Shuru
Apke Nagar Ki App…
छह महीने भी नहीं टिक सका पुल, पहली बारिश में खुली निर्माण की पोल कस्बाथाना की किराड़ बस्ती में पलको नदी पर ग्राम पंचायत की ओर से कराया गया पुल निर्माण पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार पुल के निर्माण के लिए करीब 5 लाख रुपए की स्वीकृति हुई थी। निर्माण के छह महीने पूरे होने से पहले ही पुल की सतह टूट गई और पानी क्षतिग्रस्त हिस्से से बह रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण में गुणवत्ता से समझौते का आरोप लगाते हुए तकनीकी जांच, निर्माण सामग्री, माप और भुगतान की जांच की मांग की है। ग्राम विकास अधिकारी जसराम ने कहा कि वे नए आए हैं और मौके पर जांच कराएंगे।
हर्षित भार्गव
छह महीने भी नहीं टिक सका पुल, पहली बारिश में खुली निर्माण की पोल कस्बाथाना की किराड़ बस्ती में पलको नदी पर ग्राम पंचायत की ओर से कराया गया पुल निर्माण पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार पुल के निर्माण के लिए करीब 5 लाख रुपए की स्वीकृति हुई थी। निर्माण के छह महीने पूरे होने से पहले ही पुल की सतह टूट गई और पानी क्षतिग्रस्त हिस्से से बह रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण में गुणवत्ता से समझौते का आरोप लगाते हुए तकनीकी जांच, निर्माण सामग्री, माप और भुगतान की जांच की मांग की है। ग्राम विकास अधिकारी जसराम ने कहा कि वे नए आए हैं और मौके पर जांच कराएंगे।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- मोहिनी बैकवॉटर वियर डैम के गेट खोले गए, पानी की निकासी शुरू मोहिनी बैकवॉटर वियर डैम के गेट खोले गए, पानी की निकासी शुरू शिवपुरी। जिले में लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच मोहिनी बैकवॉटर वियर डैम के गेट खोले गए हैं। गेट खोले जाने के बाद डैम से पानी की निकासी की जा रही है। पानी की निकासी के चलते आसपास के नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी का प्रवाह बढ़ सकता है। प्रशासन द्वारा लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। देखिए मोहिनी बैकवॉटर वियर से पानी निकासी की खास रिपोर्ट। ✍️ गजेंद्र सिंह कुशवाह जिला क्राइम रिपोर्टर, शिवपुरी मो. 9407053212 #Shivpuri #MohiniDam #MohiniBackwaterWeir #DamUpdate #WaterDischarge #ShivpuriNews #MPNews #BreakingNews #GajendraSinghKushwaha1
- patarkar manish bairwa Krishna kirana store nahargarh jila bara1
- आवधा डैम की एक दरार ने लोगो को डाला चिंता में क्या यह सही है बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश #sheopur #मध्यप्रदेश #बल्लू #आवदा #डैम1
- श्योपुर के विजयपुर में क्वारी नदीं का रौद्र रूप... प्रशासन तैनात1
- शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन पुरानी पेंशन बहाल करो, वरिष्ठता का सम्मान करो और TET एवं ई अटेंडेंस वापस लो, गुना, काले कपड़े/ काली पट्टी पहनकर शिक्षकों ने जताया विरोध, शासकीय सेवक सेतु भारत ने सरकार से मांगो पर शीघ्र निर्णय की अपील 1. पुरानी पेंशन बहाली के लिए शासकीय सेवकों ने काले कपड़े पहन कर विरोध किया गया, साथ ही यह विषय ध्यान देने योग्य है कि एक विधायक या सांसद जितने बार पद की शपथ लेते हे, उतनी बार ही पेंशन लेते है और वहीं शासकीय सेवक अपने बुढ़ापे तक सरकार को समर्पित कर देते हे उनकी पुरानी पेंशन बंद कर दी गई है। जो कि शासकीय सेवकों के बुढ़ापे में आत्म सम्मान से जीने के हक को छीन लिया गया हे, 2. शासकीय शिक्षक हितों को लेकर आज शिक्षकों द्वारा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने कहा की लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के अनुभव, योग्यता और सेवाकाल का सम्मान किया जाना चाहिए न कि टेट परीक्षा के माध्यम से आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम करना चाहिए। 3. 1998 से लगातार सेवाएं दे रहे शिक्षकों को 2018 से नवीन नियुक्ति मानी गई है जो कि उनकी पूर्व की सेवा को शून्य मान लिया गया है शासन का अंधा कानून लागू किया गया है जिससे शिक्षक समुदाय पूरी तरह से आक्रोशित है आज काले कपड़े वस्त्र पहन कर शासकीय सेवक सेतु भारत के सदस्यों ने सरकार तक यह बात विरोध स्वरूप पहुंचाई है कि शीघ्र ही पुरानी पेंशन, वरिष्ठता बहाली, टेट परीक्षा से मुक्ति, ई अटेंडेंस से मुक्ति किया जावें। 4. हमारे शिक्षक एप पर शिक्षकों जिम्मेदारी लेने सहमति /असहमति देने कि पोर्टल 3.0 पर समस्त जानकारियों के लिए शिक्षक से सहमति ली जा रही है। जो बिल्कुल ग़लत और निराधार ओप्सन आ रहा है । सहमति/असहमति के लिए विभाग को जिम्मेदारी लेनी चाहिए ।डाटा लीक होने पर किसी शिक्षक के साथ कोई फ्रोड होता है , तो इसकी जिम्मेदारी भी विभाग को लेना चाहिए। 5 शिक्षक विधालय में उपस्थित होकर ई अटेन्डेन्स लगा रहा है तो एक तरफ तो एप पर अटेन्डेन्स लग रही है और वरिष्ठ कार्यालय से शिक्षकों के पास मैसेज आ रहे कि आपके व्दारा आज ई अटेन्डेन्स नहीं लगाई गयी ।2
