Shuru
Apke Nagar Ki App…
*"हानि पहुंचाने वाली बाहरी शक्तियां सक्रिय हैं उन्हें अवसर न दें हम"* *-डॉ. मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ*
Jagdish Ballabh Sharma
*"हानि पहुंचाने वाली बाहरी शक्तियां सक्रिय हैं उन्हें अवसर न दें हम"* *-डॉ. मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ*
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- नैनीताल के बाराती रौ वाटर फॉल पर हरियाणवी सिंगर केडी भाई जी से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हुआ।1
- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को जनपद नैनीताल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। विकासखण्ड कोटाबाग के ग्राम गिनती गांव में नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से स्थापित जैव नियंत्रण उत्पादन इकाई (Bio-Control Production Unit) किसानों के लिए समर्पित कर दी गई है। यह पहल प्रदेश में टिकाऊ कृषि, पर्यावरण संरक्षण तथा किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कीट विज्ञान विभाग एवं कास्तकार विकास समिति के संयुक्त प्रयासों से स्थापित इस परियोजना की कुल लागत ₹43.57 लाख है, जिसमें नाबार्ड द्वारा ₹30.90 लाख का अनुदान उपलब्ध कराया गया है। परियोजना का उद्देश्य किसानों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण जैव नियंत्रण एजेंट उपलब्ध कराना, रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम करना तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना है। इस परियोजना के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल कीट प्रबंधन तकनीकों का लाभ मिलेगा। स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाने वाले जैव नियंत्रण उत्पाद खेती की लागत कम करने के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, सुरक्षित खाद्य उत्पादन एवं पर्यावरण संतुलन को भी मजबूत करेंगे। इससे प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के राज्य सरकार के प्रयासों को नई गति मिलेगी। परियोजना के अंतर्गत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण, खेतों में प्रदर्शन कार्यक्रम, तकनीकी मार्गदर्शन तथा जैव नियंत्रण उत्पादों के उपयोग की वैज्ञानिक जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही यह उत्पादन इकाई प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं कृषि नवाचार का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर क्षेत्र के किसानों को दीर्घकालिक लाभ प्रदान करेगी। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल ने कहा कि नाबार्ड ग्रामीण विकास, कृषि नवाचार एवं सतत आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की चुनौतियों को देखते हुए जैव नियंत्रण आधारित तकनीकों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह उत्पादन इकाई किसानों को गुणवत्तापूर्ण जैव नियंत्रण उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्राकृतिक एवं जैविक खेती को नई दिशा प्रदान करेगी। साथ ही यह परियोजना किसान उत्पादक संगठनों, कृषि उद्यमिता, मूल्य संवर्धन तथा नवाचार आधारित कृषि गतिविधियों को भी मजबूती प्रदान करेगी। किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सुरक्षित, कम लागत वाली एवं टिकाऊ कृषि व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विशेषज्ञों ने भी किसानों से जैव नियंत्रण तकनीकों को अपनाने तथा रासायनिक कीटनाशकों के विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान किया। उत्तराखण्ड सरकार की किसान हितैषी नीतियों एवं नाबार्ड के सहयोग से स्थापित यह जैव नियंत्रण उत्पादन इकाई भविष्य में नैनीताल सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में प्राकृतिक एवं जैविक खेती के विस्तार का एक अनुकरणीय मॉडल बनेगी। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण तथा आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।4
- चॉकलेट हैम्पर और चॉकलेट गुलदस्ता की पेशकश राधे गिफ्ट एंड टॉयज हाउस से की जा रही है। यह दुकान उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज उप-जिले में स्थित है। दुकान का नाम राधे गिफ्ट एंड टॉयज हाउस है और यह चॉकलेट से जुड़े खास तोहफों की व्यवस्था करती है।2
