राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू बकेवर, इटावा। जनता कॉलेज, बकेवर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर 16 से 22 फरवरी 2026 तक जय गुरुदेव आश्रम, खितौरा में प्रारंभ हुआ। उद्घाटन आम के पौधे के वृक्षारोपण के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी ने की। उन्होंने सेवा, समर्पण एवं अनुशासन को एनएसएस का मूल उद्देश्य बताते हुए युवाओं से समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत बकेवर अध्यक्ष विवेक यादव ने कहा कि सकारात्मक दिशा में कार्य करने वाली युवा शक्ति समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। आश्रम संरक्षक अरविंद यादव ने शिविर को सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया। डॉ. एम.पी. यादव ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितंबर 1969 को महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी वर्ष में हुई थी। कार्यक्रम संचालन प्रो. पी.के. राजपूत ने किया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने बताया कि शिविर में स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता, साक्षरता एवं ग्राम विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। द्वितीय सत्र में गांव के इतिहास, साक्षरता, रोजगार, फसल पैटर्न व संसाधन मानचित्रण पर जानकारी दी गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू बकेवर, इटावा। जनता कॉलेज, बकेवर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर 16 से 22 फरवरी 2026 तक जय गुरुदेव आश्रम, खितौरा में प्रारंभ हुआ। उद्घाटन आम के पौधे के वृक्षारोपण के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी ने की। उन्होंने सेवा, समर्पण एवं अनुशासन
को एनएसएस का मूल उद्देश्य बताते हुए युवाओं से समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत बकेवर अध्यक्ष विवेक यादव ने कहा कि सकारात्मक दिशा में कार्य करने वाली युवा शक्ति समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। आश्रम संरक्षक अरविंद यादव ने शिविर को सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया। डॉ. एम.पी. यादव ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितंबर
1969 को महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी वर्ष में हुई थी। कार्यक्रम संचालन प्रो. पी.के. राजपूत ने किया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने बताया कि शिविर में स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता, साक्षरता एवं ग्राम विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। द्वितीय सत्र में गांव के इतिहास, साक्षरता, रोजगार, फसल पैटर्न व संसाधन मानचित्रण पर जानकारी दी गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र मदद मागो तो मुझे बंद मारपीट करते है शादी की हुई पत्नी को नही रहने देते रोते बिलखते परिवार की कोई मदद नही करते है पुलिस पतनी का मेटर बनाने के लिए मेरी ही लूटपाट करवा दी अपराधियो को बचाने लिये यही सिलसिला 40वर्ष से चल रहा है ,सतेन्द्र केवट1
- Post by Devendra singh Bhadauriya1
- अजीतमल कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और SOG की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव में हुई किसान हत्या की घटना का लगभग 72 घंटे में सफल अनावरण कर दिया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि खेतों पर रखवाली करने गए किसान अर्जुन सिंह की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी बहन के दोस्त ने ही की थी। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त मृतक की बहन से बातचीत करता था। जब इसकी जानकारी अर्जुन सिंह को हुई तो उसने इसका विरोध किया, बहन को डांटा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। इसी बात से नाराज होकर अभियुक्त ने सुनियोजित तरीके से किसान अर्जुन सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।1
- *यूपी – मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले 7 शूटर गिरफ्तार। मुख्य शूटर दीपक चंद्र है। उसके साथी विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज, विशाल, सोनू, रितिक, सनी भी पकड़े गए। ये सभी आगरा, नोएडा, इटावा के रहने वाले हैं। सिर्फ दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। STF UP और हरियाणा को सफलता मिली। सभी आरोपियों को मुंबई ले जाया गया।*1
- ग्राम गंसरा में भव्य कुश्ती दंगल, सामाजिक एकता का बना प्रतीक..। भरथना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंसरा में पारंपरिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का दिल जीत लिया। गांव के इस खेल महोत्सव में भारी जनसमूह उमड़ा और पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। दंगल का शुभारंभ वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं प्रदेश संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे लगातार क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, किसानों और आम जनता की समस्याओं को उठाना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना उनके कार्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं राष्ट्रीय संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र डॉ. रामयस सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा उर्मेंद्र पुष्कर, ब्लॉक अध्यक्ष चकरनगर आदित्य त्यागी, प्रसिद्ध जय पहलवान तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया और खेल भावना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- जसवंतनगर:हरदोई जिले में 65 साल पहले डकैतों द्वारा अगवा की गई एक महिला आखिरकार अपने मायके लौट आईं। आज उनकी उम्र करीब 80 वर्ष है, लेकिन जब उन्होंने अपने गांव की मिट्टी को पहचाना तो वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा। बताया जाता है कि 1961-62 में डकैती के दौरान 15 वर्ष की उम्र में ‘रामश्री’ को डकैत उठा ले गए थे। बाद में उन्हें छुड़ाया गया और उन्होंने नई जिंदगी बसा ली, लेकिन मायके की याद कभी नहीं भूलीं। उनकी बेटी सीमा की कोशिशों से आखिरकार 65 साल बाद मां अपने रिश्तेदारों से मिल सकीं। आंसुओं और भावनाओं से भरा यह मिलन लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी.1
- जनपद जालौन में पढ़ाई में होनहार छात्र ने क्यों चुना मौत का रास्ता1
- vapi Gujarat to bharatpur JN3