logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रीमती कमला डोंगरे को पुत्रों ने दी मुखाग्नि, नम आंखों से दी अंतिम विदाई आष्टा। नगर के प्रतिष्ठित स्वर्गीय श्री राधेश्याम डोंगरे जी की धर्मपत्नी एवं श्री मनोज डोंगरे, श्री मुकेश डोंगरे तथा सकल हिंदू समाज सचिव श्री मनीष डोंगरे की पूज्य माताजी श्रीमती कमला डोंगरे के निधन के पश्चात स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। पुत्र मनोज डोंगरे, मुकेश डोंगरे एवं मनीष डोंगरे ने अपनी पूज्य माताजी को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान राम नाम की धुन एवं “राम नाम सत्य है” के जयघोष से पूरा वातावरण भावुक हो उठा। उपस्थित परिजनों, समाजजनों एवं नागरिकों ने नम आंखों से श्रीमती कमला डोंगरे को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार की धार्मिक विधियां गायत्री मंदिर शक्तिपीठ के माध्यम से विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराई । इस दौरान गायत्री मंदिर शक्तिपीठ के प्रमुख श्री मोहन सिंह अजनोदिया के मार्गदर्शन में सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकाकुल डोंगरे परिवार द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक सेवा की भावना से मां पार्वती धाम गौशाला समिति को 1100 रुपये तथा मुक्तिधाम समिति को 1100 रुपये की दान स्वरूप राशि प्रदान की गई। अंतिम संस्कार के अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी शेषनारायण मुकाती, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा, सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती, रामेश्वर खंडेलवाल, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, शैलेश राठौर, अनिल धनगर, मां पार्वती धाम गौशाला समिति कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, सकल हिंदू समाज पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, संतोष झवर, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पार्षद भूरू भाई सहित बड़ी संख्या में धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने शोकाकुल डोंगरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत श्रीमती कमला डोंगरे को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

2 hrs ago
user_Rajendra Gangwal
Rajendra Gangwal
Ashta, Sehore•
2 hrs ago
7d2f631f-a4e8-4458-9b39-aa4c2586a6eb

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान, खातेगांव के तत्वावधान में गणेश मंदिर नर्मदा कॉलोनी में साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भागवत आचार्यों एवं गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मान, गुरु पूर्णिमा महोत्सव का हुआ समापन खातेगांव। श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान, खातेगांव के तत्वावधान में गणेश मंदिर नर्मदा कॉलोनी में साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री दादाजी नाम संकीर्तन का 539वां आयोजन भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के भागवत आचार्यों, गुरुजनों एवं संगीत गुरु का पुष्पवर्षा, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर भव्य सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले विद्वानों में भागवत आचार्य लोकेश कृष्ण शास्त्री (जियागांव), पं. कैलाश तिवारी, पं. नित्यानंद शास्त्री, पं. नारायण प्रसाद तिवारी, गणेश मंदिर के पुजारी तथा संगीत गुरु चंद्रमोहन बड़ोदिया का श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान के रामदयाल रावाडिया, पंडित जितेंद्र दुबे, दिनेश राठौर,पूनम विश्नोई ने स्वागत सम्मान किया।इस अवसर पर सभी भागवत आचार्यों ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ही ज्ञान, संस्कार और आत्मिक उन्नति का वास्तविक मार्गदर्शक होता है। गुरु के सानिध्य से ही जीवन सफल और सार्थक बनता है। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए समाज से इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।नगर व क्षेत्र में लगातार एक माह तक प्रति दिन दादा जी नाम संकीर्तन भजन-कीर्तन, गुरु वंदना में सेवा देने वाले भजन गायक सतीष वर्मा,संजय शर्मा, शालिग्राम दुरान्द, रामेश्वर पटेल, कैलाश माली,पूनम भाई, कोमल साहू,अथर्व साहू, माधव वर्मा को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया । सम्मान समारोह के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। आयोजक मंडलज्ञके प्रदीप साहू,दौलत रावडिया ने सभी श्रद्धालुओं, भागवत आचार्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी आयोजनों में भी इसी उत्साह से सहभागिता का आग्रह किया।
    4
    श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान, खातेगांव के तत्वावधान में गणेश मंदिर नर्मदा कॉलोनी  में साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
भागवत आचार्यों एवं गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मान, गुरु पूर्णिमा महोत्सव का हुआ समापन
