Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटावा इटावा ब्लांक काग्रेस का केंद्र सरकार की विफल नीति ओर बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन इटावा इटावा ब्लांक काग्रेस का केंद्र सरकार की विफल नीति ओर बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन इटावा ब्लांक काग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश बैरवा के नेतृत्व में अम्बेडकर सर्किल पर किया प्रदर्शन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद गैस सिलेंडर की कमी , बढ़ती महंगाई सहित कई मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का जलाया पुतला
RIVENDRA KUMAR SHARMA
इटावा इटावा ब्लांक काग्रेस का केंद्र सरकार की विफल नीति ओर बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन इटावा इटावा ब्लांक काग्रेस का केंद्र सरकार की विफल नीति ओर बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन इटावा ब्लांक काग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश बैरवा के नेतृत्व में अम्बेडकर सर्किल पर किया प्रदर्शन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद गैस सिलेंडर की कमी , बढ़ती महंगाई सहित कई मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का जलाया पुतला
More news from Rajasthan and nearby areas
- रोडवेज और लोक परिवहन बस के स्टाफ में कल हुई थी तकरार, आज सुबह कल वाली तकरार हाथापाई में बदली, बस समय को लेकर दोनों बसों के स्टाफ में हुई तकरार हाथापाई बदली, रोडवेज बस चालक जयदेव ओर परिचालक मंगा सिंह के साथ हुई मारपीट, रोडवेज बस स्टाफ ने लोक परिवहन बस मालिक व भतीजे पर लगाए मारपीट के आरोप, मारपीट के दौरान चांदी का कड़ा ओर चैन छीनकर ले जाने के भी आरोप, परंतु दोनों बसों के स्टाफ में झगड़े में सवारी और राहगीर हुए परेशान, फिलहाल रोडवेज स्टाफ अपना परिवाद लेकर पहुंचे श्रीकरणपुर थाने, दूसरी और श्रीगंगानगर मुख्य बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों का 1 सप्ताह से चल रहा धरना, रोडवेज के अड्डों से 2-5 किलोमीटर की परिधि में लोकपरिवहन की बसों के अवैध परिवहन को बन्द करने की मांग को लेकर चल रहा धरना, रोडवेज कर्मचारियों के विभिन्न संगठन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर रहे आंदोलन, सोमवार से कलेक्ट्रेट पर धरना दे आंदोलन तेज करने की संयुक्त मोर्चा ने दे रखी चेतावनी, वहीं श्रीकरणपुर में रोडवेज व लोकपरिवहन बसों के स्टाफ में टकराव से जिम्मेदारों की कार्यशेली पर उठ रहे सवाल।4
- दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर चल रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी तुरंत रोक कूदकर अपनी जान बचाई। घटनाक्रम लांका क्षेत्र के ऊकाली घाटी का है। जहां कार में अचानक भीषण आग लग गई। चालक के बाहर निकलते ही आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही लांका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग की तेज लपटें देखकर आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। घटना के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विधायक के साथ करणी सेना अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ,राजु, जिला महामंत्री कैलाश गुवाडी, सीताराम,मंडल अध्यक्ष अशोक प्रजापत,ओमप्रकाश, रामकिशन मीणा प्रबंध एसबीआई,गोपाल,जयपाल ,मोहनलाल सरपंच राम्यावाला,भगवान सहाय सर्किल इंस्पेक्टर जमवारामगढ़ ,श्रीदांत माता सेवा समिति के अध्यक्ष ललू राम, सचिव लल्लू लाल दोसा ,कोषाध्यक्ष शंकर लाल दोपुर एवं समिति के समस्त अधिकारी को सदस्य तथा नीमला खाने वाला पंच पटेल उपस्थित रहे इस दौरान विधायक महेंद्र पाल सिंह मीणा का एवं मंच पर विराजमान सभी अतिथियों का श्री दांत माता सेवा समिति द्वारा माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक महोदय से श्री दांत माता परिसर में श्रद्धालु व भक्तों के लिए पीने के पानी एवं हर संभव आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का पूर्ण आश्वासन दिया।4
- बांदीकुई।। शहर में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच रविवार को भी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। डिप्टी एसपी कार्यालय के बाहर और गैस गोदाम पर सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ देखी गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे।रविवार को हुआ सिलेंडरों का वितरण।छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सिलेंडरों का वितरण जारी रखा। गैस गोदाम पर सीधे वितरण के साथ-साथ, एजेंसी ने भीड़ से बचने के लिए कर्मचारियों के माध्यम से डिप्टी एसपी कार्यालय के बाहर से होम डिलीवरी भी भेजी।एसडीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इसी दौरान, एसडीएम रामसिंह राजावत ने गैस वितरण व्यवस्था और एजेंसी का जायजा लिया। एसडीएम ने एजेंसी पर प्रतिदिन वितरित होने वाले सिलेंडरों की संख्या और बुकिंग की जानकारी ली। उन्होंने होम डिलीवरी और वितरण केंद्रों का भी निरीक्षण किया।एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को बारी-बारी से गैस सिलेंडर वितरित किए जाएं ताकि व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि शहर में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और लोगों को पर्याप्त सुविधा मिल रही है।एसडीएम रामसिंह राजावत ने कहा कि होम डिलीवरी भी उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और गैस सिलेंडरों का अनावश्यक स्टॉक न करें।प्रवर्तन निरीक्षक देवेंद्र आसारी ने भी गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एजेंसी संचालक से जानकारी ली और आश्वासन दिया कि शहर के लोगों को गैस सिलेंडरों को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी1
