छात्रावासों की समस्याओं को लेकर ABVP का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन हेडलाइन: छात्रावासों की समस्याओं को लेकर ABVP का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्रावासों की मूलभूत समस्याओं को लेकर कोटा में प्रदर्शन किया गया। ABVP ने बताया कि अप्रैल माह में छात्रावास सर्वेक्षण अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान कोटा विभाग के विभिन्न छात्रावासों और विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जहां छात्रों को कई समस्याओं का सामना करते हुए पाया गया। ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रावासों में भोजन की समस्या, स्टाफ की कमी, जर्जर भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। इन्हीं समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज कोटा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ABVP ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।
छात्रावासों की समस्याओं को लेकर ABVP का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन हेडलाइन: छात्रावासों की समस्याओं को लेकर ABVP का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्रावासों की मूलभूत समस्याओं को लेकर कोटा में प्रदर्शन किया गया। ABVP ने बताया कि अप्रैल माह में छात्रावास सर्वेक्षण अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान कोटा विभाग के विभिन्न छात्रावासों और विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जहां छात्रों को कई समस्याओं का सामना करते हुए पाया गया। ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रावासों में भोजन की समस्या, स्टाफ की कमी, जर्जर भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। इन्हीं समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज कोटा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ABVP ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।
- आलू से मोटापा नहीं बढ़ता, तेल-घी के कारण बढ़ता है वजन: वैज्ञानिकों ने बताया, 16 किस्मों की लगी प्रदर्शनी आलू से मोटापा नहीं बढ़ता, तेल-घी के कारण बढ़ता है वजन: वैज्ञानिकों ने बताया, 16 किस्मों की लगी प्रदर्शनी बोरखेड़ा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पोटैटो सेमिनार का आयोजन एंकर कोटा। कृषि विज्ञान केंद्र, बोरखेड़ा में आलू पर दो दिवसीय सेमिनार शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 70 वैज्ञानिक शामिल हुए। इस दौरान आलू की नई किस्मों, पोषण, जलवायु परिवर्तन और किसानों की आय बढ़ाने पर मंथन किया गया। केंद्र में 16 अलग-अलग किस्मों के आलू की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कृषि विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. विमला डुंकवाल ने बताया कि यह 44वीं सेमिनार है। उन्होंने कहा कि आलू को लेकर यह भ्रांति है कि इसे खाने से मोटापा बढ़ता है। आलू में करीब 0.8 प्रतिशत फैट होता है, जबकि तेल या घी मिलाने पर कैलोरी बढ़ती है। जिंक और आयरन की मात्रा बढ़ाने वाली किस्मों पर भी शोध चल रहा है। महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि कोटा के अर्जुनपुरा में भी आलू की विभिन्न किस्मों पर काम हो रहा है। शुगर फ्री और प्रोटीन रिच आलू विकसित करने को लेकर भी चर्चा हुई। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला के डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि फ्राइड आलू स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है, जबकि उबला आलू अपेक्षाकृत बेहतर विकल्प है। ऐसी किस्मों पर शोध जारी है, जिनसे खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से न बढ़े।1
- जेके फैक्ट्री के मजदूरों के धरने को संबोधित करते कॉमरेड हबीब खान कल इंडियन एक्सप्रेस के इलेक्शन कमीशन पर खुलासे के बाद से देश की राजनीति में तूफान बरपा हो गया है: हर अखबार ने इसको अपने-अपने ढंग और ज्यादातर ने तो चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने जो सफाई पेश की उसी को छापा है: लेकिन सोशल मीडिया और इंडिपेंडेंट चैनलों में तो कल से यही मुद्दा छाया हुआ है: आज हम जेके मजदूरों के धरने पर पहुंचे तो संचालक कॉमरेड हबीब खान साहब मजदूरों को इसी मुद्दे पर जागरूक कर रहे थे: इस रिपोर्ट ने पूरी व्यवस्था को नंगा कर के रख दिया है, लेकिन देश को अभी उस बच्चे का इंतजार है जो कह सके कि राजा तो नंगा है: ये रिपोर्ट बताती है कि किस तरह जनादेश को लूटा जा रहा है: किस तरह देश को वन पार्टी सिस्टम की तरफ धकेला जा रहा है: दरअसल इस रिपोर्ट में एसआईआर की प्रक्रिया पर जो खुलासे हुए हैं वो कोई नए नहीं हैं: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष इस मामले को सबूतों के साथ लगातार उठाते आ रहे हैं: लेकिन इस रिपोर्ट की अहमियत इसलिए है कि अब बात उस सिस्टम के अंदर से ही उठी है: रिपोर्ट बताती है कि पिछले 10 महीने से ना सिर्फ दो इलेक्शन कमिश्नर चीफ इलेक्शन कमिश्नर के फैसलों पर असहमति दर्ज करवाते आ रहे हैं, बल्कि इसकी 14 बार लिखित शिकायत कैबिनेट सैक्रेटरी को भेज चुके हैं: इस दायरे में बंगाल के साथ बिहार के चुनाव भी आ जाते हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर धांधली की बात उठती रही है: लेकिन उसकी कोई ऑथेंटिसिटी नहीं थी: अब तो ये बात पूरी तरह साबित हो चुकी है कि पिछले जितने भी चुनाव हुए हैं वो इल्लीगल हैं: बहरहाल एक बार आप भी सुनिए कॉमरेड हबीब खान साहब को कि वो क्या समझाने की कोशिश कर रहे हैं...1
- कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त अग्रवाल साहब से हमने आज हाई टेक्नोलॉजी पर आधारित दृष्टि एप के बारे में चर्चा की। और उसके बारे में विस्तृत बताया। दृष्टि अप कोटा विकास प्राधिकरण के लिए वरदान होगा विकास के कार्यों में1
- कार्यक्रम सय्यद वली हैदर की सरपरस्ती और मौलाना फज्लें हक की सदारत में हुआ। मौलाना अलाउद्दीन अशरफी, मौलाना नौशाद और मौलाना आरिफ हुसैन ने गौसे आजम की तालीमात पर रोशनी डाली। मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहम्मद मियां रहे, जबकि हाजी आसिफ खान, हशरूद्दीन पठान, डॉ. सय्यद हशमत और डॉ. अब्दुल वहीद विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में एजाज अहमद अज्जू, अब्दुल वहीद नूरी और तबरेज पठान भी मौजूद रहे। मौलाना फज्लें हक ने कहा कि ग्यारहवीं शरीफ का मकसद लंगर और नियाज के साथ गौसे आजम के इंसानियत और मोहब्बत के पैगाम को आम करना है। उन्होंने कहा कि “खुदा को टूटे दिलों में तलाश करो, किसी गरीब की रोती आंख का आंसू खुशी में बदलना ही गौसे आजम की तालीम है।” कार्यक्रम सय्यद वली हैदर की सरपरस्ती और मौलाना फज्लें हक की सदारत में हुआ। मौलाना अलाउद्दीन अशरफी, मौलाना नौशाद और मौलाना आरिफ हुसैन ने गौसे आजम की तालीमात पर रोशनी डाली। मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहम्मद मियां रहे, जबकि हाजी आसिफ खान, हशरूद्दीन पठान, डॉ. सय्यद हशमत और डॉ. अब्दुल वहीद विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में एजाज अहमद अज्जू, अब्दुल वहीद नूरी और तबरेज पठान भी मौजूद रहे। मौलाना फज्लें हक ने कहा कि ग्यारहवीं शरीफ का मकसद लंगर और नियाज के साथ गौसे आजम के इंसानियत और मोहब्बत के पैगाम को आम करना है। उन्होंने कहा कि “खुदा को टूटे दिलों में तलाश करो, किसी गरीब की रोती आंख का आंसू खुशी में बदलना ही गौसे आजम की तालीम है।”1
- कोटा में अनंत चतुर्दशी को लेकर तैयारियां तेज, देर रात कलेक्टर और SP ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण कोटा: कोटा शहर में 25 सितंबर को आयोजित होने वाले अनंत चतुर्दशी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अमले ने देर रात मोर्चा संभाला। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया और शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने अधिकारियों के साथ सूरजपोल गेट से बाराद्वारी तक के पूरे जुलूस मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों उच्च अधिकारियों ने मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन, विद्युत व्यवस्था (लाइटिंग) और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस मार्ग में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी बुनियादी काम समय रहते पूरे कर लिए जाएं। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम और सीसीटीवी निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा और अनंत चतुर्दशी आयोजन समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए1
- बीसी के नाम कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, आरकेपुरम थाने पर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन कोटा। बीसी के नाम पर कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरकेपुरम थाने के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर लेकर पुलिस से मामले में शीघ्र कार्रवाई करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बीसी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी किए जाने के मामले में आरोपी खुलेआम घूम रहा है, जबकि मामले में शिकायतकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर परेशान हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए तथा यदि जांच में आरोपी के खिलाफ आरोप प्रमाणित पाए जाते हैं तो उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं और मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की।4
- डिजिटल भास्कर पत्रिका न्यूज़ के डी अब्बासी कोटा शहर के भीमगंज मंडी क्षेत्र के मुख्य बाजार में कल शाम एक महिला के साथ छेड़छाड़ को लेकर एक युवक पूरी तरह पिटाई कर दी गई।।1
- जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनी ‘न्यू रक्तदान महादान’ समिति, MBS अस्पताल को दिए कफन और पैकिंग पॉलीथिन जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनी ‘न्यू रक्तदान महादान’ समिति, MBS अस्पताल को दिए कफन और पैकिंग पॉलीथिन एंकर कोटा में समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए ‘न्यू रक्तदान महादान’ समिति की ओर से एमबीएस अस्पताल को शव ढकने के लिए सफेद कपड़े और पैकिंग पॉलीथिन उपलब्ध करवाई गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित तरीके से पैक करने में इन सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। बाजार में इनके महंगे दाम होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संस्था की इस पहल से ऐसे परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। फोरेंसिक विभाग के HOD डॉ. अशोक मुंद्रा ने बताया कि दुर्घटना सहित अन्य मामलों में मृत्यु के बाद शव को ढकने के लिए कफन और पॉलीथिन की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि समिति लगातार सेवा कार्य कर रही है। एमबीएस अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी धनराज जरूरत पड़ने पर मृतक के परिजनों को यह सामग्री उपलब्ध करवाते हैं। समिति अध्यक्ष चेतन पांडे ने बताया कि फरवरी से यह सेवा शुरू की गई थी और तब से लगातार अस्पताल में सफेद कपड़ा व पॉलीथिन उपलब्ध करवाई जा रही है। समिति अन्य सामाजिक कार्य भी कर रही है।1