खातेगांव। श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान, खातेगांव के तत्वावधान में गणेश मंदिर नर्मदा कॉलोनी  में साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री दादाजी नाम संकीर्तन का 539वां आयोजन भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के भागवत आचार्यों, गुरुजनों एवं संगीत गुरु का पुष्पवर्षा, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर भव्य सम्मान किया गया।
सम्मानित होने वाले विद्वानों में भागवत आचार्य लोकेश कृष्ण शास्त्री (जियागांव), पं. कैलाश तिवारी, पं. नित्यानंद शास्त्री, पं. नारायण प्रसाद तिवारी, गणेश मंदिर के पुजारी तथा संगीत गुरु चंद्रमोहन बड़ोदिया का श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान के रामदयाल रावाडिया, पंडित जितेंद्र दुबे, दिनेश राठौर,पूनम विश्नोई ने स्वागत सम्मान किया।इस अवसर पर सभी भागवत आचार्यों ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ही ज्ञान, संस्कार और आत्मिक उन्नति का वास्तविक मार्गदर्शक होता है। गुरु के सानिध्य से ही जीवन सफल और सार्थक बनता है। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए समाज से इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।नगर व क्षेत्र में लगातार एक माह तक प्रति दिन दादा जी नाम संकीर्तन भजन-कीर्तन, गुरु वंदना में सेवा देने वाले भजन गायक सतीष वर्मा,संजय शर्मा, शालिग्राम दुरान्द, रामेश्वर पटेल, कैलाश माली,पूनम भाई, कोमल साहू,अथर्व साहू, माधव वर्मा को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया । सम्मान समारोह के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। आयोजक मंडलज्ञके प्रदीप साहू,दौलत रावडिया ने सभी श्रद्धालुओं, भागवत आचार्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी आयोजनों में भी इसी उत्साह से सहभागिता का आग्रह किया।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • E 20 petrol pump se 2 liter liya or gadi pump se thodi dur jaane per band hogayi 😡 😡😡😡 E 20 petrol pump se 2 liter liya or gadi pump se thodi dur jaane per band hogayi 😡😡😡😡
    3
    E 20 petrol pump se 2 liter liya or  gadi pump se thodi dur jaane per band hogayi 😡 😡😡😡
E 20 petrol pump se 2 liter liya or  gadi pump se thodi dur jaane per band hogayi 😡😡😡😡
    user_Jeevan Sutariya
    Jeevan Sutariya
    Agricultural production शुजालपुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ​🛺 10 साल का संघर्ष, सिर्फ झूठे आश्वासन और जनता परेशान! 🌧️ ​वार्ड नंबर 41 के हालात आज किसी से छुपे नहीं हैं। जिस इंसान ने आपदा के समय पूरे भोपाल के लिए अपनी एंबुलेंस सेवा समर्पित कर दी, आज उसे अपने ही क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं (सड़क और नाली निर्माण) के लिए मीडिया को साथ लेकर ज़मीन पर उतरना पड़ रहा है। ​हर बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सिर्फ वादे मिलते हैं, लेकिन ज़मीन पर हालात जस के तस बने हुए हैं। झूठी साज़िशें और खोखले आश्वासन हमें रोक नहीं पाएंगे। जब तक यहाँ की जनता को गड्ढों और गंदगी से निजात नहीं मिल जाती, हक की यह आवाज़ बुलंद रहेगी। ​सच्चाई को सामने लाने के लिए मीडिया टीम का आभार। जीत हमेशा सच की ही होती है! ​— जावेद खान (भोपाल) #BhopalMunicipalCorporation #PublicAwakening #JavedKhan #BhopalNews ​🛺 10 साल का संघर्ष, सिर्फ झूठे आश्वासन और जनता परेशान! 🌧️ ​वार्ड नंबर 41 के हालात आज किसी से छुपे नहीं हैं। जिस इंसान ने आपदा के समय पूरे भोपाल के लिए अपनी एंबुलेंस सेवा समर्पित कर दी, आज उसे अपने ही क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं (सड़क और नाली निर्माण) के लिए मीडिया को साथ लेकर ज़मीन पर उतरना पड़ रहा है। ​हर बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सिर्फ वादे मिलते हैं, लेकिन ज़मीन पर हालात जस के तस बने हुए हैं। झूठी साज़िशें और खोखले आश्वासन हमें रोक नहीं पाएंगे। जब तक यहाँ की जनता को गड्ढों और गंदगी से निजात नहीं मिल जाती, हक की यह आवाज़ बुलंद रहेगी। ​सच्चाई को सामने लाने के लिए मीडिया टीम का आभार। जीत हमेशा सच की ही होती है! ​— जावेद खान (भोपाल) #BhopalMunicipalCorporation #PublicAwakening #JavedKhan #BhopalNews
    1
    ​🛺 10 साल का संघर्ष, सिर्फ झूठे आश्वासन और जनता परेशान! 🌧️
​वार्ड नंबर 41 के हालात आज किसी से छुपे नहीं हैं। जिस इंसान ने आपदा के समय पूरे भोपाल के लिए अपनी एंबुलेंस सेवा समर्पित कर दी, आज उसे अपने ही क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं (सड़क और नाली निर्माण) के लिए मीडिया को साथ लेकर ज़मीन पर उतरना पड़ रहा है।
​हर बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सिर्फ वादे मिलते हैं, लेकिन ज़मीन पर हालात जस के तस बने हुए हैं। झूठी साज़िशें और खोखले आश्वासन हमें रोक नहीं पाएंगे। जब तक यहाँ की जनता को गड्ढों और गंदगी से निजात नहीं मिल जाती, हक की यह आवाज़ बुलंद रहेगी।
​सच्चाई को सामने लाने के लिए मीडिया टीम का आभार। जीत हमेशा सच की ही होती है!
