logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवास से ( साजिद अली ) नवरात्रि पर्व पर सुगमता से दर्शन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ---------- कोई भी दुकानदार 'प्रसाद' के नाम पर ग्राहकों से पार्किंग का पैसा नहीं वसूलेगा ------------- माता जी टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर कंट्रोल रूम से 24 घण्‍टे मानिटरिंग की जायेगी ------------- नवरात्रि पर्व पर तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह की अध्‍यक्षता में बैठक आयोजित -------------- जिले में चैत्र नवरात्रि पर्व 19 मार्च से मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्‍यक्षता में मॉ चामुण्‍डा शासकीय देवस्‍थान प्रबंध समिति कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, नगर निगम आयुक्‍त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्‍टर श्री संजीव जैन, एसडीएम देवास श्री अभिषेक शर्मा, परिवीक्षाधीन आईपीएस श्री आलोक कुमार वर्मा, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, नगर निगम, वन विभाग, यातायात, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि माताजी टेकरी पर दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हों, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। टेकरी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिशा-निर्देश के पोस्‍टर लगाएं और दूरी भी लिखें। श्रद्धालुओं को प्रसाद लेने के लिए कोई भी दुकानदार परेशान नहीं करें, इस संबंध में दुकानदारों की बैठक लें। माताजी टेकरी के आसपास लगने वाली दुकानों को शर्तो के साथ अनुमति दें। कोई भी दुकानदार 'प्रसाद' के नाम पर ग्राहकों से पार्किंग का पैसा नहीं वसूलेगा। 'प्रसाद' के नाम पर पार्किंग का पैसा वसूलने पर संबंधित पर कार्यवाही की जायेगी। लगातार मॉनिटरिंग के लिए सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाये। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन की सुविधा की दृष्टि से टेकरी पर पानी, पंखा, कूलर व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाये। माताजी टेकरी पर सभी सीसीटीवी कैमरे चालू अवस्‍था में रहना चाहिए। कंट्रोल रूम से 24 घण्‍टे मानिटरिंग करें। नवरात्रि पर मंदिर समिति प्रसाद वितरण के लिए पर्याप्‍त काउन्‍टर बनाये। ऑनलाइन दान के लिए टेकरी परिसर में जगह-जगह बारकोड लगाये। कलेक्‍टर श्री सिंह ने पार्किंग व्यवस्था की जानकारी लेकर पार्किंग के लिए फ्लेक्स लगाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि नवरात्रि के लिए ड्यूटी ऑर्डर निकालें और कर्मचारियों की बैठक लेकर ड्यूटी संबंधी जानकारी दें। नवरात्रि में ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारी आईडी कार्ड धारण कर रखें। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि टेकरी स्थित समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की चौबीसों घंटे साफ सफाई की जाये। मंदिर के आसपास मांस/मदिरा की दुकानें प्रतिबंधित रहेगी। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए टेकरी पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। पानी के स्‍टॉल लगाने के लिए जगह चिन्हित करे लें। टेकरी पर जहां कारपेट की जरूरत है, वहां कारपेट बिछाये। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि परिक्रमा मार्ग पर भी पेयजल की व्‍यवस्‍था की जाये। परिक्रमा मार्ग पर टूटी हुई जालियों को दुरूस्‍थ किया जाये। परक्रिमा पथ पर दिव्‍यांगजनों के लिए ई-रिक्‍शा की व्‍यवस्‍था की जाये। कलेक्‍टर श्री सिंह ने निर्देश दिए हैं कि टेकरी क्षेत्र में निर्बाध विद्युत व्यवस्था हो। विद्युत व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाये। विद्युत विभाग टेकरी क्षेत्र की विद्युत के पोल, स्‍ट्रीट लाईट, झुलते तार को ठीक कर लें। विद्युत कनेक्शन की जांच करें। नवरात्रि के समय सम्‍पूर्ण टेकरी पर सतत विद्युत व्‍यवस्‍था के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये। लाइट की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था होनी चाहिए। टेकरी क्षेत्र में हाईमास्‍क, स्ट्रीट लाइट व अन्य लाइनों को दुरुस्त किया जाए। टेकरी पर समस्त मंदिरों, रपट मार्ग, सीढ़ी मार्ग, परिक्रमा मार्ग पर प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि नवरात्रि पर्व पर वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। पार्किंग उचित स्‍थान पर ही कराया जाये, अवैध पार्किंग नहीं होना चाहिए। नवरात्रि पर दुकानों को व्‍यवस्थित लगवाये। कलेक्‍टर श्री सिंह ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान दर्शनार्थियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएं। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया जाए। पार्किंग व्यवस्था अच्‍छे से करें। इस दौरान बताया गया कि नि:शुल्‍क पार्किंग व्‍यवस्‍था स्‍टेशन रोड एवं रोप वे के लिए मक्‍सी-देवास रोड पर रहेगी। उन्‍होंने कहा कि रोप वे का फिजिकल वेरिफिकेशन कर लें। कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम को निर्देश दिए कि मां चामुंडा टेकरी पर संपूर्ण साफ सफाई की व्यवस्था की जाए, टेकरी के प्रमुख स्थानों पर फिक्स डस्टबिन लगाए जाए एवं प्रतिदिन कचरे का संग्रहण किया जाए। फायर ब्रिगेड की व्‍यवस्‍था करें। टेकरी पर पेयजल की व्‍यवस्‍था एवं टंकियों की साफ-सफाई की जाए। नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग टेकरी मार्ग पर लगाई जाने वाली रेलिंग की पुताई, वॉल पेंटिंग, रिपेरिंग संबंधी कार्य कर लें। नवरात्रि पर पार्किंग स्‍थल से लेकर सम्‍पूर्ण टेकरी क्षेत्र पर आवश्‍यक स्‍थानों पर बेरीकेड की व्‍यवस्‍था करें। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि नवरात्रि के दौरान बेरिकेट्स की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करें। कलेक्टर श्री सिंह ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को निर्देश दिये कि टेकरी पर तीन स्‍थानों पर मेडिकल काउंटर लगाएं। डाक्‍टरों एवं स्‍टॉफ की मय एंबुलेंस, ऑक्‍सीजन, दवाइयों के 24 घंटे ड्यूटी लगाएं। व्‍हील चेयर की व्‍यवस्‍था भी करें। टेकरी के नीचे अस्‍थाई रूप से अस्‍पताल बनाये। डॉक्टर और नर्स की ड्यूटी लगाये। मॉ चामुण्‍डा शासकीय देवस्‍थान प्रबंध समिति लड्डू काउंटर एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था करें। मॉ चामुंडा व मॉ तुलजा भवानी मंदिर परिसर में आकर्षक साज-सज्‍जा करें। पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने कहा कि नि:शुल्‍क पार्किंग के लिए लगातार अनाउंसमेंट किया जाये। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए पर्याप्‍त मात्रा में साइन बोर्ड लगाये जाये। #dewas #देवास #Dewas #ChaitraNavratri #dewas #ChamundaMata #TuljaBhavani Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Ujjain Commissioner Ritu Raj Department of Religious trusts & Endowments, MP CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

16 hrs ago
user_Sajid Ali
Sajid Ali
Journalist देवास नगर, देवास, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago
b1678c73-4998-45e8-9792-5c195c5e9daa

More news from Indore and nearby areas
  • सभी ने मिलकर रमजान में रोजा अफ्तार किया।। स्वास्तिक नगर के लोग रहे शामिल
    1
    सभी ने मिलकर रमजान में रोजा अफ्तार किया।। स्वास्तिक नगर के लोग रहे शामिल
    user_Mms news24
    Mms news24
    Dewas, Indore•
    14 hrs ago
  • Post by Sajid Pathan
    1
    Post by Sajid Pathan
    user_Sajid Pathan
    Sajid Pathan
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    11 min ago
  • Post by Vishal Jadhav
    1
    Post by Vishal Jadhav
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    20 min ago
  • इंदौर: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित पिपलियाहाना मैदान में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहाँ खड़ी एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। ‘बाबा ट्रैवल्स’ की इस बस से उठती आग की लपटों और धुएं के गुबार को देख आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
    1
    इंदौर: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित पिपलियाहाना मैदान में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहाँ खड़ी एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। ‘बाबा ट्रैवल्स’ की इस बस से उठती आग की लपटों और धुएं के गुबार को देख आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
