Shuru
Apke Nagar Ki App…
खाद की किल्लत को लेकर किसानों का हंगामा, वरिष्ठ कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापन सोसायटी में आधा सैकड़ा किसान पहुंचे, नायब तहसीलदार और टीआई ने संभाला मोर्चा खाद की किल्लत को लेकर किसानों का हंगामा, वरिष्ठ कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापन सोसायटी में आधा सैकड़ा किसान पहुंचे, नायब तहसीलदार और टीआई ने संभाला मोर्चा
AMLA NEWS
खाद की किल्लत को लेकर किसानों का हंगामा, वरिष्ठ कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापन सोसायटी में आधा सैकड़ा किसान पहुंचे, नायब तहसीलदार और टीआई ने संभाला मोर्चा खाद की किल्लत को लेकर किसानों का हंगामा, वरिष्ठ कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापन सोसायटी में आधा सैकड़ा किसान पहुंचे, नायब तहसीलदार और टीआई ने संभाला मोर्चा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कमिश्नर भोपाल ने किया सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही का आकस्मिक निरीक्षण (उत्कृष्ट व्यवस्था को देखकर प्राचार्य की सराहना की) भैंसदेही जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही का कमिश्नर भोपाल श्री तरूण राठी ने शुक्रवार आकस्मिक निरीक्षण किया जहां उनके साथ संभागीय उपायुक्त भोपाल श्री नीलेश रघुवंशी ,सहायक कलेक्टर श्री पुष्पराज खोत, सहायक आयुक्त श्रीमती वत्सला शिवहरे ,उप संचालक श्री सुनील जैन मौजूद रहे । विद्यालय पहुंचे कमिश्नर का सर्वप्रथम स्काउट गाइड के छात्र/छात्राओं ने परेड सलामी देकर पुष्प गुच्छ भेंट किया ।सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य संदीप राठौर ने उन्हें विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। कमिश्नर श्री तरूण राठी ने आईटी लैब,पुस्तकालय, भौतिक, रसायन प्रयोगशाला, वोकेशनल कोर्स अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर एवं विभिन्न कक्षाओं में अध्ययन करते हुए छात्रों से शैक्षणिक चर्चा की ।कमिश्नर श्री राठी ने छात्रों से इंटरेक्टिव पैनल पर ऑनलाइन क्लॉस 2-ए इंटरेक्शन पर अध्ययन कर रहे छात्र/छात्राओं से शैक्षणिक चर्चा की वही विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों पर छात्र/छात्राओं से खुलकर चर्चा की।विद्यालय की स्वच्छता पर प्रसन्नता व्यक्त की ।उन्होंने बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एवं नीट, जेईई क्लास की जानकारी ली जहां विद्यार्थियों ने वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य का कुशलनेतृत्व एवं शिक्षकों की कढ़ी मेहनत के बारे में बताया । प्राचार्य संदीप राठौर ने भविष्य में स्कील्ड लैब्स विद्यालय में चालू करने के बारे में भी बताया । जनजातीय आयुक्त श्री तरूण राठी ने सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही की शैक्षणिक, विद्यालयीन विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की । वही उन्होंने झल्लार में संचालित बालक एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से शासन से मिल रही सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की ।2
- रंभा ग्राम सभा में ग्रामीणों ने उठाए ग्राम पंचायत पर भ्रष्टाचार, मजदूरी भुगतान और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सवाल का जवाब माँगा, ग्रामीण रहे असंतुष्ट रंभा ग्राम सभा में ग्रामीणों ने उठाए भ्रष्टाचार, मजदूरी भुगतान और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सवाल समग्र आईडी व जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर राशि लेने के आरोप, मजदूरी भुगतान में देरी से नाराज ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव से मांगा जवाब — नल-जल, पेंशन, शौचालय और पंचायत की आय को लेकर भी उठे गंभीर सवाल भीमपुर। विकासखंड भीमपुर की ग्राम पंचायत रंभा में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर नाराजगी जताई। ग्राम सभा में एक के बाद एक कई शिकायतें सामने आईं। ग्रामीणों ने समग्र आईडी, जन्म प्रमाण पत्र सहित विभिन्न पंचायत संबंधी कार्यों के लिए राशि लिए जाने, मनरेगा मजदूरी का समय पर भुगतान नहीं होने, निर्माण कार्यों में अनियमितता, नल-जल व्यवस्था, पेंशन सत्यापन, सार्वजनिक शौचालय तथा पंचायत की आय से जुड़े मामलों पर सरपंच एवं सचिव से सवाल किए। ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत में काम करने के बावजूद मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल पा रही है। मजदूरी भुगतान के लिए ग्रामीणों को बार-बार पंचायत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे आर्थिक रूप से परेशान मजदूरों में नाराजगी बनी हुई है। *खेत तालाब में 40-45 दिन काम, मजदूरी का इंतजार* ग्राम पंचायत रंभा के ग्रामीण रामलाल कसदे ने ग्राम सभा में अपनी मजदूरी का मुद्दा उठाते हुए बताया कि उन्होंने मुन्ना के खेत के पास बनाए गए खेत तालाब में लगभग 40 से 45 दिनों तक कार्य किया, लेकिन कार्य के बाद भी उनकी मजदूरी का पूरा भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने ग्राम सभा में सवाल किया कि आखिर उनकी बाकी मजदूरी का भुगतान कब किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि मजदूरी भुगतान को लेकर पहले भी पंचायत का घेराव किया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से मजदूर परेशान हैं। इसी तरह अनिल नामक मजदूर ने भी ग्राम सभा में बताया कि उसने पंचायत में 14 दिन काम किया, लेकिन उसे भी मजदूरी का भुगतान नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत में मजदूरी करने के बाद यदि समय पर भुगतान नहीं होगा तो मजदूरों के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो जाता है। इसी कारण क्षेत्र के कई ग्रामीण रोजगार की तलाश में दूसरे स्थानों पर पलायन करने को मजबूर होते हैं। *समग्र आईडी और जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर राशि लेने के आरोप* ग्राम सभा में ग्रामीणों ने समग्र आईडी बनाने और जन्म प्रमाण पत्र जैसे कार्यों के लिए कथित तौर पर ₹800 से ₹1,000 तक राशि लिए जाने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि शासन स्तर पर आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं के लिए यदि उनसे इतनी राशि ली जा रही है तो इसकी जवाबदेही किसकी है। ग्रामीणों ने सरपंच एवं सचिव के सामने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि पंचायत स्तर पर ही लोगों से राशि ली जाएगी तो ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर आखिर किसके पास जाएं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच की मांग भी उठाई। फर्जी हाजिरी और निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पंचायत में चल रहे कार्यों और मजदूरी भुगतान को लेकर भी सवाल खड़े किए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ कार्यों में फर्जी हाजिरी लगाए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। पंचायत क्षेत्र में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रक्रिया पर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि यदि पंचायत में अनियमित तरीके से कार्य होते हैं और मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिलती है तो इसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। *पेंशनधारी हितग्राही भी रहे परेशान* ग्राम सभा में बुजुर्ग महिला एवं पुरुष पेंशनधारी हितग्राहियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि सत्यापन नहीं होने के कारण कई पेंशनधारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ बुजुर्ग महिलाएं पेंशन में अपना नाम जुड़वाने के लिए पंचायत के चक्कर काट रही हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि पात्र हितग्राहियों का सत्यापन एवं पेंशन संबंधी प्रक्रिया समय सीमा में पूरी की जाए, ताकि बुजुर्गों को अनावश्यक रूप से पंचायत कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। *नल-जल योजना की टंकी की सफाई को लेकर सवाल* ग्राम सभा में नल-जल योजना की टंकी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में पानी की टंकी लंबे समय से साफ नहीं की गई है और टंकी की स्थिति भी खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि टंकी की नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को अशुद्ध पानी मिल सकता है। ग्रामीणों ने पंचायत से मांग की कि पानी की टंकी की तत्काल सफाई कराकर उसकी मरम्मत एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। मोहल्लों में लगी पानी की टंकियां गायब होने का आरोप ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि पूर्व में अलग-अलग मोहल्लों में पेयजल सुविधा के लिए छोटी टंकियां लगाई गई थीं, लेकिन वर्तमान में कई स्थानों पर वे दिखाई नहीं दे रही हैं। ग्रामीणों ने सवाल किया कि आखिर ये टंकियां कहां गईं और उनका उपयोग क्यों बंद हो गया। इस मुद्दे को लेकर ग्राम सभा में काफी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने पंचायत से इन टंकियों की जानकारी सार्वजनिक करने और उनकी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। *सार्वजनिक शौचालय पर भी ग्रामीणों में नाराजगी* ग्राम सभा में सार्वजनिक शौचालय का मुद्दा भी उठा। ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय उचित स्थान पर नहीं बनाए जाने तथा उसके बंद रहने के कारण उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शौचालय में कई बार ताला लगा रहता है, जिसके कारण लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। महिलाओं ने भी शौचालय निर्माण एवं उसके उपयोग को लेकर कई सवाल खड़े किए और पंचायत से व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। ग्राम सभा में विभागीय कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर सवाल ग्रामीणों ने ग्राम सभा के एजेंडे के अनुसार संबंधित विभागों के कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर भी नाराजगी जताई। ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ग्राम सभा में उपलब्ध नहीं रहे। ग्रामीणों का कहना था कि जब ग्राम सभा में संबंधित विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी थी तो संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति आवश्यक थी। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। उनका कहना था कि गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं अपेक्षा के अनुरूप उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। पंचायत की आय को लेकर भी ग्रामीणों ने मांगा हिसाब ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पंचायत की आय से जुड़े मुद्दे भी उठाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए सवाल किया कि पंचायत में जल कर, बाजार राशि और मेला राशि से प्राप्त होने वाली रकम पंचायत खाते में जमा हुई या नहीं। यदि राशि जमा नहीं हुई तो वह कहां गई, इसका स्पष्ट जवाब ग्रामीणों को दिया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने पंचायत की आय और व्यय का पूरा विवरण सार्वजनिक करने तथा पंचायत के वित्तीय मामलों की जांच की मांग रखी। पोर्टल की समस्या बताकर सचिव ने दिया जवाब ग्रामीणों द्वारा लगातार सवाल किए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव ने कई समस्याओं के संबंध में पोर्टल की समस्या का हवाला दिया। हालांकि ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें अपनी समस्याओं का संतोषजनक और स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया। मजदूरी भुगतान सहित अन्य मामलों को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बना रहा। *कलेक्टर तक मामला पहुंचाने की बात* ग्राम सभा समाप्त होने के बाद भी ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना था कि यदि ग्राम पंचायत स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे मामले को जिला प्रशासन एवं कलेक्टर तक पहुंचाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सभा में उठाए गए प्रत्येक मुद्दे की जांच निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत लोगों की मूलभूत समस्याओं के समाधान का पहला माध्यम है। यदि पंचायत स्तर पर ही मजदूरी, पेयजल, पेंशन, शौचालय और प्रमाण पत्र जैसी सुविधाओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़े, तो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। ग्राम सभा में उठे सवालों के बाद अब ग्रामीणों की नजर प्रशासनिक जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।4
