Shuru
Apke Nagar Ki App…
हापुड़ थाना देहात पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार
Gulfam Saifi press repoter
हापुड़ थाना देहात पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हापुड़ थाना देहात पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार1
- बुलंदशहर:कचरा बीनकर आजीविका चलाने वाली महिला और किशोरी से अभद्रता बुलंदशहर:कचरा बीनकर आजीविका चलाने वाली महिला और किशोरी से अभद्रता फिल्मी गाना गाते हुए महिला और नाबालिग किशोरी पर फब्तियां कसता दिखा मनचला मनचले की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हुआ वायरल वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर हरकत में आई गुलावठी थाना पुलिस महिला और किशोरी को परेशान करने वाला मनचला पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र का मामला बाइट: अभिषेक प्रताप अजेय एसपी सिटी3
- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से दो पैन कार्ड मामले में जमानत मिल गई है। [1] मुख्य बातें: अदालत का फैसला: जस्टिस समित गोपाल की सिंगल बेंच ने दोनों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है और उनकी सजा को निलंबित कर दिया है। [1, 2] दोषसिद्धि पर राहत नहीं: हाईकोर्ट ने दोनों की दोषसिद्धि (कनविक्शन) पर रोक लगाने की मांग को स्वीकार नहीं किया है। [1] जेल से रिहाई पर स्थिति: दोनों को इस मामले में राहत मिली है, लेकिन उनके अन्य मामलों में स्थिति के आधार पर ही जेल से बाहर आने का फैसला तय होगा। [1] आप इस घटनाक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी आज तक (Aaj Tak) और भास्कर (Bhaskar) की रिपोर्ट पर देख सकते हैं। [1, 2] इस मामले और हाईकोर्ट के फैसले से जुड़ी विस्तृत खबर और अपडेट आप इस वीडियो में देख सकते हैं:  1:39 Breaking : Azam Khan और अब्दुल्लाह आज़म की सज़ा निलंबित,Allahabad High Court से ... 1.7K views · 3 hours ago  YouTube · News18 India  6:36 Azam Khan Breaking News : आजम खान को मिली बड़ी राहत | Abdullah Azam | Allahabad ... 3.1K views · 5 hours ago  YouTube · Zee Uttar Pradesh UttaraKhand  5:03 UP Politics: आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत 52 minutes ago  YouTube · News18 UP Uttarakhand   YouTube·NDTV India  8:04 Azam Khan News | 27 के चुनाव से पहले आजम खान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत!  AajTak आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, दो पैन कार्ड केस में राहत 29 Oct 2026 — समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दो पैन ...    Instagram·aajtak समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में ... 29 Oct 2026 — समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने दोनों की जमानत मंजूर कर ली है आजम खान को जमानत, लेकिन बाहर आना मुश्किल: बेटा जेल से छूटेगा, 2 पैन कार्ड मामले ... 29 Oct 2026 — आजम खान को जमानत, लेकिन बाहर आना मुश्किल:बेटा जेल से छूटेगा, 2 पैन कार्ड मामले में 10 साल की सजा सस्पेंड. 10 घंटे में. कॉपी लिंक. आजम खान को जब पैन कार्ड म1
- जमीन की रंजिश में घर में घुसकर हमला, युवक समेत पत्नी-बेटी की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस से लगाई गुहार अमरोहा जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र के ग्राम चकफेरी में पुराने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने ही परिवार के कुछ लोगों पर घर में घुसकर उसे, उसकी पत्नी और पुत्री को लाठी-सरियों से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटना की वीडियो अपने फोन में होने की बात कहते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। गांव निवासी वीर प्रताप के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने खेत की ओर गया था। वहां खेत की मेड़ को लेकर उसके चचेरे व अन्य भाइयों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि मौके पर अधिक लोगों की मौजूदगी देखकर वह घर लौट आया। इसके बाद पुराने जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोग उसके घर पहुंच गए और उसकी पत्नी सर्वेश व पुत्री के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान उसके साथ भी मारपीट की गई। वीर प्रताप ने आरोप लगाया कि हमलावर उसकी पत्नी के कुंडल और उसकी जेब में रखे 10,600 रुपये भी छीनकर ले गए। पीड़ित ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1
- हसनपुर विधानसभा 42 से बसपा प्रत्याशी हाजी मुमताज अली उर्फ भुट्टो ने ढक्का मोड़ पहुंचकर किया जनसंपर्क, ग्रामीणों से मांगा समर्थन हसनपुर विधानसभा 42 से बसपा प्रत्याशी हाजी मुमताज अली उर्फ भुट्टो ने ढक्का मोड़ पहुंचकर किया जनसंपर्क, ग्रामीणों से मांगा समर्थन1
- 1.20 किलो गांजे के साथ 50 हजार का इनामी गिरफ्तार ततारपुर गोल चक्कर के पास थाना देहात पुलिस ने दबोचा, एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई हापुड़। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के सिवाल खास निवासी शाह आलम पुत्र करमे इलाही, उम्र करीब 42 वर्ष, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को थाना देहात पुलिस की टीम ततारपुर गोल चक्कर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 1.20 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और मादक पदार्थों से जुड़े नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है। एएसपी महेश कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के संबंध में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं और उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी जांच की जाएगी।1
- 🇮🇳 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती 🇮🇳 आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय,हापुड़ में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा भारत रत्न,लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अशोक पाल जी जिला अध्यक्ष भाजपा कविता सिंह जिला महामंत्री राहुल उपाध्याय जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी जिला उपाध्यक्ष मनोज गौतम उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष परमजीत प्रधान,सचिन चौधरी शाहपुर,अंकित नगर,प्रदीप तेवतिया,मंगत पाल सिंह,हितेश कश्यप आशीष चौधरी गौरव कश्यप नितिन पूनिया आशीष पुनिया राजपाल प्रधान मनु चौधरी ओबीसी मोर्चा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।1
- मथुरा की ये घटना पत्नी अपने प्रेमी से करवाचौथ पर उसके पास पहुँची मथुरा की ये घटना करवाचौथ पर पत्नी अपने प्रेमी से उसके पास पहुँची ओर पति ने उसे मौका पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी ओर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जमकर हंगामा हुआ1