    user_Deepak gehlot
    Deepak gehlot
    Indore Reporter Indore, Madhya Pradesh•
    29 min ago
  • #गुंडे बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की ओर रुपए ले गए
    1
    #गुंडे बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की ओर रुपए ले गए
    user_CK NEWS
    CK NEWS
    पत्रकार Indore, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • *करदाताओं के लिए सुनहरा अवसर* *वर्ष 2026 की पहली लोक अदालत* *नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को* *संपतिकर व जलकर के सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट* *करदाता बकाया राजस्व जमा कर शहर हित में करे सहयोग* इंदौर दिनांक 09 मार्च 2026। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल एवं राजस्व प्रभारी श्री निरंजनसिंह चौहान ने बताया कि शासन निर्देशानुसार *दिनांक 14 मार्च 2026* को इंदौर के समस्त 22 झोनल कार्यालय, रजिस्टार कार्यालय व निगम मुख्यालय पर *नेशनल लोक अदालत* आयोजित की जा रही है। *महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव* ने बताया कि मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत राज्य शासन निर्देशानुसार निगम के समस्त झोनल कार्यालय, निगम मुख्यालय पर *दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार नेशनल लोक अदालत* में संपतिकर अधिभार (सरचार्ज) में निम्न शर्ताे पर छूट दी जा रही है। जिनमें संपति कर के ऐसे प्रकरणों जिनमें *संपति* के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू. 50,000- (रू पचास हजार) तक बकाया होने पर अधिभार में 100 प्रतिशत तक की छूट, *संपति कर* के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू 50,000- (रू. पचास हजार) से अधिक तथा रू 1,00,000- ( रू एक लाख) तक बकाया होने पर अधिभार में 50 प्रतिशत तक की छूट *संपति कर* के ऐसे प्रकरणो जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू 1,00,000- ( रू 1 लाख) से अधिक बकाया होने पर अधिभार में 25 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जावेगी। इसके साथ ही जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू. 10,000- (रू दस हजार) तक बकाया होने पर 100 प्रतिशत तक की छूट। जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 10,000- से अधिक तथा रू. 50,000- तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 75 प्रतिशत की छूट। जलकर के ऐसे प्रकरण में जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू. 50,000- से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार को निगम मुख्यालय व झोनल कार्यालय पर आयेाजित नेशनल लोक अदालत में दी जाएगी। *महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल* ने दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार को निगम मुख्यालय व झोनल कार्यालयो पर आयोजित नेशनल लोक अदालत का लाभ लेने हेतु संपतिकरदाता व जलकरदाताओ से अपील की है कि वे इस नेशनल लोक अदालत में आकर संपतिकर व जलकर जमा करावे तथा अधिभार में छूट का लाभ लेकर शहर विकास में सहयोग प्रदान करे। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल एवं राजस्व प्रभारी श्री निरंजनसिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित लोक अदालत 14 मार्च 2026 को करदाताओं की सुविधा के लिए सभी 01 से 22 झोनल कार्यालय / रजिस्ट्रार कार्यालय एवं निगम मुख्यालय स्थित राजस्व विभाग में राजस्व राशि संग्रहण हेतु विशेष प्रबंध करने के लिये निर्देशित किया गया, जिनमें करदाताओं / जनता की सुविधा के लिए सम्पत्तिकर एवं जलकर में अधिभार की छुट की जानकारी एवं देयक राशि के बिल उपलब्ध कराने, करदाताओं / जनता की सुविधा के लिये पेयजल की व्यवस्था कराने. वृद्धजनों/महिलाओं के लिये विशेष काउण्टर एवं बैंठक व्यवस्था कराने, सोशल मिडिया के माध्यम से लोक अदालत का व्यापाक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने बताया कि यह वर्ष 2026 की पहली लोक अदालत होने से अधिभार की छूट प्राप्त कर राजस्व राशि जमा कराने हेतु सभी 01 से 22 झोनों के प्र. सहा. राजस्व अधिकारीयों एवं उनके अधीनस्थ कार्यरत् वसूली अमले को अधिभार में छूट के बिल जारी कर करदाताओं को उपलब्ध कराने तथा बड़े बकायादारों से सम्पर्क करने तथा झोन क्षेत्र/वार्ड क्षेत्र में लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया है जिससे की उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक राजस्व राशि का संग्रहण निगम कोष में प्राप्त हो सके।
