logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई में सुन्नी धाम से दिव्य शिव दर्शन , सोमवार को जुटे भक्त 🔱 श्रावण मास का पावन सोमवार, सुन्नी धाम से दिव्य शिव दर्शन 🔱 श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में भगवान भूतभावन भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार दर्शन के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र, भस्म, धतूरा, गंगाजल और पुष्प अर्पित कर भक्तों ने भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा धाम शिवमय वातावरण में गूंज उठा। ✨ श्रावण के प्रथम सोमवार पर महादेव की आराधना से जीवन में सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि और मनोकामनाओं की सिद्धि का आशीर्वाद प्राप्त हो। ✨

1 hr ago
user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
3aca9ffb-9a50-4310-ab2c-ce163eb1b00d
ea41dc0f-0922-4c73-b36f-fea3e19b8cda

हरदोई में सुन्नी धाम से दिव्य शिव दर्शन , सोमवार को जुटे भक्त 🔱 श्रावण मास का पावन सोमवार, सुन्नी धाम से दिव्य शिव दर्शन 🔱 श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में भगवान भूतभावन भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार दर्शन के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र, भस्म, धतूरा, गंगाजल और पुष्प अर्पित कर भक्तों ने भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा धाम शिवमय वातावरण में गूंज उठा। ✨ श्रावण के प्रथम सोमवार पर महादेव की आराधना से जीवन में सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि और मनोकामनाओं की सिद्धि का आशीर्वाद प्राप्त हो। ✨

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदोई में सुन्नी धाम से दिव्य शिव दर्शन , सोमवार को जुटे भक्त 🔱 श्रावण मास का पावन सोमवार, सुन्नी धाम से दिव्य शिव दर्शन 🔱 श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में भगवान भूतभावन भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार दर्शन के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र, भस्म, धतूरा, गंगाजल और पुष्प अर्पित कर भक्तों ने भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा धाम शिवमय वातावरण में गूंज उठा। ✨ श्रावण के प्रथम सोमवार पर महादेव की आराधना से जीवन में सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि और मनोकामनाओं की सिद्धि का आशीर्वाद प्राप्त हो। ✨
    3
    हरदोई में सुन्नी धाम से दिव्य शिव दर्शन , सोमवार को जुटे भक्त
🔱 श्रावण मास का पावन सोमवार, सुन्नी धाम से दिव्य शिव दर्शन 🔱
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में भगवान भूतभावन भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार दर्शन के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र, भस्म, धतूरा, गंगाजल और पुष्प अर्पित कर भक्तों ने भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा धाम शिवमय वातावरण में गूंज उठा।
✨ श्रावण के प्रथम सोमवार पर महादेव की आराधना से जीवन में सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि और मनोकामनाओं की सिद्धि का आशीर्वाद प्राप्त हो। ✨
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लूट की झूठी शिकायत करने वालों पर 2 युवकों पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, हरदोई अरुण पुत्र शिव प्यारे निवासी ग्राम कलौली थाना कछौना जनपद हरदोई द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि थाना कछौना क्षेत्रान्तर्गत मथुरा गांव के पास रानू निवासी बघौली व 05 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल व पैसे छीन लिए है । उक्त सूचना पर डायल 112 व स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पंहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कॉलर अरुण उपरोक्त आसपास के व्यक्तियों से रुपए लेकर बीसी चलता है, जिसपर काफी लोगों के रुपए उधार हो गए थे तथा रानू उपरोक्त के 42000 रुपए उधार हो गए थे। इसी के चलते अरुण उपरोक्त व उसके मित्र देशराज पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम बरौली थाना बघौली जनपद हरदोई द्वारा योजनाबद्ध तरीके से लूट की मनगढंत मिथ्या कहानी बनाई गई तथा डायल 112 को लूट की झूठी सूचना दी गई। कॉलर अरुण उपरोक्त के पास उसकी मोटरसाइकल मौजूद है, किसी प्रकार की कोई लूट नहीं हुई है। लूट की झूठी सूचना देने के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस द्वारा अरुण व देशराज उपरोक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बघौली प्रभा पटेल की बाइट*
    1
