Shuru
Apke Nagar Ki App…
भांडेर के खिरिया रियासत स्कूल में बच्चों ने बनाए माटी गणेश, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, POP मूर्तियों से किया परहेज
Shahid Qureshi
भांडेर के खिरिया रियासत स्कूल में बच्चों ने बनाए माटी गणेश, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, POP मूर्तियों से किया परहेज
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ट्रक रोककर मांगे भिंड-भांडेर मार्ग पर 200 रुपए, ड्राइवर ने SP को फोन किया तो भागे वसूलीकर्ता; मोबाइल जांच में आरक्षक की भूमिका सामने आई, एसपी ने किया निलंबित भिंड-भांडेर मार्ग पर 2 सितंबर की रात रेत-गिट्टी से लदे ट्रक को रोककर 200 रुपए मांगने का मामला सामने आया। ट्रक चालक ने रकम देने के बजाय एसपी मयूर खंडेलवाल को फोन कर शिकायत की। एसपी ने मौके पर मौजूद व्यक्ति से बात कराने को कहा तो वह वहां से भाग गया। जानकारी मिलते ही भांडेर थाना प्रभारी सपना शर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए गए और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई। शुक्रवार रात साढ़े 09 बजे मिली जानकारी के अनुसार जांच के दौरान सरसई रोड निवासी भूरे परिहार और जेडी को पुलिस ने पकड़ा। दोनों के मोबाइल फोन खंगालने पर पुलिस आरक्षक चालक सौरभ बाजपेई का नंबर मिला। आरक्षक से बातचीत से जुड़े साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे। जांच में आरक्षक की भूमिका सामने आने के बाद एसपी मयूर खंडेलवाल ने सौरभ बाजपेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस मामले में वसूली और आरक्षक के बीच संबंधों की जांच कर रही है।1
- झांसी में बवाल: मानिक चौक पर गणेश प्रतिमा आगमन के दौरान भिड़े दो गुट, पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल झांसी मानिक चौक इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ श्री गणेश प्रतिमा आगमन के दौरान अचानक दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते एक बड़े झगड़े में तब्दील हो गई। पुलिस को करनी पड़ी भारी मशक्कत: माहौल बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची झांसी पुलिस की टीम को दोनों पक्षों को शांत कराने और स्थिति पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वीडियो हुआ वायरल: इस पूरे हंगामे और झड़प का एक वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसके बाद से इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।2
- शाक्य समाज के युवक का हथियारों की दम पर तोड़ा घर वीडियो वायरल दबंगो की दवंगई शाक्य समाज के युवक का हथियारों की दम पर तोड़ा घर वीडियो वायरल पीड़ित का आरोप थाने मे जाने के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही सोशल मीडिया के माध्यम से लगाई न्याय दिलाने की गुहार लहार अनुबिभाग के मच्छड क्षेत्र के बगियापुरा रोड के सामने एक खेत मे बने घर तोड़ने का वीडियो वायरल हुआ है जिसमे पीड़ित शाक्य समाज का युवक न्याय की गुहार लगाते नजर आ रहा हैँ पर अफ़सोस की दर दर भटकने के बाद भी पीड़ित को न्याय मिलता नजर नहीं आया तो उसने सोशल मीडिया के माध्यम न्याय की गुहार लगाई हैँ। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मच्छड के दो पक्ष चौहान परिवार एवं शाक्य परिवार मे काफ़ी समय से ग्राम बगियापुरा रोड के सामने खेत पर बने एक कच्चे मकान को लेकर बिबाद चला आ रहा है जिसको लेकर उनके रिस्तेदार जितेन्द्र सिंह निवासी गांध जो अपने रिस्तेदार चौहान परिवार के साथ लाठी डंडे हथियारों से लैस होकर पहुंचे और बिबादित जमीन पर बने मकान की तोड़फोड़ कर दी शाक्य समाज के परिजनों द्वारा रजिस्ट्री होने के बाद भी उनकी एक न सुनते हुए उन्हें जातिसूचक गाली गलोच कर मकान की तोड़ फोड़ की गयी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता नजर आ रहा अब देखना ये हैँ की इसलिए मामले मे कार्यवाही हो पाती हैँ या राजनैतिक रसूक की खातिर मामला रफा दफा कर इतिश्री की जाती है।2
- झांसी थाना प्रेमनगर क्षेत्र में सीओ सदर सिमरन सिंह के नेतृत्व में पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडे समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा2
- बबीना विधायक ने संत , बाबाओं को दिखाई हनुमान अंश मूवी! #thenewstantralocal #jhansinews #jhansi #babina #news #bjp बबीना विधायक ने संत , बाबाओं को दिखाई हनुमान अंश मूवी! #thenewstantralocal #jhansinews #jhansi #babina #news #bjp1
- राष्ट्रीय लोक अदालत में झांसी कचहरी से 1 दिन में लाखों लोगों को बड़ा फायदा, 2 लाख 78 हज़ार मुकदमे खत्म, अब नहीं होगी अपील1