    1
    *करदाताओं के लिए सुनहरा अवसर* 
*वर्ष 2026 की पहली लोक अदालत* 
*नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को* 
*संपतिकर व जलकर के सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट* 
*करदाता बकाया राजस्व जमा कर शहर हित में करे सहयोग* 
इंदौर दिनांक 09 मार्च 2026। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल एवं राजस्व प्रभारी श्री निरंजनसिंह चौहान ने बताया कि शासन निर्देशानुसार *दिनांक 14 मार्च 2026* को इंदौर के समस्त 22 झोनल कार्यालय, रजिस्टार कार्यालय व निगम मुख्यालय पर *नेशनल लोक अदालत* आयोजित की जा रही है।  
*महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव* ने बताया कि मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत राज्य शासन निर्देशानुसार निगम के समस्त झोनल कार्यालय, निगम मुख्यालय पर *दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार नेशनल लोक अदालत* में संपतिकर अधिभार (सरचार्ज) में निम्न शर्ताे पर छूट दी जा रही है।  जिनमें संपति कर के ऐसे प्रकरणों जिनमें 
*संपति* के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू. 50,000- (रू पचास हजार) तक बकाया होने पर अधिभार में 100 प्रतिशत तक की छूट,
*संपति कर* के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू 50,000- (रू. पचास हजार) से अधिक तथा रू 1,00,000- ( रू एक लाख) तक बकाया होने पर अधिभार में 50 प्रतिशत तक की छूट
*संपति कर* के ऐसे प्रकरणो जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू 1,00,000- ( रू 1 लाख) से अधिक बकाया होने पर अधिभार में 25 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जावेगी।
इसके साथ ही जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू. 10,000- (रू दस हजार) तक बकाया होने पर 100 प्रतिशत तक की छूट।
जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 10,000- से अधिक तथा रू. 50,000- तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 75 प्रतिशत की छूट। 
जलकर के ऐसे प्रकरण में जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रू. 50,000- से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार को निगम मुख्यालय व झोनल कार्यालय पर आयेाजित नेशनल लोक अदालत में दी जाएगी। 
*महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल*  ने दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार को निगम मुख्यालय व झोनल कार्यालयो पर आयोजित नेशनल लोक अदालत का लाभ लेने हेतु संपतिकरदाता व जलकरदाताओ से अपील की है कि वे इस नेशनल लोक अदालत में आकर संपतिकर व जलकर जमा करावे तथा अधिभार में छूट का लाभ लेकर शहर विकास में सहयोग प्रदान करे।
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल  एवं राजस्व प्रभारी श्री निरंजनसिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित लोक अदालत 14 मार्च 2026 को करदाताओं की सुविधा के लिए सभी 01 से 22 झोनल कार्यालय / रजिस्ट्रार कार्यालय एवं निगम मुख्यालय स्थित राजस्व विभाग में राजस्व राशि संग्रहण हेतु विशेष प्रबंध करने के लिये निर्देशित किया गया, जिनमें करदाताओं / जनता की सुविधा के लिए सम्पत्तिकर एवं जलकर में अधिभार की छुट की जानकारी एवं देयक राशि के बिल उपलब्ध कराने, करदाताओं / जनता की सुविधा के लिये पेयजल की व्यवस्था कराने. वृद्धजनों/महिलाओं के लिये विशेष काउण्टर एवं बैंठक व्यवस्था कराने, सोशल मिडिया के माध्यम से लोक अदालत का व्यापाक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होने बताया कि यह वर्ष 2026 की पहली लोक अदालत होने से अधिभार की छूट प्राप्त कर राजस्व राशि जमा कराने हेतु सभी 01 से 22 झोनों के प्र. सहा. राजस्व अधिकारीयों एवं उनके अधीनस्थ कार्यरत् वसूली अमले को अधिभार में छूट के बिल जारी कर करदाताओं को उपलब्ध कराने तथा बड़े बकायादारों से सम्पर्क करने तथा झोन क्षेत्र/वार्ड क्षेत्र में लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया है जिससे की उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक राजस्व राशि का संग्रहण निगम कोष में प्राप्त हो सके।
