उन्हेल ढाबला फ़ंटे के पास हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना के तत्काल बाद मौके का वीडियो सामने आया, भाजपा नेता विशाल शर्मा के जीजाजी कैलाश शर्मा की हादसे में मौत हुई है। मृतकों के नाम रिंकू पिता बंसीलाल शर्मा देवेंद्र पिता चिंतामन जोशी दोनों मृतक जीवजीगंज थाना क्षेत्र अब्दलपुरा के निवासी बताए गए हैं। सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे थे चार लोग सवार थे उज्जैन-नागदा मार्ग पर उन्हेल टोल नाके से 5 किलो मीटर पहले मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो युवा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को ग्लोबल और अवंति अस्पताल उज्जैन में भर्ती कराया गया है। घायलों को एक राहगीर ने अस्पताल पहुंचाया। जबकि एम्बुलेंस से शव अस्पताल लाए गए। घायलों में प्रवेश मारोठिया हैं, जिनके पैर में फैक्चर हुआ है। हैं। प्रवेश के अंकल सुनील शर्मा को उनके भाई ने फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। राहगीर नंद कुमार मिश्रा ने बताया कि वे ग्रेसिम कंपनी में इंजीनियर हैं और उज्जैन आ रहे थे। रास्ते में 20-25 गाड़ियां खड़ी थीं। एक्सीडेंट हुआ था पर कोई मदद नहीं कर रहा था। उन्होंने एक युवक को सीपीआर दिया पर उसकी जान नहीं बच पाई। उन्होंने बताया कि दो युवकों के शव एम्बुलेंस से भिजवाए

- User1011Ujjain, Madhya Pradesh👌47 min ago
- User1011Ujjain, Madhya Pradesh👌48 min ago
- Post by Vikaram Meghawal4
- मोहन बड़ोदिया। मोहना नगर के संदीपनी एजुकेशन एकेडमी हाई स्कूल मोहना मैं हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय प्रांगण में वार्षिक उत्सव के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच सत्यनारायण जामलिया, एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय जामलिया आगर मालवा, पप्पु जामलिया।पीरुलाल शर्मा, अखिलेश बंसिया, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, सुरेश जैन मौजूद रहे। शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा मां शारदा के पूजन के साथ हुई इसके बाद विद्यालय के शिक्षक परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। संस्था प्रमुख जयमीन सोनी ने अतिथियों का परिचय कराया और विद्यालय की वर्ष भर की उपलब्धियां से सभी को अवगत कराया। वहीं प्राचार्य जयमीन सोनी ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखकर सभी का मन मोह लिया। आयोजन में बच्चों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक और नगर वासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भगवान कलमोदिया ने किया, एवं आभार उप प्राचार्य चंदन सोनी ने माना। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक एवं नगर के फौजी सैनिको का स्वागत किया।1
- मेथी की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती शाजापुर। जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम साजोद में मेथी की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम सजोद निवासी 25 वर्षीय प्रेम सिंह पिता प्रकाश ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे घर पर बनी मेथी की सब्जी और रोटी परिवार के सभी सदस्यों ने खाई थी। इसके बाद प्रेम सिंह बकरियां लेकर खेत पर चले गए। करीब 10:30 बजे खेत पर उन्हें अचानक चक्कर आने लगे। उन्होंने अपने छोटे भाई धर्मेंद्र को फोन कर बुलाया, जो उन्हें लेने खेत पर पहुंचा। घर लौटने पर पता चला कि उनकी मां शांताबाई और पिता प्रकाश को भी चक्कर आ रहे हैं। इसके बाद गांव के पवन, दिलीप और राहुल ने चारों को फोर व्हीलर से जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया। यहां प्रेम सिंह, धर्मेंद्र और शांताबाई का इलाज चल रहा है, जबकि पिता प्रकाश की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।4
- शाजापुर - इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट, दो आरोपी गिरफ्तार, धार पुलिस ने शाजापुर जिले के बेरछा से पकड़े, बाइक-सामान बरामद1
- मन्दसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट मंदसौर जिले की नारायणगढ़ पुलिस द्वारा 85 किलो डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने की सूचना.: तरबुज बुरहानपुर से भरकर लाना बताया, डोडाचूरा मल्हारगढ़ से लेना बताया, राजस्थान निवासी चालक गिरफ्तार1
- Post by Sanju Seth1
- लहसुन के क्वालिटी अनुसार भाव आलोट मंडी दिनांक 16 मार्च 2026 देखिए हर प्रकार की क्वालिटी और आवक की जानकारी इस वीडियो के अंदर अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सएप पर मैसेज कीजिए 9755 695694 कॉल नहीं करें सिर्फ व्हाट्सएप मैसेज करो जय जवान जय किसान1
- शाजापुर - शाजापुर के निलंबित जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सोमवार शाम करीब 4 बजे हाईकोर्ट ने उनके निलंबन आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। कलेक्टर रिजु बाफना ने रंगशाही के निलंबन की अनुशंसा उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह को भेजी थी, जिसके बाद 16 फरवरी को उन्हें निलंबित किया गया था। रंगशाही ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रारंभिक तौर पर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए स्टे दे दिया। रंगशाही ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और वे मंगलवार को शाजापुर पहुंचकर पुनः जिला आबकारी अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे।1
- त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति मां पन्नाधाय का जन्मोत्सव धूमधाम से मना अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना ने गुर्जर छात्रावास में किया आयोजन, जीवनी व इतिहास पर डाला प्रकाश फोटो-16-एसजेआर06- कार्यक्रम में मौजूद समाजजन। शाजापुर। अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के तत्वावधान में स्थानीय गुर्जर छात्रावास में सोमवार को त्याग, निष्ठा और बलिदान की प्रतिमूर्ति मां पन्नाधाय का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान समाजजनों ने मां पन्नाधाय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया और उनके गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मां पन्नाधाय की जीवनी पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पुत्र चंदन का बलिदान देकर मेवाड़ के कुलदीपक उदयसिंह की रक्षा की थी। उनका यह अद्वितीय त्याग न केवल गुर्जर समाज बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए एक महान प्रेरणा है। वक्ताओं ने युवा पीढ़ी से उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश गुर्जर, विजयसिंह पंडा जी, अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के जिलाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता कपिल गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, तराना जनपद से करण सिंह, सरपंच राजेश, लक्ष्मी रामजी गुर्जर, गोकुल सिंह और अर्जुन सिंह चांदना ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान शाजापुर जिले व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग, युवा और मातृशक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष कमल कराड़ा ने माना। 0000000000000000002