- दतिया यूजीसी बिल के विरोध में शनिवार शाम दतिया में स्वर्ण समाज के युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शाम करीब 6:30 बजे किला चौक पर बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए और हाथों में मशाल तथा ‘UGC Rollback’ लिखी पट्टियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं की रैली किला चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए राजगढ़ चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान युवाओं ने यूजीसी बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने ‘UGC Rollback’ और ‘अभी तो अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह विरोध की शुरुआत है और आने वाले समय में भी यूजीसी बिल के विरोध में आंदोलन जारी रखा जाएगा। मशाल जुलूस के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर युवाओं की भीड़ नजर आई। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी भी रही दतिया यूजीसी बिल के विरोध में शनिवार शाम दतिया में स्वर्ण समाज के युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शाम करीब 6:30 बजे किला चौक पर बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए और हाथों में मशाल तथा ‘UGC Rollback’ लिखी पट्टियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं की रैली किला चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए राजगढ़ चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान युवाओं ने यूजीसी बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने ‘UGC Rollback’ और ‘अभी तो अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह विरोध की शुरुआत है और आने वाले समय में भी यूजीसी बिल के विरोध में आंदोलन जारी रखा जाएगा। मशाल जुलूस के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर युवाओं की भीड़ नजर आई। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी भी रही।1
- भांडेर के खिरिया रियासत स्कूल में बच्चों ने बनाए माटी गणेश, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, POP मूर्तियों से किया परहेज1
- सरकारी स्कूल के एक कमरे में 3 कक्षाएं, बरामदे में पढ़ाई, निरीक्षण पर उठे सवालसरकारी स्कूल के एक कमरे में 3 कक्षाएं, बरामदे में पढ़ाई, निरीक्षण पर उठे सवाल सरकारी स्कूल के एक कमरे में 3 कक्षाएं, बरामदे में पढ़ाई, निरीक्षण पर उठे सवाल बुरहानपुर जिले में सरकारी स्कूलों में संचालित तिमाही परीक्षाओं की व्यवस्था और पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा में कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की स्थिति जांचने के लिए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रोहिणी पवार ने निरीक्षण शुरू किया है। इसी सिलसिले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बुरहानपुर के खैराती बाजार स्थित शासकीय उर्दू हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान स्कूल में कई अव्यवस्थाएं सामने आईं। स्कूल भवन में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के नाम दर्ज होने के चलते एक ही कमरे में तीन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जबकि कुछ बच्चों को बरामदे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि सीमित संसाधनों और जगह के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई किस तरह प्रभावित हो रही होगी। हालांकि, निरीक्षण के दौरान एक और सवाल खड़ा होता दिखाई दिया। आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल के बेहतर कमरों का ही निरीक्षण कराया, जबकि जिन हिस्सों में अव्यवस्थाएं थीं, वहां की वास्तविक स्थिति से उन्हें दूर रखा गया। बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रहे बच्चों की स्थिति भी निरीक्षण का अहम हिस्सा हो सकती थी।। स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि स्कूल में वास्तव में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन है और कक्षाओं के लिए पर्याप्त कमरे उपलब्ध नहीं हैं, तो इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा? निरीक्षण के बाद प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल से रवाना हो गईं। अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों पर महज आश्वासन दिया जाता है या फिर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वास्तव में ठोस कार्रवाई भी होती है।।1