Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये वो रोड है जो यूनियन बैंक के सामने से मुजार गांव को जोड़ता है क्या ये रोड कभी बन सकती है ये सवाल मुजार गांव के लोगो का है Dr रागिनी सोनकर विधायक से
Mr Khan
ये वो रोड है जो यूनियन बैंक के सामने से मुजार गांव को जोड़ता है क्या ये रोड कभी बन सकती है ये सवाल मुजार गांव के लोगो का है Dr रागिनी सोनकर विधायक से
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ये वो रोड है जो यूनियन बैंक के सामने से मुजार गांव को जोड़ता है क्या ये रोड कभी बन सकती है ये सवाल मुजार गांव के लोगो का है Dr रागिनी सोनकर विधायक से1
- जौनपुर ब्रेकिंग--- एसबीआई लाइफ के एजेंट पर बीमा किस्त का पैसा गबन करने का आरोप.......................................................................... पुलिस का गजब का कारनामा................................................ कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर पर फरियादी से दिलवाई गई कसम और पीड़ित से लिया गया साछ्य .................................................. फिर भी नहीं हुई सुनवाई........................................................... फिर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार................................................................ एस पी के निर्देश पर पीड़ित को मिला न्याय आरोपी एजेंट अर्जुन शर्मा के खिलाफ दर्ज हुआ केस................................................................... आरोपी अर्जुन शर्मा का पुलिस से रहता है साथ-गांठ............................................................ आरोपी अर्जुन शर्मा के खिलाफ आजमगढ़..महाराष्ट्र और स्थानीय थाना में पहले भी लगभग दर्जन भर आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज................................................................................. पीड़ित.. उत्तर प्रदेश कोटेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी को कई बार पुलिस द्वारा किया गया गुमराह और कई दिनों तक लगाना पड़ा थाने का चक्कर............................................................ बदलापुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 7 का मामला2
- Post by Jitendra raj up 62jaunpur1
- जौनपुर। मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। जिला जज की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक संदेश में 17 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच गेट नंबर 1 के पास स्थित सिविल कोर्ट और पुलिस लाइन को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई थी। ई-मेल में पांच से छह मोबाइल नंबरों पर एक-एक लाख रुपये भेजने की मांग की गई। संदेश में कहा गया था कि निर्धारित समय के भीतर रकम नहीं भेजी गई तो न्यायालय परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा। सुबह लगभग 10:30 बजे ई-मेल प्राप्त होने के बाद जिला जज सुशील कुमार शशि ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय परिसर खाली कराने के निर्देश जारी किए। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव को बुलाकर मामले की जानकारी दी गई और अधिवक्ताओं व वादकारियों से परिसर खाली करने की अपील की गई। एहतियातन पूरे परिसर को शांतिपूर्वक खाली करा लिया गया। जिला न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिवक्ताओं और वादकारियों की अनुपस्थिति में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए, ताकि किसी पक्ष को असुविधा न हो। