Shuru
Apke Nagar Ki App…
मीरगंज तहसील क्षेत्र गोकिलपुर और जगदीशपुर के बीच में कुल्ली नदी किनारे खेत में धूप सेंकता नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में कौतूहल। बरेली मीरगंज तहसील क्षेत्र गोकिलपुर और जगदीशपुर के बीच में कुल्ली नदी किनारे खेत में धूप सेंकता नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में कौतूहल।
राजेश शर्मा
मीरगंज तहसील क्षेत्र गोकिलपुर और जगदीशपुर के बीच में कुल्ली नदी किनारे खेत में धूप सेंकता नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में कौतूहल। बरेली मीरगंज तहसील क्षेत्र गोकिलपुर और जगदीशपुर के बीच में कुल्ली नदी किनारे खेत में धूप सेंकता नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में कौतूहल।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पेटीएम साउंड बॉक्स कंपनी में भोले भाले लड़कों को जब दिलाई जाती है फिक्स सैलरी ₹15000 कहकर उन्हें फसाया जाता है फिर उनके साथ फ्रॉड होताहै पेटीएम साउंड बॉक्स कंपनी में भोले वाले लड़कों को फसाया जाता है जब के नाम पर पूरे महीने उनसे काम कराया जाता है₹15000 फिक्स सैलरी बात कर और इंसेंटिव लगाकर ₹21000 पर महीने बताया जाता है फिर सिर्फ दिया जाता है 6000 7000 के लगभग बहुत ही बड़ा फ्रॉड चल रहा है बच्चों के साथ1
- मीरगंज तहसील क्षेत्र गोकिलपुर और जगदीशपुर के बीच में कुल्ली नदी किनारे खेत में धूप सेंकता नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में कौतूहल। बरेली मीरगंज तहसील क्षेत्र गोकिलपुर और जगदीशपुर के बीच में कुल्ली नदी किनारे खेत में धूप सेंकता नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में कौतूहल।1
- बरेली में दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद बरेली में बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है1
- भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत 01 से 07 नवम्बर 2026 तक आयोजित ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल बरेली, 01 नवंबर 2026। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत 01 से 07 नवम्बर 2026 तक आयोजित ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक-2026’ के प्रथम दिन आज मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में मंडल रेलवे चिकित्सालय, इज्जतनगर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य रेलकर्मियों, सफाई मित्रों एवं आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू. एस. नाग के निर्देशन एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोहर की नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम मिशन LiFE (Lifestyle for Environment) के अंतर्गत ‘स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों ने सफाई मित्रों, चिकित्सा कर्मियों एवं अन्य रेलकर्मियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, योग, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। दैनिक जीवन में छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर बीमारियों से बचाव करने और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, अस्पताल परिसर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ श्री मनीष टेलर एवं श्री सुरेंद्र सिंह के संचालन में विशेष योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सफाई मित्रों, चिकित्सा अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इज्जतनगर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत पीलीभीत, बरेली सिटी, लालकुआं, कासगंज, काठगोदाम, हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, लालकुआं, फर्रुखाबाद एवं हाथरस सिटी रेलवे स्टेशनों पर रेलकर्मियों, सफाई मित्रों एवं यात्रियों को स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इन स्टेशनों पर मिशन LiFE के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छता, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी, कचरे के उचित निस्तारण, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं योग के महत्व के प्रति जागरूकता प्रसारित की जा रही है। साथ ही सभी को दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया जा रहा है।3
- पटेल चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, सामाजिक एकता, भाईचारे और अखंड भारत का दिया संदेश लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस पटेल चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, सामाजिक एकता, भाईचारे और अखंड भारत का दिया संदेश बरेली, 31 अक्टूबर। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को अयूब का चौराहा स्थित पटेल चौक पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक राजकुमार सरदर्शी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल, राष्ट्रीय सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सैयद शहाबुद्दीन सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक योगदान रहा है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आज जरूरत है कि हम उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और जाति, धर्म एवं मजहब से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे को मजबूत करें। राष्ट्रीय सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सैयद शहाबुद्दीन ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर ही मजबूत और एकजुट भारत का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी हाजी सैयद सलमान, सह मीडिया प्रभारी हनीफ मंसूरी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोनू खान, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष खुशनुमा खान, जिला सचिव नासिर अल्वी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने देशवासियों को एकता, अखंडता, आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सरदार पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि एकता में ही देश की शक्ति है और आपसी भाईचारा ही मजबूत राष्ट्र की पहचान है।1
- पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा और कारतूस बरामद आंवला (बरेली)। आंवला थाना पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के वध से जुड़े मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को ग्राम आसपुर निवासी गणेश गिरि की तहरीर पर गोवंशीय पशुओं के वध के मामले में थाना आंवला में मुकदमा संख्या 519/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। इसी मामले में प्रकाश में आए फरार आरोपी छोटू उर्फ रिजवान पुत्र बब्बू शाह निवासी ग्राम रेवड़ी खुर्द, थाना मिलक, जिला रामपुर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार सुबह करीब 6:02 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रेवती की ओर से आंवला-रामनगर मार्ग की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम रेवती फाटक होते हुए रामनगर मार्ग पर पहुंची। रेवती मोड़ पर पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से आरोपी को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कांस्टेबल दुलीचंद की बाईं बांह को गोली छूकर निकल गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर के घुटने में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए सीएचसी आंवला भेजा। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना आंवला में मुठभेड़ के संबंध में मुकदमा संख्या 561/2026 धारा 109(1) बीएनएस और आयुध अधिनियम की धारा 3/25/27(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामपुर जिले का गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ गोवंशीय पशुओं की तलाश कर उनके वध की घटनाओं को अंजाम देने की बात बताई है। कार्रवाई में निरीक्षक अपराध अजीत सिंह, उपनिरीक्षक परमित कुमार, अखिल प्रताप सिंह समेत थाना आंवला की पुलिस टीम शामिल रही।4
- *थाना फरीदपुर, बरेली क्षेत्रान्तर्गत एक युवक का कथित रूप से जेंडर परिवर्तन कराए जाने के आरोपों के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, बरेली की बाइट।* *थाना फरीदपुर, बरेली क्षेत्रान्तर्गत एक युवक का कथित रूप से जेंडर परिवर्तन कराए जाने के आरोपों के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, बरेली की बाइट।*1
- एकता दिवस पर बरेली के थाना शाही में याद किए गए सरदार पटेल, पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने सुना पीएम मोदी का संबोधन एकता दिवस पर बरेली के थाना शाही में याद किए गए सरदार पटेल, पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने सुना पीएम मोदी का संबोधन1