Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊ में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुनीं जनशिकायतें, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुनीं जनशिकायतें, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मऊ में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुनीं जनशिकायतें, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।3
- मऊ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 8 आरोपी और एक वारंटी गिरफ्तार मऊ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 8 आरोपी और एक वारंटी गिरफ्तार मऊ में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भीटी, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा, बढ़ुआ गोदाम और अदरी मोड़ समेत कई प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की। अभियान के दौरान जिले में 41 टीमें गठित कर 41 स्थानों पर चेकिंग की गई। पुलिस के मुताबिक करीब 2680 संदिग्ध व्यक्तियों और 1727 संदिग्ध वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान 8 लोगों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 9 नाजायज चाकू और एक अवैध तमंचा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहनों को सीज किया गया।1
- ग्रामीणों के साथ चकबंदी की उठाई मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन; मीडिया के सामने रखी अपनी बात #चकबंदी #डीएमज्ञापन #ग्रामीणसमस्या #मऊएक्सप्रेसन्यूज1
- मऊ। न्यायालय एवं जिलाधिकारी, जनपद मऊ के आदेश के क्रम में थाना घोसी पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त अजय यादव पुत्र रमाकांत यादव, निवासी मोजर बुजुर्ग, थाना घोसी, जनपद मऊ के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के आदेश से अवगत कराते हुए संबंधित नोटिस का तामिला कराया गया। साथ ही न्यायालय द्वारा जारी आदेश एवं निर्देशों की जानकारी देते हुए उसे जनपद मऊ की सीमा से बाहर किया गया। पुलिस के अनुसार जिला बदर की कार्रवाई के तहत अभियुक्त अजय यादव को जनपद आजमगढ़ की सीमा में छोड़ा गया तथा उसे निर्धारित अवधि में जनपद मऊ की सीमा में प्रवेश न करने के संबंध में आवश्यक हिदायत दी गई। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किए जाने पर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए3
- Post by SONI DEVI1
- barish Ka sambhavna hai sham tak le barish hone ki anuman hai barish Ki sambhavna hai sham tak le barish hone ki purv armaan Hai1
- मुहम्मदाबाद गोहना के मड़ैया में कार की टक्कर से बाइक सवार की गई जान मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना में आजमगढ़-मऊ हाईवे पर मड़ैया चट्टी मोड़ के समीप बुधवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार की टक्कर से गंभीर रुप से घायल युवक को उपचार के लिए आजमगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। कमालसेनपुर कोलौरा निवासी नीरज सिंह (35) पुत्र देवेंद्र सिंह किसी कार्य से मुहम्मदाबाद गोहना आए थे। शाम को बाइक से घर लौटते समय मड़ैया चट्टी मोड़ से गांव की तरफ मुड़ रहे थे। इसी दौरान मऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नीरज सड़क पर जा गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन व स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी और बाद में कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने आजमगढ़ रेफर कर दिया। आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मृतक दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई का नाम पंकज सिंह है। दो बहनों की शादी हो गई है। मृतक के पीछे एक 10 वर्ष का बेटा व पत्नी हैं।1
- 15000/- रूपये का इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुआ गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.09.2026 को स्टेट बैंक परदहा से न्यायालय की तरफ जाने वाले रास्ते थाना कोतवाली क्षेत्र से मु0अ0सं0- 70/2026 धारा 331(4), 305(अ), 317(2), 111(2)(ब) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ में वाछिंत इनामिया (15000/- रुपये) अभियुक्त संजय वर्मा पुत्र स्व0 पारस वर्मा निवासी मोहल्ला रामगुलाम टोला, कसया रोड, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया ।2