logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आमस पुलिस ने आमस बाजार से 2.214 किलोग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा गया जिले के आमस पुलिस ने आमस बाजार से एक दुकानदार को 2.214 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आमस बाजार में एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी आमस और आमस थाना के पुलिस पदाधिकारियों को मिलाकर एक टीम बनाई गई। टीम ने आमस थाना क्षेत्र के आमस बाजार स्थित शंभू साव के घर और दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान उनके घर से कुल 2.214 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही आरोपी आमस बाजार निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी साव के 55 वर्षीय पुत्र शंभु साव को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजा जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।उल्लेखनीय है कि आरोपी पूर्व में 2007 और 2023 में गंजा के कांड में जेल जा चुका है छापेमारी दल में अंचलाधिकारी अरशद मदनी,थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, एसआई अखिलेश कुमार, एएसआई बजरंगी सिंह और एएसआई भीम पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

7 hrs ago
user_Dhananjay kumar Yadav
Dhananjay kumar Yadav
पत्रकार अमास, गया, बिहार•
7 hrs ago

आमस पुलिस ने आमस बाजार से 2.214 किलोग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा गया जिले के आमस पुलिस ने आमस बाजार से एक दुकानदार को 2.214 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आमस बाजार में एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी आमस और आमस थाना के पुलिस पदाधिकारियों को मिलाकर एक टीम बनाई गई। टीम ने आमस थाना क्षेत्र के आमस बाजार स्थित शंभू साव के घर और दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान उनके घर से कुल 2.214 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही आरोपी आमस बाजार निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी साव के 55 वर्षीय पुत्र शंभु साव को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजा जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।उल्लेखनीय है कि आरोपी पूर्व में 2007 और 2023 में गंजा के कांड में जेल जा चुका है छापेमारी दल में अंचलाधिकारी अरशद मदनी,थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, एसआई अखिलेश कुमार, एएसआई बजरंगी सिंह और एएसआई भीम पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    1
    Post by भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    19 hrs ago
  • जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां घर से लापता एक पशु चिकित्सक का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गंधरिया बहराकोचा गांव निवासी जोगेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो चतरा में पशुपालन विभाग में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वे शाम करीब छह बजे घर आए थे और थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकले, लेकिन वापस नहीं आए। रातभर परिजनों द्वारा तलाश के बाद सुबह महुआ चुनने जंगल जा रहे ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव देखा और इसकी सूचना मुखिया कृष्णा दुबे को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। यह शव सदर थाना क्षेत्र के तपेज-रमना मुख्य सड़क के पास झाड़ियों से बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से मृतक की बाइक और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह और एसडीपीओ संदीप सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग से डॉग स्क्वाड टीम भी बुलाई गई है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष चन्द्रदेव गोप और पूर्व मुखिया कुमार विवेक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। अब पुलिस के खुलासे का इंतजार है।
    1
    जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां घर से लापता एक पशु चिकित्सक का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गंधरिया बहराकोचा गांव निवासी जोगेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो चतरा में पशुपालन विभाग में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वे शाम करीब छह बजे घर आए थे और थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकले, लेकिन वापस नहीं आए।
रातभर परिजनों द्वारा तलाश के बाद सुबह महुआ चुनने जंगल जा रहे ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव देखा और इसकी सूचना मुखिया कृष्णा दुबे को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। यह शव सदर थाना क्षेत्र के तपेज-रमना मुख्य सड़क के पास झाड़ियों से बरामद किया गया है।
मृतक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से मृतक की बाइक और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह और एसडीपीओ संदीप सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग से डॉग स्क्वाड टीम भी बुलाई गई है।
घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष चन्द्रदेव गोप और पूर्व मुखिया कुमार विवेक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। अब पुलिस के खुलासे का इंतजार है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    12 hrs ago
  • Arwal jila ke radhenager aag lga jisme fire 🚒 112 ke team time pe pahucha kr gehum jalne bachaya thanks for fir bigediyer.and 112 both.....
    1
    Arwal jila ke radhenager aag lga jisme fire 🚒 112 ke team time pe pahucha kr gehum jalne bachaya thanks for fir bigediyer.and 112 both.....
    user_Mohd.raj khan
    Mohd.raj khan
    Farmer गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by जन सेवक
    1
    Post by जन सेवक
    user_जन सेवक
    जन सेवक
    Doctor Gaya, Bihar•
    6 hrs ago
  • कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में एक कैदी की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी? क्या प्रशासन समय रहते हालात संभाल सकता था? 👉 पूरी खबर जानिए और अपनी राय जरूर दीजिए। #Katihar #BiharNews #LawAndOrder #BreakingNews #Police #PublicReaction #IndiaNews #ViralNews #NewsUpdate
    1
    कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में एक कैदी की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी? क्या प्रशासन समय रहते हालात संभाल सकता था?
👉 पूरी खबर जानिए और अपनी राय जरूर दीजिए।
#Katihar #BiharNews #LawAndOrder #BreakingNews #Police #PublicReaction #IndiaNews #ViralNews #NewsUpdate
    user_RRP न्यूज़
    RRP न्यूज़
    Local News Reporter Haspura, Aurangabad•
    7 hrs ago
  • Raghou chadda ek aisa eklouta inshan hai jo bharat sarkar bhid gya .. school se lekr airport tk ..awaj uthaya .i stand with Raghou chadda....
    1
    Raghou chadda  ek aisa eklouta inshan hai jo bharat sarkar bhid gya .. school se lekr airport tk ..awaj uthaya .i stand with Raghou chadda....
    user_Mohd.raj khan
    Mohd.raj khan
    Farmer गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
  • हसपुरा, औरंगाबाद बैंक की ओर से ग्रामीणों को जागरूक किया गया हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के हसपुरा पीरू,सिहाड़ी सहित अन्य बिहार ग्रामीण बैंक में औरंगाबाद कला जत्था के कलाकारों द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया
    1
    हसपुरा, औरंगाबाद बैंक की ओर से ग्रामीणों को जागरूक किया गया
हसपुरा प्रखंड क्षेत्र  के हसपुरा पीरू,सिहाड़ी सहित अन्य बिहार ग्रामीण बैंक में औरंगाबाद कला जत्था के कलाकारों द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • आज गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मयोनि पहाड़ सिगरा स्थान पानी टंकी के बगल में झाड़ी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। जो चुनरी रंग का साड़ी पहनी थी ऊपर से गुलाबी रंग का तौलिया ओढ़ाया हुआ था। नारियल रस्सी से गर्दन कसा था। जिसका पहचान नही हो पाया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर रामपुर थाना पुलिस टीम जॉच में जुटी।
    1
    आज गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मयोनि पहाड़ सिगरा स्थान पानी टंकी के बगल में झाड़ी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। जो चुनरी रंग का साड़ी पहनी थी ऊपर से गुलाबी रंग का तौलिया ओढ़ाया हुआ था। नारियल रस्सी से गर्दन कसा था। जिसका पहचान नही हो पाया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर रामपुर थाना पुलिस टीम जॉच में जुटी।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.