Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा में मिलावटी दूध पनीर पर बड़ी कार्यवाही 2000 लीटर दूध व 500 किलो पनीर नष्ट मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मिलावटी दूध और पनीर बरामद किया। जांच के बाद करीब 2 हजार लीटर दूध और 500 किलो पनीर को नष्ट कराया गया। नष्ट किए गए मिलावटी खाद्य पदार्थों की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में शेरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कार्रवाई से मिलावट का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ संकेत दिया है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पत्रकार पांडे
मथुरा में मिलावटी दूध पनीर पर बड़ी कार्यवाही 2000 लीटर दूध व 500 किलो पनीर नष्ट मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मिलावटी दूध और पनीर बरामद किया। जांच के बाद करीब 2 हजार लीटर दूध और 500 किलो पनीर को नष्ट कराया गया। नष्ट किए गए मिलावटी खाद्य पदार्थों की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में शेरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कार्रवाई से मिलावट का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ संकेत दिया है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पहलवान वीर बाबा स्थल पर पीतल का घंटा चुराने के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी की बाइट जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पहलवान वीर बाबा के स्थल धाम पर चोरों द्वारा पीतल का घंटा चुराने के संदर्भ में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है ,जहां पर सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधि कार्यवाही की है क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर की बाइट1
- घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* *थाना जयसिंहपुर, जनपद सुलतानपुर* *दिनांकः 19.08.2026* *🚨 ऑपरेशन मुस्कान के तहत जयसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई 🚨* *घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा/लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई बालिका को 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण—* दिनांक 18.08.2026 की रात्रि करीब 11:40 बजे थाना जयसिंहपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दलपत सहाय का पुरवा चोरमा, थाना जयसिंहपुर क्षेत्र निवासी मानवी यादव पुत्री सुनील यादव शाम करीब 07:00 बजे के बाद से घर से लापता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, थाना प्रभारी जयसिंहपुर एवं थाना प्रभारी मोतिगरपुर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा पुलिस टीम के साथ बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के रास्तों, गलियारों एवं संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई। पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप लापता बालिका मानवी यादव को उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गलियारे में सकुशल बरामद कर लिया गया। *पूछताछ विवरणःः* प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बालिका को उसकी मां द्वारा डांट दिए जाने के बाद वह रोते हुए घर से कुछ दूरी पर स्थित गलियारे में जाकर बैठ गई थी और वहीं सो गई थी। इसी दौरान परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी तथा पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा लगभग 04 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों से आवश्यक पूछताछ एवं तस्दीक के उपरांत बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। *“ऑपरेशन मुस्कान” — हर गुमशुदा बच्चे की सकुशल वापसी हमारा संकल्प।*1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक पर हमला; डॉक्टरों ने विरोध में स्वास्थ्य सेवाएं ठप कीं सुल्तानपुर के अखण्डनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह पर उनके कक्ष में एक युवक ने कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले के बाद शोर सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमित सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को थाने ले गए। इस घटना के विरोध में स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दीं। वे विरोध जताने के लिए थाने पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- सपा नेता का विवादित बयान, भाजपा को बताया ‘गंजेड़ी सरकार’* निषाद जागरूकता सम्मेलन में बोले- गांजा पीकर बैठे लोग पाठशालाएं बंद कर कर रहें राष्ट्र निर्माण का झूठा दावा* *सपा नेता का विवादित बयान, भाजपा को बताया ‘गंजेड़ी सरकार’* *निषाद जागरूकता सम्मेलन में बोले- गांजा पीकर बैठे लोग पाठशालाएं बंद कर कर रहें राष्ट्र निर्माण का झूठा दावा* सुल्तानपुर। