logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाइक से गिरकर युवक घायल सिसवन। चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के सिसवन सीवान मुख्य मार्ग पर बाइक से गिर कर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक मुबारक़पुर मठिया निवासी मनोज भारती का पुत्र अभिषेक भारती है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

9 hrs ago
user_Sachita nand pandey
Sachita nand pandey
सिसवन, सीवान, बिहार•
9 hrs ago

बाइक से गिरकर युवक घायल सिसवन। चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के सिसवन सीवान मुख्य मार्ग पर बाइक से गिर कर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक मुबारक़पुर मठिया निवासी मनोज भारती का पुत्र अभिषेक भारती है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलिया: नगर पालिका में बवाल: ठेकेदारों ने भुगतान की मांग पर पूर्व ईओ का सामान रोका नगर पालिका परिषद के स्थानांतरित पूर्व अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुभाष कुमार का सामान नए तैनाती स्थल भेजे जाने के दौरान ठेकेदारों ने रोक दिया। ठेकेदारों का आरोप है कि उनके कार्यों का भुगतान और कई फाइलें लंबे समय से लंबित हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया।
    1
    बलिया:  नगर पालिका में बवाल: ठेकेदारों ने भुगतान की मांग पर पूर्व ईओ का सामान रोका
नगर पालिका परिषद के स्थानांतरित पूर्व अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुभाष कुमार का सामान नए तैनाती स्थल भेजे जाने के दौरान ठेकेदारों ने रोक दिया। ठेकेदारों का आरोप है कि उनके कार्यों का भुगतान और कई फाइलें लंबे समय से लंबित हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन आरा से अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया
    1
    विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा 
कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन आरा से अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया
    user_विरेन्द्र मिश्रा
    विरेन्द्र मिश्रा
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • 🚨 भरत तिवारी केस में कैसे और क्यों हो रही राजनीति? परिवार के साथ खड़े रहने वाले लोगों पर ही क्यों दर्ज हुई FIR? बेलौटी के 'त्रिपाठी बंधुओं' ने खोला चंदा और विवाद का राज! 🔴 बड़ा आरोप: बोले- सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद बदल गया पूरा परिवार! आखिर भरत तिवारी मामले में क्या है पूरा विवाद? किस बात को लेकर उठ रहे हैं सवाल? जानिए त्रिपाठी बंधुओं की जुबानी पूरी कहानी... #BharatTiwariCase #BharatTiwari #BhojpurNews #BiharNews #JusticeForBharatTiwari #ARNEWS24
    1
    🚨 भरत तिवारी केस में कैसे और क्यों हो रही राजनीति?

परिवार के साथ खड़े रहने वाले लोगों पर ही क्यों दर्ज हुई FIR?
बेलौटी के 'त्रिपाठी बंधुओं' ने खोला चंदा और विवाद का राज!

🔴 बड़ा आरोप: बोले- सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद बदल गया पूरा परिवार!

आखिर भरत तिवारी मामले में क्या है पूरा विवाद?
किस बात को लेकर उठ रहे हैं सवाल?
जानिए त्रिपाठी बंधुओं की जुबानी पूरी कहानी...

#BharatTiwariCase #BharatTiwari #BhojpurNews #BiharNews #JusticeForBharatTiwari #ARNEWS24
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Mukesh kumar chaubey
    1
    Post by Mukesh kumar chaubey
    user_Mukesh kumar chaubey
    Mukesh kumar chaubey
    Farmer दरौली, सीवान, बिहार•
    7 hrs ago
  • माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना, पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर उठाई आवाज बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, समाप्त किए गए भत्तों की बहाली और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन ने अपने संघर्षों के बल पर सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण अधिनियम, पेंशन, मृतक आश्रित नियुक्ति, चयन आयोग का गठन और अन्य कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की समस्याएं बढ़ रही हैं। नई पेंशन योजना से सेवानिवृत्त शिक्षकों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि शिक्षक एकजुट नहीं हुए तो पूर्व में हासिल उपलब्धियां भी प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने सहायता प्राप्त विद्यालयों में वेतन वितरण व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयशेर बहादुर सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री जयनारायण कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर देव कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, राम प्रीति यादव, डॉ. श्याम कुमार सिंह, उपेंद्र शर्मा, आदित्य पांडेय, गोवर्धन पांडेय, अजय कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडेय, सुभाष सिंह, केडी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
    1
    माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना, पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर उठाई आवाज
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, समाप्त किए गए भत्तों की बहाली और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन ने अपने संघर्षों के बल पर सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण अधिनियम, पेंशन, मृतक आश्रित नियुक्ति, चयन आयोग का गठन और अन्य कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की समस्याएं बढ़ रही हैं। नई पेंशन योजना से सेवानिवृत्त शिक्षकों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने शिक्षकों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि शिक्षक एकजुट नहीं हुए तो पूर्व में हासिल उपलब्धियां भी प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने सहायता प्राप्त विद्यालयों में वेतन वितरण व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई।
धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयशेर बहादुर सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री जयनारायण कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर देव कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, राम प्रीति यादव, डॉ. श्याम कुमार सिंह, उपेंद्र शर्मा, आदित्य पांडेय, गोवर्धन पांडेय, अजय कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडेय, सुभाष सिंह, केडी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
    user_MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • धरहरा चट्टी हादसे के बाद बवाल: गुस्साए ग्रामीणों ने कार सवारों को घेरा, पुलिस ने पहुंचकर बचाया; युवक की मौत से आक्रोश बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी पर शुक्रवार अपराह्न हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मौके पर हालात तनावपूर्ण हो गए। तेज रफ्तार कार की टक्कर से धरहरा निवासी अजय गुप्ता की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवारों को घेर लिया और आक्रोशित भीड़ के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कार सवारों को भीड़ के गुस्से से बचाया और सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में अजय गुप्ता की मौत हो गई, जबकि सुरेश पांडेय समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेश पांडेय को वाराणसी रेफर किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    1
    धरहरा चट्टी हादसे के बाद बवाल: गुस्साए ग्रामीणों ने कार सवारों को घेरा, पुलिस ने पहुंचकर बचाया; युवक की मौत से आक्रोश
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी पर शुक्रवार अपराह्न हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मौके पर हालात तनावपूर्ण हो गए। तेज रफ्तार कार की टक्कर से धरहरा निवासी अजय गुप्ता की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवारों को घेर लिया और आक्रोशित भीड़ के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कार सवारों को भीड़ के गुस्से से बचाया और सुरक्षित बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में अजय गुप्ता की मौत हो गई, जबकि सुरेश पांडेय समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेश पांडेय को वाराणसी रेफर किया गया है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    user_MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.