logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दहेज को लेकर विवाहिता की मौत, छह बने अभियुक्त।, जांच में जुटी पुलिस गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के जमुआईन गांव में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान उसी गांव निवासी राजेश सिंह के 30 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। इसे लेकर मृतका के पिता रफीगंज थाना क्षेत्र के औरवां गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराया है। उक्त आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मेरी पुत्री से बराबर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और अंततः शुक्रवार को इलाज के बहाने गयाजी में ले जाकर हत्या कर शव को जला दिया गया। हालांकि उक्त आवेदन में यह नही बताया गया है कि दहेज की रकम कितने रुपये की मांग किया जाता था। इधर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है, जिसमें पति राजेश सिंह सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया है, जांच पड़ताल की जा रही है।

3 hrs ago
user_Sukhendra kumar
Sukhendra kumar
पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
3 hrs ago

दहेज को लेकर विवाहिता की मौत, छह बने अभियुक्त।, जांच में जुटी पुलिस गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के जमुआईन गांव में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान उसी गांव निवासी राजेश सिंह के 30 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। इसे लेकर मृतका के पिता रफीगंज थाना क्षेत्र के औरवां गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराया है। उक्त आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मेरी पुत्री से बराबर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और अंततः शुक्रवार को इलाज के बहाने गयाजी में ले जाकर हत्या कर शव को जला दिया गया। हालांकि उक्त आवेदन में यह नही बताया गया है कि दहेज की रकम कितने रुपये की मांग किया जाता था। इधर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है, जिसमें पति राजेश सिंह सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया है, जांच पड़ताल की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • नल-जल योजना में भ्रष्टाचार पर सदन में गरजे राजद विधायक डॉ. कृष्ण कुमार सिस्टम की लापरवाही पर उठी आवाज, नल-जल योजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया
    1
    नल-जल योजना में भ्रष्टाचार पर सदन में गरजे राजद विधायक डॉ. कृष्ण कुमार
सिस्टम की लापरवाही पर उठी आवाज, नल-जल योजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया
    user_Kanchankumar Biharwala
    Kanchankumar Biharwala
    Media and information sciences faculty सोनभद्र बंशी सूर्यपुर, अरवल, बिहार•
    9 hrs ago
  • नालंदा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 👉 पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। 👉 पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।#Nalanda #BiharNews #NalandaNews #CrimeNews #BreakingNews #WomenSafety #PoliceAction #Justice #HindiNews #ViralNews
    1
    नालंदा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
👉 पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
👉 पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।#Nalanda
#BiharNews
#NalandaNews
#CrimeNews
#BreakingNews
#WomenSafety
#PoliceAction
#Justice
#HindiNews
#ViralNews
    user_RRP न्यूज़
    RRP न्यूज़
    Local News Reporter Haspura, Aurangabad•
    16 hrs ago
  • Post by Rakhi kumari
    1
    Post by Rakhi kumari
    user_Rakhi kumari
    Rakhi kumari
    कलेर, अरवल, बिहार•
    7 hrs ago
  • बाजनापंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रक्षिण महाअभियान का आयोजन कार्यकर्ताओं को दी गई संगठनात्मक जानकारी
    1
    बाजनापंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रक्षिण महाअभियान का आयोजन कार्यकर्ताओं को दी गई संगठनात्मक जानकारी
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अरवल, अरवल, बिहार•
    8 hrs ago
  • अरवल जिले के पायस मिशन स्कूल प्रांगण में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस मौजूद रहीं। विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्या सोनम मिश्रा ने उनका स्वागत अंगवस्त्र और बुके देकर किया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की असली कुंजी है और विद्यार्थियों को लगातार मेहनत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बच्चों को भविष्य में प्रशासनिक सेवाओं समेत विभिन्न क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान यूकेजी के बच्चों के लिए खास तौर पर "ग्रेजुएशन डे" का आयोजन भी किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ यादगार तस्वीरें खिंचवाईं और जिला पदाधिकारी के हाथों से परीक्षा परिणाम प्राप्त कर गर्व महसूस किया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक राज कुमार, सह निदेशक अशोक कुमार, प्राचार्या सोनम मिश्रा सहित कई शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
    1
    अरवल जिले के पायस मिशन स्कूल प्रांगण में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस मौजूद रहीं। विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्या सोनम मिश्रा ने उनका स्वागत अंगवस्त्र और बुके देकर किया।
इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की असली कुंजी है और विद्यार्थियों को लगातार मेहनत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने बच्चों को भविष्य में प्रशासनिक सेवाओं समेत विभिन्न क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के दौरान यूकेजी के बच्चों के लिए खास तौर पर "ग्रेजुएशन डे" का आयोजन भी किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ यादगार तस्वीरें खिंचवाईं और जिला पदाधिकारी के हाथों से परीक्षा परिणाम प्राप्त कर गर्व महसूस किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक राज कुमार, सह निदेशक अशोक कुमार, प्राचार्या सोनम मिश्रा सहित कई शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
    user_Satveer Singh
    Satveer Singh
    Journalist अरवल, अरवल, बिहार•
    16 hrs ago