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के पापर घाट स्थित निषाद बस्ती में आयोजित निषाद जागरूकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि एमजीएस इंटर कॉलेज के प्रवक्ता एवं सपा नेता शिक्षक श्यामलाल निषाद ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार को ‘गंजेड़ी सरकार’ और ‘गांजा पीकर बैठी सरकार’ बताते हुए शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। श्यामलाल निषाद ने कहा कि राष्ट्र और देश की तरक्की शिक्षा से होती है। किसी फैक्ट्री या कंपनी में राष्ट्र का निर्माण नहीं होता, बल्कि राष्ट्र का निर्माण शिक्षा के मंदिर यानी पाठशालाओं में होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विद्यालयों को बंद करने में जुटी हुई है, जबकि बढ़ती आबादी के हिसाब से नए विद्यालय खोले जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि 10-20 वर्ष पहले जिन गांवों में पाठशालाएं खोली गई थीं, आज उन्हीं क्षेत्रों में आबादी पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गई है। ऐसे में विद्यालयों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है, लेकिन सरकार इसके विपरीत पाठशालाओं को बंद करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सपा नेता ने कहा कि सरकार राष्ट्र निर्माण की बात तो करती है, लेकिन उसे यह तक होश नहीं है कि राष्ट्र का निर्माण कैसे होता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “गांजा पीकर बैठे लोग राष्ट्र के निर्माण की बात तो करते हैं, लेकिन उन्हें इतना भी नहीं पता कि राष्ट्र का निर्माण कैसे होगा।” उनके इस बयान पर सम्मेलन में मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही। उन्होंने समाज के लोगों से जागरूक होने और बंद किए जा रहे विद्यालयों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। कहा कि गांवों की बढ़ती आबादी के अनुसार पाठशालाएं खोली जानी चाहिए, न कि पुराने विद्यालयों को बंद किया जाना चाहिए।1
- *'मौत का सोमवार' 7 दिनों में एक ही थाने के 2 जांबाज दरोगाओं की सड़क हादसे में मौत से कांप उठा महकमा,* "क्या अलीगढ़ जनपद के मडराक थाने पर छाया है काल का साया? एक ही हफ्ते के भीतर एक ही थाने में तैनात दो उप-निरीक्षकों (SI) की अलग-अलग भीषण सड़क दुर्घटनाओं में दर्दनाक मौत,महकमे में शोक की लहर!"1
- मथुरा में मिलावटी दूध पनीर पर बड़ी कार्यवाही 2000 लीटर दूध व 500 किलो पनीर नष्ट मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मिलावटी दूध और पनीर बरामद किया। जांच के बाद करीब 2 हजार लीटर दूध और 500 किलो पनीर को नष्ट कराया गया। नष्ट किए गए मिलावटी खाद्य पदार्थों की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में शेरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कार्रवाई से मिलावट का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ संकेत दिया है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- 5 सेकंड में चली गई जान 45 वर्षीय बाइक सवार की दर्दनाक मौत सड़क पर सुरक्षा की भारी लापरवाही ललितपुर। शहर से घर लौट रहे 45 वर्षीय रमेश बाइक से अपने घर जा रहे थे। नवोदय विद्यालय के पास सड़क पर लकड़ी खींचने के लिए ट्रैक्टर में रस्सी बांधी गई थी। इसी दौरान अचानक रस्सी बाइक सवार रमेश की गर्दन में फंस गयी।की रस्सी का झटका इतना तेज था कि रमेश बाइक से नीचे गिर पड़े और रस्सी का फंदा उनके गले में कस गया। देखते ही देखते महज 5 सेकेंड में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।1
- मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद* *मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद* सुल्तानपुर : आज दिनांक 18/8/2024 को भोर में थाना जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम अठैसी के अनन्तराम सन ऑफ दयाराम गुप्ता के दुकान के बगल में पहलवान पीर बाबा के पीपल के पेड़ से लटके घंटे चुराते हुए ओमप्रकाश मिश्रा, सन ऑफ बजरंगी मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर पकड़े गए। पीआरवी (PRV) के पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें थाने लाया गया, जहाँ पर अनन्त गुप्ता के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर ओम प्रकाश मिश्रा अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त ओम प्रकाश मिश्रा के पास से 14 छोटे और 17 बड़े, कुल 31 घंटे बरामद किए गए। उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह बाइटः-"*1