logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांदीकुई में रविवार को भी गैस सिलेंडरों का वितरण,गोदामों पर उमड़ी भी़ड, एसडीएम बोले-होम डिलीवरी मिल रही, परेशान ना हों बांदीकुई।। शहर में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच रविवार को भी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। डिप्टी एसपी कार्यालय के बाहर और गैस गोदाम पर सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ देखी गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे।रविवार को हुआ सिलेंडरों का वितरण।छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सिलेंडरों का वितरण जारी रखा। गैस गोदाम पर सीधे वितरण के साथ-साथ, एजेंसी ने भीड़ से बचने के लिए कर्मचारियों के माध्यम से डिप्टी एसपी कार्यालय के बाहर से होम डिलीवरी भी भेजी।एसडीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इसी दौरान, एसडीएम रामसिंह राजावत ने गैस वितरण व्यवस्था और एजेंसी का जायजा लिया। एसडीएम ने एजेंसी पर प्रतिदिन वितरित होने वाले सिलेंडरों की संख्या और बुकिंग की जानकारी ली। उन्होंने होम डिलीवरी और वितरण केंद्रों का भी निरीक्षण किया।एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को बारी-बारी से गैस सिलेंडर वितरित किए जाएं ताकि व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि शहर में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और लोगों को पर्याप्त सुविधा मिल रही है।एसडीएम रामसिंह राजावत ने कहा कि होम डिलीवरी भी उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और गैस सिलेंडरों का अनावश्यक स्टॉक न करें।प्रवर्तन निरीक्षक देवेंद्र आसारी ने भी गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एजेंसी संचालक से जानकारी ली और आश्वासन दिया कि शहर के लोगों को गैस सिलेंडरों को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी

2 hrs ago
user_अमर चन्द बैरवा
अमर चन्द बैरवा
Local News Reporter Bandikui, Dausa•
2 hrs ago

बांदीकुई में रविवार को भी गैस सिलेंडरों का वितरण,गोदामों पर उमड़ी भी़ड, एसडीएम बोले-होम डिलीवरी मिल रही, परेशान ना हों बांदीकुई।। शहर में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच रविवार को भी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। डिप्टी एसपी कार्यालय के बाहर और गैस गोदाम पर सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ देखी गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे।रविवार को हुआ सिलेंडरों का वितरण।छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सिलेंडरों का वितरण जारी रखा। गैस गोदाम पर सीधे वितरण के साथ-साथ, एजेंसी ने भीड़ से बचने के लिए कर्मचारियों के माध्यम से डिप्टी एसपी कार्यालय के बाहर से होम डिलीवरी भी भेजी।एसडीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इसी दौरान, एसडीएम रामसिंह राजावत ने गैस वितरण व्यवस्था और एजेंसी का जायजा लिया। एसडीएम ने एजेंसी पर प्रतिदिन वितरित होने वाले सिलेंडरों की संख्या और बुकिंग की जानकारी ली। उन्होंने होम डिलीवरी और वितरण केंद्रों का भी निरीक्षण किया।एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को बारी-बारी से गैस सिलेंडर वितरित किए जाएं ताकि व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि शहर में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और लोगों को पर्याप्त सुविधा मिल रही है।एसडीएम रामसिंह राजावत ने कहा कि होम डिलीवरी भी उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और गैस सिलेंडरों का अनावश्यक स्टॉक न करें।प्रवर्तन निरीक्षक देवेंद्र आसारी ने भी गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एजेंसी संचालक से जानकारी ली और आश्वासन दिया कि शहर के लोगों को गैस सिलेंडरों को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी

More news from Rajasthan and nearby areas
  • डीडवाना के नावां सिटी से दुकानदार के साथ की मारपीट, दुकान में की तोड़फोड़ पंजाब नेशनल बैंक के पास की बताई जा रही हैं घटना,दुकानदार के आई सिर में चोट,सूचना पर नावां पुलिस पहुंची मौके पर
    2
    डीडवाना के नावां सिटी से
दुकानदार के साथ की मारपीट, दुकान में की तोड़फोड़
पंजाब नेशनल बैंक के पास की  बताई जा रही हैं घटना,दुकानदार के आई सिर में चोट,सूचना पर नावां पुलिस पहुंची मौके पर
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    6 min ago
  • उपखंड क्षेत्र की किशोरपुरा ग्राम पंचायत में स्थित प्रसिद्ध बिजासनी माता मंदिर का पांच दिवसीय ऐतिहासिक मेला 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। मेले को लेकर ग्राम पंचायत और प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले को लेकर सरपंच हरि ओम मीणा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में 17 मार्च को प्रशासनिक बैठक आयोजित होगी, जिसमें उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेंगे। ग्रामीणों के अनुसार बिजासनी माता मंदिर का इतिहास काफी प्राचीन माना जाता है। गांव की पोथी में उल्लेख मिलता है कि किसी बंजारे द्वारा माता जी को बालिका स्वरूप में यहां प्रतिष्ठित किया गया था। मान्यता है कि छोटे बच्चों को होने वाले रोगों से राहत के लिए माता जी को आठवाई चढ़ाई जाती है और मनौती मानने पर बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा