logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाली सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, खुद श्रमदान कर की सफाई धीना। बरहनी विकासखंड के देवकली गांव में साधन सहकारी समिति, एएनएम सेंटर एवं जच्चा-बच्चा केंद्र के पास नालियों की सफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लंबे समय से नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने के कारण दुर्गंध से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली की सफाई के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम पंचायत से गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जल निकासी बाधित होने से गंदा पानी जमा रहता है और आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। इससे एएनएम सेंटर और जच्चा-बच्चा केंद्रके पास लोगों को भी परेशानी होती है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए स्वयं श्रमदान कर नाली की सफाई कराई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रदर्शन करने वालों मेँ अजय कुमार, सुशील कुमार, अनिरुद्ध, खुशहाल, उपेंद्र, सुखो, रोहित, दिनेश सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Faridu ddin
Faridu ddin
Local News Reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
a4022036-5d7b-4029-8f72-5a0fb0e2966b

नाली सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, खुद श्रमदान कर की सफाई धीना। बरहनी विकासखंड के देवकली गांव में साधन सहकारी समिति, एएनएम सेंटर एवं जच्चा-बच्चा केंद्र के पास नालियों की सफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लंबे समय से नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने के कारण दुर्गंध से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली की सफाई के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम पंचायत से गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का समाधान