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भी इसी तरह की धमकी प्राप्त हुई है। इसके बाद न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ता (BBDS) और डॉग स्क्वाड की टीमों को मौके पर तैनात किया गया है। एहतियातन पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि अन्य जिलों में भी इस प्रकार के धमकी भरे ई-मेल प्राप्त होने की सूचनाएं हैं। जांच एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और उसकी सत्यता का पता लगाने में जुटी हुई हैं। घटना के बाद न्यायालय परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं।3
- मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते विधायक श्री रमेश चंद्र मिश्रा जी जौनपुर बदलापुर के विधायक श्री रमेश चंद्र मिश्रा जी के द्वारा आज माननीय मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत किया जा रहा हैं साथ में उपस्थित सिंगाराम राजा सिंह तथा उनके साथ सहयोगीगढ़ के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का जोरदार स्वागत किया गया1
- समाजवादी पार्टी के नेता डॉ महेंद्र दुबे से खास बातचीत1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *जनपद भदोही* दिनांक-17.02.2026 *◆थाना चौरी क्षेत्र से नकबजन कर व ताला तोड़कर/काटकर चोरी करने वाले कुल 06 अभियुक्त गिरफ्तार ।* थाना चौरी पर 1.आवेदक अमरेश कुमार बिन्द पुत्र दयाशंकर बिन्द ग्राम भाला थाना चौरी जनपद भदोही का भाला बाजार में किराना की दुकान है दिनांक 15/2/2026 रात करीब 9 बजे दुकान बन्द करके घर चले गये और जब सुबह 06.00 बजे दुकान पर पहुँचे तो देखा कि दुकान की छत तोड़कर पटीया हटाकर दुकान से 35000 रु व सिगरेट का करीब 30 डिब्बा चोरी हो गया और सारे सामान बिखरे पड़े है। प्राप्त तहरीर पर मु0अ0स0 10/26 धारा 331(4),305(a) BNS का अभियोग व 2.शशिकला देवी पत्नी गोविन्द कुमार ग्रा० खजूही ककरहीया, पो0 सारनाथ, थाना सारनाथ जनपद वाराणसी वर्तमान में आयुषमान आरोग्य मंदिर जोगीपुर थाना चौरी A, N, M पद पर कार्यरत है दिनांक 10/2/26 को आयुषमान आरोग्य मंदिर जोगीपुर समय 4.00 PM बजे ताला बन्द कर अपने आवास पर चली गयी और दिनांक 11/2/26 को 09.15 मिनट पर आयुषमान आरोग्य मंदिर जोगीपुर पर आयी तो देखी कि कमरे का ताला कटा हुआ था और कमरे के भीतर से बैटरी लुमीनस कम्पनी 150 एच और इनवर्टर माइक्रोटेक चोरी हो गया है। प्राप्त तहरीर पर मु0अ0स0 11/26 धारा 331(4),305(a) BNS का अभियोग पंजीकृत करते हुए दोनो ही मामलों में विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई। *श्री अभिमन्यु मांगलिक*,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में श्री *शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में व *श्री राजीव कुमार सिंह* क्षेत्राधिकारी औराई के नेतृत्व में आज दिनांक 17.02.2026 को थाना चौरी पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र/रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर क्रमशः 1.मु0अ0स0 10/26 धारा 331(4),305(a) BNS 2. मु0अ0स0 11/26 धारा 331(4),305(a) BNS से संबंधित चोरी करने वाले कुल 06 अभियुक्तों को वेदमनपुर परसीपुर(वन विभाग नर्सरी के बगल) थाना चौरी जनपद भदोही से गिरफ्तार करते हुए कब्जे से पंजीकृत अभियोग से संबंधित रुपये, सिगरेट की पैकेट व मोबाईल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए पंजीकृत अभियोग में धारा-317(2)/317(4) बी.एन.