- नाग पंचमी पर पुण्य का प्रसाद-भूखों को कराया गया भोजन- 🐍 सोहागपुर (नर्मदापुरम) आज नाग पंचमी के पावन अवसर पर नगर के ठेकेदार ग्रुप ने मानवता की मिसाल पेश की। ठेकेदार ग्रुप के साथियों ने राम रहीम रोटी बैंक आकर असहाय, जरूरतमंद, गरीब एवं बेसहारा बंधुओं को प्रेम और सम्मान के साथ स्वादिष्ट भोजन कराया। ठेकेदार ग्रुप त्योहार हो या राष्ट्रीय पर्व, हर बार गरीबों की सुध लेता है और अपने हाथों से परोसकर भोजन कराने का संकल्प निभाता आ रहा है। "सेवा ही इनका धर्म है, और सहयोग ही इनकी पहचान"। आज के इस पुण्य कार्य में ठेकेदार ग्रुप के संयोजक श्री विनोद यादव जी, ठेकेदार मुन्ना मालवीय जी, गुड्डू ठेकेदार जी, छोटू ठेकेदार जी, जीवन ठेकेदार जी एवं माधो ठेकेदार जी ने स्वयं अपने हाथों से थालियाँ परोसीं। आप सभी के इस सराहनीय कार्य को राम रहीम रोटी बैंक परिवार कोटि-कोटि नमन करता है। प्रार्थना है कि ईश्वर आपकी इस सेवा भावना को और ऊँचाई दे। आपका व्यापार, परिवार और जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे। "हृदय से आभार एवं अभिनंदन" 👏1
- सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत सोहागपुर। ग्राम सांगाखेड़ा खुर्द स्थित नर्मदा घाट से ग्राम ढोब के सिद्ध बाबा मंदिर तक अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अपने कंधों पर मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष उत्साह और भक्ति देखने को मिली। सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा का ग्राम सेमरी हरचंद में दोपहर करीब 3 बजे नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं स्वागत-सत्कार कर उत्साह बढ़ाया गया। अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जहांगीर अल्वी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। यात्रा की विशेष बात यह है कि इसमें सभी धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हैं।1
- गलत इंजेक्शन से युवक बना दिव्यांग: नर्मदापुरम के कुकड़ी गांव के पीड़ित शाहजाद खान ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर टालमटोल का आरोप डिस्क्रिप्शन (Description): नर्मदापुरम जिले के कुकड़ी गांव के रहने वाले शाहजाद खान ने एक सनसनीखेज मामला सामने लाया है। उनका आरोप है कि गलत इलाज और गलत इंजेक्शन लगने के कारण उनका बायां पैर सुन्न पड़ गया, जिससे वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं। रोजी-रोटी छिन जाने और परिवार की दयनीय स्थिति के बावजूद, स्थानीय थाने में शिकायत देने पर भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है। हैशटैग (Hashtags): #NarmadapuramNews #KukdiVillage #MedicalNegligence #MPNews #JusticeForShahzad गलत इंजेक्शन से युवक बना दिव्यांग: नर्मदापुरम के कुकड़ी गांव के पीड़ित शाहजाद खान ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर टालमटोल का आरोप डिस्क्रिप्शन (Description): नर्मदापुरम जिले के कुकड़ी गांव के रहने वाले शाहजाद खान ने एक सनसनीखेज मामला सामने लाया है। उनका आरोप है कि गलत इलाज और गलत इंजेक्शन लगने के कारण उनका बायां पैर सुन्न पड़ गया, जिससे वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं। रोजी-रोटी छिन जाने और परिवार की दयनीय स्थिति के बावजूद, स्थानीय थाने में शिकायत देने पर भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है। हैशटैग (Hashtags): #NarmadapuramNews #KukdiVillage #MedicalNegligence #MPNews #JusticeForShahzad1
- श्रावण के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्री पंच देवेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़ लाइन डिस्क्रिप्शन (Line Description) पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के दुर्लभ संयोग पर इटारसी के वार्ड-12 न्यू गरीबी लाइन स्थित श्री पंच देवेश्वर महादेव मंदिर (मयूर मालवीय जी के निज निवास) में सुबह से ही भक्तों ने तक्षक पूजन और जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। 5 हैशटैग (Hashtags) #ItarsiNews #SawanSomwar #NagPanchami #ShivaTemple #ItarsiUpdate श्रावण के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्री पंच देवेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़ लाइन डिस्क्रिप्शन (Line Description) पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के दुर्लभ संयोग पर इटारसी के वार्ड-12 न्यू गरीबी लाइन स्थित श्री पंच देवेश्वर महादेव मंदिर (मयूर मालवीय जी के निज निवास) में सुबह से ही भक्तों ने तक्षक पूजन और जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। 5 हैशटैग (Hashtags) #ItarsiNews #SawanSomwar #NagPanchami #ShivaTemple #ItarsiUpdate1
