Shuru
Apke Nagar Ki App…
मक्का समेत सऊदी के कई शहरों में हाई अलर्ट! 🇸🇦 मिसाइल-ड्रोन खतरे की चेतावनी से मचा हड़कंप सऊदी अरब में मक्का, जेद्दा, ताइफ, यानबू, अबहा, जिजान और अलउला समेत कई शहरों के लिए संभावित मिसाइल-ड्रोन खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी हूती समूह के हमलों के बीच सामने आई है। हालांकि, मक्का में किसी मिसाइल या ड्रोन हमले की पुष्टि नहीं हुई है। ⚠️ हालात पर सऊदी प्रशासन की नजर बनी हुई है। 📍 पल-पल की बड़ी खबरों के लिए बने रहिए। वायरल वीडियो 👆
देवेंन्द्र पटेल
मक्का समेत सऊदी के कई शहरों में हाई अलर्ट! 🇸🇦 मिसाइल-ड्रोन खतरे की चेतावनी से मचा हड़कंप सऊदी अरब में मक्का, जेद्दा, ताइफ, यानबू, अबहा, जिजान और अलउला समेत कई शहरों के लिए संभावित मिसाइल-ड्रोन खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी हूती समूह के हमलों के बीच सामने आई है। हालांकि, मक्का में किसी मिसाइल या ड्रोन हमले की पुष्टि नहीं हुई है। ⚠️ हालात पर सऊदी प्रशासन की नजर बनी हुई है। 📍 पल-पल की बड़ी खबरों के लिए बने रहिए। वायरल वीडियो 👆
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मक्का समेत सऊदी के कई शहरों में हाई अलर्ट! 🇸🇦 मिसाइल-ड्रोन खतरे की चेतावनी से मचा हड़कंप सऊदी अरब में मक्का, जेद्दा, ताइफ, यानबू, अबहा, जिजान और अलउला समेत कई शहरों के लिए संभावित मिसाइल-ड्रोन खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी हूती समूह के हमलों के बीच सामने आई है। हालांकि, मक्का में किसी मिसाइल या ड्रोन हमले की पुष्टि नहीं हुई है। ⚠️ हालात पर सऊदी प्रशासन की नजर बनी हुई है। 📍 पल-पल की बड़ी खबरों के लिए बने रहिए। वायरल वीडियो 👆1
- राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर गरमाई सियासत"कांग्रेस प्रदेश सचिव इन्दर पाल आर्य ने भाजपा पर साधा निशाना। लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। राहुल गांधी को ‘मियां’ कहकर संबोधित किए जाने के मामले पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस विवादित टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एंव प्रदेश सचिव इन्दर पाल आर्य ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संवैधानिक और जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं द्वारा देश के नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ ऐसी अभद्र और सांप्रदायिक भाषा का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। यह भाजपा की घटिया मानसिकता और उसकी हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े असल मुद्दों, जैसे महंगाई, बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था से ध्यान भटकाने के लिए जानबूझकर ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। राहुल गांधी लगातार देश के आम नागरिकों, युवाओं, किसानों और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं, जिससे घबराकर भाजपा के नेता इस स्तर की बयानबाजी पर उतर आए हैं। उन्होंने मांग की कि भाजपा नेतृत्व को इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी पर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से संसद तक भाजपा की नीतियों का पुरजोर विरोध जारी रखेगी।1
- ऑपरेशन सिंदूर में 314km दूर से गिराया था पाकिस्तानी विमान; भाजपा बोली- कांग्रेस नाराज फूफा; यूपी में वकीलों का कैशलेस इलाज होगा लंबी दूरी का निशाना: रक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रडारों ने खामोशी से दुश्मन के खतरे को ट्रैक किया और लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) ने रिकॉर्ड 314 किमी दूर जाकर पाकिस्तानी विमान को तबाह कर दिया।कैशलेस इलाज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि राज्य के 5 लाख से अधिक रजिस्टर्ड वकीलों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र2
- ***अंधेरे में मौत बन रहे गौवंश पर ट्रैफिक पुलिस का ‘रिफ्लेक्टिव बेल्ट’ वार*** शाहजहांपुर। रात के अंधेरे में सड़कों पर बैठे आवारा गौवंश अब वाहन चालकों के लिए कम दिखाई देंगे। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने गौवंश के गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाने का अभियान शुरू किया है। बेल्ट की चमक से वाहन चालकों को दूर से ही गौवंश नजर आएगा और वे समय रहते गति नियंत्रित कर सकेंगे। यातायात पुलिस ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ वाहन चालकों से भी सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।1
- मदनापुर थाना क्षेत्र मे इलाज को ले जाते समय युवक की मौत, परिजनों ने सड़क पर बैठने का किया प्रयास बुखार से पीड़ित 40 वर्षीय युवक की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को हटाया। परिजन निजी डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, मां और छह बच्चों को छोड़ गया है। पिता का कहना है कि उनका इकलौता बेटा भी अब नहीं रहा।1
- गाय पर कील लगे डंडे से जानलेवा हमला, हिंदू रक्षा दल ने पुलिस से की कार्यवाही की मांग शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र में एक गाय पर कथित रूप से कील लगे डंडे से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर हिंदू रक्षा दल ने थाना निगोही पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष नीरज वर्मा की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि 15 सितंबर 2026 को कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने गाय पर कील लगे डंडे से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रार्थना पत्र में घटना को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का उल्लंघन बताते हुए कहा गया कि इस घटना से स्थानीय क्षेत्र में रोष व्याप्त है। संगठन ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, घायल गोवंश के समुचित उपचार की व्यवस्था कराने और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।1
- डीएम ने प्राथमिक विद्यालय बेहटा का किया औचक निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था परखी मिड-डे मील की गुणवत्ता से लेकर शिक्षकों की उपस्थिति और बच्चों की शैक्षिक दक्षता का लिया जायजा डीएम ने प्राथमिक विद्यालय बेहटा का किया औचक निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था परखी मिड-डे मील की गुणवत्ता से लेकर शिक्षकों की उपस्थिति और बच्चों की शैक्षिक दक्षता का लिया जायजा1
- मदनापुर में मरीज की मौत पर बवाल! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, स्वास्थ्य विभाग पर भी उठे सवाल एंकर:- शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला थाने तक पहुंचा तो परिजनों का आक्रोश देखने को मिला। वहीं डॉक्टर द्वारा मरीज को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वीओ:- मदनापुर क्षेत्र में मरीज की मौत के बाद परिजन गुस्से में थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके चलते मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों के मुताबिक, हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टर मरीज को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज की ओर चला गया। इस दौरान परिवार के लोग भी सवाल उठाते रहे कि आखिर मरीज की स्थिति इतनी गंभीर होने तक बेहतर उपचार क्यों नहीं मिल सका? मामले ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में कथित रूप से झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर भी अब सवाल उठना लाजिमी है। सवाल बड़ा है—क्या स्वास्थ्य विभाग को ऐसे मामलों की जानकारी नहीं है? और अगर जानकारी है, तो कार्रवाई कब होगी? फिलहाल मरीज की मौत के वास्तविक कारण और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।2