logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क हादसे में 9 वर्षीय दिव्यांसी की दर्दनाक मौत, बाइक सवार ने मारी टक्कर सरदारपुर गजनेर निवासी नंदलाल थाना क्षेत्र के नंदना अपने परिवार के साथ बाजार करने आए थे। वापस लौटते समय रोड पार कर रही उनकी 9 वर्षीय बेटी दिव्यांसी को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दिव्यांसी गंभीर रूप से घायल हो गई, परिजन एंबुलेंस की सहायता से घायल दिव्यांशी को लेकर सीएससी घाटमपुर पहुंचे जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद दिव्यांशी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

16 hrs ago
user_Vipin patrkaar G.t.m
Vipin patrkaar G.t.m
पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
16 hrs ago

सड़क हादसे में 9 वर्षीय दिव्यांसी की दर्दनाक मौत, बाइक सवार ने मारी टक्कर सरदारपुर गजनेर निवासी नंदलाल थाना क्षेत्र के नंदना अपने परिवार के साथ बाजार करने आए थे। वापस लौटते समय रोड पार कर रही उनकी 9 वर्षीय बेटी दिव्यांसी को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दिव्यांसी गंभीर रूप से घायल हो गई, परिजन एंबुलेंस की सहायता से घायल दिव्यांशी को लेकर सीएससी घाटमपुर पहुंचे जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद दिव्यांशी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • कानपुर. शहर के एक रसूखदार परिवार में ब्याही गई युवती ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि शादी के महज दो दिन बाद उसे रात 12 बजे होने वाली तांत्रिक पूजा में शामिल होने को मजबूर किया गया। आरोप के मुताबिक, पूजा निर्वस्त्र होकर करनी थी। युवती के कपड़े उतरवाकर उसके पूरे शरीर पर राख लगाई गई, जिसके बाद तांत्रिक क्रिया शुरू की गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी सास हर महीने ऐसी पूजा करवाती है, क्योंकि उसका मानना है कि परिवार के पास जो धन-दौलत है, वह तंत्र-मंत्र की वजह से ही है। युवती ने बताया कि उसने करीब 3-4 महीने तक यह सब सहा, लेकिन जब स्थिति असहनीय हो गई तो वह अपने मायके लौट आई। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह-समझौते की कई कोशिशें हुईं, लेकिन बात नहीं बनी। अब पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है और मामला यूपी पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    1
    कानपुर. शहर के एक रसूखदार परिवार में ब्याही गई युवती ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि शादी के महज दो दिन बाद उसे रात 12 बजे होने वाली तांत्रिक पूजा में शामिल होने को मजबूर किया गया।
आरोप के मुताबिक, पूजा निर्वस्त्र होकर करनी थी। युवती के कपड़े उतरवाकर उसके पूरे शरीर पर राख लगाई गई, जिसके बाद तांत्रिक क्रिया शुरू की गई।
पीड़िता ने बताया कि उसकी सास हर महीने ऐसी पूजा करवाती है, क्योंकि उसका मानना है कि परिवार के पास जो धन-दौलत है, वह तंत्र-मंत्र की वजह से ही है। युवती ने बताया कि उसने करीब 3-4 महीने तक यह सब सहा, लेकिन जब स्थिति असहनीय हो गई तो वह अपने मायके लौट आई। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह-समझौते की कई कोशिशें हुईं, लेकिन बात नहीं बनी। अब पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है और मामला यूपी पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • वीडियो दर्दनाक ही नहीं बल्कि सीने को चीर देने वाला हैं। महाराष्ट्र के वसई में एक मामूली विवाद के बाद संदीप नामक व्यक्ति ने चार साल के बच्चे विग्नेश को उसके पैर पकड़ कर ऑटो से बाहर खींचा और घुमाते हुए सड़क पर पटक, पटक कर जान लेने की कोशिश की।
    1
    वीडियो दर्दनाक ही नहीं बल्कि सीने को चीर देने वाला हैं।
महाराष्ट्र के वसई में एक मामूली विवाद के बाद संदीप नामक व्यक्ति ने चार साल के बच्चे विग्नेश को उसके पैर पकड़ कर ऑटो से बाहर खींचा और घुमाते हुए सड़क पर पटक, पटक कर जान लेने की कोशिश की।
    user_VS live news
    VS live news
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ और समृद्ध भारत समाचार पत्र संवाददाता दिनकर जी की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 31 मार्च दिन मंगलवार आपके कानपुर नगर थाना महाराजपुर चौकी कुलगांव क्षेत्र के भूतपूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 संजीत सिंह कुशवाहा जी के द्वारा गांव के हित के लिए और विकास के लिए कुल गांव क्षेत्र जनता की समस्या मच्छरों से हो रही बीमारियां मच्छरों से गंभीर रूप में जो बीमारियां हो रही है उसके बचाव के लिए संजीत सिंह कुशवाहा जी के द्वारा नगर निगम को दी गई सूचना जिससे नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा मच्छरों से बीमारी से बचाव के लिए मच्छर से मुक्ति के लिए नगर निगम की टीम के द्वारा किया गया दवा का छिड़काव किया गया कानपुर से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ और संपर्क भारत समाचार पत्र
    1
    नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ और समृद्ध भारत समाचार पत्र संवाददाता दिनकर जी की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 31 मार्च दिन मंगलवार आपके कानपुर नगर थाना महाराजपुर चौकी कुलगांव  क्षेत्र के भूतपूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 संजीत सिंह कुशवाहा जी के द्वारा गांव के हित के लिए और विकास के लिए कुल गांव क्षेत्र जनता की समस्या मच्छरों से हो रही बीमारियां  मच्छरों से गंभीर रूप में जो बीमारियां हो रही है उसके बचाव के लिए संजीत सिंह कुशवाहा जी के द्वारा नगर निगम को दी गई सूचना जिससे नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा मच्छरों से बीमारी से बचाव के लिए मच्छर से मुक्ति के लिए नगर निगम की टीम के द्वारा किया गया दवा का छिड़काव किया गया कानपुर से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ और संपर्क भारत समाचार पत्र
    user_Sri Dinkar jee
    Sri Dinkar jee
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • carvaan mathmatics class-2nd chapter 2 exercise - 1 (b)
    1
    carvaan mathmatics class-2nd chapter 2 exercise - 1 (b)
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Teacher कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कमिश्नरेट कानपुर नगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय के निर्देश पर डीसीपी वेस्ट एवं एसीपी कल्याणपुर के नेतृत्व में थाना रावतपुर पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया गया। कार्रवाई के दौरान कल्याणपुर-रावतपुर क्षेत्र से कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 04 अस्पताल संचालक शामिल हैं। वहीं, इस प्रकरण में संलिप्त अन्य 04 डॉक्टरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में अब तक लगभग 40 से 50 किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने की आशंका है। पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है, जिससे इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों एवं संस्थानों की भी पहचान की जा सके। शीघ्र ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए प्रकरण का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है। UP Police
    3
    कमिश्नरेट कानपुर नगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय के निर्देश पर डीसीपी वेस्ट एवं एसीपी कल्याणपुर के नेतृत्व में थाना रावतपुर पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया गया।
कार्रवाई के दौरान कल्याणपुर-रावतपुर क्षेत्र से कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 04 अस्पताल संचालक शामिल हैं। वहीं, इस प्रकरण में संलिप्त अन्य 04 डॉक्टरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में अब तक लगभग 40 से 50 किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने की आशंका है। पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है, जिससे इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों एवं संस्थानों की भी पहचान की जा सके।
शीघ्र ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए प्रकरण का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
UP Police
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर — एक रसूखदार परिवार में शादी के बाद युवती ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है
    1
    कानपुर — एक रसूखदार परिवार में शादी के बाद युवती ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Kanpur, Kanpur Nagar•
    3 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kanpur, Kanpur Nagar•
    6 hrs ago
  • घाटमपुर (कानपुर नगर)। क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति से दस हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया और धक्का देकर फरार हो गए। पीड़ित ने घाटमपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।.पीड़ित छोटेलाल तिवारी पुत्र रजोला, निवासी ग्राम डोहरू, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को सुबह के वक्त अपनी परचून की दुकान से बाजार सामान लेने जा रहा था। उसके पास दस हजार रुपये और एक मोबाइल फोन था। तभी शर्मा पेट्रोल पंप, हमीरपुर रोड के पास दो बाइक सवार युवक आए और उससे रुपये व फोन छीन लिए। विरोध करने पर धक्का मारकर भाग निकले। थाना प्रभारी घाटमपुर को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    घाटमपुर (कानपुर नगर)। क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति से दस हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया और धक्का देकर फरार हो गए। पीड़ित ने घाटमपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।.पीड़ित छोटेलाल तिवारी पुत्र रजोला, निवासी ग्राम डोहरू, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को सुबह के वक्त अपनी परचून की दुकान से बाजार सामान लेने जा रहा था। उसके पास दस हजार रुपये और एक मोबाइल फोन था। तभी शर्मा पेट्रोल पंप, हमीरपुर रोड के पास दो बाइक सवार युवक आए और उससे रुपये व फोन छीन लिए। विरोध करने पर धक्का मारकर भाग निकले। थाना प्रभारी घाटमपुर को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.