logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुराईडीह कोलियरी के दिवंगत कर्मी अशोक नोनिया के आश्रित को मिली प्रोविजनल नियुक्ति ​ मुराईडीह कोलियरी के दिवंगत कर्मी अशोक नोनिया के आश्रित को मिली प्रोविजनल नियुक्ति ​ बाघमारा: (प्रेम कुमार). बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के मुराईडीह कोलियरी में शावेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत अशोक नोनिया का दुर्गापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। ​प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों की वार्ता में बनी सहमति- ​कर्मचारी के असामयिक निधन के बाद बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में मृतक के परिजनों, संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों और प्रबंधन के बीच एक महत्वपूर्ण वार्ता हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मृतक की पत्नी उर्मिला देवी की अनुशंसा पर उनके पुत्र विकास कुमार को प्रोविजनल (अनंतिम) नियुक्ति दी जाएगी। ​सौंपा गया स्वीकृति पत्र- ​वार्ता की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) के.के. सिंह और प्रमुख श्रमिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मृतक की पत्नी को नियुक्ति का स्वीकृति पत्र सौंपा गया। ​इस अवसर पर प्रमुख श्रमिक प्रतिनिधि ​संतोष गोराई, जे.के. झा, मंगल हेम्ब्रम, नर्मदेश्वर पांडे, एच.एन. गांधी, अनूप चौहान, संजय सिंह ​राजू चौहान इत्यादि उपस्थित रहे. इस कठिन समय में प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा त्वरित पहल कर परिवार को संबल प्रदान करने की इस पहल की सराहना की जा रही है। ​

1 day ago
user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
प्रेम कुमार *पत्रकार*
Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
1 day ago
c7d33677-4e02-4e74-a013-fc6f2fbe3c91

मुराईडीह कोलियरी के दिवंगत कर्मी अशोक नोनिया के आश्रित को मिली प्रोविजनल नियुक्ति ​ मुराईडीह कोलियरी के दिवंगत कर्मी अशोक नोनिया के आश्रित को मिली प्रोविजनल नियुक्ति ​ बाघमारा: (प्रेम कुमार). बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के मुराईडीह कोलियरी में शावेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत अशोक नोनिया का दुर्गापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। ​प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों की वार्ता में बनी सहमति- ​कर्मचारी के असामयिक निधन के बाद बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में मृतक के परिजनों, संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों और प्रबंधन के बीच एक महत्वपूर्ण वार्ता हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मृतक की पत्नी उर्मिला देवी की अनुशंसा पर उनके पुत्र विकास कुमार को प्रोविजनल (अनंतिम) नियुक्ति दी जाएगी। ​सौंपा गया स्वीकृति पत्र- ​वार्ता की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) के.के. सिंह और प्रमुख श्रमिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मृतक की पत्नी को नियुक्ति का स्वीकृति पत्र सौंपा गया। ​इस अवसर पर प्रमुख श्रमिक प्रतिनिधि ​संतोष गोराई, जे.के. झा, मंगल हेम्ब्रम, नर्मदेश्वर पांडे, एच.एन. गांधी, अनूप चौहान, संजय सिंह ​राजू चौहान इत्यादि उपस्थित रहे. इस कठिन समय में प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा त्वरित पहल कर परिवार को संबल प्रदान करने की इस पहल की सराहना की जा रही है। ​

More news from झारखंड and nearby areas
  • कतरास के प्रतिष्ठित एवं समाज सेवी विजय कुमार झा से कुछ विषयों पर चर्चा आईए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा
    1
    कतरास के प्रतिष्ठित एवं समाज सेवी विजय कुमार झा से कुछ विषयों पर चर्चा आईए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • थाना प्रभारी को गाली-धमकी के आरोपों पर जयराम महतो का बड़ा बयान
    1
    थाना प्रभारी को गाली-धमकी के आरोपों पर जयराम महतो का बड़ा बयान
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️ अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है। सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे। तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है! अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️ अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है। सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे। तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है!
    1
    अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️

अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है।

सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे।

तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है!
अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️
अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है।
सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे।
तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है!
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    7 hrs ago
  • बरवाअड्डा थाना परिसर में डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों की बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के समर्थकों के साथ हुई झड़प के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है..
    1
    बरवाअड्डा थाना परिसर में डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों की बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के समर्थकों के साथ हुई झड़प के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है..
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    19 hrs ago
  • SIR notice regarding BLO meeting at Dumri Block By CO and SDO Sir
    1
    SIR notice regarding BLO meeting at Dumri Block By CO and SDO Sir
    user_Real hero kundan
    Real hero kundan
    Video Creator डुमरी, गिरिडीह, झारखंड•
    2 hrs ago
  • सीसीएल अस्पताल पर भू-धंसान का कहर, दो भवन क्षतिग्रस्त—इलाके में मचा हड़कंप गिरिडीह में मंगलवार की अहले सुबह भू-धंसान की बड़ी घटना ने बनियाडीह सीसीएल गिरिडीह एरिया में हड़कंप मचा दिया। बनियाडीह सीसीएल का एरिया अस्पताल अचानक जमीन धंसने की चपेट में आ गया। भू-धंसान इतना जोरदार था कि अस्पताल की दो इमारतों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क समेत आसपास के बड़े भू-भाग में चौड़ी-चौड़ी दरारें पड़ गईं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अस्पताल कर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उनकी ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अन्य कर्मियों के साथ बाहर निकलने पर जमीन और भवन में धंसान होता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया और अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल गिरिडीह एरिया के जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, चिकित्सक पदाधिकारी परिमल सिन्हा, सिविल विभाग के रामाकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और भू-धंसान से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर की स्थिति को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। अस्पताल के संवेदनशील हिस्से में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए सीसीएल गार्ड और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कोई व्यक्ति खतरे वाले इलाके में प्रवेश न कर सके। निरीक्षण के दौरान जीएम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में जीएम कन्हैया शंकर गैवाल ने कहा कि भू-धंसान की घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में अचानक हुए इस भू-धंसान के पीछे आखिर वजह क्या है और क्या आसपास का इलाका भी खतरे की जद में है। सीसीएल प्रबंधन की जांच के बाद ही इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल अस्पताल परिसर को असुरक्षित मानते हुए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
    6
    सीसीएल अस्पताल पर भू-धंसान का कहर, दो भवन क्षतिग्रस्त—इलाके में मचा हड़कंप
गिरिडीह में मंगलवार की अहले सुबह भू-धंसान की बड़ी घटना ने बनियाडीह सीसीएल गिरिडीह एरिया में हड़कंप मचा दिया। बनियाडीह सीसीएल का एरिया अस्पताल अचानक जमीन धंसने की चपेट में आ गया। भू-धंसान इतना जोरदार था कि अस्पताल की दो इमारतों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क समेत आसपास के बड़े भू-भाग में चौड़ी-चौड़ी दरारें पड़ गईं।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अस्पताल कर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उनकी ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अन्य कर्मियों के साथ बाहर निकलने पर जमीन और भवन में धंसान होता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया और अधिकारियों को सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल गिरिडीह एरिया के जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, चिकित्सक पदाधिकारी परिमल सिन्हा, सिविल विभाग के रामाकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और भू-धंसान से हुए नुकसान का निरीक्षण किया।
अस्पताल परिसर की स्थिति को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। अस्पताल के संवेदनशील हिस्से में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए सीसीएल गार्ड और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कोई व्यक्ति खतरे वाले इलाके में प्रवेश न कर सके।
निरीक्षण के दौरान जीएम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में जीएम कन्हैया शंकर गैवाल ने कहा कि भू-धंसान की घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में अचानक हुए इस भू-धंसान के पीछे आखिर वजह क्या है और क्या आसपास का इलाका भी खतरे की जद में है। सीसीएल प्रबंधन की जांच के बाद ही इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल अस्पताल परिसर को असुरक्षित मानते हुए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    17 hrs ago
  • ईद मिलाद-उल-नबी से पहले गिरिडीह में मंगलवार को 5 बजे बड़ा चौक से निकला गया फ्लैग मार्च ईद मिलाद-उल-नबी से पहले गिरिडीह में मंगलवार को 5 बजे बड़ा चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर गिरिडीह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
    1
    ईद मिलाद-उल-नबी से पहले गिरिडीह में मंगलवार को 5 बजे बड़ा चौक से निकला गया फ्लैग मार्च
ईद मिलाद-उल-नबी से पहले गिरिडीह में मंगलवार को 5 बजे बड़ा चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर गिरिडीह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    20 hrs ago
  • बी सी सी एल द्वारा लाया गया कोल मेगा प्रोजेक्ट को लेकर एक चर्चा समाज सेवी विजय कुमार झा के साथ आईए जानते हैं उन्होंने इस संबंध में क्या कुछ कहा इस खबर में,,,,,,,,,,,,,,,,,।
    1
    बी सी सी एल द्वारा लाया गया कोल मेगा  प्रोजेक्ट को लेकर एक चर्चा समाज सेवी  विजय कुमार झा के साथ आईए जानते हैं उन्होंने इस संबंध में क्या कुछ कहा  इस खबर में,,,,,,,,,,,,,,,,,।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.