नहीं हुआ। जल निकासी बाधित होने से गंदा पानी जमा रहता है और आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। इससे एएनएम सेंटर और जच्चा-बच्चा केंद्रके पास लोगों को भी परेशानी होती है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए स्वयं श्रमदान कर नाली की सफाई कराई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रदर्शन करने वालों मेँ अजय कुमार, सुशील कुमार, अनिरुद्ध, खुशहाल, उपेंद्र, सुखो, रोहित, दिनेश सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चंदौली में धरना देते किसानों को दिया समर्थन चदौली सांसद वीरेंद्र सिंह
    1
    चंदौली में धरना देते किसानों को दिया समर्थन चदौली सांसद वीरेंद्र सिंह
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो युवकों पर मुकदमा जनपद चन्दौली के शहाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर रात नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही प्रीतम गिरी और संजय वनवासी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। रिपोर्ट: अंकित सैनी जनपद :चन्दौली मो :6388209336
    1
    नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो युवकों पर मुकदमा
जनपद चन्दौली के शहाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर रात नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही प्रीतम गिरी और संजय वनवासी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
रिपोर्ट: अंकित सैनी 
जनपद :चन्दौली
मो :6388209336
    user_अंकित सैनी
    अंकित सैनी
    Local News Reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • धूमधाम से संपन्न हुआ डीहवारी पूजा, गांव की सुख-समृद्धि की कामना में उमड़ा पूरा हेतिमपुर चकिया, चंदौली। ग्राम सभा हेतिमपुर में रविवार को गांव की पारंपरिक डीहवारी पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। गांव की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर आयोजित इस पूजा में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सुबह से ही गांव में पूजा को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ डीहवारी की पूजा-अर्चना की और गांव की खुशहाली एवं सभी परिवारों के स्वस्थ और सुखी रहने की कामना की। पूजा में गांव की महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं और पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुईं। वहीं, बच्चे और युवा भी पूरे उत्साह के साथ आयोजन का हिस्सा बने। बुजुर्गों ने गांव की इस पारंपरिक पूजा में शामिल होकर नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में धार्मिक एवं उत्सव जैसा माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पूजा में सहभागिता की। पूजा के बाद ग्रामीणों ने एक-दूसरे के साथ प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों का कहना है कि डीहवारी पूजा गांव की पुरानी परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें पूरे गांव की सामूहिक भागीदारी देखने को मिलती है। इस तरह के आयोजन ग्रामीणों को एकजुट करने और अपनी पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंततः डीहवारी पूजा का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने ईश्वर से पूरे गांव में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की।
    4
    धूमधाम से संपन्न हुआ डीहवारी पूजा, गांव की सुख-समृद्धि की कामना में उमड़ा पूरा हेतिमपुर
चकिया, चंदौली। ग्राम सभा हेतिमपुर में रविवार को गांव की पारंपरिक डीहवारी पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। गांव की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर आयोजित इस पूजा में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
सुबह से ही गांव में पूजा को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ डीहवारी की पूजा-अर्चना की और गांव की खुशहाली एवं सभी परिवारों के स्वस्थ और सुखी रहने की कामना की।
पूजा में गांव की महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं और पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुईं। वहीं, बच्चे और युवा भी पूरे उत्साह के साथ आयोजन का हिस्सा बने। बुजुर्गों ने गांव की इस पारंपरिक पूजा में शामिल होकर नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया।
पूरे आयोजन के दौरान गांव में धार्मिक एवं उत्सव जैसा माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पूजा में सहभागिता की। पूजा के बाद ग्रामीणों ने एक-दूसरे के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
ग्रामीणों का कहना है कि डीहवारी पूजा गांव की पुरानी परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें पूरे गांव की सामूहिक भागीदारी देखने को मिलती है। इस तरह के आयोजन ग्रामीणों को एकजुट करने और अपनी पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंततः डीहवारी पूजा का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने ईश्वर से पूरे गांव में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की।
    user_Raj india news
    Raj india news
    News Anchor चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सावन में बाबा मार्कंडेय के दरबार पहुंचे राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला, परिवार संग किया जलाभिषेक
    1
    सावन में बाबा मार्कंडेय के दरबार पहुंचे राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला, परिवार संग किया जलाभिषेक
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • बेटियों की सुरक्षा का बीड़ा स्कूल पहुंची पुलिस थाना प्रभारी ने छात्राओं को दिया भरोसा डरो मत पुलिस आपके साथ है आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का मिशन अब सिर्फ थाने की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहा। चौबेपुर माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने छात्राओं के बीच पहुंचकर सुरक्षा अधिकार और आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाया स्कूल में लगा जागरूकता शिविर अभियान का नेतृत्व चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा और चोलापुर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने किया इस दौरान बालिकाओं को महिला अपराध छेड़छाड़ साइबर अपराध और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई बेझिझक संपर्क करें पुलिस से पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि डरने की जरूरत नहीं है किसी भी परेशानी में बेझिझक 112, 1090 वुमन पावर लाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करें।साथ ही उन्हें गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया पर सतर्कता और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए गए। थाना प्रभारी का संवाद बना चर्चा का विषय थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा का छात्राओं से सीधा संवाद खास रहा उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने गलत गतिविधियों का विरोध करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की इस पहल से छात्राओं में सुरक्षा को लेकर जागरूकता के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा सुरक्षा प्राथमिकता, सिर्फ जिम्मेदारी नहीं मिशन शक्ति अभियान के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि बेटियों की सुरक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्राथमिकता है विद्यालय प्रशासन ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।
    1
    बेटियों की सुरक्षा का बीड़ा स्कूल पहुंची पुलिस थाना प्रभारी ने छात्राओं को दिया भरोसा डरो मत पुलिस आपके साथ है
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट 
चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का मिशन अब सिर्फ थाने की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहा। चौबेपुर माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने छात्राओं के बीच पहुंचकर सुरक्षा अधिकार और आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाया स्कूल में लगा जागरूकता शिविर अभियान का नेतृत्व चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा और चोलापुर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने किया इस दौरान बालिकाओं को महिला अपराध छेड़छाड़ साइबर अपराध और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई बेझिझक संपर्क करें पुलिस से पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि डरने की जरूरत नहीं है किसी भी परेशानी में बेझिझक 112, 1090 वुमन पावर लाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करें।साथ ही उन्हें गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया पर सतर्कता और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए गए।
थाना प्रभारी का संवाद बना चर्चा का विषय थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा का छात्राओं से सीधा संवाद खास रहा उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने गलत गतिविधियों का विरोध करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की इस पहल से छात्राओं में सुरक्षा को लेकर जागरूकता के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा सुरक्षा प्राथमिकता, सिर्फ जिम्मेदारी नहीं मिशन शक्ति अभियान के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि बेटियों की सुरक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्राथमिकता है विद्यालय प्रशासन ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चंदौली के मुगलसराय मे नगर गलियां टूटी है उसके लिये पैसा नहीं है, लेकिन नगर पालिका ऑफिस बनेगा 10 करोड़ का- संतोष कुमार पाठक
    1
    चंदौली के मुगलसराय मे नगर गलियां टूटी है उसके लिये पैसा नहीं है, लेकिन नगर पालिका ऑफिस बनेगा 10 करोड़ का- संतोष कुमार पाठक
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नाली सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, खुद श्रमदान कर की सफाई धीना। बरहनी विकासखंड के देवकली गांव में साधन सहकारी समिति, एएनएम सेंटर एवं जच्चा-बच्चा केंद्र के पास नालियों की सफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लंबे समय से नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने के कारण दुर्गंध से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली की सफाई के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम पंचायत से गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जल निकासी बाधित होने से गंदा पानी जमा रहता है और आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। इससे एएनएम सेंटर और जच्चा-बच्चा केंद्रके पास लोगों को भी परेशानी होती है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए स्वयं श्रमदान कर नाली की सफाई कराई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रदर्शन करने वालों मेँ अजय कुमार, सुशील कुमार, अनिरुद्ध, खुशहाल, उपेंद्र, सुखो, रोहित, दिनेश सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
    2
    नाली सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, खुद श्रमदान कर की सफाई

धीना। बरहनी विकासखंड के देवकली गांव में साधन सहकारी समिति, एएनएम सेंटर एवं जच्चा-बच्चा केंद्र के पास नालियों की सफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लंबे समय से नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने के कारण दुर्गंध से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि नाली की सफाई के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम पंचायत से गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जल निकासी बाधित होने से गंदा पानी जमा रहता है और आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। इससे एएनएम सेंटर और जच्चा-बच्चा केंद्रके पास लोगों को भी परेशानी होती है।
समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए स्वयं श्रमदान कर नाली की सफाई कराई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
प्रदर्शन करने वालों मेँ अजय कुमार, सुशील कुमार, अनिरुद्ध, खुशहाल, उपेंद्र, सुखो, रोहित, दिनेश सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Faridu ddin
    Faridu ddin
    Local News Reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.