logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* *थाना जयसिंहपुर, जनपद सुलतानपुर* *दिनांकः 19.08.2026* *🚨 ऑपरेशन मुस्कान के तहत जयसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई 🚨* *घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा/लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई बालिका को 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण—* दिनांक 18.08.2026 की रात्रि करीब 11:40 बजे थाना जयसिंहपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दलपत सहाय का पुरवा चोरमा, थाना जयसिंहपुर क्षेत्र निवासी मानवी यादव पुत्री सुनील यादव शाम करीब 07:00 बजे के बाद से घर से लापता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, थाना प्रभारी जयसिंहपुर एवं थाना प्रभारी मोतिगरपुर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा पुलिस टीम के साथ बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के रास्तों, गलियारों एवं संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई। पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप लापता बालिका मानवी यादव को उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गलियारे में सकुशल बरामद कर लिया गया। *पूछताछ विवरणःः* प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बालिका को उसकी मां द्वारा डांट दिए जाने के बाद वह रोते हुए घर से कुछ दूरी पर स्थित गलियारे में जाकर बैठ गई थी और वहीं सो गई थी। इसी दौरान परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी तथा पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा लगभग 04 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों से आवश्यक पूछताछ एवं तस्दीक के उपरांत बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। *“ऑपरेशन मुस्कान” — हर गुमशुदा बच्चे की सकुशल वापसी हमारा संकल्प।*

1 hr ago
user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
1 hr ago

घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* *थाना जयसिंहपुर, जनपद सुलतानपुर* *दिनांकः 19.08.2026* *🚨 ऑपरेशन मुस्कान के तहत जयसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई 🚨* *घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा/लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई बालिका को 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण—* दिनांक 18.08.2026 की रात्रि करीब 11:40 बजे थाना जयसिंहपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दलपत सहाय का पुरवा चोरमा, थाना जयसिंहपुर क्षेत्र निवासी मानवी यादव पुत्री सुनील यादव शाम करीब 07:00 बजे के बाद से घर से लापता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, थाना प्रभारी जयसिंहपुर एवं थाना प्रभारी मोतिगरपुर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा पुलिस टीम के साथ बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के रास्तों, गलियारों एवं संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई। पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप लापता बालिका मानवी यादव को उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गलियारे में सकुशल बरामद कर लिया गया। *पूछताछ विवरणःः* प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बालिका को उसकी मां द्वारा डांट दिए जाने के बाद वह रोते हुए घर से कुछ दूरी पर स्थित गलियारे में जाकर बैठ गई थी और वहीं सो गई थी। इसी दौरान परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी तथा पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा लगभग 04 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों से आवश्यक पूछताछ एवं तस्दीक के उपरांत बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। *“ऑपरेशन मुस्कान” — हर गुमशुदा बच्चे की सकुशल वापसी हमारा संकल्प।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक पर हमला; डॉक्टरों ने विरोध में स्वास्थ्य सेवाएं ठप कीं सुल्तानपुर के अखण्डनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह पर उनके कक्ष में एक युवक ने कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले के बाद शोर सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमित सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को थाने ले गए। इस घटना के विरोध में स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दीं। वे विरोध जताने के लिए थाने पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक पर हमला; डॉक्टरों ने विरोध में स्वास्थ्य सेवाएं ठप कीं
सुल्तानपुर के अखण्डनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह पर उनके कक्ष में एक युवक ने कथित तौर पर हमला कर दिया।
हमले के बाद शोर सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमित सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को थाने ले गए।
इस घटना के विरोध में स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दीं। वे विरोध जताने के लिए थाने पहुंचे।
थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मथुरा में मिलावटी दूध पनीर पर बड़ी कार्यवाही 2000 लीटर दूध व 500 किलो पनीर नष्ट मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मिलावटी दूध और पनीर बरामद किया। जांच के बाद करीब 2 हजार लीटर दूध और 500 किलो पनीर को नष्ट कराया गया। नष्ट किए गए मिलावटी खाद्य पदार्थों की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में शेरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कार्रवाई से मिलावट का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ संकेत दिया है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    मथुरा में मिलावटी दूध पनीर पर बड़ी कार्यवाही 2000 लीटर दूध व 500 किलो पनीर नष्ट
मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मिलावटी दूध और पनीर बरामद किया। जांच के बाद करीब 2 हजार लीटर दूध और 500 किलो पनीर को नष्ट कराया गया।
नष्ट किए गए मिलावटी खाद्य पदार्थों की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में शेरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कार्रवाई से मिलावट का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ संकेत दिया है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पहलवान वीर बाबा स्थल पर पीतल का घंटा चुराने के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी की बाइट जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पहलवान वीर बाबा के स्थल धाम पर चोरों द्वारा पीतल का घंटा चुराने के संदर्भ में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है ,जहां पर सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधि कार्यवाही की है क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर की बाइट
    1
    जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पहलवान वीर बाबा स्थल पर पीतल का घंटा चुराने के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी की बाइट
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पहलवान वीर बाबा के स्थल धाम पर चोरों द्वारा पीतल का घंटा चुराने के संदर्भ में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है ,जहां पर सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधि कार्यवाही की है क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर की बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अमेठी के मुकुटनाथ मंदिर के समीप निर्माणाधीन रोड पर ओवरलोड ट्रक फंस गया और यातायात प्रभावित हो गया, कई घंटो के बाद हाइड्रा और जेसीबी मंगा कर किसी तरह ट्रक को बाहर निकाला गया। #engagement #explorepage
    1
    अमेठी के मुकुटनाथ मंदिर के समीप निर्माणाधीन रोड पर ओवरलोड ट्रक फंस गया और यातायात प्रभावित हो गया, कई घंटो के बाद हाइड्रा और जेसीबी मंगा कर किसी तरह ट्रक को बाहर निकाला गया।
#engagement #explorepage
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आग में सब जल गया, व्यापार मंडल ने बुझाई उम्मीद की चिंगारी पीड़ित व्यापारी को दी 20 हजार की मदद, सरकारी सहायता का भी भरोसा खबर-2 आग में सब जल गया, व्यापार मंडल ने बुझाई उम्मीद की चिंगारी पीड़ित व्यापारी को दी 20 हजार की मदद, सरकारी सहायता का भी भरोसा अमेठी। मुंशीगंज चौराहे पर 17 अगस्त की शाम इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग से बर्बाद हुए व्यापारी बृजलाल कश्यप के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मदद लेकर सामने आया। संगठन ने पीड़ित व्यापारी को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देकर संकट की घड़ी में सहारा दिया। दुकान में अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते टीवी, फ्रिज, पंखे, वायर समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, बाद में फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने के बाद व्यापारी के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्ष महेश सोनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महेश सोनी ने कहा कि "व्यापारियों के सुख-दुःख में व्यापार मंडल हमेशा साथ खड़ा है।" उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर पीड़ित को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान जिला महामंत्री राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, आदर्श पांडेय, संदीप अग्रहरी, सोनू कसौधन, हिमांशु कसौधन, आदेश पांडेय, राज वैश्य समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
    4
    आग में सब जल गया, व्यापार मंडल ने बुझाई उम्मीद की चिंगारी

पीड़ित व्यापारी को दी 20 हजार की मदद, सरकारी सहायता का भी भरोसा
खबर-2
आग में सब जल गया, व्यापार मंडल ने बुझाई उम्मीद की चिंगारी
पीड़ित व्यापारी को दी 20 हजार की मदद, सरकारी सहायता का भी भरोसा
अमेठी। मुंशीगंज चौराहे पर 17 अगस्त की शाम इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग से बर्बाद हुए व्यापारी बृजलाल कश्यप के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मदद लेकर सामने आया। संगठन ने पीड़ित व्यापारी को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देकर संकट की घड़ी में सहारा दिया।
दुकान में अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते टीवी, फ्रिज, पंखे, वायर समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, बाद में फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
आग लगने के बाद व्यापारी के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्ष महेश सोनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 
महेश सोनी ने कहा कि "व्यापारियों के सुख-दुःख में व्यापार मंडल हमेशा साथ खड़ा है।" उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर पीड़ित को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया।
