logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटपुतली के स्थित अजीतपुरा कला में 266 दिन से धरना जारी, ब्लास्टिंग पर भड़के ग्रामीण ,नेशनल लाइमस्टोन कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध 266 वें दिन भी जारी है। आबादी क्षेत्र के पास ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी नियमों को नजरअंदाज कर रिहायशी इलाकों और स्कूल के पास ब्लास्टिंग कर रही है, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। विरोध के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और ब्लास्टिंग को रुकवाया। प्रशासन ने सोमवार तक कार्य रोकने के निर्देश दिए हैं। अवैध खनन व ब्लास्टिंग से इमारतों में दरारें आने के कारण विरोध प्रदर्शन जारी ,अवैध ब्लास्टिंग से घरों, कच्चे मकानों और पुराने पक्के मकानों में गहरी दरारें आ गई हैं,जिससे लोग डरे हुए हैं,लेकिन ग्रामीण ठोस कार्यवाही न होने पर पुनः धरने की चेतावनी दे रहे हैं,ग्रामीण अवैध खनन पर तत्काल रोक, नए खनन ब्लॉक की अनुमति रद्द करने और क्षतिग्रस्त मकानों के सर्वे व मुआवजे की मांग कर रहे हैं। #@socialmediarajasthan-1 #@breakingliveNews-h6w #@tejmedia-32 #@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News #Janta seva #seva jantanews #Social Media Rajasthan-1 "हाय दोस्तों! 🎉 मेरे चैनल को सब्सक्राइब करो और धमाकेदार रील्स व लाइव वीडियोस का मजा लो! 🔥💖 नोटिफिकेशन बेल दबाओ, कभी मिस न हो#

13 hrs ago
user_Kotputli-Behror Breaking Live
Kotputli-Behror Breaking Live
Kotputli, Jaipur•
13 hrs ago

कोटपुतली के स्थित अजीतपुरा कला में 266 दिन से धरना जारी, ब्लास्टिंग पर भड़के ग्रामीण ,नेशनल लाइमस्टोन कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध 266 वें दिन भी जारी है। आबादी क्षेत्र के पास ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी नियमों को नजरअंदाज कर रिहायशी इलाकों और स्कूल के पास ब्लास्टिंग कर रही है, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। विरोध के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और ब्लास्टिंग को रुकवाया। प्रशासन ने सोमवार तक कार्य रोकने के निर्देश दिए हैं। अवैध खनन व ब्लास्टिंग से इमारतों में दरारें आने के कारण विरोध प्रदर्शन जारी ,अवैध ब्लास्टिंग से घरों, कच्चे मकानों और पुराने पक्के मकानों में गहरी दरारें आ गई हैं,जिससे लोग डरे हुए हैं,लेकिन ग्रामीण ठोस कार्यवाही न होने पर पुनः धरने की चेतावनी दे रहे हैं,ग्रामीण अवैध खनन पर तत्काल रोक, नए खनन ब्लॉक की अनुमति रद्द करने और क्षतिग्रस्त मकानों के सर्वे व मुआवजे की मांग कर रहे हैं। #@socialmediarajasthan-1 #@breakingliveNews-h6w #@tejmedia-32 #@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News #Janta seva #seva jantanews #Social Media Rajasthan-1 "हाय दोस्तों! 🎉 मेरे चैनल को सब्सक्राइब करो और धमाकेदार रील्स व लाइव वीडियोस का मजा लो! 🔥💖 नोटिफिकेशन बेल दबाओ, कभी मिस न हो#

More news from Jaipur and nearby areas
  • Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    1
    Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli, Jaipur•
    13 hrs ago
  • बहरोड़ में नीट परीक्षा का आयोजन, तीन परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हजारों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, प्रशासन रहा अलर्ट बहरोड़ क्षेत्र में रविवार को नीट (NEET) परीक्षा का शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन किया गया। इस बार परीक्षा के लिए प्रशासन द्वारा तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। प्रशासन और शिक्षा विभाग ने परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग की गई। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, जिसका अधिकांश ने पालन किया। परीक्षा के दौरान कोविड गाइडलाइन और अन्य सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखा गया। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी भीड़ देखी गई, जो परीक्षा समाप्त होने तक अपने बच्चों का इंतजार करते नजर आए। अधिकारियों के अनुसार, तीनों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की शिकायत सामने नहीं आई। प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के सहयोग की सराहना की है।
    1
    बहरोड़ में नीट परीक्षा का आयोजन, तीन परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
हजारों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, प्रशासन रहा अलर्ट
