logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रंगरेज पंचायत विकास समिति की बेठक हुई आयोजित प्रतिभा शाली बच्चो को किया सम्मानित *न्यूज़ केशवरायपाटन* *रंगरेज़ समाज विकास समिति के तत्वधान में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह* रंगरेज पंचायत विकास समिति का प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को हुआ, रंगरेज पंचायत विकास समिति के संयोजक रफीक रंगरेज ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्थानीय रंगरेज समाज के प्रतिभावान बच्चे बच्चियों, समाज के वरिष्ठजन अब्दुल रहमानजी, नज़र मोहम्मद जी, सेवानिवृत्त इशहाक जी हँसलिवाल का भी सम्मान किया गया और समाज के लिए समर्पित युवक युवतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कोटा रंगरेज समाज के सदर आजाद हुसैन नागरा व बूंदी रंगरेज समाज के सदर जफर बख्श अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम शहर काजी अब्दुल गनी की सरपरस्ती और समिति के सदर हाजी मोहम्मद सिद्दीक गौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कोटा रंगरेज समाज के सदर आजाद हुसैन नागरा ने अपने संबोधन में कहा कि जिस समाज में बेटियां उच्च शिक्षा हासिल करती है वह समाज कभी हारता नहीं हैं। बेटी को दहेज में सोना चांदी नहीं बल्कि डिग्री दो। असली टॉपर (प्रतिभा) वह होता हैं जो अपने मां-बाप की आंख में आंसू नहीं आने दे। टॉपर कभी अकेला नहीं चलता बल्कि अपने असफल और कमजोर साथियों को भी साथ लेकर चलता हैं। बूंदी रंगरेज समाज के सदर जफर बख्श ने कहा कि सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम फेसबुक पर घटिया कॉमेंट्स करने या रील बनाने से अच्छे समाज का निर्माण नहीं किया जा सकता सभ्य समाज के निर्माण के लिए समाज हित में जमीन पर काम करना पड़ता हैं जाति समाज के संगठन आपसी संवाद और जुड़ाव के लिए बनते हैं ताकि समाज के सभी लोगों की मदद हो सके। हमारा समाज देश के लिए जिये और देश हम पर नाज करें हमें ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए। कार्यक्रम में डॉक्टर रियाज़ मोहम्मद , संरक्षक शब्बीर बेहलीम, नायब सदर जाहिद जालोरी,सेक्रेटरी जाकिर हुसैन बेहलीम ,कोषाध्यक्ष हाजी फैज मोहम्मद (इलू) आदि मंचासिन थे। कार्यक्रम का संचालन रंगरेज पंचायत विकास समिति के संयोजक रफीक रंगरेज ने किया।

3 hrs ago
user_Lokesh Sharma
Lokesh Sharma
पत्रकार केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
3 hrs ago
6536084f-9989-4561-98a5-5285728a9bc1

रंगरेज पंचायत विकास समिति की बेठक हुई आयोजित प्रतिभा शाली बच्चो को किया सम्मानित *न्यूज़ केशवरायपाटन* *रंगरेज़ समाज विकास समिति के तत्वधान में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह* रंगरेज पंचायत विकास समिति का प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को हुआ, रंगरेज पंचायत विकास समिति के संयोजक रफीक रंगरेज ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्थानीय रंगरेज समाज के प्रतिभावान बच्चे बच्चियों, समाज के वरिष्ठजन अब्दुल रहमानजी, नज़र मोहम्मद जी, सेवानिवृत्त इशहाक जी हँसलिवाल का भी सम्मान किया गया और समाज के लिए समर्पित युवक युवतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कोटा रंगरेज समाज के सदर आजाद हुसैन नागरा व बूंदी रंगरेज समाज के सदर जफर बख्श अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम शहर काजी अब्दुल गनी की सरपरस्ती और समिति के सदर हाजी मोहम्मद सिद्दीक गौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कोटा रंगरेज समाज के सदर आजाद हुसैन नागरा ने अपने संबोधन में कहा कि जिस समाज में बेटियां उच्च शिक्षा हासिल करती है वह समाज कभी हारता नहीं हैं। बेटी को दहेज