इस दौरान जिला महामंत्री राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, आदर्श पांडेय, संदीप अग्रहरी, सोनू कसौधन, हिमांशु कसौधन, आदेश पांडेय, राज वैश्य समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुल्तानपुर में LIC एजेंट यूनियन चुनाव संपन्न; अभिषेक पाण्डेय अध्यक्ष, सतीश सिंह महामंत्री निर्वाचित सुल्तानपुर में एलआईसी एजेंट यूनियन के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। इसमें अभिषेक पाण्डेय को अध्यक्ष और सतीश सिंह को महामंत्री चुना गया। चुनाव 18 अगस्त को ओम नगर स्थित आदर्श मैरिज लॉन में आयोजित किया गया था। शाम 6:30 बजे चुनाव का परिणाम आया है। अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक पाण्डेय और प्रभाकर यादव ने दावेदारी की थी, जबकि महामंत्री पद के लिए सतीश सिंह और ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह मैदान में थे। सुल्तानपुर में लगभग 939 एलआईसी एजेंट मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। निर्वाचन समिति की देखरेख में हुई मतगणना के अनुसार, अध्यक्ष पद पर अभिषेक पाण्डेय ने 415 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रभाकर यादव को 92 मतों के अंतर से हराया, जिन्हें 323 मत मिले। इस पद के लिए 22 मत अवैध घोषित किए गए। इसी तरह, महामंत्री पद पर सतीश सिंह 474 मतों के साथ विजयी रहे। उन्होंने ज्ञानेन्द्र सिंह को 206 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया, जिन्हें 268 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए 18 मत अवैध पाए गए। निर्वाचन समिति, मंडल नेतृत्व और अभिकर्ता परिवार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय और महामंत्री सतीश सिंह को बधाई दी। समिति ने चुनाव को शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी प्रत्याशियों, मतदाताओं और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी निर्वाचन समिति के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने दी।
    1
    सुल्तानपुर में LIC एजेंट यूनियन चुनाव संपन्न; अभिषेक पाण्डेय अध्यक्ष, सतीश सिंह महामंत्री निर्वाचित
सुल्तानपुर में एलआईसी एजेंट यूनियन के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। इसमें अभिषेक पाण्डेय को अध्यक्ष और सतीश सिंह को महामंत्री चुना गया। चुनाव 18 अगस्त को ओम नगर स्थित आदर्श मैरिज लॉन में आयोजित किया गया था। शाम 6:30 बजे चुनाव का परिणाम आया है।
अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक पाण्डेय और प्रभाकर यादव ने दावेदारी की थी, जबकि महामंत्री पद के लिए सतीश सिंह और ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह मैदान में थे। सुल्तानपुर में लगभग 939 एलआईसी एजेंट मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं।
निर्वाचन समिति की देखरेख में हुई मतगणना के अनुसार, अध्यक्ष पद पर अभिषेक पाण्डेय ने 415 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रभाकर यादव को 92 मतों के अंतर से हराया, जिन्हें 323 मत मिले। इस पद के लिए 22 मत अवैध घोषित किए गए।
इसी तरह, महामंत्री पद पर सतीश सिंह 474 मतों के साथ विजयी रहे। उन्होंने ज्ञानेन्द्र सिंह को 206 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया, जिन्हें 268 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए 18 मत अवैध पाए गए।
निर्वाचन समिति, मंडल नेतृत्व और अभिकर्ता परिवार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय और महामंत्री सतीश सिंह को बधाई दी। समिति ने चुनाव को शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी प्रत्याशियों, मतदाताओं और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी निर्वाचन समिति के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने दी।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नाग पंचमी पर कुश्ती दंगल में उमड़ा जन सैलाब विजेताओं को किया गया पुरस्कृत केपी बाबा के आयोजन में पहलवानों ने दिखाया दमखम, विजेताओं पर बरसे पुरस्कार सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनौरा में नाग पंचमी के पावन पर्व पर लोक प्रिय समाजसेवी एवं संयुक्त व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष तथा वार्ड नंबर-17 से भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी केपी बाबा के नेतृत्व में विशाल कुश्ती एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम विजेता अरविंद मिश्रा को साइकिल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय विजेता सुभाष मिश्रा को 2100 रुपये तथा तृतीय विजेता नीरज यादव को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम विजेता नीरज यादव, मोतीगंजपुर को 2100 रुपये, द्वितीय विजेता भोल यादव को 1100 रुपये तथा तृतीय विजेता सूरज दूबे को 501 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान केपी बाबा ने कहा कि नाग पंचमी जैसे पारंपरिक आयोजनों को आगे बढ़ाने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया। ग्रामीणों ने केपी बाबा द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की उम्मीद जताई।
    1
    नाग पंचमी पर कुश्ती दंगल में उमड़ा जन सैलाब विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
केपी बाबा के आयोजन में पहलवानों ने दिखाया दमखम, विजेताओं पर बरसे पुरस्कार
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनौरा में नाग पंचमी के पावन पर्व पर लोक प्रिय समाजसेवी एवं संयुक्त व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष तथा वार्ड नंबर-17 से भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी केपी बाबा के नेतृत्व में विशाल कुश्ती एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम विजेता अरविंद मिश्रा को साइकिल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय विजेता सुभाष मिश्रा को 2100 रुपये तथा तृतीय विजेता नीरज यादव को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम विजेता नीरज यादव, मोतीगंजपुर को 2100 रुपये, द्वितीय विजेता भोल यादव को 1100 रुपये तथा तृतीय विजेता सूरज दूबे को 501 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान केपी बाबा ने कहा कि नाग पंचमी जैसे पारंपरिक आयोजनों को आगे बढ़ाने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया। ग्रामीणों ने केपी बाबा द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की उम्मीद जताई।