- UPSC में अभिषेक मीणा बने आईएएस। जगह जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान बांसखोह (योगेश कुमार गुप्ता)संघ लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीएससी द्वारा जारी परिणाम में जयपुर जिले के बस्सी उपखंड क्षेत्र के दोपुर गांव निवासी युवक अभिषेक कुमार मीणा ने यूपीएससी द्वारा जारी परिणाम में आल ओवर 820 वीं रैंक हासिल की है। अभिषेक ने अपने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल करते हुए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा पास की है। युवक अभिषेक वर्तमान में नाबार्ड बैंक जम्मू में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक के पिता रामेश्वर प्रसाद मीणा जमवारामगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोनपुरा में लैक्चर के पद पर कार्यरत है। अभिषेक की सफलता पर बस्सी क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाझवाड़ युवा शक्ति संगठन दोपूर व जटवाड़ा , बांसखोह फाटक, टहटडा,अन्य कई पंचायत के लोगों द्वारा व जमवारामगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अनेक गणमान्य लोगों द्वारा अभिषेक मीणा का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर डीजे की धुन पर जगह जगह पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया ओर ग्रामीणों ने जानकारी दी कि झाझवाड़ पंचायत जो कि पहली बार बनी है और पहली बार ही ग्राम पंचायत का नाम हुआ है जो कि अभिषेक मीणा ने किया है इस मौके पर लोगो द्वारा बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। अभिषेक के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे4
- बसवा में साक्षरता का उत्सव: लक्ष्य हुआ पूरा, 1552 नव-साक्षरों ने 'अक्षर ज्ञान' से भरी हुंकार बसवा (राज कुमार चतुर्वेदी) । 'शिक्षा की कोई उम्र नहीं होती'—इस कहावत को रविवार को बसवा ब्लॉक के नागरिकों ने सच कर दिखाया। 'नवभारत साक्षरता कार्यक्रम' के तहत ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में साक्षरता परीक्षा का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस महा-अभियान के जरिए उन वयस्क नागरिकों को अक्षर ज्ञान की मुख्यधारा में लाया गया, जो किसी कारणवश बचपन में शिक्षा से वंचित रह गए थे। लक्ष्य के प्रति शत-प्रतिशत सफलता ब्लॉक समन्वयक रविशंकर शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा बसवा ब्लॉक को कुल 1552 शिक्षार्थियों (लर्नर्स) का लक्ष्य दिया गया था। प्रशासन की सजगता और स्थानीय शिक्षकों के समर्पण से इस लक्ष्य को पूरी निष्ठा के साथ हासिल कर लिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर विशेष रूप से बुजुर्गों और महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बुनियादी कौशल की हुई परख परीक्षा के दौरान शिक्षार्थियों की तीन मुख्य पैमानों पर जांच की गई: *पठन*: सरल वाक्यों और शब्दों को पढ़ने का अभ्यास। *लेखन*: अपना नाम, पता और दैनिक उपयोग के सामान्य शब्द लिखना। *अंक ज्ञान*: सामान्य जोड़-बाकी और बुनियादी गणितीय गणना। सिर्फ अक्षर ज्ञान नहीं, डिजिटल साक्षरता पर भी जोर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) शीला मीणा ने बताया कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का दायरा अब केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है। इन नव-साक्षरों को आधुनिक युग की जरूरतों के अनुसार डिजिटल साक्षरता और वित्तीय जागरूकता (Banking and Digital Payment) के प्रति भी प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे समाज में आत्मविश्वास के साथ अपना योगदान दे सकें।1
- उपखंड क्षेत्र की किशोरपुरा ग्राम पंचायत में स्थित प्रसिद्ध बिजासनी माता मंदिर का पांच दिवसीय ऐतिहासिक मेला 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। मेले को लेकर ग्राम पंचायत और प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले को लेकर सरपंच हरि ओम मीणा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में 17 मार्च को प्रशासनिक बैठक आयोजित होगी, जिसमें उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेंगे। ग्रामीणों के अनुसार बिजासनी माता मंदिर का इतिहास काफी प्राचीन माना जाता है। गांव की पोथी में उल्लेख मिलता है कि किसी बंजारे द्वारा माता जी को बालिका स्वरूप में यहां प्रतिष्ठित किया गया था। मान्यता है कि छोटे बच्चों को होने वाले रोगों से राहत के लिए माता जी को आठवाई चढ़ाई जाती है और मनौती मानने पर बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा होती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब बच्चों की आंखों की समस्या या आवाज बंद होने जैसी गंभीर परेशानियां माता जी की मान्यता मानने के बाद ठीक हो गईं। इसी आस्था के कारण मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए पुलिस जाप्ता तैनात किया जाता है तथा मेला मजिस्ट्रेट के रूप में उपखंड अधिकारी और तहसीलदार की ड्यूटी लगाई जाती है। पेयजल की व्यवस्था जलदाय विभाग, बिजली की व्यवस्था विद्युत विभाग तथा साफ-सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत किशोरपुरा द्वारा निभाई जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बड़े ग्रामीण मेले में अक्सर सरकारी विभागों की प्रदर्शनी नहीं लग पाती, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती। यदि इस बार जनसंपर्क विभाग सभी विभागों के समन्वय से प्रदर्शनी लगाए तो ग्रामीणों को विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मेले के दौरान कई बार भीड़ अधिक होने से व्यवस्थाएं चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं, इसलिए जिला स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी भी आवश्यक मानी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित हो सकें। फोटो / वीडियो कैप्शन: बिजासनी माता मेले की तैयारियों की जानकारी देते ग्राम पंचायत किशोरपुरा के सरपंच हरि ओम मीणा।2
- डीडवाना के नावां सिटी से दुकानदार के साथ की मारपीट, दुकान में की तोड़फोड़ पंजाब नेशनल बैंक के पास की बताई जा रही हैं घटना,दुकानदार के आई सिर में चोट,सूचना पर नावां पुलिस पहुंची मौके पर2