बहरोड़ क्षेत्र में रविवार को नीट (NEET) परीक्षा का शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन किया गया। इस बार परीक्षा के लिए प्रशासन द्वारा तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली।
प्रशासन और शिक्षा विभाग ने परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग की गई। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, जिसका अधिकांश ने पालन किया।
परीक्षा के दौरान कोविड गाइडलाइन और अन्य सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखा गया। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी भीड़ देखी गई, जो परीक्षा समाप्त होने तक अपने बच्चों का इंतजार करते नजर आए।
अधिकारियों के अनुसार, तीनों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की शिकायत सामने नहीं आई। प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के सहयोग की सराहना की है।
    user_Pradeep Santoriya
    Pradeep Santoriya
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फेज-3 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में Manu Paper Coat कंपनी (प्लॉट नंबर G-969A) में करीब 12:23 बजे अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कंपनी की छत पर लगा कूलिंग टावर भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे लपटें और अधिक भड़क गईं। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रीको भिवाड़ी, नगर परिषद भिवाड़ी, टपूकड़ा सहित निजी कंपनियों की कई फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आसपास की फैक्ट्रियों को अलर्ट कर दिया और एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौके से दूर रहें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
    1
    भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फेज-3 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में Manu Paper Coat कंपनी (प्लॉट नंबर G-969A) में करीब 12:23 बजे अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कंपनी की छत पर लगा कूलिंग टावर भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे लपटें और अधिक भड़क गईं। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही रीको भिवाड़ी, नगर परिषद भिवाड़ी, टपूकड़ा सहित निजी कंपनियों की कई फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आसपास की फैक्ट्रियों को अलर्ट कर दिया और एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।
फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौके से दूर रहें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
    user_Joshila News Network
    Joshila News Network
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • 46 डिग्री की भीषण गर्मी में संत की तपस्या बनी आस्था का केंद्र रसगन गांव में 41 दिवसीय धूनी तपस्या के 28वें दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब 📝 मुंडावर (अलवर), संवाददाता देवराज मीणा मुंडावर क्षेत्र के रसगन गांव में चल रही 41 दिवसीय दिव्य धूनी तपस्या इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। तपस्या के 28वें दिन श्रीमद् जगतगुरु बालकादेवाचार्य जी महाराज की कठोर साधना ने लोगों को गहराई से प्रभावित किया है। भीषण गर्मी के इस दौर में, जब तापमान 46 डिग्री तक पहुंच रहा है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं महाराज श्री लगातार तप में लीन रहकर सनातन धर्म, त्याग और आत्मबल का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। जहां एक ओर लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महाराज की यह कठिन साधना श्रद्धालुओं को आश्चर्यचकित और प्रेरित कर रही है। तपस्या स्थल पर श्रद्धालुओं का लगातार आगमन बना हुआ है। दूर-दूर से लोग यहां पहुंचकर महाराज श्री के दर्शन कर रहे हैं और आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। धाम पर धर्म, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। इस महान धार्मिक अनुष्ठान के चलते पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। लोगों की आस्था दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और महाराज श्री के प्रति श्रद्धा और भावनाएं और भी प्रगाद होती जा रही हैं।
    1
    46 डिग्री की भीषण गर्मी में संत की तपस्या बनी आस्था का केंद्र
रसगन गांव में 41 दिवसीय धूनी तपस्या के 28वें दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
📝 मुंडावर (अलवर), संवाददाता देवराज मीणा