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अग्निकांड पीड़ित व्यापारी को व्यापार मंडल ने दी आर्थिक मदद मुंशीगंज में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान अमेठी। मुंशीगंज चौराहे पर स्थित बृजलाल कश्यप की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग लगने से हुए भारी नुकसान के बाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अमेठी ने पीड़ित व्यापारी की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। संगठन के जिलाध्यक्ष महेश सोनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। व्यापार मंडल की ओर से बृजलाल कश्यप को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई। बताया गया कि 17 अगस्त 2026 की शाम मुंशीगंज चौराहे पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में अचानक आग लग गई थी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा टीवी, फ्रिज, पंखे, वायर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। अग्निकांड में व्यापारी को करीब लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। दुकान मालिक के मुताबिक, आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद व्यापारी के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी अपनी पूरी टीम के साथ पीड़ित व्यापारी के पास पहुंचे। उन्होंने बृजलाल कश्यप से घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संगठन की ओर से तत्काल 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। महेश सोनी ने कहा कि व्यापारियों के सुख-दुःख में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल हमेशा उनके साथ खड़ा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित व्यापारी को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान जिला महामंत्री राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, आदर्श पांडेय, संदीप अग्रहरी, सोनू कसौधन, हिमांशु कसौधन, आदेश पांडेय, राज वैश्य समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
    4
    अग्निकांड पीड़ित व्यापारी को व्यापार मंडल ने दी आर्थिक मदद
मुंशीगंज में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान
अमेठी। मुंशीगंज चौराहे पर स्थित बृजलाल कश्यप की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग लगने से हुए भारी नुकसान के बाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अमेठी ने पीड़ित व्यापारी की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। संगठन के जिलाध्यक्ष महेश सोनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। व्यापार मंडल की ओर से बृजलाल कश्यप को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई।
बताया गया कि 17 अगस्त 2026 की शाम मुंशीगंज चौराहे पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में अचानक आग लग गई थी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा टीवी, फ्रिज, पंखे, वायर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया।
अग्निकांड में व्यापारी को करीब लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। दुकान मालिक के मुताबिक, आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद व्यापारी के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी अपनी पूरी टीम के साथ पीड़ित व्यापारी के पास पहुंचे। उन्होंने बृजलाल कश्यप से घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संगठन की ओर से तत्काल 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई।
महेश सोनी ने कहा कि व्यापारियों के सुख-दुःख में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल हमेशा उनके साथ खड़ा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित व्यापारी को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया।
इस दौरान जिला महामंत्री राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, आदर्श पांडेय, संदीप अग्रहरी, सोनू कसौधन, हिमांशु कसौधन, आदेश पांडेय, राज वैश्य समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद* *मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद* सुल्तानपुर : आज दिनांक 18/8/2024 को भोर में थाना जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम अठैसी के अनन्तराम सन ऑफ दयाराम गुप्ता के दुकान के बगल में पहलवान पीर बाबा के पीपल के पेड़ से लटके घंटे चुराते हुए ओमप्रकाश मिश्रा, सन ऑफ बजरंगी मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर पकड़े गए। पीआरवी (PRV) के पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें थाने लाया गया, जहाँ पर अनन्त गुप्ता के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर ओम प्रकाश मिश्रा अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त ओम प्रकाश मिश्रा के पास से 14 छोटे और 17 बड़े, कुल 31 घंटे बरामद किए गए। उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह बाइटः-"*
    1
    मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद*

*मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद*
सुल्तानपुर : आज दिनांक 18/8/2024 को भोर में थाना जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम अठैसी के अनन्तराम सन ऑफ दयाराम गुप्ता के दुकान के बगल में पहलवान पीर बाबा के पीपल के पेड़ से लटके घंटे चुराते हुए ओमप्रकाश मिश्रा, सन ऑफ बजरंगी मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर पकड़े गए। पीआरवी (PRV) के पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें थाने लाया गया, जहाँ पर अनन्त गुप्ता के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर ओम प्रकाश मिश्रा अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त ओम प्रकाश मिश्रा के पास से 14 छोटे और 17 बड़े, कुल 31 घंटे बरामद किए गए। उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह बाइटः-"*
    user_AdvPrateek Mishra
    AdvPrateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.