- *राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन* भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंग के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष सतीश गोंडाने,जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा,सचिव अरविंद भट्ट एवं कोषाध्यक्ष शंकरलाल ब्रम्हे के द्वारा प्रदेश के मुखिया माननीय डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश को कलेक्टर महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया प्रमुख मांगो में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, शिक्षकों के लिए TET शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से 2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों मुक्त रखने हेतु पुनर्विचार करने, शिक्षकों की वरिष्ठता की गणना नियुक्ति दिनांक से की जावे, ईअटेंडेंस की अनिवार्यता के आदेश में संशोधन, लिपिकों के वेतनमान को मंत्रालय में कार्यरत लिपिक के वेतनमान के अनुसार किया जावे। शिक्षा विभाग अंतर्गत सहायक अध्यापक/शिक्षक एवं अध्यापक/उच्च श्रेणी शिक्षक की पदोन्नति शीघ्र की जावे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमोन्नति संबंधी आदेश शीघ्र किये जावे। क्रमोन्नति प्राप्त लोकसेवकों को एरियर्स राशि का भुगतान शीघ्र किया जावे सहित अन्य विभागों की प्रमुख मांगे शामिल है। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.महेंद्र मौर्य, तहसील अध्यक्ष शेखर पाण्डेय, जितेश राय,अरुण दत्त मिश्रा,रामाजी पाठे,संतोष डोंगरे, देवराव पवार, सुशील दोईजड़,शिवमन गौतम,आकाश पवार, विनोद हेड़ाऊ आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। *राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन* भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंग के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष सतीश गोंडाने,जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा,सचिव अरविंद भट्ट एवं कोषाध्यक्ष शंकरलाल ब्रम्हे के द्वारा प्रदेश के मुखिया माननीय डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश को कलेक्टर महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया प्रमुख मांगो में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, शिक्षकों के लिए TET शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से 2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों मुक्त रखने हेतु पुनर्विचार करने, शिक्षकों की वरिष्ठता की गणना नियुक्ति दिनांक से की जावे, ईअटेंडेंस की अनिवार्यता के आदेश में संशोधन, लिपिकों के वेतनमान को मंत्रालय में कार्यरत लिपिक के वेतनमान के अनुसार किया जावे। शिक्षा विभाग अंतर्गत सहायक अध्यापक/शिक्षक एवं अध्यापक/उच्च श्रेणी शिक्षक की पदोन्नति शीघ्र की जावे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमोन्नति संबंधी आदेश शीघ्र किये जावे। क्रमोन्नति प्राप्त लोकसेवकों को एरियर्स राशि का भुगतान शीघ्र किया जावे सहित अन्य विभागों की प्रमुख मांगे शामिल है। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.महेंद्र मौर्य, तहसील अध्यक्ष शेखर पाण्डेय, जितेश राय,अरुण दत्त मिश्रा,रामाजी पाठे,संतोष डोंगरे, देवराव पवार, सुशील दोईजड़,शिवमन गौतम,आकाश पवार, विनोद हेड़ाऊ आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।4