- बरेली पुलिस ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले का सफल अनावरण किया है। इस सिलसिले में मुख्य हत्याभियुक्त और साक्ष्य छिपाने में उसके सहयोगी पिता को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान आला कत्ल सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। घटना 24 जुलाई की है, जब परसोनगला-बिबियापुर मार्ग पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। बरेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की तह तक पहुँची और मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, उसके पिता को भी साक्ष्य छिपाने में मदद करने के आरोप में पकड़ा गया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में एसपी नॉर्थ का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने गिरफ्तारी की पुष्टि की है और मामले की गंभीरता पर प्रकाश डाला है।1
- अल्मोड़ा जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ हरीश चंद्र पंत ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि रानीखेत उप जिला अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू करना उनकी प्राथमिकता में है। डॉ पंत ने इस बात पर जोर दिया कि डायलिसिस सेवा शुरू करने से स्थानीय लोगों को काफी फायदा होगा और उन्हें इस महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।1
- रामपुर जिले के बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत की तहसील इकाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तहसील महासचिव शाहिद अली के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व सभासद अशोक सागर ने किया। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार और किसानों के हितों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और नई तहसील कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूथ सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। संगठन में जिम्मेदारी बांटते हुए हमाम अली को तहसील अध्यक्ष, डॉ. कुणाल को तहसील संगठन मंत्री, मोहम्मद बिलाल को तहसील उपाध्यक्ष और शाहिद अली को तहसील महासचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर आशीष गुप्ता ने कहा कि भाकियू अमर टिकैत किसानों की आवाज है और यह संगठन गांव-गांव तक पहुंचकर किसानों, नौजवानों तथा मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा। बैठक में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने व किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।1
- सोमवार को मां शारदा आरती का सावन माह मनाया गया बड़ी धूमधाम से श्री राधा शरणम सेवा समिति के तत्वाधान में देवभूमि, उत्तराखंड, जिला ,चंपावत, बनबसा, में सोमवार को 27 तारीख सातवां महीना 2026 को मां शारदा, आरती, का सावन माह, मनाया गया बड़ी धूमधाम से, श्री राधा शरणम् सेवा समिति के, तत्वाधान में मां, शारदा नदी घाट, पर मनाया गया बड़ी धूमधाम से, मां शारदा आरती का,सावन माह, पिछले, 12 वर्षों से कराई जा ,रही है,मां शारदा आरती सावन माह के दूसरे ,सोमवार को, शारदा घाट बनबसा में ,संपन्न हुई। खराब मौसम, और बारिश के ,बाबजूद भी, भक्तों की ,आस्था देखते ही बनती है। जन कल्याण के, लिए की जाने वाली ,माँ शारदा आरती, श्री राधा शरणम् सेवा समिति के, तत्वाधान में ,सावन माह के,प्रत्येक सोमवार को ,बनबसा शारदा घाट पर, आयोजित कराई जाती है। समिति के संस्थापक, कपिल भार्गव ने बताया कि, हम सनातनी परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ साथ ,युवाओं को भी इस आरती से जोड़ने का प्रयास कर रहे है, साथ ही नशे आदि जैसे गलत ,आदतों में युवा न पड़े ,और ईश्वर के स्वरूप को पहचाने हम, इस आरती और इसी तरह के, अन्य धार्मिक आयोजनों के, द्वार प्रयास करते हैं। आज का युवा जो, कई समस्यों से ग्रसित एवं कुंठित है ,उन के लिए हरि नाम ही एक मात्र, मार्ग है, जिस पर चलकर ,पथ भ्रष्ट होने से बचा जा सकता है। आरती में मुख्य रूप से, संजय जोशी, केसर सिंह खोलिया, गिरीश जोशी बैठे इस के अलावा अभिषेक गोयल, नीरज कापड़ी,तरूण,सुशील,दीपक सक्सेना,राजकुमार पारीक, अमरजीत सिंह, चंद्रशेखर भट्ट, शिव नारायण साहू आदि उपस्थित रहे बनबसा से संवाददाता उमेश विश्वकर्मा आप बने रहिए भारत पब्लिक न्यूज़ के साथ चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयर करें तब तक के लिए नमस्कार1
- बिलासपुर में अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि कस्बा चौकी प्रभारी योगेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू कश्यप पुत्र शिवलाल निवासी मोहल्ला शीरी मियां को अहरो तिराहे के पास मारुति सुजुकी एजेंसी से करीब 10-15 कदम आगे से गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा 315 बोर का कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश तथा गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वर्तमान गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत भी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल विकास गौतम तथा कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे।1