होती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब बच्चों की आंखों की समस्या या आवाज बंद होने जैसी गंभीर परेशानियां माता जी की मान्यता मानने के बाद ठीक हो गईं। इसी आस्था के कारण मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए पुलिस जाप्ता तैनात किया जाता है तथा मेला मजिस्ट्रेट के रूप में उपखंड अधिकारी और तहसीलदार की ड्यूटी लगाई जाती है। पेयजल की व्यवस्था जलदाय विभाग, बिजली की व्यवस्था विद्युत विभाग तथा साफ-सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत किशोरपुरा द्वारा निभाई जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बड़े ग्रामीण मेले में अक्सर सरकारी विभागों की प्रदर्शनी नहीं लग पाती, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती। यदि इस बार जनसंपर्क विभाग सभी विभागों के समन्वय से प्रदर्शनी लगाए तो ग्रामीणों को विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मेले के दौरान कई बार भीड़ अधिक होने से व्यवस्थाएं चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं, इसलिए जिला स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी भी आवश्यक मानी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित हो सकें। फोटो / वीडियो कैप्शन: बिजासनी माता मेले की तैयारियों की जानकारी देते ग्राम पंचायत किशोरपुरा के सरपंच हरि ओम मीणा।
    2
    उपखंड क्षेत्र की किशोरपुरा ग्राम पंचायत में स्थित प्रसिद्ध बिजासनी माता मंदिर का पांच दिवसीय ऐतिहासिक मेला 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। मेले को लेकर ग्राम पंचायत और प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मेले को लेकर सरपंच हरि ओम मीणा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में 17 मार्च को प्रशासनिक बैठक आयोजित होगी, जिसमें उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेंगे।
ग्रामीणों के अनुसार बिजासनी माता मंदिर का इतिहास काफी प्राचीन माना जाता है। गांव की पोथी में उल्लेख मिलता है कि किसी बंजारे द्वारा माता जी को बालिका स्वरूप में यहां प्रतिष्ठित किया गया था। मान्यता है कि छोटे बच्चों को होने वाले रोगों से राहत के लिए माता जी को आठवाई चढ़ाई जाती है और मनौती मानने पर बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा होती है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब बच्चों की आंखों की समस्या या आवाज बंद होने जैसी गंभीर परेशानियां माता जी की मान्यता मानने के बाद ठीक हो गईं। इसी आस्था के कारण मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
मेले के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए पुलिस जाप्ता तैनात किया जाता है तथा मेला मजिस्ट्रेट के रूप में उपखंड अधिकारी और तहसीलदार की ड्यूटी लगाई जाती है। पेयजल की व्यवस्था जलदाय विभाग, बिजली की व्यवस्था विद्युत विभाग तथा साफ-सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत किशोरपुरा द्वारा निभाई जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस बड़े ग्रामीण मेले में अक्सर सरकारी विभागों की प्रदर्शनी नहीं लग पाती, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती। यदि इस बार जनसंपर्क विभाग सभी विभागों के समन्वय से प्रदर्शनी लगाए तो ग्रामीणों को विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी।
साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मेले के दौरान कई बार भीड़ अधिक होने से व्यवस्थाएं चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं, इसलिए जिला स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी भी आवश्यक मानी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित हो सकें।
फोटो / वीडियो कैप्शन:
बिजासनी माता मेले की तैयारियों की जानकारी देते ग्राम पंचायत किशोरपुरा के सरपंच हरि ओम मीणा।
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Voice of Labour
    1
    Post by Voice of Labour
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    2
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    1 hr ago
  • UPSC में अभिषेक मीणा बने आईएएस। जगह जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान बांसखोह (योगेश कुमार गुप्ता)संघ लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीएससी द्वारा जारी परिणाम में जयपुर जिले के बस्सी उपखंड क्षेत्र के दोपुर गांव निवासी युवक अभिषेक कुमार मीणा ने यूपीएससी द्वारा जारी परिणाम में आल ओवर 820 वीं रैंक हासिल की है। अभिषेक ने अपने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल करते हुए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा पास की है। युवक अभिषेक वर्तमान में नाबार्ड बैंक जम्मू में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक के पिता रामेश्वर प्रसाद मीणा जमवारामगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोनपुरा में लैक्चर के पद पर कार्यरत है। अभिषेक की सफलता पर बस्सी क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाझवाड़ युवा शक्ति संगठन दोपूर व जटवाड़ा , बांसखोह फाटक, टहटडा,अन्य कई पंचायत के लोगों द्वारा व जमवारामगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अनेक गणमान्य लोगों द्वारा अभिषेक मीणा का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर डीजे की धुन पर जगह जगह पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया ओर ग्रामीणों ने जानकारी दी कि झाझवाड़ पंचायत जो कि पहली बार बनी है और पहली बार ही ग्राम पंचायत का नाम हुआ है जो कि अभिषेक मीणा ने किया है इस मौके पर लोगो द्वारा बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। अभिषेक के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे
