Shuru
Apke Nagar Ki App…
लापता राजमिस्त्री का सुराग न मिलने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने किया जोरदार प्रदर्शन। *बुलंदशहर ब्रेकिंग* बुलंदशहर:- 10 मार्च से गायब है सतीश, परिजनों का आरोप— 4 लाख की फिरौती देकर कराया गया अपहरण। सीसीटीवी फुटेज के बाद भी कार्रवाई नहीं! चंद्रलोक कॉलोनी के लोगों ने पुलिस प्रशासन को घेरा। जमीनी विवाद में अपहरण के बाद हत्या की आशंका, बबलू कश्यप पर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप। पुलिस के आश्वासन पर शांत हुआ हंगामा, परिजनों ने दी आंदोलन की चेतावनी। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रलोक कॉलोनी का मामला।
Mehboob ALi
लापता राजमिस्त्री का सुराग न मिलने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने किया जोरदार प्रदर्शन। *बुलंदशहर ब्रेकिंग* बुलंदशहर:- 10 मार्च से गायब है सतीश, परिजनों का आरोप— 4 लाख की फिरौती देकर कराया गया अपहरण। सीसीटीवी फुटेज के बाद भी कार्रवाई नहीं! चंद्रलोक कॉलोनी के लोगों ने पुलिस प्रशासन को घेरा। जमीनी विवाद में अपहरण के बाद हत्या की आशंका, बबलू कश्यप पर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप। पुलिस के आश्वासन पर शांत हुआ हंगामा, परिजनों ने दी आंदोलन की चेतावनी। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रलोक कॉलोनी का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित मावी, किशनपाल मावी और तेजी को भगोड़ा घोषित कर दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 84 के तहत कार्रवाई की गई है। क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी अनिल शाही की मौजूदगी में आरोपियों के घर के बाहर मुनादी कराई गई। इस दौरान ढोल बजाकर आरोपियों को न्यायालय या पुलिस के समक्ष जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि आरोपी निर्धारित समय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क कर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पुलिस पहले ही दो आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये और एक आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है। गौरतलब है कि 4 मार्च (होली के दिन) क्षेत्र के गांव जौली निवासी अनिल मावी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।1
- Post by Lokendra Raj Singh2
- *बुलंदशहर ब्रेकिंग* बुलंदशहर:- 10 मार्च से गायब है सतीश, परिजनों का आरोप— 4 लाख की फिरौती देकर कराया गया अपहरण। सीसीटीवी फुटेज के बाद भी कार्रवाई नहीं! चंद्रलोक कॉलोनी के लोगों ने पुलिस प्रशासन को घेरा। जमीनी विवाद में अपहरण के बाद हत्या की आशंका, बबलू कश्यप पर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप। पुलिस के आश्वासन पर शांत हुआ हंगामा, परिजनों ने दी आंदोलन की चेतावनी। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रलोक कॉलोनी का मामला।1
- *अलीगढ़ खेरेश्वर चौराहे पर फाइनेंस रेपो वालों का आतंक फाइनेंस के नाम पर पब्लिक के साथ लूटपाट कर मारपीट को दिया जाता है अंज़ाम* *अलीगढ़ SSP की नज़र से कैसे बच रहे रेपो एजेंट कई बड़ी घटनाओं को दे रहे अंजाम बुलंदशहर के एक व्यक्ति ने वीडियो के माध्यम से लगाई गुहार* आपको अवगत करा दूं कि जनपद अलीगढ़ में थाना लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर गैर कानूनी तरीके से लोन पर ली हुई गाड़ियों को छीनने व उनके मालिकों से मार पिटाई व अवैध तरीके से उनसे पैसे छीन लिए जाते हैं। यह सभी लोग गुंडे तत्व के लोग बताए जा रहे हैं जिन पर अपने अपने थानों पर मुकदमा पंजीकृत है। यदि कोई पीड़ित अपनी शिकायत लेकर थाने या कोतवाली में जाता है तो उसे पुलिस के द्वारा भगा दिया जाता है की अपनी किस्तों का पैसा जमा करो और गाड़ी छुड़ा लेना। यह लोग मुख्य रूप से खेरेश्वर चौराहे पर,गभाना टोल टैक्स पर, अकराबाद टोल टैक्स पर, आदि जगहों पर इन लोगों के कहने से यदि वाहन स्वामी इन्हें पैसे दे दे और अगर पैसे ना दे तो तो वाहन स्वामी को उनके द्वारा