Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा। तीन पीढ़ियों से देहदान की परंपरा निभा रहे गुप्ता परिवार ने श्रीमती कैलाश गुप्ता के निधन के बाद उनकी इच्छा के अनुरूप न्यू मेडिकल कॉलेज, कोटा में देहदान कराया। कोटा। तीन पीढ़ियों से देहदान की परंपरा निभा रहे गुप्ता परिवार ने श्रीमती कैलाश गुप्ता के निधन के बाद उनकी इच्छा के अनुरूप न्यू मेडिकल कॉलेज, कोटा में देहदान कराया।
Journalist Asif khan KOTA City NEWS
कोटा। तीन पीढ़ियों से देहदान की परंपरा निभा रहे गुप्ता परिवार ने श्रीमती कैलाश गुप्ता के निधन के बाद उनकी इच्छा के अनुरूप न्यू मेडिकल कॉलेज, कोटा में देहदान कराया। कोटा। तीन पीढ़ियों से देहदान की परंपरा निभा रहे गुप्ता परिवार ने श्रीमती कैलाश गुप्ता के निधन के बाद उनकी इच्छा के अनुरूप न्यू मेडिकल कॉलेज, कोटा में देहदान कराया।
More news from Kota and nearby areas
- जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनी ‘न्यू रक्तदान महादान’ समिति, MBS अस्पताल को दिए कफन और पैकिंग पॉलीथिन जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनी ‘न्यू रक्तदान महादान’ समिति, MBS अस्पताल को दिए कफन और पैकिंग पॉलीथिन एंकर कोटा में समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए ‘न्यू रक्तदान महादान’ समिति की ओर से एमबीएस अस्पताल को शव ढकने के लिए सफेद कपड़े और पैकिंग पॉलीथिन उपलब्ध करवाई गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित तरीके से पैक करने में इन सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। बाजार में इनके महंगे दाम होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संस्था की इस पहल से ऐसे परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। फोरेंसिक विभाग के HOD डॉ. अशोक मुंद्रा ने बताया कि दुर्घटना सहित अन्य मामलों में मृत्यु के बाद शव को ढकने के लिए कफन और पॉलीथिन की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि समिति लगातार सेवा कार्य कर रही है। एमबीएस अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी धनराज जरूरत पड़ने पर मृतक के परिजनों को यह सामग्री उपलब्ध करवाते हैं। समिति अध्यक्ष चेतन पांडे ने बताया कि फरवरी से यह सेवा शुरू की गई थी और तब से लगातार अस्पताल में सफेद कपड़ा व पॉलीथिन उपलब्ध करवाई जा रही है। समिति अन्य सामाजिक कार्य भी कर रही है।1
- जेके फैक्ट्री के मजदूरों के धरने को संबोधित करते कॉमरेड हबीब खान कल इंडियन एक्सप्रेस के इलेक्शन कमीशन पर खुलासे के बाद से देश की राजनीति में तूफान बरपा हो गया है: हर अखबार ने इसको अपने-अपने ढंग और ज्यादातर ने तो चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने जो सफाई पेश की उसी को छापा है: लेकिन सोशल मीडिया और इंडिपेंडेंट चैनलों में तो कल से यही मुद्दा छाया हुआ है: आज हम जेके मजदूरों के धरने पर पहुंचे तो संचालक कॉमरेड हबीब खान साहब मजदूरों को इसी मुद्दे पर जागरूक कर रहे थे: इस रिपोर्ट ने पूरी व्यवस्था को नंगा कर के रख दिया है, लेकिन देश को अभी उस बच्चे का इंतजार है जो कह सके कि राजा तो नंगा है: ये रिपोर्ट बताती है कि किस तरह जनादेश को लूटा जा रहा है: किस तरह देश को वन पार्टी सिस्टम की तरफ धकेला जा रहा है: दरअसल इस रिपोर्ट में एसआईआर की प्रक्रिया पर जो खुलासे हुए हैं वो कोई नए नहीं हैं: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष इस मामले को सबूतों के साथ लगातार उठाते आ रहे हैं: लेकिन इस रिपोर्ट की अहमियत इसलिए है कि अब बात उस सिस्टम के अंदर से ही उठी है: रिपोर्ट बताती है कि पिछले 10 महीने से ना सिर्फ दो इलेक्शन कमिश्नर चीफ इलेक्शन कमिश्नर के फैसलों पर असहमति दर्ज करवाते आ रहे हैं, बल्कि इसकी 14 बार लिखित शिकायत कैबिनेट सैक्रेटरी को भेज चुके हैं: इस दायरे में बंगाल के साथ बिहार के चुनाव भी आ जाते हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर धांधली की बात उठती रही है: लेकिन उसकी कोई ऑथेंटिसिटी नहीं थी: अब तो ये बात पूरी तरह साबित हो चुकी है कि पिछले जितने भी चुनाव हुए हैं वो इल्लीगल हैं: बहरहाल एक बार आप भी सुनिए कॉमरेड हबीब खान साहब को कि वो क्या समझाने की कोशिश कर रहे हैं...1
