    2
    लालसोट : विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर पूजा-हवन व पौधरोपण, दीर्घायु की कामना
विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर कपिल आश्रम फाउंडेशन, लालसोट में पूजा-अर्चना, हवन एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतों के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में विधायक की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े संत, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • 7 दिन में मांगें नहीं मानीं तो CM हाउस का घेराव और राजस्थान बंद का आह्वान: महिपाल सिंह मकराना #अधिकार #न्याय #जनआवाज #लोकतंत्र #CityCablenewsjaipur
    1
    7 दिन में मांगें नहीं मानीं तो CM हाउस का घेराव और राजस्थान बंद का आह्वान: महिपाल सिंह मकराना #अधिकार #न्याय #जनआवाज #लोकतंत्र #CityCablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • बस्सी क्षेत्र स्थित कानोता में टोल प्लाजा आई जे एम द्वारा पुलिस प्रशासन व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण
    1
    बस्सी क्षेत्र स्थित कानोता में टोल प्लाजा आई जे एम द्वारा पुलिस प्रशासन व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • जयपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र के बागावास चौरासी स्थित श्री परमानन्द जी महाराज के पावन समाधि स्थल पर वार्षिक विशाल मेले एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया । इस धार्मिक उत्सव में पूज्य संतों के प्रति अगाध श्रद्धा व्यक्त करने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। फुलचंद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री परमानन्द जी महाराज के समाधि स्थल पर इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिस पर श्रोता भावविभोर होकर झूम उठे। पूरा परिसर पूज्य संतों के जयकारों और भक्तिमय भजनों से दिनभर गुंजायमान रहा । सुबह की पहली किरण के साथ ही समाधि स्थल पर भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा के साथ कतारबद्ध होकर संतों की समाधि के दर्शन किए, मत्था टेका और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। दर्शन के उपरांत सभी भक्तों ने सुव्यवस्थित ढंग से भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया। जितेंद्र,संजय प्रजापत,पंकज कुमार,मोहित
    1
    जयपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र के बागावास चौरासी स्थित श्री परमानन्द जी महाराज के पावन समाधि स्थल पर वार्षिक विशाल मेले एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया । इस धार्मिक उत्सव में पूज्य संतों के प्रति अगाध श्रद्धा व्यक्त करने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। फुलचंद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री परमानन्द जी महाराज के समाधि स्थल पर इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिस पर श्रोता भावविभोर होकर झूम उठे। पूरा परिसर पूज्य संतों के जयकारों और भक्तिमय भजनों से दिनभर गुंजायमान रहा । सुबह की पहली किरण के साथ ही समाधि स्थल पर भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा के साथ कतारबद्ध होकर संतों की समाधि के दर्शन किए, मत्था टेका और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। दर्शन के उपरांत सभी भक्तों ने सुव्यवस्थित ढंग से भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया। जितेंद्र,संजय प्रजापत,पंकज कुमार,मोहित
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.