- कोंग्रेस लाओ,देश बचाओ,कोंग्रेस जिन्दाबाद के नारे प्रचार के दौरान छबड़ा में गूंजरहे। *छबड़ा नगर निकाय चुनाव : कांग्रेस के पक्ष में जनसंपर्क तेज, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने झोंकी ताकत।* छबड़ा (बारां) : नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक चौसर बिछ गई है और अब निर्णय जनता को करना है। इसी क्रम में रविवार को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन कांग्रेस के बारां जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा अपनी समस्त टीम के साथ वार्ड नंबर 9 में शिवचरण बैरागी पार्षद कांग्रेस छबड़ा के पक्ष में वोट करने के लिए सघन जनसंपर्क करते नजर आए।जनसंपर्क के दौरान जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने वार्डवासियों से सीधा संवाद किया और कहा कि अब समय आ गया है, भाजपा को भगाना है। उन्होंने कहा - "यदि आज नहीं समझे और किसी बहकावे, लालच में या एक-दूसरे से डर के माहौल को देखकर गलत उम्मीदवार को चुन लिया तो जैसे आज भाजपा के लोग गरीबों के पैसे से अपनी जेबें भर रहे हैं और न्याय के लिए गरीब सड़कों पर भटक रहा है, वैसे ही आगे भी होता रहेगा।" मीणा ने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक तंगी की मार से गरीब और मध्यम परिवार के लोगों की कमर टूट चुकी है, जो कभी सीधी नहीं हो पाएगी। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा - "अपमान से बचो, सम्मान से जियो और निर्भय होकर कांग्रेस को वोट करो। यह सही समय है। निचली कड़ी से चुनाव की शुरुआत हो गई है, सोच-समझ कर वोट दो और नगर पालिका के भ्रष्टाचारियों को बाहर का रास्ता दिखाओ। कहीं ऐसा न हो कि आपको अपनी ही धरती पर रहने का हक मांगना पड़े।" अंत में उन्होंने नारा दिया - "लोकतंत्र को बचाओ, संविधान लाओ, देश बचाओ, कांग्रेस को जिताओ।" वार्ड नंबर 9 में हुए इस जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और लोगों ने भी कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन देने का भरोसा दिलाया। वार्ड नंबर 9 शिवचरण बैरागी पार्षद कांग्रेस छबड़ा के साथ जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा, जिला उपाध्यक्ष डॉ वाहिद, ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू लाल बेरवा छीपाबड़ौद, जिला सचिव अमृतलाल बागड़ी,जिला सचिव रामनरेश,साथ ही बनवारी लाल,मोहन लाल सेन,जगमोहन मालव, कांग्रेस के राकेश बैरवा जिला सचिव मालव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अध्यक्ष दयाराम पंचायत अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष श्याम सिंह मीणा, रामबाबू बैरागी, प्रदीप बेरवा, दीपक बेरवा, मुकेश बैरवा रमेश बेरवा,बनवारी जिला सचिन,रामनरेश जिला सचिव,बनवारी बेरवा जिला सचिव, विनोद बैरवा पंचायत अध्यक्ष,रंगलाल बेरवा पंचायत अध्यक्ष आदि संगठन के लोग जनसंपर्क प्रचार के दौरान मौजूद रहे और सभी नें आमजन से इस बार भारी मतों से छबड़ा बचाने के लिए कोंग्रेस प्रत्याक्षी को जिताने की अपील की गयीं,एस. एल.नागर,जिला प्रवक्ता राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के अनुसार प्रचार के दौरान आमजन में फिर से कोंग्रेस की लहर देखी गयी,जिससे कोंग्रेस कार्य कर्ता भी प्रश्नचित ओर उत्साहित नजर आये।प्रचार के दौरान,कमल मुर्झायेगा,कोंग्रेस के हाथ से तोड़ा जायेगा।कोंग्रेस लाओ,देश बचाओ,कोंग्रेस जिन्दाबाद के नारे प्रचार के दौरान गूंजते रहे।2
- जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली कोटा-शिवपुरी लिंक रोड पर पहाड़ी गांव के समीप बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कार सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि अचानक बाइक सामने आने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई।1
- प्रतिमा तोड़ने की घटना से पिपरई में तनाव, पुलिस ने आरोपी को दबोचा प्रतिमा तोड़ने की घटना से पिपरई में तनाव, पुलिस ने आरोपी को दबोचा1
- निकाय चुनाव मे मैदान मे उतर रहे प्रत्याशीयों की बढ़ रही धड़कने, मतदाता को मनाने के लिए कर रहे अथक प्रयास कस्बे निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की भी चुनाव की तारीख नजदीक होने के कारण अब धड़कनें तेज होती नजर आ रही है प्रत्याशी जहां अपने मतदाताओं को मनाने के लिए हर संभव प्रयास करने लगे हैं तथा मौके पर ही उनकी कई समस्याओं का निस्तारण करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है कांग्रेस की ओर से विधायक प्रमोद जैन भाया, जिला अध्यक्ष हंसराज मीणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुस्तफ़ा खान एवं भाजपा की ओर से स्थानीय सांसद दुष्यंत सिंह पूर्व पालिका अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि चुनाव प्रचार मे पूरा दम खम लगते नज़र आ रहे है वही दूसरी और निर्दलीय प्रत्याशी भी दोनों पार्टियों की कार्य विफलता के गुणगान करते नज़र आ रहे है1