मारपीट या गाड़ी छीनने का काम किया जाता है। इसी प्रकार का ताजा मामला बुलंदशहर के एक व्यक्ति के द्वारा बताया गया है कि उससे अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर रेपो वालों द्वारा प्रताड़ित किया गया रुपए छीन लिए गए । पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं हुई । डीटेल इस प्रकार है *वहाब बरी- अभिनव राठौड़* *लोन नं - P76PPHT16530124 /* *गाड़ी नं - UP-37-Y-7758 पैशन प्रो गाड़ी है* । ये व्यक्ति शासन प्रशासन से निवेदन कर चुका है लेकिन लगता प्रशासन किसी बहुत बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहा है। इन रेपो वालों का यही कार्य रहा तो ये कभी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।और दे भी चुके हैं। सोशल मीडिया के द्वारा इसी व्यक्ति का एक वीडियो सामने आया है। जो बता रहा है कि जनपद अलीगढ़ में उसकी गाड़ी रोक का खेरेश्वर चौराहे पर विपिन गौतम नाम के व्यक्ति ने उससे किस्त के नाम पर रिश्वत के बतौर रुपए छीन लिए । जिसके स्क्रीन शॉट मेरे पास मौजूद है । इस प्रकार की वारदात को ये रेपो एजेंट किस की सह पर गुंडागर्दी करने की हिमाकत कर रहे हैं। अलीगढ़ खेरेश्वर चौराहे पर इससे पहले भी रेपो वालों के द्वारा कई बड़ी घटनाएं हो चुकी है । अब देखना होगा कि अलीगढ़ के वर्तमान SSP नीरज कुमार जादौन के होते हुए ये रेपो एजेंट किसकी सह पर अलीगढ़ प्रशासन की नाक के नीचे इतनी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।1
- Post by PANKAJ KUMAR1
- 9 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन नोएडा सेक्टर 16 विद्युत बोर्ड पर जनता का हल्ला भारतीय किसान विकास परिषद के साथ खड़े हैं, लेकिन शासन और प्रशासन है अनदेखा इलेक्शन के वादे, अब भूल गए नेता और मंत्री डूब क्षेत्र वोट बैंक रजिस्ट्री, मोटेशन जवाब दो शासन और प्रशासन भ्रष्ट अधिकारी और नेता जनता को परेशान करने की छोड़ो पुस्ता की जनता अब जाग चुकी है अब नहीं होगी अनदेखी!1
- हापुड़ में गैस की कालाबाजारी, सपा नेता अब्दुल रेहान के घर से मिले 55 भरे सिलेंडर, पुलिस ने मारा छापा हापुड़ के गांव असौड़ा में रहने वाले अब्दुल रेहान के घर पर जिला पूर्ति विभाग ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान 55 भरे हुए और कई खाली सिलेंडर बरामद हुए। हापुड़: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच कालाबाजारी जोरों पर है। हापुड़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा नेता अब्दुल रेहान के घर 55 भरे और कई खाली गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। आरोपी फरार हो गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि रेहान 2 हजार रुपये तक में सिलेंडर बेंच रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।1
- ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से लाखों रुपये का गबन किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गाँव में 4 साल पहले एक सामूहिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि बिना बिजली कनेक्शन के ही, पिछले 4 वर्षों से इसके केयर-टेकर की तनख्वाह के नाम पर लाखों रुपये डकारे जा चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस शौचालय में ताला लटका है, उसके रखरखाव का पैसा कागजों में धड़ल्ले से निकाला जा रहा है। भ्रष्टाचार की मार यहीं खत्म नहीं होती। गाँव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। यहाँ तक कि लोकतंत्र की बुनियादी इकाई 'पंचायत घर' भी गंदगी के अंबार से घिरा हुआ है। शिकायतकर्ता अजय कुमार समेत तमाम ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इन आरोपों पर कोई संज्ञान लेता है या भ्रष्टाचार का यह खेल ऐसे ही जारी रहेगा। इस मौके पर शिकायतकर्ता अजय कुमार, रतनवीर सिंह, संजय कुमार , पुनीत तेवतिया , सुधीर सिंह पायल , नवीन कुमार , दीपक, नीरज कुमार , गौरव कुमार आदी लोग मौजूद रहे। बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से अमित तोमर की रिपोर्ट1