    4
    UPSC में अभिषेक मीणा बने आईएएस। जगह जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान 
बांसखोह (योगेश कुमार गुप्ता)संघ लोक सेवा आयोग द्वारा  यूपीएससी द्वारा जारी परिणाम में जयपुर जिले के बस्सी उपखंड क्षेत्र के दोपुर गांव निवासी युवक अभिषेक कुमार मीणा ने यूपीएससी द्वारा जारी परिणाम में आल ओवर 820 वीं रैंक हासिल की है। अभिषेक ने अपने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल करते हुए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा पास की है।  युवक अभिषेक वर्तमान में नाबार्ड बैंक जम्मू में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक के पिता रामेश्वर प्रसाद मीणा जमवारामगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोनपुरा में लैक्चर के पद पर कार्यरत है।  अभिषेक की सफलता पर बस्सी क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाझवाड़ युवा शक्ति संगठन दोपूर व जटवाड़ा , बांसखोह फाटक, टहटडा,अन्य कई पंचायत के लोगों द्वारा व जमवारामगढ़  क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अनेक गणमान्य लोगों द्वारा अभिषेक मीणा का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर डीजे की धुन पर जगह जगह पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया ओर ग्रामीणों ने जानकारी दी कि झाझवाड़ पंचायत जो कि पहली बार बनी है और पहली बार ही ग्राम पंचायत का नाम हुआ है जो कि अभिषेक मीणा ने किया है इस मौके पर लोगो द्वारा बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। अभिषेक के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • लालसोट उपखंड के दौलतपुरा में प्रातः 8:30 बजे आचार्य 108 विनीत सागर जी महाराज पधारे भव्य मंगल प्रवेश हुआ गाजे बाजे से जुलूस के रूप में महाराज श्री को चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर पर लेकर के गए वहां महाराज श्री ने मंदिर देखा मंदिर देख कर कर महाराज श्री ने कई प्रकार के मंदिर जी में कमियां बताई उन‌ कमीयो की पूर्ति के लिए महाराज श्री ने नए मंदिर की जो जगह है वहां पर नए मंदिर का निर्माण कराने का सभी को संकल्प दिलाया सभी ने मुलनायक भगवान श्री चंद्र प्रभु के सामने संकल्प लिया उसके बाद महाराज श्री भव्य जुलूस से दौलतपुर बस स्टैंड बिलाला जी के मकान पर पधारे वहां महाराज श्री की हार चरया हुई सभी लोगों ने आहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नए मंदिर बनाने के लिए मंदिर निर्माण के लिए कमेटी बनाई आचार्य श्री के प्रवचन हुए लोगों ने प्रवचन सुने । आज ही शाम 4:30 महाराज श्री कोटखावदा के लिए बिहार करेंगे ।
    1
    लालसोट उपखंड के दौलतपुरा में प्रातः 8:30 बजे आचार्य 108 विनीत सागर जी महाराज पधारे भव्य मंगल प्रवेश  हुआ गाजे बाजे से जुलूस के रूप में  महाराज श्री को चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर पर लेकर के गए वहां महाराज श्री ने मंदिर देखा मंदिर देख कर कर महाराज श्री ने कई प्रकार के मंदिर  जी  में कमियां बताई उन‌ कमीयो की पूर्ति के लिए महाराज श्री ने नए मंदिर की जो जगह है वहां पर नए मंदिर का निर्माण कराने का सभी को संकल्प दिलाया सभी ने मुलनायक भगवान श्री चंद्र प्रभु के सामने संकल्प लिया उसके बाद महाराज श्री भव्य जुलूस से दौलतपुर बस स्टैंड बिलाला जी के मकान पर पधारे वहां महाराज श्री की हार चरया हुई सभी लोगों ने आहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नए मंदिर बनाने के लिए मंदिर निर्माण के लिए कमेटी बनाई आचार्य श्री के प्रवचन हुए लोगों ने प्रवचन सुने । आज ही शाम 4:30 महाराज श्री कोटखावदा के लिए बिहार करेंगे ।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • इटावा इटावा ब्लांक काग्रेस का केंद्र सरकार की विफल नीति ओर बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन इटावा ब्लांक काग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश बैरवा के नेतृत्व में अम्बेडकर सर्किल पर किया प्रदर्शन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद गैस सिलेंडर की कमी , बढ़ती महंगाई सहित कई मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का जलाया पुतला
    4
    इटावा
इटावा ब्लांक काग्रेस का केंद्र सरकार की विफल नीति ओर बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन
इटावा ब्लांक काग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश बैरवा के नेतृत्व में अम्बेडकर सर्किल पर किया प्रदर्शन
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद गैस सिलेंडर की कमी , बढ़ती महंगाई सहित कई मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का जलाया पुतला
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    12 min ago
  • Post by Khemraj Joshi
    2
    Post by Khemraj Joshi
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    3
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.