    user_Mohan yadav
    Mohan yadav
    Indore, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • इंदौर में स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में हुआ भव्य फ़ाग महोत्सव रानीपुर स्थित नई बांगड में किया गया कार्यक्रम आयोजित 49 वर्षों से किया जा रहा है आयोजन विभिन्न समाज के लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं एंकर इंदौर के रानीपुर स्थित स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और हर्षोउल्लास और सांस्कृतिक रूप से भाग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बुंदेलखंड से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी तो वहीं विभिन्न समाज द्वारा भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। वियो इंदौर में स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में पिछले 49 वर्षों से रानीपुरा स्थित नई बागड़ में फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है यह उत्सव में प्रतिवर्ष अलग-अलग राज्यों से कलाकारों को बुलाकर सम्मानित करने के साथी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है पृथ्वीराज उस्ताद पिपले, अनिल पिपले के द्वारा बताया गया कि परिवार हमेशा से शहर और देश हित में युवाओं को जोड़ता हुआ आया है और हमारे पूर्वज स्वर्गीय श्री छोगालाल जी उस्ताद के द्वारा कई युवाओं को भविष्य में आगे की राह दिखाइए और उनकी स्मृति में हम यह आयोजन करते हैं सुमधुर संगीत के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाता है इस वर्ष बुंदेलखंड से विशेष कलाकार आए हैं जिनका सम्मान करने के बाद उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया हमारा उद्देश्य केवल सांस्कृतिक और संस्कार को लोगों तक पहुंचना है ताकि युवा पीढ़ी अपने संस्कारों से जुड़ी रहे इसी कारण से यह कार्यक्रम को नियंत्रित किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा बाइट पृथ्वीराज उस्ताद पिपले, आयोजन समिति इंदौर
    1
    इंदौर में स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में हुआ भव्य फ़ाग महोत्सव 
रानीपुर स्थित नई बांगड में किया गया कार्यक्रम आयोजित 
49 वर्षों से किया जा रहा है आयोजन
विभिन्न समाज के लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं
एंकर इंदौर के रानीपुर स्थित स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और हर्षोउल्लास और सांस्कृतिक रूप से भाग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बुंदेलखंड से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी तो वहीं विभिन्न समाज द्वारा भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
वियो इंदौर में स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में पिछले 49 वर्षों से रानीपुरा स्थित नई बागड़ में फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है यह उत्सव में प्रतिवर्ष अलग-अलग राज्यों से कलाकारों को बुलाकर सम्मानित करने के साथी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है पृथ्वीराज उस्ताद पिपले, अनिल पिपले के द्वारा बताया गया कि परिवार हमेशा से शहर और देश हित में युवाओं को जोड़ता हुआ आया है और हमारे पूर्वज स्वर्गीय श्री छोगालाल जी उस्ताद के द्वारा कई युवाओं को भविष्य में आगे की राह दिखाइए और उनकी स्मृति में हम यह आयोजन करते हैं सुमधुर संगीत के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाता है इस वर्ष बुंदेलखंड से विशेष कलाकार आए हैं जिनका सम्मान करने के बाद उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया हमारा उद्देश्य केवल सांस्कृतिक और संस्कार को लोगों तक पहुंचना है ताकि युवा पीढ़ी अपने संस्कारों से जुड़ी रहे इसी कारण से यह कार्यक्रम को नियंत्रित किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा 
बाइट पृथ्वीराज उस्ताद पिपले, आयोजन समिति इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनता के प्रतिनिधि और समदड़ीया पर क्या बोले साथ दूसरे को मुद्दों पर भी रखी अपनी बात
    1
    जनता के प्रतिनिधि और समदड़ीया पर क्या बोले साथ दूसरे को मुद्दों पर भी रखी अपनी बात
    user_Mms news24
    Mms news24
    Dewas, Indore•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.