मुंडावर क्षेत्र के रसगन गांव में चल रही 41 दिवसीय दिव्य धूनी तपस्या इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। तपस्या के 28वें दिन श्रीमद् जगतगुरु बालकादेवाचार्य जी महाराज की कठोर साधना ने लोगों को गहराई से प्रभावित किया है।
भीषण गर्मी के इस दौर में, जब तापमान 46 डिग्री तक पहुंच रहा है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं महाराज श्री लगातार तप में लीन रहकर सनातन धर्म, त्याग और आत्मबल का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। जहां एक ओर लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महाराज की यह कठिन साधना श्रद्धालुओं को आश्चर्यचकित और प्रेरित कर रही है।
तपस्या स्थल पर श्रद्धालुओं का लगातार आगमन बना हुआ है। दूर-दूर से लोग यहां पहुंचकर महाराज श्री के दर्शन कर रहे हैं और आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। धाम पर धर्म, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
इस महान धार्मिक अनुष्ठान के चलते पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। लोगों की आस्था दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और महाराज श्री के प्रति श्रद्धा और भावनाएं और भी प्रगाद होती जा रही हैं।
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सोडावास भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 10 मई को मुंडावर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर को लेकर ब्राह्मण समाज द्वारा गांव-गांव जाकर कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है और पारंपरिक रूप से पीले चावल (निमंत्रण) वितरित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को भिवाड़ा रामबास मुंडिया खेड़ा , झझारपुर गांवों में समाज के लोगों ने घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर सभी को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान सत्यनाराण शर्मा कैलाश शर्मा राजेन्द्र पाडे राजेश शर्मा ईश्वर गोतम अशोक शर्मा बाबु लाल शर्मा रिकुशर्मा जगदीश दुर्गा प्रशाद शर्मा समाज सेवी कालूराम भारद्वाज रामचंद्र भारद्वाज बुला राम भारद्वाज सोमदत्त भारद्वाज महेंद्र भारद्वाज ललित भारद्वाज राधेश्याम भारद्वाज बाबूलाल शर्मा पवन भारद्वाज चेतन भारद्वाज मौजूद रहे। ब्राह्मण समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष वीरेन्द्र पंडित के नेतृत्व में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आपको बता दे इस कार्यक्रम में 2100 दीपक जलाकर आरती की जायेगी।
    1
    सोडावास भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 10 मई को मुंडावर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर को लेकर ब्राह्मण समाज द्वारा गांव-गांव जाकर कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है और पारंपरिक रूप से पीले चावल (निमंत्रण) वितरित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में रविवार को भिवाड़ा रामबास मुंडिया खेड़ा , झझारपुर  गांवों में समाज के लोगों ने घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर सभी को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान सत्यनाराण शर्मा  कैलाश शर्मा  राजेन्द्र  पाडे राजेश शर्मा  ईश्वर गोतम अशोक शर्मा बाबु लाल शर्मा  रिकुशर्मा जगदीश दुर्गा प्रशाद शर्मा समाज सेवी 
कालूराम भारद्वाज  रामचंद्र भारद्वाज बुला राम भारद्वाज  सोमदत्त भारद्वाज महेंद्र भारद्वाज ललित भारद्वाज  राधेश्याम भारद्वाज बाबूलाल शर्मा पवन भारद्वाज चेतन भारद्वाज
मौजूद रहे। ब्राह्मण  समाज के लोगों में  खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष वीरेन्द्र पंडित के नेतृत्व में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आपको बता दे इस कार्यक्रम में  2100 दीपक जलाकर आरती की जायेगी।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    16 hrs ago
  • 6 month ho gaye sarpanch ko bolte lekin is gande paani ki nikasi ka koi samadhan nhi hua h
    1
    6 month ho gaye sarpanch ko bolte lekin is gande paani ki nikasi ka koi samadhan nhi hua h
    user_Rishikant tanwar
    Rishikant tanwar
    नारनौल, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • Post by Sagun kumar
    1
    Post by Sagun kumar
    user_Sagun kumar
    Sagun kumar
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    1
    Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli, Jaipur•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.