- कोटा विकास प्राधिकरण के ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष योगेश शर्मा पूर्व अध्यक्ष नफीस मोहम्मद खान नंदकुमार मेहता और उनकी कार्यकारिणी तथा समस्त ठेकेदारों ने कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त वाचनेश कुमार अग्रवाल को ज्ञापन दिया और गुहार की ठेकेदारों के पेमेंट काफी लंबे समय से अटके हुए हैं उन्हें शीघ्र दिवाली पर पेमेंट कराया जाऐ1
- मोतीपुरा गांव में काम नहीं होने पर भड़के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री,ग्राम पंचायत के कार्यों की जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश *मेरा मोबाइल नंबर नोट कर लो 3 दिन में पानी शुरू नहीं हो तो मुझे फोन कर देना,अधिकारियों को देख लूंगा* रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के दूसरे दिन आज गांव मोतीपुरा खुर्द में पदयात्रा के पहुंचने पर काम पूरा नहीं होने पर मंत्री मदन दिलावर नाराज हो गए और ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों की क्लास लगा दी। हुआ यू की सभा के दौरान मंत्री मदन दिलावर ग्राम पंचायत मोतीपुरा खुर्द में कराए गए विकास कार्यों की सूची पढ़कर सुना रहे थे। मंत्री दिलावर ने बताया कि ग्राम मोतीपुरा में राजाराम के मकान से हंसराज मेहर के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजा में नाली निर्माण 5 लाख की लागत से कर दिया गया है। साथ ही भोजराज के मकान से सुंदरलाल मैहर के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजा में निर्माण राशि 5 लाख रुपए से किया गया है। यह सुनते ही ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। मंत्री ने तुरंत ग्राम विकास अधिकारी को बुलाकर उससे काम की जानकारी ली तो बताया गया कि काम पूरा हो गया है और भुगतान भी कर दिया गया है। इस पर मंत्री भड़क गए की काम हुआ नहीं तो भुगतान कहां हो गया। मंत्री को आग बबूला होते देखा ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी ने कहा कि यह काम दूसरी जगह हुआ है। इस पर मंत्री ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है तुम झूठ बोल रहे हो। काम हुआ नहीं और पैसे का भुगतान भी हो गया। उन्होंने तुरंत अपने निजी सहायक को निर्देश दिए की पत्र बनाकर प्रदेश स्तर से इसकी जांच समिति गठित करने के लिए लिखे। पूरे मामले की जांच कराऊंगा और जो भी अधिकारी दोषी होगा उससे पाई पाई वसूल लूंगा। चाहे फिर उस अधिकारी की पूरी संपत्ति ही क्यों ना बेचनी पड़े ? मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हम गांव में काम की घोषणा करके जाते हैं उसके पैसे भी जारी कर देते हैं लेकिन यह अधिकारियों की वजह से काम नहीं हो रहा है और जनता में संदेश जाता है कि हम झूठी घोषणा कर रहे हैं। मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि वह तो मैं लगातार गांव वालों के बीच में आता रहता हूं इसलिए मेरी जानकारी में भी आ गया यदि मैं यहां नहीं आऊं तो मुझे पता भी नहीं चले कि अधिकारी क्या गुड गोबर कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम पंचायत हथिया खेड़ी में स्वीकृत विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्यों की संपूर्ण जांच करने के लिए प्रदेश से ही समिति गठन करने के अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। शीघ्र ही समिति यहां आकर ग्राम पंचायत हथिया खेड़ी की संपूर्ण जांच करेगी। ग्रामीणों ने मंत्री मदन दिलावर को गांव में पेयजल की समस्या होने की भी शिकायत की जिस पर दिलावर ने जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता अंकित सारस्वत को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता के कहने के अनुसार मंत्री मदन दिलावर ने मोतीपुरा खुर्द गांव में 3 दिन बाद पेयजल आपूर्ति शुरू होने के निर्देश दिए। मंत्री ने ग्रामीणों को अपना निजी मोबाइल नंबर नोट करवाते हुए कहा कि यदि तीन दिन बाद पीने का पानी पाइप लाइन में नहीं आए तो मुझे इस नंबर पर फोन कर देना मैं अधिकारियों को देख लूंगा। इसके बाद मंत्री मदन दिलावर की पदयात्रा पट्टी खेड़ा हनुमान जी की तरफ आगे बढ़ गई। पदयात्रा में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के साथ उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर , भाजपा चेचट मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका, भाजपा मंडाना मंडल अध्यक्ष नंदलाल मेघवाल, भाजपा चेचट मंडल प्रतिनिधि गौरी शंकर महात्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता श्रीमती वर्षा जैन, नितिन शर्मा, महावीर अग्रवाल,अतुल शर्मा,बिट्टू शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता व विभिन्न विभागों की अधिकारी कर्मचारी साथ चल रहे हैं। *सी सी सड़क निर्माण के लिए 10 लाख दिए*-- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा आज पट्टी खेड़ा हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर में बालाजी महाराज के दर्शन करने के बाद मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित किया। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री मदन दिलावर ने श्री पट्टी खेड़ा हनुमान जी के मैंन गेट से राम दरबार तक सीसी रोड एवं तकली नदी घाट एवं सौंदर्य कारण एवं शौचालय व स्नानागार बनाने के लिए कुल 10 लाख रुपए अपने विधायक कोष से देने की घोषणा की।2
- वार्ड 29 में भाजपा पार्षद अनिता सैनी का विजयी जुलूस, वार्डवासियों ने किया भव्य स्वागत। बूंदी। नगर परिषद के वार्ड नंबर 29 से भाजपा की नवनिर्वाचित पार्षद अनिता सैनी का विजयी जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान वार्डवासियों ने अपनी नवनिर्वाचित पार्षद का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें जीत की बधाई दी। विजयी जुलूस में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए। महिलाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य कर जीत का जश्न मनाया। पूरे वार्ड में उत्साह और खुशी का माहौल नजर आया। इस दौरान पार्षद अनिता सैनी के पति युगल सैनी ने कहा कि वार्ड की सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद सभापति भरत शर्मा के सानिध्य में वार्ड की समस्याओं का निवारण करवाने के साथ विकास कार्यों को गति दी जाएगी। विजयी जुलूस के अंत में वार्डवासी कल्याण राय मंदिर और शिव मंदिर पहुंचे, जहां भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।1
- *सुबह 10 बजे मतदान करेंगे भाजपा पार्षद* *बाड़ाबंदी कांग्रेस की परंपरा* कांग्रेस ने सरकार ही बाड़ाबंदी से चलाई थी हमे बाड़ाबंदी की जरूरत नहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया आयोजन *सुबह 10 बजे मतदान करेंगे भाजपा पार्षद* *बाड़ाबंदी कांग्रेस की परंपरा* कांग्रेस ने सरकार ही बाड़ाबंदी से चलाई थी हमे बाड़ाबंदी की जरूरत नहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया आयोजन1
- छात्रावासों की समस्याओं को लेकर ABVP का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन हेडलाइन: छात्रावासों की समस्याओं को लेकर ABVP का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्रावासों की मूलभूत समस्याओं को लेकर कोटा में प्रदर्शन किया गया। ABVP ने बताया कि अप्रैल माह में छात्रावास सर्वेक्षण अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान कोटा विभाग के विभिन्न छात्रावासों और विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जहां छात्रों को कई समस्याओं का सामना करते हुए पाया गया। ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रावासों में भोजन की समस्या, स्टाफ की कमी, जर्जर भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। इन्हीं समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज कोटा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ABVP ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।1
- बकाया भुगतान की मांग को लेकर 584 वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना बकाया भुगतान की मांग को लेकर कोटा कलेक्ट्रेट पर 18 फरवरी 2025 से चल रहे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के धरने को आज एक साल सात महीने और 7 यानी 584 दिन पूरे हो चुके हैं: इन मजदूरों को अभी भी अपनी मेहनत की कमाई के लिए धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है:1
- यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: नोएडा से महोबा जा रही चलती बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक भयानक सड़क दुर्घटना सामने आई है। नोएडा से महोबा जा रही एक निजी स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिसके कारण 9 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस जब यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर तय कर रही थी, तभी अचानक उसमें आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे हुए यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है; शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है।1