logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपमुख्यमंत्री ने हरोली में प्रदेश के पहले ई-बस डिपो का* *किया लोकार्पण, एचआरटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय का भी उद्घाटन* हरोली (ऊना), 2 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली में हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रदेश के पहले ई-बस डिपो का लोकार्पण तथा एचआरटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ई-चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ करने के साथ चार नई बस सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा हरोली–श्री चिंतपूर्णी बस सेवा शुरू करने की घोषणा की। इस अवसर पर हरोली बस अड्डा परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शामिल की जा रही 297 इलेक्ट्रिक बसों में से 115 इलेक्ट्रिक बसें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को मिली हैं। उन्होंने बताया कि हरोली स्थित प्रदेश के पहले ई-बस डिपो से 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि पूरे ऊना जिले में 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय परिवहन व्यवस्था और कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महज दो वर्षों में आधुनिक बस अड्डे के निर्माण के बाद आज हरोली को क्षेत्रीय कार्यालय एवं प्रदेश के पहले ई-बस डिपो के रूप में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों का लंबे समय से संजोया गया ई-बस डिपो का सपना भी साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि आधुनिक परिवहन सुविधाओं के विस्तार के साथ हरोली प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। *कांगड़ा में भी बनेगा ई-बस डिपो* श्री अग्निहोत्री ने बताया कि ठियोग, नाहन और नादौन में भी ई-बस डिपो स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा के आग्रह पर कांगड़ा में भी ई-बस डिपो स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सोमवार को ऊना से भी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब प्रदेश का पहला ई-बस डिपो भी हरोली में बन गया है। विरोधी भी सोच रहे होंगे कि यह कैसे हो गया। जिन्हें विकास से परहेज़ है उनको हर अच्छे काम से पीड़ा होती है। *अंब बस अड्डा एक वर्ष में बनेगा, चिंतपूर्णी मंदिर का होगा जीर्णोद्धार* चिंतपूर्णी विधानसभा के विधायक सुदर्शन बबलू की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अंब बस अड्डे का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश तथा प्रदेश से बाहर रहने वाले माता के श्रद्धालुओं से इस पुनीत कार्य में उदारतापूर्वक योगदान देने का आह्वान किया, ताकि इस परियोजना को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जा सके। *बल्क ड्रग पार्क को 1000 करोड़, ऊना के पुराने बस अड्डे पर बनेगा सिटी सेंटर* उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में विकसित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए प्रदेश सरकार 1000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी। उन्होंने घोषणा की कि ऊना के पुराने बस अड्डे को आधुनिक सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले में एक टायर रिट्रेडिंग प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। *अंतिम सांस तक हरोली की सेवा करता रहूंगा* उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें किसी व्यक्तिगत उपलब्धि की आकांक्षा नहीं है। वे अंतिम सांस तक हरोली की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हरोली का प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, उनके लिए समान महत्व रखता है और क्षेत्र का समग्र विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू ने हरोली में प्रदेश के पहले ई-बस डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना को क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने अंब बस अड्डे और माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने प्रदेश के पहले ई-बस डिपो के लोकार्पण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कांगड़ा में ई-बस डिपो स्थापित करने की घोषणा के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डेरा बाबा सोमनाथ के महंत बाबा शिवनाथ, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत सिंह राणा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देशराज गौतम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला, सुलिंदर पाल कौर एवं ज्योति बाला, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, एसटीए सदस्य अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद बिट्टू, सुभद्रा चौधरी, मधु धीमान, रमन कुमारी, उर्मिला देवी, सुनीता बग्गा, यशपाल जस्सा, मेहताब ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, डीसी ऊना जतिन लाल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत, एचआरटीसी के मुख्य महाप्रबंधक पंकज सिंघल, महाप्रबंधक पवन महाजन, डीएम राजकुमार पाठक सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, एचआरटीसी के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -0- Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh Himachal Pradesh DC Una Mukesh Agnihotri

4 hrs ago
user_जनसंपर्क NEWS
जनसंपर्क NEWS
Video Creator नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
4 hrs ago
782bed74-79e0-4ddf-a688-c8ceee000896