    लूट की झूठी शिकायत करने वालों पर 2 युवकों पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही,        हरदोई अरुण पुत्र शिव प्यारे निवासी ग्राम कलौली थाना कछौना जनपद हरदोई द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि थाना कछौना क्षेत्रान्तर्गत मथुरा गांव के पास रानू निवासी बघौली व 05 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल व पैसे छीन लिए है । उक्त सूचना पर डायल 112 व स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पंहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कॉलर अरुण उपरोक्त आसपास के व्यक्तियों से रुपए लेकर बीसी चलता है, जिसपर काफी लोगों के रुपए उधार हो गए थे तथा रानू उपरोक्त के 42000 रुपए उधार हो गए थे। इसी के चलते अरुण उपरोक्त व उसके मित्र देशराज पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम बरौली थाना बघौली जनपद हरदोई द्वारा योजनाबद्ध तरीके से लूट की मनगढंत मिथ्या कहानी बनाई गई तथा डायल 112 को लूट की झूठी सूचना दी गई। कॉलर अरुण उपरोक्त के पास उसकी मोटरसाइकल मौजूद है, किसी प्रकार की कोई लूट नहीं हुई है। लूट की झूठी सूचना देने के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस द्वारा अरुण व देशराज उपरोक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बघौली प्रभा पटेल की बाइट*
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय,अल्लीपुर,हरदोई बना लखनऊ विश्वविद्यालय एवं हरदोई जनपद का सर्वाधिक 30 स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाला सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय हरदोई। डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर हरदोई के प्राचार्य डाॅ. शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी "विपिन" ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित 69 में दीक्षांत समारोह में महामहिम श्रीमती आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश विशिष्ट अतिथि माननीय श्रीमती रजनी तिवारी, राज्य मंत्री उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य अतिथि श्री अजय कारदींकर सदस्य नीति आयोग, भारत सरकार तथा श्री जयप्रकाश सैनी कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय के विगत वर्षों के अपने रिकार्ड को महाविद्यालय की *छात्रा वर्तिका शुक्ला को एम.ए. हिन्दी में चार तथा श्रद्धा मिश्रा को बी. ए.में दो स्वर्ण पदक* प्रदान किये हैं। डाॅ. त्रिवेदी ने बताया विगत वर्षों में महाविद्यालय के बच्चों ने बी.एड. में लगातार 3 वर्षों से स्वर्ण पदक, एम.ए. समाजशास्त्र स्वर्ण पदक, एम.एस-सी. भौतिकी विज्ञान में लगातार दो वर्ष स्वर्ण पदक, लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त किए हैं l कानपुर विश्वविद्यालय से सम्बधता के समय महाविद्यालय को एम.एस-सी. वनस्पति विज्ञान में स्वर्ण पदक, एम.एस-सी. रसायन विज्ञान में स्वर्ण पदक, एम.एस-सी. जन्तु विज्ञान में स्वर्ण पदक, एम.ए. शिक्षा शास्त्र में स्वर्ण पदक, बी.एस-सी. में स्वर्ण पदक कुल मिलाकर *महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने 30 स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुये सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय होने का गौरव प्राप्त किया है । इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डॉ. सुशील चन्द्र त्रिवेदी "मधुपेश" ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा इसका श्रेय बच्चों की मेहनत, योग्यअनुभवी अध्यापकों के मार्ग निर्देशन को दिया । इस वर्ष लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.ए., बी.एस-सी., बी.कॉम. एम.ए., एम.एस-सी. में बच्चों ने उत्तम प्रदर्शन करते हुए कई प्रश्न पत्रों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर एक नया की कीर्तमान रचा है यह हरदोई जनपद के लिए गौरव का पल है । इसमें प्रमुख भूमिका में डॉ. शशिकांत पांडे ,डॉ. विवेक बाजपेई,डॉ.रश्मि द्विवेदी, आनंद विशारद, पारुल गुप्ता, मेघा गुप्ता अवंतिका थाना सुमन कुशवाहा सुहानी गुप्ता, संजय श्रीवास्तव संजीव अस्थाना आदि का विशेष योगदान रहा है।
    3
    डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय,अल्लीपुर,हरदोई बना लखनऊ विश्वविद्यालय एवं हरदोई जनपद का सर्वाधिक 30 स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाला सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय
हरदोई। डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर हरदोई के प्राचार्य डाॅ. शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी "विपिन" ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित 69 में दीक्षांत समारोह में महामहिम श्रीमती आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश  विशिष्ट अतिथि माननीय श्रीमती रजनी तिवारी, राज्य मंत्री उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार 
