Shuru
Apke Nagar Ki App…
अत्याचार बेईमान को खिलाफ कभी यह संगठन आगे आए ओबीसी-एसटी ,SC के हक अधिकार के लिए यह संगठन आगे आए बताओ
User4288
अत्याचार बेईमान को खिलाफ कभी यह संगठन आगे आए ओबीसी-एसटी ,SC के हक अधिकार के लिए यह संगठन आगे आए बताओ
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शिवकाशी में महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा पालकी पर सवार होकर आए भगवान1
- पटेरा -कुण्डलपुर में अहिंसा के अवतार ,भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई कुण्डलपुर दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैनधर्म के चौबीसवे तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक, अहिंसा के अवतार, विश्ववंदनीय भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव 30मार्च 2026 चैत शुक्ल तेरस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी, भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश, आरती,महावीर पूजन, विधान हुआ। श्रीजी का पालना झुलाया गया। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ,शांतिधारा, रिद्धिकलश आदि करने का सौभाग्य शक्ति सुरभि दीपांश सुशीला जैन परिवार छिंदवाड़ा, अनिल शांतिलाल निखिल हिमांश जैन बांसवाड़ा, अनिकेत अवधेश जैन टीकमगढ़, नितिन अक्षत जैन फिरोजाबाद, कमला अशोक भानु नेहा हर्ष जैन परिवार बेगमगंज, शांतिलाल सुशील कुमार जैन जयपुर, शिखरचंद्र रविकांत सचिन लक्ष्य जैन शिवपुरी ,राजकुमार राहुल सर्वज्ञ राजीव जैन सागर ,आकांक्षा शिल्पी कुसुम देवी जैन परिवार सागर ,अंकित अनंत श्रेयांश जैन गाजियाबाद सचिन मोहिनी अपेक्षा आदिति जैन परिवार इंदौर, शैंकी राजकुमार पाटनी मंदसौर आदि के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया। दोपहर में वर्धमान सागर के सामने स्थित शिखर मंदिर से गाजे बाजे के साथ नाचते गाते श्री जी की भव्य विमान शोभायात्रा निकाली गई जो कुण्डलपुर नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय विद्या भवन पहुंची।शोभायात्रा यात्रा में जगह-जगह श्री जी की आरती की गई। विद्याभवन में अभिषेक शांतिधारा पूजन आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुये। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना , पूज्य बड़े बाबा एवं भगवान महावीर स्वामी की संगीतमय महाआरती हुई ।1
- Post by Vikas Soni1
- मथुरा के फरह क्षेत्र में तनाव की स्थिति, पत्थरबाजी की घटना सामने आई डिस्क्रिप्शन: Mathura के फरह क्षेत्र में हाल ही में सड़क पर पत्थरबाजी और हंगामे की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी गईं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं Uttar Pradesh Police मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही स्थिति को नियंत्रित करने का आश्वासन दिया है।1
- दतिया ग्राम औरीना के अपराधी फईम खान एवं सकूर खान एक महिला समेत चार आरोपि 302 एवं डकैती के खनियाधाना पुलिस एवं दतिया हलिङ यूपी पुलिस को किया हवाले1
- कटनी। जिले के बिलहरी क्षेत्र स्थित Central Bank of India की शाखा पर मनमानी के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि बैंक बिना किसी पूर्व सूचना के बंद रहा, जिससे ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बैंक पहुंचे ग्राहकों को अलग-अलग कारण बताए गए। किसी को “छुट्टी” होने की बात कही गई तो किसी को “सर्वर डाउन” का हवाला दिया गया। वहीं आरोप है कि बैंक के अंदर कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन ग्राहकों के लिए सेवाएं बंद रखी गईं। मामले की जानकारी मिलने पर पत्रकार भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पत्रकारों के पहुंचने पर कर्मचारियों ने अंदर से ही दरवाजे पर ताला लगा लिया और बातचीत से बचते रहे। कुछ समय बाद बाहर “सर्वर प्रॉब्लम” का बोर्ड लगा दिया गया। इस घटनाक्रम से ग्राहकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे समय और पैसा दोनों की बर्बादी हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बैंक प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।1
- Post by अरविंद सिंह लोधी1
- 👉 भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार को धमकी? बम्होरी पंचायत का मामला गरमाया बटियागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बम्होरी (लड़ाई) से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पत्रकार निरपत सेन ने कथित तौर पर पंचायत में भ्रष्टाचार से जुड़ी एक ऑडियो वायरल की थी, जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया है कि सरपंच पक्ष द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी पंचायत से एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें सरपंच प्रतिनिधि का नाम सामने आया था और भ्रष्टाचार को लेकर बातचीत सुनी गई थी। अब नया आरोप है कि ऑडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग शराब के नशे में पत्रकार को धमकाते और खोजते हुए दिखाई दे रहे हैं। ❗ सवाल ये है कि: क्या भ्रष्टाचार उजागर करना अब खतरे से खाली नहीं रहा? क्या पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी? प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करेगा? 📌 अगर आरोप सही हैं, तो यह मामला बेहद गंभीर है और निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की जरूरत है।1