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • रिकॉर्ड से मिलाया गया स्टॉक विभागीय टीम ने किया स्टॉक का निरीक्षण, यूरिया खाद गोदाम का किया निरीक्षण सुजानपुर नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 5 स्थित HIMFED के यूरिया खाद गोदाम का विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध स्टॉक की गिनती कर रिकॉर्ड से मिलान किया गया। जानकारी के अनुसार, गोदाम इंचार्ज मेडिकल लीव पर होने के कारण पिछले तीन दिनों से यूरिया से भरा ट्रक गोदाम के बाहर खड़ा था। समय पर गोदाम नहीं खुलने से खाद की अनलोडिंग और वितरण प्रभावित रहा। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पूरे मामले का जायजा लिया और स्टॉक की स्थिति की जांच की।
    1
    रिकॉर्ड से मिलाया गया स्टॉक विभागीय टीम ने किया स्टॉक का निरीक्षण, 
यूरिया खाद गोदाम का किया निरीक्षण
सुजानपुर 
नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 5 स्थित HIMFED के यूरिया खाद गोदाम का विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध  स्टॉक की गिनती कर रिकॉर्ड से मिलान किया गया।
जानकारी के अनुसार, गोदाम इंचार्ज मेडिकल लीव पर होने के कारण पिछले तीन दिनों से यूरिया से भरा ट्रक गोदाम के बाहर खड़ा था। समय पर गोदाम नहीं खुलने से खाद की अनलोडिंग और वितरण प्रभावित रहा।
निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पूरे मामले का जायजा लिया और स्टॉक की स्थिति की जांच की।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नूरपुर में भाजपा की जिला मासिक बैठक संपन्न, संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कार्यक्रमों की बनी रणनीति नूरपुर में भाजपा की जिला मासिक बैठक संपन्न, संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कार्यक्रमों की बनी रणनीति पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर -नूरपुर में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला नूरपुर की जिला मासिक बैठक एवं संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा जिला कार्यालय नूरपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश काका ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश चंदेल उपस्थित रहे। बैठक में विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक रीता धीमान, पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया सहित जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी अभियानों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। विशेष रूप से संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन समानता, समरसता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता संत रविदास जी के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। बैठक में कलश वंदन अभियान, संत संपर्क कार्यक्रम, समरसता यात्रा, छात्रावास संपर्क अभियान और सामाजिक समरसता संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही निर्देश दिए गए कि इन कार्यक्रमों को प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। अपने संबोधन में सुरेश चंदेल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क और सेवा गतिविधियों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के संदेश को हर घर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संकल्प के साथ हुआ। इसमें उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा तय सभी अभियानों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफल बनाने का भरोसा दिलाया। बाइट -पूर्व सांसद सुरेश चंदेल
    1
    नूरपुर में भाजपा की जिला मासिक बैठक संपन्न, संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कार्यक्रमों की बनी रणनीति
नूरपुर में भाजपा की जिला मासिक बैठक संपन्न, संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कार्यक्रमों की बनी रणनीति
पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान
लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा
एंकर -नूरपुर में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला नूरपुर की जिला मासिक बैठक एवं संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला कार्यालय नूरपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश काका ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश चंदेल उपस्थित रहे। बैठक में विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक रीता धीमान, पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया सहित जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी अभियानों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। विशेष रूप से संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन समानता, समरसता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता संत रविदास जी के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
बैठक में कलश वंदन अभियान, संत संपर्क कार्यक्रम, समरसता यात्रा, छात्रावास संपर्क अभियान और सामाजिक समरसता संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही निर्देश दिए गए कि इन कार्यक्रमों को प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
अपने संबोधन में सुरेश चंदेल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क और सेवा गतिविधियों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के संदेश को हर घर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संकल्प के साथ हुआ। इसमें उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा तय सभी अभियानों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