- सेंट्रल बैंक के कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन, किसानों से लिया बैंकिंग सेवाओं का फीडबैक, साइबर सुरक्षा को लेकर भी किया जागरूक सशक्त किसान, सुदृढ़ ग्रामीण भारत और विकसित भारत के निर्माण के उद्देश्य से सिवनी मालवा में सेंट्रल बैंक के द्वारा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों से बैंकिंग सेवाओं और कृषि ऋण से संबंधित फीडबैक लिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों और किसानों ने सहभागिता की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि नर्मदापुरम जिले में सिवनी मालवा कृषि के क्षेत्र में अग्रणी है। क्षेत्र में लगातार कृषि से जुड़े रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पूरी तरह भारतीय बैंक है और लंबे समय से सिवनी मालवा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है। बैंक द्वारा कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में सेंट्रल बैंक एक अग्रणी बैंक की भूमिका निभा रहा है। चाहे वेयरहाउस लोन हो, राइस मिल से संबंधित ऋण हो या सोलर प्लेट से जुड़ी योजनाएं, बैंक विभिन्न क्षेत्रों में वित्तीय सहयोग उपलब्ध करा रहा है। किसान देवीदयाल यादव ने सिवनी मालवा सेंट्रल बैंक के भवन को बड़ा करने तथा बैंक के बाहर डिपोसीट मशीन लगाने का सुझाव दिया साथ ही उन्होंने कहा की बैंक के सभी कर्मचारियों का व्यवहार बहुत अच्छा है बस जगह कम होने के कारण बैंक में भीड़ अधिक हो जाती है। जिस प्र महाप्रबंधक ने सुधार करने तथा मशीन लगाने का निर्देश दिए है। वही किसान राजू खान ने बताया की मेरा केसीसी खाते का लोन बैंक में है यदि मै अन्य किसी प्रकार का लोन या वाहन लोन लेना चाहता हूँ तो उसके लिए क्या करना होगा। जिस पर महाप्रबंधक द्वारा उन्हें बताया गया की केसीसी लोन के साथ साथ आप अन्य लोन भी ले सकते है। इसी तरह कुछ किसानो द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम मशीन लगाने की मांग भी की गई जिस पर महाप्रबंधक ने अनुमति देते हुए सुझाव नोट कर निराकरण करने का आश्वासन दिया। विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एक राष्ट्रीयकृत बैंक है और सिवनी मालवा जैसे तहसील क्षेत्र में बैंक के महाप्रबंधक का कार्यक्रम में शामिल होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम जिला कृषि के क्षेत्र में अग्रणी है और मूंग उत्पादन में सिवनी मालवा की महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां किसान वर्ष में तीन फसलें लेते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र तभी विकसित होगा, जब किसान विकसित होगा। कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक के महाप्रबंधक वीरेंद्र मेहता ने कहा कि बैंक अपने 115वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने किसानों से बैंक की सेवाओं को लेकर लगातार फीडबैक देने की अपील की। उन्होंने बताया कि पूरे भारत में 90 केंद्रों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर कृषि को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि बैंक किसानों के साथ हमेशा खड़ा है। किसानों के लिए बैंक में कई योजनाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसान जब भी बैंक से ऋण लें तो सबसे पहले ब्याज दर की जानकारी लें और ऋण की नियम एवं शर्तों को अच्छी तरह समझकर ही आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक एक सरकारी बैंक है और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ बैंक के माध्यम से लिया जा सकता है। साइबर सुरक्षा को लेकर भी किया जागरूक महाप्रबंधक वीरेंद्र मेहता ने कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा को लेकर भी किसानों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी समझ और सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। किसी भी अनचाही कॉल पर अपना ओटीपी साझा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुफ्त में मिलने वाली किसी भी सुविधा या ऑफर के पीछे छिपे संभावित साइबर खतरे से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि बैंकिंग या किसी योजना से संबंधित जानकारी के लिए अनजान कॉल या ईमेल पर भरोसा करने के बजाय सीधे बैंक से जानकारी लें। उन्होंने कहा कि सावधानी और जागरूकता से साइबर ठगी से बचा जा सकता है।1
- शोभापुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत लोकेशन:- सोहागपुर। संवाददाता:- शेख आरिफ। ** शोभापुर के नजदीक पिपरिया रोड स्थित शराब ठेके के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान देवी सिंह राजपुरोहित उम्र 50 वर्ष निवासी जोधपुर हाल मुकाम शोभापुर बस स्टैंड के पास स्थित राजस्थान स्वीट्स के संचालक के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर भेजा2