एस की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्यवाही की गई। *पूछताछ का विवरण:-* गिरफ्तार पूछताछ में अपचारी प्रथम ने बाताया कि साहब मैं व अपचारी द्वितीय तथा किशन बिन्द ,आशीष उर्फ अली ने मिल कर दिनांक 15/16.02.2026 की रात्रि अपने गांव भाला बाजार में अमरेश कुमार बिन्द की किराना की दुकान की छत तोड़ कर पटिया हटाकर 20000/- रुपया व 20 डिब्बा सिगरेट जिसको हम लोगो चोरी किये है उसको हम लोग आपस में बाट लिये थे जो मेरे पास रुपये व सिगरेट की डिब्बा बरामद हुआ है उसकी चोरी के रुपये व सिगरेट है तथा अपचारी द्वितीय से पूछने पर बताया कि मैं व अपचारी प्रथम तथा किशन बिन्द , आशीष उर्फ अली ने मिल कर दिनांक 15/16.02.2026 की रात्रि अपने गांव भाला बाजार में अमरेश कुमार बिन्द की किराना की दुकान की छत तोड़ कर पटिया हटाकर 20000/- रुपया व 20 डिब्बा सिगरेट जिसको हम लोगो ने चोरी किये है उसको हम लोग आपस में बाट लिये थे जो मेरे पास रुपये व सिगरेट की डिब्बा बरामद हुआ है उसकी चोरी के रुपये व सिगरेट है व किशन बिन्द से पूछने पर बता रहा है का मैं अपचारी प्रथम व अपचारी द्वितीय ,आशीष उर्फ अली ने मिल कर दिनांक 15/16.02.2026 की रात्रि अपने गांव भाला बाजार में अमरेश कुमार बिन्द की किराना की दुकान की छत तोड़ कर पटिया हटाकर 20000/- रुपया व 20 डिब्बा सिगरेट जिसको हम लोगो चोरी किये है उसको हम लोग आपस में बाट लिये थे जो मेरे पास रुपये व सिगरेट की डिब्बा बरामद हुआ है उसकी चोरी के रुपये व सिगरेट है तथा दिनांक 10/11.02.2026 रात्रि में ग्राम जोगीपुर आयुष्मान अरोग्य मन्दिर सेन्टर से ल्युमिनस बैट्री व इनवर्टर माईक्रोटेक कम्पनी का मैं आशीष बिन्द उर्फ अली तथा आकाश बिन्द ने मिलकर चोरी किये थे जो आकाश ने ले जाकर जगदीशपुर में नितेश दूबे को बेच दिया है तथा आशीष बिन्द उर्फ अली से पूछने पर बता रहा है कि मैं व अपचारी प्रथम व अपचारी द्वितीय तथा किशन बिन्द ने मिल कर दिनांक 15/16.02.2026 की रात्रि अपने गांव भाला बाजार में अमरेश कुमार बिन्द की किराना की दुकान की छत तोड़ कर पटिया हटाकर 20000/- रुपया व 20 डिब्बा सिगरेट जिसको हम लोगो चोरी किये है उसको हम लोग आपस में बाट लिये थे जो मेरे पास रुपये व सिगरेट की डिब्बा बरामद हुआ है उसकी चोरी के रुपये व सिगरेट है तथा आकाश बिन्द से पूछने पर बता रहा है कि मैं तथा आशीष बिन्द अली व किशन बिन्द ने मिलकर दिनांक 10/11.02.2026 की रात्रि में ग्राम जोगीपुर आयुष्मान आरोग्य मन्दिर सेन्टर से ल्युमिनस बैट्रा व इनवर्टर माईक्रोटेक कम्पनी का चोरी किये थे जो मैंने ले जाकर जगदीशपुर में नितेश दूबे को बेच दिया है। *अपराध का तरीका* गिरफ्ताशुदा अभियुक्त नकब लगाकर तथा ताला तोड़कर/काटकर चोरी करते थे। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-* 1.अपचारी प्रथम उम्र 17 वर्ष 2.अपचारी द्वितीय उम्र 16 वर्ष 3.किशन बिन्द पुत्र चकानू उर्फ अशोक बिन्द उम्र 18 वर्ष 4.आशीष बिन्द उर्फ अली पुत्र मुनिब बिन्द उम्र 19 वर्ष 5.आकाश बिन्द पुत्र सुरेन्द्र कुमार बिन्द उम्र 18 वर्ष निवासीगण भाला थाना चौरी जनपद भदोही 6.नितेश दूबे निवासी जगदीशपुर थाना चौरी जनपद भदोही *बरामदगी* 1.चोरी के 18010 रु नगद , 20 पैकेट सिगरेट , 01 अदद बैटरा, 01 इन्वर्टर तथा घटना में प्रयुक्त 04 मोबाईल व 01 अदद मोटरसाईकिल । *पंजीकृत अभियोग:-* 1.मु0अ0स0 10/26 धारा 331(4),305(a) BNS 2. मु0अ0स0 11/26 धारा 331(4),305(a) BNS थाना चौरी जनपद भदोही *गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम* 1.उ0नि0 केदार राम 2.उ0नि0 महेन्द्र कुमार राम 3.का0 दिनेश कुमार गौतम 4.का0 सुरेश कुमार यादव 5.का0 अरविन्द कुमार 6.सुजीत चौधरी1
- बदलापुर तहसील परिसर में भारतीय किसान संगठन के लोगों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र को बदलापुर उपजिलाधिकारी को सौंपा है।1