महाशिवरात्रि पर बिठूजा पीपलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंशाराम सुथार ने किया रुद्राभिषेक, ट्रस्ट ने किया सम्मान बालोतरा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के प्रसिद्ध बिठूजा पीपलेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। अलसुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। मंदिर को आकर्षक रोशनी, फूल-मालाओं और विशेष सजावट से सजाया गया, जिससे मंदिर की भव्यता और अधिक निखरकर सामने आई। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंशाराम सुथार मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दूध, दही, घी, शहद व गंगाजल से अभिषेक किया गया। पंडितों द्वारा शिव चालीसा एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिर में दिनभर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, आक के पुष्प और फल अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं एवं युवाओं में भी विशेष उत्साह देखा गया। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर रात्रि जागरण में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर ट्रस्ट की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंशाराम सुथार का दुपट्टा एवं साफा पहनाकर सम्मान (बहुमान) किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ट्रस्ट सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैनात रही। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं पेयजल की व्यवस्था भी की गई। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

- बालोतरा। आदर्श प्राथमिक विद्यालय का वार्षिक उत्सव न्यू तेरापंथ भवन मे प्रधान रणछोड़ राम ने बताया कि कक्षा पांच के छात्रों को विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी। समारोह मे स्कूली छात्र छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया दी। कार्यक्रम मे संस्कार भारती के पदाधिकारियो अभिभावक, विद्यालय के शिक्षक व् छात्र मौजूद रहे।1
- ग्राम पंचायत भोजासर मुख्यालय पर किसानों का धरना जारी बायतु क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोजासर मुख्यालय पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। किसानों का कहना है कि बायतु क्षेत्र का बड़ा दुर्भाग्य प्रशासन की हठधर्मिता,बाहरी कम्पनी का निराला खेल ,गहरी निंद्रा मे बड़े जनप्रतिनिधि,"बेबस बायतु के गरीब किसान",किसानो की आवाज उठाने वालों पर मुगदमा किसान अपनी खुद की जमीन का उचित मुआवजा मांग रहे लेकिन प्रशासन कम्पनी के साथ मिलकर लगातार किसानो को गुमराह कर रहा हैं ।1
- Post by Teja Ram Godara2
- भारत-पाकिस्तान इंटरनेशन बॉर्डर से सटे जैसलमेर के म्याजलार क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेलंगाना का संदिग्ध युवक पकड़ा गया।प्रतिबंधित सीमावर्ती इलाके में घूमते मिले युवक को ग्रामीणों ने रोककर पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने सीमा सुरक्षा बल को सुपर्द किया1
- Post by Ramesh Kumar1
- Post by NAKUL CHOUHAN1
- जालौर मंगलवार को बड़ी पोल के बाहर वैष्णव समाज भवन में फाग उत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया, आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान श्री राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को भक्ति में बनाया कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने आज बिरज में होली औ रसिया फागणिया में उड़े रे गुलाल सांवरिया थारी ओलु आवे महीनो फागण रा सहित अनेक गीतों की प्रस्तुति आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर होली की अग्रिम बधाई दी2
- जैसलमेर की अनमोल विरासत 'ओरण और गोचर' भूमि को सोलर कंपनियों के आवंटन से बचाने की जंग अब निर्णायक मोड पर पहुंच गई है। मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट से महज 100 मीटर दूर वीर आलाजी मंदिर परिसर में आयोजित महापडाव में हजारों ग्रामीणों, पशुपालकों और मातृशक्ति ने हुंकार भरी।1