प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत* *ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत* प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने साले देवेंद्र पर लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से मेडिकल स्टोर संचालक देवेंद्र की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मृतक का जीजा बताया जा रहा है और उसके सेना से सेवानिवृत्त होने की बात सामने आई है। वर्तमान में उसके सुल्तानपुर जिला अस्पताल में गार्ड के पद पर तैनात होने की जानकारी बताई जा रही है। घटना के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही कोहंडौर थाना प्रभारी अनुपम त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी
प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत* *ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत* प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने साले देवेंद्र पर लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से मेडिकल स्टोर संचालक देवेंद्र की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मृतक का जीजा बताया जा रहा है और उसके सेना से सेवानिवृत्त होने की बात सामने आई है। वर्तमान में उसके सुल्तानपुर जिला अस्पताल में गार्ड के पद पर तैनात होने की जानकारी बताई जा रही है। घटना के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही कोहंडौर थाना प्रभारी अनुपम त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी
- अगले 3 घंटों में आपके जिलों में कई स्थानों पर गरज बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है।1
- यह सोलर प्लांट लम्भुआ तहसील में लगा हुआ है जो लम्बे अरसे से खराब पड़ा हुआ है जिस कार्यदाई संस्था ने लगाया था लेकिन आज वह कार्यदाई संस्था इसकी देखभाल तो दूर हैंडोवर करने के बाद उसने इसे ठीक करना भी मुनासिब नहीं समझा क्योंकि सोलर प्लांट की गुणवत्ता पर सवाल था वहीं तहसील की छत पर 100 प्लेतें लगी हुई थी परन्तु एक प्लेट चोरी हो गई या निकाल कर रख दी गई है विषय गंभीर है वहीं डीजल का प्रयोग कर तहसील चलाई जा रही है तहसील सजन के बाद अब तक करोड़ों का डीजल जनरेटर में इस्तेमाल हो चुका है यदि यह प्लांट काम कर रहा होता तो दिन में बिजली न रहने पर भी तहसील का कार्य बाधित नहीं होता और ना ही डीजल ही फूकना पड़ता है2
- IPS अधिकारी की मां की मौत के मामले में यूपी पुलिस के बयान पर सवाल, आईपीएस बेटे ने उठाए गंभीर आरोप IPS अधिकारी की मां की मौत के मामले में यूपी पुलिस के बयान पर सवाल, आईपीएस बेटे ने उठाए गंभीर आरोप उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत के मामले में पुलिस के बयान पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मौत को सामान्य बताते हुए कहा था कि मृतका के शरीर से गायब हुई ज्वेलरी बरामद हो गई है मृतका के आईपीएस बेटे आशुतोष मिश्रा ने पुलिस के दोनों दावों को गलत बताया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है और ज्वेलरी भी बरामद नहीं हुई है आशुतोष मिश्रा ने पुलिस के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उनकी मां की ज्वेलरी पुलिस के मुताबिक बरामद हो चुकी है तो अंबेडकर नगर पुलिस उनके घर पर छापा डालकर उसे बरामद कर ले आईपीएस अधिकारी के इन आरोपों के बाद अंबेडकर नगर पुलिस की कार्रवाई और उसके आधिकारिक बयान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- *पत्नी ने पंचायत सचिव को प्रेमिका संग फ्लैट में पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा* पत्नी ने पंचायत सचिव को प्रेमिका संग फ्लैट में पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पंचायत सचिव के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब पत्नी ने पति को एक महिला के साथ फ्लैट में पकड़ लिया। दोनों को एक साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर ही पति-पत्नी के बीच तीखा विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि पत्नी ने साथ मौजूद महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, गुस्से में पत्नी ने पति के मुंह पर जूते भी मार दिए। अचानक हुए इस हंगामे से फ्लैट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद विवाद को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति नियंत्रित की। घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद और लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, कथित प्रेम संबंध और घटना के अन्य पहलुओं की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- 💪🧐आजकल तो हालत ये है कि लाठी लेकर सबसे पहले बुजुर्ग ही कुलांचे मारते नजर आ रहे हैं! प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना के अंतर्गत का मामला है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो बनाइए, लेकिन ऐसा कि सच भी सामने आए और चेहरा भी साफ दिखाई दे। #PratapgarhNews #ViralVideo #मारपीट #ViralNews1
- प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत* *ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत* प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने साले देवेंद्र पर लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से मेडिकल स्टोर संचालक देवेंद्र की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मृतक का जीजा बताया जा रहा है और उसके सेना से सेवानिवृत्त होने की बात सामने आई है। वर्तमान में उसके सुल्तानपुर जिला अस्पताल में गार्ड के पद पर तैनात होने की जानकारी बताई जा रही है। घटना के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही कोहंडौर थाना प्रभारी अनुपम त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी1
- जीजा ने साले को गोलियों से भूना, देवेंद्र मेडिकल स्टोर संचालक की मौत** *जीजा ने साले को गोलियों से भूना, देवेंद्र मेडिकल स्टोर संचालक की मौत** **मदाफरपुर** प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, **देवेंद्र मेडिकल स्टोर से जुड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या** कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर मृतक का **सगा जीजा** है। आरोप है कि उसने ताबड़तोड़ फायरिंग की और करीब **10 राउंड गोलियां** चलाईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल, **हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है**। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। *प्रतापगढ़ में रिश्तों का खौफनाक अंजाम! आखिर जीजा ने साले पर क्यों बरसाईं गोलियां?**1
- *दिनांक 18.08.2026 को थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत मदाफरपुर बाजार निवासी व्यक्ति को उसके सगे जीजा कपिल यादव द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी गई। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रारम्भिक जांच में पारिवारिक विवाद का मामला प्रकाश में आया है। अभियुक्त कपिल यादव पूर्व सैनिक है तथा वर्तमान में जिला अस्पताल सुल्तानपुर में गार्ड के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा अभियुक्त के साथ मारपीट की गई, जिसे पुलिस ने तत्काल अभिरक्षा में ले लिया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।* *इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर की बाइट।*1