09fed384-defd-49f6-b3a4-d8cbedbd9949

में सोना चांदी नहीं बल्कि डिग्री दो। असली टॉपर (प्रतिभा) वह होता हैं जो अपने मां-बाप की आंख में आंसू नहीं आने दे। टॉपर कभी अकेला नहीं चलता बल्कि अपने असफल और कमजोर साथियों को भी साथ लेकर चलता हैं। बूंदी रंगरेज समाज के सदर जफर बख्श ने कहा कि सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम फेसबुक पर घटिया कॉमेंट्स करने या रील बनाने से अच्छे समाज का निर्माण नहीं किया जा सकता सभ्य समाज के निर्माण के लिए समाज हित में जमीन पर काम करना पड़ता हैं जाति समाज के संगठन आपसी संवाद और जुड़ाव के लिए बनते हैं ताकि समाज के सभी लोगों की मदद हो सके। हमारा समाज देश के लिए जिये और देश हम पर नाज करें हमें ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए। कार्यक्रम में डॉक्टर रियाज़ मोहम्मद , संरक्षक शब्बीर बेहलीम, नायब सदर जाहिद जालोरी,सेक्रेटरी जाकिर हुसैन बेहलीम ,कोषाध्यक्ष हाजी फैज मोहम्मद (इलू) आदि मंचासिन थे। कार्यक्रम का संचालन रंगरेज पंचायत विकास समिति के संयोजक रफीक रंगरेज ने किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बूंदी जिले के नोताड़ा में ट्रैक्टर से उछलकर गिरने से चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। देईखेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
    1
    बूंदी जिले के नोताड़ा में ट्रैक्टर से उछलकर गिरने से चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। देईखेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • कोटा: धरने के सवा साल बाद भी जेके फैक्ट्री के मजदूरों का जोश बरकरार बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से कोटा कलेक्ट्रेट पर चल रहे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के धरने को लगभग सवा साल होने को है, फिर भी मजदूरों का जोश और जज्बा देखते ही बनता है, तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मजदूरों का हौसला टूटने के बजाय और बढ़ता ही जा रहा है...
    1
    कोटा: धरने के सवा साल बाद भी जेके फैक्ट्री के मजदूरों का जोश बरकरार 
बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से कोटा कलेक्ट्रेट पर चल रहे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के धरने को लगभग सवा साल होने को है, फिर भी मजदूरों का जोश और जज्बा देखते ही बनता है, तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मजदूरों का हौसला टूटने के बजाय और बढ़ता ही जा रहा है...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    38 min ago
  • सिलेंडर में लीकेज से आग,मां समेत दो बेटियां जिन्दा जली पाली जिले के रेलडा ग्राम पंचायत के काणेचा गांव में सिलेंडर में लीकेज होने से मां के साथ दो बेटियां जिंदा जल गयी। हृदय विदारक इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
    1
    सिलेंडर में लीकेज से आग,मां समेत दो बेटियां जिन्दा जली 
पाली जिले के रेलडा ग्राम पंचायत के काणेचा गांव में सिलेंडर में लीकेज होने से मां के साथ दो बेटियां जिंदा जल गयी। 
हृदय विदारक इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    2 hrs ago
  • बोरखेड़ा में अवैध सब्जी मंडी से बढ़ी परेशानी, अवैध तरीके से सब्जी विक्रेताओं से किराया वसूला जा रहा है
    1
    बोरखेड़ा में अवैध सब्जी मंडी से बढ़ी परेशानी, अवैध तरीके से सब्जी विक्रेताओं से किराया वसूला जा रहा है
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कोटा सिर्फ एक शहर नहीं, लाखों सपनों की उम्मीद है। यहाँ दूर-दूर से बच्चे अपने माँ-बाप के सपने लेकर आते हैं। कोटा सिर्फ एक शहर नहीं, लाखों सपनों की उम्मीद है। यहाँ दूर-दूर से बच्चे अपने माँ-बाप के सपने लेकर आते हैं। लेकिन हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे एक दबाव, अकेलापन और डर भी छुपा होता है… जिसे समझना बहुत ज़रूरी है। मैं डॉ. नितिन शर्मा (PT) आप सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूँ कि इन बच्चों को सिर्फ “स्टूडेंट” मत समझिए… ये भी किसी के बेटे-बेटी हैं, किसी माँ की दुआ और किसी पिता की उम्मीद हैं। अगर आपके आसपास कोई बच्चा परेशान दिखे, चुप रहने लगा हो, तनाव में हो… तो उससे बस 5 मिनट प्यार से बात कर लीजिए। कभी-कभी एक अपनापन, एक मुस्कान, एक सहारा… किसी की जिंदगी बचा सकता है। आइए, हम सब मिलकर कोटा में ऐसा माहौल बनाएं जहाँ हर बच्चा खुद को अकेला नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा महसूस करे। “रैंक से पहले जिंदगी जरूरी है… और सपनों से पहले इंसानियत।”
    1
    कोटा सिर्फ एक शहर नहीं, लाखों सपनों की उम्मीद है।
यहाँ दूर-दूर से बच्चे अपने माँ-बाप के सपने लेकर आते हैं।

