केराबहरा में केज ट्रैप में फंसा था तेंदुआ : स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ा गया गरियाबंद। वनमंडल गरियाबंद के अंतर्गत वन परिक्षेत्र गरियाबंद के ग्राम केराबहरा (ग्राम पंचायत जोबा) में पिछले कुछ समय से तेंदुए की लगातार गतिविधियां देखी जा रही थीं। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये वन विभाग द्वारा लगाये गये केज ट्रैप (पिंजरे) में शुक्रवार को एक नर तेंदुआ सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया। तेंदुए को पकड़ने के बाद तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल ने उसका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । इस दौरान उसकी शारीरिक स्थिति, किसी प्रकार की चोट अथवा बीमारी, शारीरिक क्षमता तथा प्राकृतिक आवास में छोड़ने की उपयुक्तता का आंकलन किया गया। वनमंडलाधिकारी " ससिगानंद के, ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण में तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सह मुख्य वन्यजीव वार्डन, नवा रायपुर अटल नगर की अनुमति प्राप्त होने के बाद तेंदुए को सुरक्षित रूप से उसके उपयुक्त प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। वन विभाग द्वारा बताया गया कि पूरी प्रक्रिया वन्यजीव संरक्षण के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की गई, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ तेंदुए की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।
केराबहरा में केज ट्रैप में फंसा था तेंदुआ : स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ा गया गरियाबंद। वनमंडल गरियाबंद के अंतर्गत वन परिक्षेत्र गरियाबंद के ग्राम केराबहरा (ग्राम पंचायत जोबा) में पिछले कुछ समय से तेंदुए की लगातार गतिविधियां देखी जा रही थीं। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये वन विभाग द्वारा लगाये गये केज ट्रैप (पिंजरे) में शुक्रवार को एक नर तेंदुआ सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया। तेंदुए को पकड़ने के बाद तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल ने उसका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । इस दौरान उसकी शारीरिक स्थिति, किसी प्रकार की चोट अथवा बीमारी, शारीरिक क्षमता
तथा प्राकृतिक आवास में छोड़ने की उपयुक्तता का आंकलन किया गया। वनमंडलाधिकारी " ससिगानंद के, ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण में तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सह मुख्य वन्यजीव वार्डन, नवा रायपुर अटल नगर की अनुमति प्राप्त होने के बाद तेंदुए को सुरक्षित रूप से उसके उपयुक्त प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। वन विभाग द्वारा बताया गया कि पूरी प्रक्रिया वन्यजीव संरक्षण के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की गई, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ तेंदुए की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।
- *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- कोंडागांव: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, कोण्डागांव में काउंसिलिंग संपन्न कोण्डागांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह पहल जिले में बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1
- प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा में मनाया गया विज्ञान दिवस* रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया विज्ञान दिवस* खरोरा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरोरा में भारतीय विज्ञान के जनक डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक कुमार कोसले (व्याख्याता), विशिष्ट अतिथि ठाकुर राम देवांगन (शिक्षक) एवं भारत लाल वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन, उनके वैज्ञानिक योगदान तथा रसायन विज्ञान के महत्व पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में रसायन विज्ञान की वर्तमान समय में उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें वीणा वर्मा ने प्रथम, साहिल कुमार देवांगन ने द्वितीय तथा चेतना साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा सौरमंडल, डीएनए संरचना, मानव शरीर, तंत्रिका तंत्र, ज्वालामुखी, पवन चक्की, उत्सर्जन तंत्र, कोशिका सहित विभिन्न विषयों पर लगभग 50 मॉडल एवं 30 चार्ट प्रदर्शित किए गए। मॉडल प्रतियोगिता में गर्भाशय की संरचना मॉडल के लिए तृप्ति देवांगन एवं खुशी देवांगन (कक्षा 12वीं) प्रथम, डीएनए संरचना मॉडल के लिए ढालनी वर्मा एवं जानवी देवांगन (कक्षा 12वीं) द्वितीय तथा मानव शरीर एवं हृदय की संरचना मॉडल के लिए विद्या देवांगन, रीमा देवांगन, उर्वशी वर्मा, साधना देवांगन, आराध्या साहू एवं गरिमा देवांगन तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कंचन वर्मा ने किया। कार्यक्रम की जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख श्रीमती सीमा पंसारी ने दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्याएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।4
- *श्री सत्यनारायण मंदिर ( कंसारी समाज )में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा *श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा* नवापारा राजिम। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर नवापारा नगर के मूल वाशिंदे कंसारी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया है, जो वर्षों से आस्था एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा कराई गई तथा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय वातावरण में सभी ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कंसारी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।1
- कोंडागांव: "मर्दापाल में वनमण्डलाधिकारी की बैठक, बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की हुई समीक्षा" लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ को देखते हुए वनमण्डलाधिकारी कोंडागांव श्री चूड़ामणि सिंह ने मर्दापाल में बैठक लेकर वन विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फूल झाड़ू, ग्राफ्टेड कटहल रोपण और क्लस्टर बकरी पालन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।1
- धोखाधड़ी, जाति सूचक गाली गलौज और एससी/एसटी एक्ट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी. कुसमी के मार्गदर्शन में थाना राजपुर पुलिस ने धोखाधड़ी, गाली-गलौज व एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राकेश प्रसाद, लकड़ा वन परिक्षेत्र राजपुर बीट गार्ड, निवासी नरसिंहपुर ने दिनांक 14.05.2026 को थाना राजपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 19.01.2023 को आरोपी *संतोष सोनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी नवकी (सरनापारा), थाना राजपुर ने अजय कुमार तिवारी से क्रय किया हुआ पुराना वाहन स्कॉर्पियो क्रमांक CG-15-UD-1510 को प्रार्थी को 4,25,000/- रुपये में बेचने का सौदा किया था। इसमें से 2,04,000/- रुपये नगद लेकर शेष 2,21,000/- रुपये के एवज में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का चेक दिया गया। चेक बैंक में लगाने पर खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण वह बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी लगातार प्रार्थी को टालमटोल करता रहा। दिनांक 12.05.2026 को जब प्रार्थी पैसे की मांग करने अपने साथी के साथ नवकी राजपुर मेन रोड स्थित संतोष सोनी के दुकान पहुंचा, तो आरोपी ने प्रार्थी को जाति सूचक गालियां दीं और धमकाते हुए कहा भागो तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते"। प्रकरण में थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 118/2026 धारा 296 बी.एन.एस. एवं 3(1)(द)(ध) एससी/एसटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी घटना के बाद से अपना मोबाइल बंद कर झारखंड एवं छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था।मुखबीर की सूचना पर आरोपी के अम्बिकापुर क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली। 31.07.2026 को रात्रि 20:40 बजे थाना राजपुर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी संतोष सोनी को अम्बिकापुर से गिरफ्तार किया गया। विवेचना में यह भी तथ्य प्रकाश में आया है कि आरोपी इसी प्रकार सामान देने के बहाने लोगों से रुपये लेकर पूरा सामान नहीं देता और बिना राशि वाले खाते का चेक थमा देता है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी कई लाख रुपये के धोखाधड़ी के प्रकरण माननीय न्यायालय में लंबित हैं तथा माननीय न्यायालय बलरामपुर से वारंट भी जारी है। विवेचना पूर्ण करने हेतु समय की आवश्यकता को देखते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिनांक 14.08.2026 तक का न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।2