  • गया जिले के आमस पुलिस ने आमस बाजार से एक दुकानदार को 2.214 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आमस बाजार में एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी आमस और आमस थाना के पुलिस पदाधिकारियों को मिलाकर एक टीम बनाई गई। टीम ने आमस थाना क्षेत्र के आमस बाजार स्थित शंभू साव के घर और दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान उनके घर से कुल 2.214 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही आरोपी आमस बाजार निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी साव के 55 वर्षीय पुत्र शंभु साव को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजा जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।उल्लेखनीय है कि आरोपी पूर्व में 2007 और 2023 में गंजा के कांड में जेल जा चुका है छापेमारी दल में अंचलाधिकारी अरशद मदनी,थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, एसआई अखिलेश कुमार, एएसआई बजरंगी सिंह और एएसआई भीम पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गया जिले के आमस पुलिस ने आमस बाजार से एक दुकानदार को 2.214 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने की।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आमस बाजार में एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी आमस और आमस थाना के पुलिस पदाधिकारियों को मिलाकर एक टीम बनाई गई।
टीम ने आमस थाना क्षेत्र के आमस बाजार स्थित शंभू साव के घर और दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान उनके घर से कुल 2.214 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से ही आरोपी आमस बाजार निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी साव के 55 वर्षीय पुत्र शंभु साव को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद गांजा जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।उल्लेखनीय है कि आरोपी पूर्व में 2007 और 2023 में गंजा के कांड में जेल जा चुका है 
छापेमारी दल में अंचलाधिकारी अरशद मदनी,थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, एसआई अखिलेश कुमार, एएसआई बजरंगी सिंह और एएसआई भीम पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Dhananjay kumar Yadav
    Dhananjay kumar Yadav
    पत्रकार अमास, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • औरंगाबाद में फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के पास कई विभागों के अवैध आई कार्ड बरामद। औरंगाबाद में फर्जी आईपीएस बनकर ठगी और धमकी देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के राजेश शुक्ला को दाउदनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, दाउदनगर के कपड़ा कारोबारी उत्तर दरवाजा मोहल्ला, वार्ड संख्या-10 के रहने वाले राकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि 19 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम राजेश शुक्ला बताते हुए खुद को उत्तर प्रदेश कैडर का आईपीएस अधिकारी बताया। बाद में मुलाकात के दौरान उसने अपना आई कार्ड भी दिखाया, जिससे प्रभावित होकर व्यवसायी ने उस पर विश्वास कर लिया। आरोप है कि परिचय बढ़ाने के बाद उक्त व्यक्ति ने किसी जरूरी काम का हवाला देते हुए पैसों की मांग की। उसके पद के प्रभाव में आकर राकेश कुमार ने 15 मार्च को दो किस्तों में 37,000 और 10,000 रुपये, कुल 47,000 रुपये ऑनलाइन माध्यम से उसके खाते में भेज दिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब 2 अप्रैल को आरोपित अचानक राकेश कुमार की दुकान पर पहुंच गया और दोबारा आईपीएस अधिकारी होने का रौब दिखाते हुए, 20 हजार रुपये की अवैध मांग करने लगा। जब व्यवसायी ने पैसे देने से इंकार किया, तो राजेश शुक्ला ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दुकान पर हो रहे हंगामे को सुनकर आसपास के लोग और दुकान के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेश को हिरासत में लिया और आवश्यक पूछताछ की, जिसमें राजेश ने अपना अपराध स्वीकार किया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने दाउदनगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। इस मामले में दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास ने बताया कि फर्जी आईपीएस बनकर ठगी और जालसाजी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी अपराध स्वीकार किया। इसके पास से सीआईए, एनआईए, भारतीय जनता पार्टी का चुनावी कार्ड, मानवाधिकार का नियुक्ति पत्र, खाकी वस्त्र, सहित कई अन्य अवैध दस्तावेज मिले हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
    1
    औरंगाबाद में फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के पास कई विभागों के अवैध आई कार्ड बरामद।
औरंगाबाद में फर्जी आईपीएस बनकर ठगी और धमकी देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के राजेश शुक्ला को दाउदनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, दाउदनगर के कपड़ा कारोबारी उत्तर दरवाजा मोहल्ला, वार्ड संख्या-10 के रहने वाले राकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि 19 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम राजेश शुक्ला बताते हुए खुद को उत्तर प्रदेश कैडर का आईपीएस अधिकारी बताया। बाद में मुलाकात के दौरान उसने अपना आई कार्ड भी दिखाया, जिससे प्रभावित होकर व्यवसायी ने उस पर विश्वास कर लिया।
आरोप है कि परिचय बढ़ाने के बाद उक्त व्यक्ति ने किसी जरूरी काम का हवाला देते हुए पैसों की मांग की। उसके पद के प्रभाव में आकर राकेश कुमार ने 15 मार्च को दो किस्तों में 37,000 और 10,000 रुपये, कुल 47,000 रुपये ऑनलाइन माध्यम से उसके खाते में भेज दिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब 2 अप्रैल को आरोपित अचानक राकेश कुमार की दुकान पर पहुंच गया और दोबारा आईपीएस अधिकारी होने का रौब दिखाते हुए, 20 हजार रुपये की अवैध मांग करने लगा। जब व्यवसायी ने पैसे देने से इंकार किया, तो राजेश शुक्ला ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दुकान पर हो रहे हंगामे को सुनकर आसपास के लोग और दुकान के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेश को हिरासत में लिया और आवश्यक पूछताछ की, जिसमें राजेश ने अपना अपराध स्वीकार किया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने दाउदनगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। 
इस मामले में दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास ने बताया कि फर्जी आईपीएस बनकर ठगी और जालसाजी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी अपराध स्वीकार किया। इसके पास से सीआईए, एनआईए, भारतीय जनता पार्टी का चुनावी कार्ड, मानवाधिकार का नियुक्ति पत्र, खाकी वस्त्र, सहित कई अन्य अवैध दस्तावेज मिले हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • सदर अस्पताल में लगभग चार दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप, मरीज परेशान
    1
    सदर अस्पताल में लगभग चार दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप, मरीज परेशान
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    8 hrs ago
  • Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    1
    Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    user_गौतम चंद्रवंशी जी
    गौतम चंद्रवंशी जी
    Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.