मुख्य अतिथि श्री अजय कारदींकर सदस्य नीति आयोग, भारत सरकार तथा श्री जयप्रकाश सैनी कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय के विगत वर्षों के अपने रिकार्ड को महाविद्यालय की *छात्रा वर्तिका शुक्ला को एम.ए. हिन्दी में चार तथा श्रद्धा मिश्रा को बी. ए.में दो स्वर्ण पदक*  प्रदान किये हैं।
डाॅ. त्रिवेदी ने बताया विगत वर्षों में महाविद्यालय के बच्चों ने बी.एड. में लगातार 3 वर्षों से स्वर्ण पदक, एम.ए. समाजशास्त्र स्वर्ण पदक,  एम.एस-सी. भौतिकी विज्ञान में लगातार दो वर्ष स्वर्ण पदक, लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त किए हैं l कानपुर विश्वविद्यालय से सम्बधता के समय महाविद्यालय को एम.एस-सी. वनस्पति विज्ञान में स्वर्ण पदक, एम.एस-सी. रसायन विज्ञान में स्वर्ण पदक, एम.एस-सी. जन्तु विज्ञान में स्वर्ण पदक, एम.ए. शिक्षा शास्त्र में स्वर्ण पदक, बी.एस-सी. में स्वर्ण पदक कुल मिलाकर *महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने 30 स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुये सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय होने का गौरव प्राप्त किया है ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डॉ. सुशील चन्द्र त्रिवेदी "मधुपेश" ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा इसका श्रेय बच्चों की मेहनत, योग्यअनुभवी अध्यापकों के मार्ग निर्देशन को दिया । 
इस वर्ष लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.ए., बी.एस-सी., बी.कॉम. एम.ए., एम.एस-सी. में बच्चों ने उत्तम प्रदर्शन करते हुए कई प्रश्न पत्रों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर एक नया की कीर्तमान रचा है यह हरदोई जनपद के लिए गौरव का पल है ।
इसमें प्रमुख भूमिका में डॉ. शशिकांत पांडे ,डॉ. विवेक बाजपेई,डॉ.रश्मि द्विवेदी, आनंद विशारद, पारुल गुप्ता, मेघा गुप्ता अवंतिका थाना सुमन कुशवाहा सुहानी गुप्ता, संजय श्रीवास्तव संजीव अस्थाना आदि का विशेष योगदान रहा है।
    user_Dheerendra Singh
    Dheerendra Singh
    Voice of people हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सुरसा में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान,पुलिस जांच में जुटी हरदोई। रविवार को सुरसा कस्बे में एक अधेड़ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। थाना सुरसा क्षेत्र के कस्बा सुरसा निवासी चंद्रपाल 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सुंदर सिंह ने अपने घर में लगे पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि उक्त मामले में आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सुरसा में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान,पुलिस जांच में जुटी
हरदोई। रविवार को सुरसा कस्बे में एक अधेड़ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
थाना सुरसा क्षेत्र के कस्बा सुरसा निवासी चंद्रपाल 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सुंदर सिंह ने अपने घर में लगे पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि उक्त मामले में आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। 
क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • बिग ब्रेकिंग *ट्रक चालक की लापरवाही से गई एक की जान* बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बिहगामा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जिस समय ट्रक UP 30AT 5083उभर हाइट के कारण बिजली लाइन में फँस गया जिससे बिजली के 5 पोल टूट गए वही खरीददारी करने गई रागनी शुक्ला पुत्री अजय शुक्ला उमर 16की पोल टूटकर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे ग्रामीणों की मदत पोल के निकला गया मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी बावन भिजवाया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है वहीं लगे सीसीटीवी कैमरा में घटना का पूरा वीडियो कैद हो गया आप भी देखे पूरा वीडियो
    1
    बिग ब्रेकिंग 
*ट्रक चालक की लापरवाही से गई एक की जान*
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बिहगामा गांव में उस समय हड़कंप मच गया  जिस समय ट्रक UP 30AT 5083उभर हाइट के कारण बिजली लाइन में फँस गया जिससे बिजली के 5 पोल टूट गए वही खरीददारी करने गई रागनी शुक्ला पुत्री अजय शुक्ला उमर 16की पोल टूटकर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे ग्रामीणों की मदत पोल के निकला गया मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी बावन भिजवाया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है वहीं लगे सीसीटीवी कैमरा में घटना का पूरा वीडियो कैद हो गया आप भी देखे पूरा वीडियो
    user_पवन बाजपेयी पत्रकार
    पवन बाजपेयी पत्रकार
    Newspaper advertising department हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.