बाइट -पूर्व सांसद सुरेश चंदेल
    user_भूषण शर्मा
    भूषण शर्मा
    Local News Reporter नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • 17 डोगरा बटालियन ने धूमधाम से मनाया राईजिंग डे बाईपास स्थित निजी होटल में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर से पहुंचे पूर्व सैनिक पूर्व सैनिकों ने अपनी बटालियन की यादों को किया ताजा, डीजे की धुनो पर जमकर थिरके हमीरपुर हमीरपुर के बाईपास स्थित निजी होटल में 17 डोगरा बटालियन ने अपना राईजिंग डे बडी धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रदेश भर के सभी जिलों से पहुंचे पूर्व सैनिकों ने अपनी पुराने यादों को ताजा किया। कार्यक्रम के दौरान लेटिनेट जनरल रिटायर्ड जीएस गिल के साथ साथ बिग्रेडियर आरएस, बिग्रेडियर ज्ञान उदय सिंह, कर्नल एसपी परमार इत्यादि ने शिरकत कर कार्यक्रम में 17 डोगरा बटालियन के बारे में भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने डीजे की धुनो पर थिरक कर राइजिंग डे का लुत्फ उठाया। बटालियन के राइजिंग डे के बारे में जानकारी देते हुए बटालियन के पदाधिकारी एस सिंह ने बताया कि हर साल ही 17 डोगरा के द्वारा राइजिंग डे धूमधाम से मनाया जाता है और कार्यक्रम में प्रदेश भर से पूर्व सैनिक हिस्सा लेते है। बता दे कि हर साल ही 17 डोगरा बटालियन के पूर्व सैनिक इक्टठा होकर राइजिंग डे मनाते हुए पुरानी यादों को ताजा करते है।
    1
    17 डोगरा बटालियन ने धूमधाम से मनाया राईजिंग डे
बाईपास स्थित निजी होटल में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर से पहुंचे पूर्व सैनिक
पूर्व सैनिकों ने अपनी बटालियन की यादों को किया ताजा, डीजे की धुनो पर जमकर थिरके
हमीरपुर
हमीरपुर के बाईपास स्थित निजी होटल में 17 डोगरा बटालियन ने अपना राईजिंग डे बडी धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रदेश भर के सभी जिलों से पहुंचे पूर्व सैनिकों ने अपनी पुराने यादों को ताजा किया। कार्यक्रम के दौरान लेटिनेट जनरल रिटायर्ड जीएस गिल के साथ साथ बिग्रेडियर आरएस, बिग्रेडियर ज्ञान उदय सिंह, कर्नल एसपी परमार इत्यादि ने शिरकत कर कार्यक्रम में 17 डोगरा बटालियन के बारे में भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने डीजे की धुनो पर थिरक कर राइजिंग डे का लुत्फ उठाया।
बटालियन के राइजिंग डे के बारे में जानकारी देते हुए बटालियन के पदाधिकारी एस सिंह ने बताया कि हर साल ही 17 डोगरा के द्वारा राइजिंग डे धूमधाम से मनाया जाता है और कार्यक्रम में प्रदेश भर से पूर्व सैनिक हिस्सा लेते है।
बता दे कि हर साल ही 17 डोगरा बटालियन के पूर्व सैनिक इक्टठा होकर राइजिंग डे मनाते हुए पुरानी यादों को ताजा करते है।
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पहले राम मंदिर अब कलश उठाकर गुरु रविदास मंदिरों पर भाजपा की नजर: रायजादा -कहा, भाजपा धार्मिक कार्यक्रमों को दे रही राजनीतिक रंग पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने रविवार को ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी पर धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे समय से धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। रायजादा ने श्रीराम मंदिर निर्माण से लेकर श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर निकाली जा रही कलश यात्राओं का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों को भी राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता की आस्था का सम्मान करने के बजाय उसे चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। रायजादा ने कहा कि भाजपा ने पहले श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर पूरे देश से ईंट और मिट्टी एकत्रित की थी। अब श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कलश यात्राएं निकालकर धार्मिक आयोजनों को भी राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता आज सिर पर कलश उठाकर लोगों के बीच जा रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में यही लोग श्री गुरु रविदास मंदिर में भी चोरी करेंगे। रायजादा ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर में केवल दान की राशि ही नहीं, बल्कि लोगों की आस्था की भी चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जनता के साथ छल कर रहे हैं और धर्म के नाम पर वोट की राजनीति कर रहे हैं। रायजादा ने कहा कि इतिहास में जिस प्रकार आक्रमणकारियों ने मंदिरों को लूटा था, उसी प्रकार भाजपा भी धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने में लगी हुई है। उन्होंने प्रदेश और देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि लोग धर्म के नाम पर होने वाली राजनीति को समझें और ऐसे प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें। इस अवसर पर रविंद्र सहोड़, संजीव कंवर, रविकांत बस्सी, ओंकार कपिला, वरूण पुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
    1
    पहले राम मंदिर अब कलश उठाकर गुरु रविदास मंदिरों पर भाजपा की नजर: रायजादा
-कहा, भाजपा धार्मिक कार्यक्रमों को दे रही राजनीतिक रंग
पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने रविवार को ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी पर धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे समय से धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। रायजादा ने श्रीराम मंदिर निर्माण से लेकर श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर निकाली जा रही कलश यात्राओं का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों को भी राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता की आस्था का सम्मान करने के बजाय उसे चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। 
रायजादा ने कहा कि भाजपा ने पहले श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर पूरे देश से ईंट और मिट्टी एकत्रित की थी। अब श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कलश यात्राएं निकालकर धार्मिक आयोजनों को भी राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता आज सिर पर कलश उठाकर लोगों के बीच जा रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में यही लोग श्री गुरु रविदास मंदिर में भी चोरी करेंगे। रायजादा ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर में केवल दान की राशि ही नहीं, बल्कि लोगों की आस्था की भी चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जनता के साथ छल कर रहे हैं और धर्म के नाम पर वोट की राजनीति कर रहे हैं। रायजादा ने कहा कि इतिहास में जिस प्रकार आक्रमणकारियों ने मंदिरों को लूटा था, उसी प्रकार भाजपा भी धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने में लगी हुई है। उन्होंने प्रदेश और देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि लोग धर्म के नाम पर होने वाली राजनीति को समझें और ऐसे प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें। इस अवसर पर रविंद्र सहोड़, संजीव कंवर, रविकांत बस्सी, ओंकार कपिला, वरूण पुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संसद अनुराग सिंह ठाकुर शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर कलश यात्रा संतोखगढ़ मे संबोधन करते हुए
    1
    संसद अनुराग सिंह ठाकुर शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर  कलश यात्रा संतोखगढ़ मे संबोधन करते हुए
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • माता नीलासुरी के पावन दरबार में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मां दशमी वारदा भजन मंडली (सेऊबाग) और कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के कलाकारों ने मैया के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। ​मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माता के भेटों और भजनों की प्रस्तुति दी। कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के सुरों ने समां बांध दिया और महामाई के महिमा गाकर पूरे वातावरण को दिव्य और भक्तिमय बना दिया। माता नीलासुरी के पावन दरबार में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मां दशमी वारदा भजन मंडली (सेऊबाग) और कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के कलाकारों ने मैया के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। ​मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माता के भेटों और भजनों की प्रस्तुति दी। कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के सुरों ने समां बांध दिया और महामाई के महिमा गाकर पूरे वातावरण को दिव्य और भक्तिमय बना दिया।
    4
    माता नीलासुरी के पावन दरबार में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मां दशमी वारदा भजन मंडली (सेऊबाग) और कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के कलाकारों ने मैया के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई।
​मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माता के भेटों और भजनों की प्रस्तुति दी। कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के सुरों ने समां बांध दिया और महामाई के महिमा गाकर पूरे वातावरण को दिव्य और भक्तिमय बना दिया।

    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • घुमारवीं में बन रहा आधुनिक मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स क्लब, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच घुमारवीं क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स क्लब का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी। निर्माणाधीन स्पोर्ट्स क्लब में खिलाड़ियों एवं आगंतुकों के ठहरने की आधुनिक व्यवस्था, भोजन की सुविधा, विभिन्न इनडोर खेलों के लिए अत्याधुनिक खेल परिसर, पर्याप्त पार्किंग तथा बहुउद्देशीय (मल्टीपर्पज़) हॉल का निर्माण किया जा रहा है। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिलेगा, वहीं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना घुमारवीं को खेल गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्पोर्ट्स क्लब युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही बड़े खेल आयोजनों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
    1
    घुमारवीं में बन रहा आधुनिक मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स क्लब, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

घुमारवीं क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स क्लब का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