​— जावेद खान (भोपाल)
#BhopalMunicipalCorporation #PublicAwakening #JavedKhan #BhopalNews

    user_Mohd javed khan
    Mohd javed khan
    Auto ambulance Javed Khan हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
  • ऑपरेशन पवित्र का उद्देश्य जिले में आदतन अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर आम नागरिकों को भय मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर बाउंड ओवर कराया जा रहा है, ऑपरेशन पवित्र के तहत,20 आदतन अपराधियों को 4.50 लाख रुपए से बाउंड ओवर किया, पुलिस थाना कन्नौद ने की कार्यवाही कन्नौद/ आदतन अपराधीयो पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन पवित्र के तहत कन्नौद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आपराधिक इतिहास रखने वाले 20 व्यक्तियों को कुल 4.50 लाख रुपए की बाउंड राशि से फाइनल बाउंड ओवर कराया है पुलिस के अनुसार लगातार मारपीट विवाद और अशांति फैलाने की शिकायतों के आधार पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से बी एन एस एस के प्रावधानों के तहत फाइनल बाउंड ओवर के आदेश प्राप्त किए गए कार्रवाई के दायरे में फैजान निवासी टाकलीखेड़ा, इमरान उर्फ गोलू कन्नौद,रंजीत ननासा, गोलू बिजोलिया कलवार, नबु लोदवाल कलवार, हनीफ खान उर्फ कडौला कन्नौद ,शफीक टाकलीखेड़ा, सतीश भुवाना, महेंद्र ननासा और देवेंद्र खातेगांव सहित कुल 20 आदतन अपराधी शामिल है थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी ने बताया कि ऑपरेशन पवित्र का उद्देश्य जिले में आदतन अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर आम नागरिकों को भय मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर बाउंड ओवर कराया जा रहा है,
    1
    ऑपरेशन पवित्र का उद्देश्य जिले में आदतन अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर आम नागरिकों को भय मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर बाउंड ओवर कराया जा रहा है,
ऑपरेशन पवित्र के तहत,20 आदतन अपराधियों को 4.50 लाख रुपए से बाउंड ओवर किया, पुलिस थाना कन्नौद ने की कार्यवाही 
कन्नौद/ आदतन अपराधीयो पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन पवित्र के तहत कन्नौद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आपराधिक इतिहास रखने वाले 20 व्यक्तियों को कुल 4.50 लाख  रुपए की बाउंड राशि से फाइनल बाउंड ओवर कराया है 
पुलिस के अनुसार लगातार मारपीट विवाद और अशांति फैलाने की शिकायतों के आधार पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से बी एन एस एस के प्रावधानों के तहत फाइनल बाउंड ओवर के आदेश प्राप्त किए गए 
कार्रवाई के दायरे में फैजान निवासी टाकलीखेड़ा, इमरान उर्फ गोलू कन्नौद,रंजीत ननासा, गोलू बिजोलिया कलवार, नबु लोदवाल कलवार, हनीफ खान उर्फ कडौला कन्नौद ,शफीक टाकलीखेड़ा, सतीश भुवाना, महेंद्र ननासा और देवेंद्र खातेगांव सहित कुल 20 आदतन अपराधी शामिल है थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी ने बताया कि ऑपरेशन पवित्र का उद्देश्य जिले में आदतन अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर आम नागरिकों को भय मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर बाउंड ओवर कराया जा रहा है,
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • "पार्वती नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव 3 किमी दूर मिला" पार्वती नदी में नहाते समय डूबे 16 वर्षीय किशोर कृपाल का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद 3 किलोमीटर दूर हरुखेड़ी के पास बरामद हुआ। बारिश के मौसम में नदी-नालों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है। प्रशासन की अपील है कि अनजान या गहरे पानी में उतरने से बचें और सतर्क रहें। पूरी खबर देखें। #ParvatiRiver #Kalapipal #Shajapur #MadhyaPradesh #BreakingNews #AccidentNews #RainySeason #RiverSafety #SDRF #LatestNews #HindiNews #SafetyFirst
    1
    "पार्वती नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव 3 किमी दूर मिला"
पार्वती नदी में नहाते समय डूबे 16 वर्षीय किशोर कृपाल का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद 3 किलोमीटर दूर हरुखेड़ी के पास बरामद हुआ। बारिश के मौसम में नदी-नालों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है। प्रशासन की अपील है कि अनजान या गहरे पानी में उतरने से बचें और सतर्क रहें।
पूरी खबर देखें।
#ParvatiRiver #Kalapipal #Shajapur #MadhyaPradesh #BreakingNews #AccidentNews #RainySeason #RiverSafety #SDRF #LatestNews #HindiNews #SafetyFirst
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Social Media Manager कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.