कोटा सिर्फ एक शहर नहीं, लाखों सपनों की उम्मीद है।
यहाँ दूर-दूर से बच्चे अपने माँ-बाप के सपने लेकर आते हैं।
लेकिन हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे एक दबाव, अकेलापन और डर भी छुपा होता है… जिसे समझना बहुत ज़रूरी है।
मैं डॉ. नितिन शर्मा (PT) आप सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूँ कि इन बच्चों को सिर्फ “स्टूडेंट” मत समझिए…
ये भी किसी के बेटे-बेटी हैं, किसी माँ की दुआ और किसी पिता की उम्मीद हैं। 
अगर आपके आसपास कोई बच्चा परेशान दिखे, चुप रहने लगा हो, तनाव में हो…
तो उससे बस 5 मिनट प्यार से बात कर लीजिए।
कभी-कभी एक अपनापन, एक मुस्कान, एक सहारा… किसी की जिंदगी बचा सकता है।
आइए, हम सब मिलकर कोटा में ऐसा माहौल बनाएं जहाँ हर बच्चा खुद को अकेला नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा महसूस करे। 
“रैंक से पहले जिंदगी जरूरी है…
और सपनों से पहले इंसानियत।”
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    5 hrs ago
  • राजस्थान के कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल में पिंकी महावर ने दम तोड़ दिया। दो दिन तक हालत बिगड़ने और कथित तौर पर किडनी फेल्योर छिपाने के आरोपों के बीच उनकी मौत हुई। इस घटना से अस्पताल प्रशासन पर फिर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    3
    राजस्थान के कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल में पिंकी महावर ने दम तोड़ दिया। दो दिन तक हालत बिगड़ने और कथित तौर पर किडनी फेल्योर छिपाने के आरोपों के बीच उनकी मौत हुई। इस घटना से अस्पताल प्रशासन पर फिर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Dushyant singh gehlot (journal
    Dushyant singh gehlot (journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की NNW दिशा प्रेम, आकर्षण और भावनात्मक जुड़ाव के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। यदि इस दिशा में गंदगी, अंधेरा या दोष हों, तो पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव और दूरियां आ सकती हैं। यह दिशा व्यवसाय में ग्राहकों को आकर्षित करने में भी अहम भूमिका निभाती है, इसलिए इसे संतुलित रखना फायदेमंद है।
    1
    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की NNW दिशा प्रेम, आकर्षण और भावनात्मक जुड़ाव के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। यदि इस दिशा में गंदगी, अंधेरा या दोष हों, तो पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव और दूरियां आ सकती हैं। यह दिशा व्यवसाय में ग्राहकों को आकर्षित करने में भी अहम भूमिका निभाती है, इसलिए इसे संतुलित रखना फायदेमंद है।
    user_Vastuvid Bhagyesh
    Vastuvid Bhagyesh
    Vastu consultant लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • बूंदी के कोडक्या को मेगा हाइवे से जोड़ने वाली सड़क की हालत जर्जर है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और किनारे उगे बबूल को हटाने की मांग की है।
    1
    बूंदी के कोडक्या को मेगा हाइवे से जोड़ने वाली सड़क की हालत जर्जर है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और किनारे उगे बबूल को हटाने की मांग की है।
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.