निर्माणाधीन स्पोर्ट्स क्लब में खिलाड़ियों एवं आगंतुकों के ठहरने की आधुनिक व्यवस्था, भोजन की सुविधा, विभिन्न इनडोर खेलों के लिए अत्याधुनिक खेल परिसर, पर्याप्त पार्किंग तथा बहुउद्देशीय (मल्टीपर्पज़) हॉल का निर्माण किया जा रहा है। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिलेगा, वहीं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना घुमारवीं को खेल गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्पोर्ट्स क्लब युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही बड़े खेल आयोजनों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • फतेहपुर को जल्द मिलेगी आधुनिक बस अड्डे की सौगात, अक्तूबर-नवंबर तक पूरा होगा निर्माण कार्य। फतेहपुर को जल्द मिलेगी आधुनिक बस अड्डे की सौगात, अक्तूबर-नवंबर तक पूरा होगा निर्माण कार्य। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण, विधायक भवानी सिंह पठानिया के प्रयासों की सराहना। बस अड्डे के साथ बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, क्षेत्र में बढ़ेंगे व्यापार और रोजगार के अवसर लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर - कांगड़ा के फतेहपुर में निर्माणाधीन आधुनिक बस अड्डे का शनिवार को हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह परियोजना अक्तूबर-नवंबर तक पूरी हो जाएगी और इसके बाद इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया के प्रयासों की भी सराहना की। वीओ-1- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को गुणवत्ता और तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फतेहपुर का आधुनिक बस अड्डा क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाला प्रोजेक्ट है और इसके बन जाने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वीओ-2- उन्होंने बताया कि बस अड्डे के साथ आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कई व्यावसायिक दुकानों का भी निर्माण किया जा रहा है। इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। बाइट – मुकेश अग्निहोत्री (उपमुख्यमंत्री) फतेहपुर का आधुनिक बस अड्डा अक्तूबर-नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। विधायक भवानी सिंह पठानिया ने इस परियोजना के लिए काफी मेहनत की है। निर्माण पूरा होते ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार विकास कार्यों को निरंतर गति दे रही है। वी3 - इस अवसर पर विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक बस अड्डा क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब साकार होने जा रही है। बाइट – भवानी सिंह पठानिया (विधायक एवं उपाध्यक्ष, राज्य योजना बोर्ड) फतेहपुर के लोगों का वर्षों पुराना सपना अब पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सहयोग से यह आधुनिक बस अड्डा जल्द जनता को समर्पित होगा। इससे परिवहन सुविधाओं के साथ-साथ व्यापार और रोजगार को भी नई गति मिलेगी। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आधुनिक बस अड्डा शुरू होने से फतेहपुर क्षेत्र को परिवहन और विकास के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।
    1
    फतेहपुर को जल्द मिलेगी आधुनिक बस अड्डे की सौगात, अक्तूबर-नवंबर तक पूरा होगा निर्माण कार्य।
फतेहपुर को जल्द मिलेगी आधुनिक बस अड्डे की सौगात, अक्तूबर-नवंबर तक पूरा होगा निर्माण कार्य।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण, विधायक भवानी सिंह पठानिया के प्रयासों की सराहना।
बस अड्डे के साथ बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, क्षेत्र में बढ़ेंगे व्यापार और रोजगार के अवसर
लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा 
एंकर - कांगड़ा के फतेहपुर में निर्माणाधीन आधुनिक बस अड्डे का शनिवार को हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह परियोजना अक्तूबर-नवंबर तक पूरी हो जाएगी और इसके बाद इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया के प्रयासों की भी सराहना की।
वीओ-1- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को गुणवत्ता और तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फतेहपुर का आधुनिक बस अड्डा क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाला प्रोजेक्ट है और इसके बन जाने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
वीओ-2- उन्होंने बताया कि बस अड्डे के साथ आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कई व्यावसायिक दुकानों का भी निर्माण किया जा रहा है। इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
बाइट – मुकेश अग्निहोत्री (उपमुख्यमंत्री)
फतेहपुर का आधुनिक बस अड्डा अक्तूबर-नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। विधायक भवानी सिंह पठानिया ने इस परियोजना के लिए काफी मेहनत की है। निर्माण पूरा होते ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार विकास कार्यों को निरंतर गति दे रही है।
वी3 - इस अवसर पर विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक बस अड्डा क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब साकार होने जा रही है।
बाइट – भवानी सिंह पठानिया (विधायक एवं उपाध्यक्ष, राज्य योजना बोर्ड)
फतेहपुर के लोगों का वर्षों पुराना सपना अब पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सहयोग से यह आधुनिक बस अड्डा जल्द जनता को समर्पित होगा। इससे परिवहन सुविधाओं के साथ-साथ व्यापार और रोजगार को भी नई गति मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आधुनिक बस अड्डा शुरू होने से फतेहपुर क्षेत्र को परिवहन और विकास के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।
    user_भूषण शर्मा
    भूषण शर्मा
    Local News Reporter नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.