हिंदी दिवस पर बीसलपुर महाविद्यालय में प्रतियोगिताएं हिंदी दिवस पर बीसलपुर कॉलेज में गूंजा हिंदी का गौरव रौनक अली अंसारी | पीलीभीत/बीसलपुर। बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. हेमलता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हिंदी विभाग के डॉ. पवन त्रिवेदी ने हिंदी दिवस के महत्व, संविधान में हिंदी की स्थिति तथा वैश्विक स्तर पर हिंदी के भविष्य पर प्रकाश डाला। इस दौरान निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं भी हुईं। भाषण प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने प्रथम, रोशनी देवी ने द्वितीय और श्रुति तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. रजत गंगवार, डॉ. महेंद्र पाल एवं डॉ. जगदम्बा गोंड रहे। कार्यक्रम में डॉ. विकास सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिंदी दिवस पर बीसलपुर महाविद्यालय में प्रतियोगिताएं हिंदी दिवस पर बीसलपुर कॉलेज में गूंजा हिंदी का गौरव रौनक अली अंसारी | पीलीभीत/बीसलपुर। बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. हेमलता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हिंदी विभाग के डॉ. पवन त्रिवेदी ने हिंदी दिवस के महत्व, संविधान में हिंदी की स्थिति तथा वैश्विक स्तर पर हिंदी के भविष्य पर प्रकाश डाला। इस दौरान निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं भी हुईं। भाषण प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने प्रथम, रोशनी देवी ने द्वितीय और श्रुति तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. रजत गंगवार, डॉ. महेंद्र पाल एवं डॉ. जगदम्बा गोंड रहे। कार्यक्रम में डॉ. विकास सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
- पीलीभीत में हुआ बड़ा राजनीतिक उलट फेर, सपा ने 2027 पर सदा निशान1
- Jila Shahjahanpur Pilibhit ke bich mein1
- बरखेड़ा श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले में दंगल का चैयरमेन श्याम बिहारी भोजवाल ने फीता काट कर किया शुभारंभ। श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले में विशाल दंगल का भव्य शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, विभिन्न प्रदेशों से आए पहलवानों का माला पहनाकर किया स्वागत बरखेड़ा। नगर पंचायत बरखेड़ा में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के अवसर पर आज विशाल दंगल का भव्य आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी ने फीता काटकर विशाल दंगल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रदेशों से आए पहलवानों का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। दंगल के शुभारंभ के साथ ही अखाड़े में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबलों का दौर शुरू हो गया। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला, ताकत और शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुकाबलों के दौरान अखाड़े के चारों ओर मौजूद सैकड़ों दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और तालियों एवं जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने सभी पहलवानों का स्वागत करते हुए कहा कि दंगल और कुश्ती भारतीय खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है तथा ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। कार्यक्रम में दंगल कमेटी के मनोज सक्सेना, संतोष भारती, प्रदीप सक्सेना, उत्तम अग्रवाल, सुरेंद्र मिश्रा, सुबल नूरी, विनोद भोजवाल, प्रिंस भारद्वाज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान इंटरनेशनल कविता कोच की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा नगर के राजू पाठक, लक्ष्मीकांत भोजवाल (नामित सभासद), बाबा जी दीपचंद भोजवाल, परविंदर सिंह (हिंदू युवा वाहिनी) सहित अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले में आयोजित विशाल दंगल को लेकर नगर एवं क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। अखाड़े में पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को बांधे रखा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने कुश्ती का आनंद लिया और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। दंगल के आयोजन से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले की रौनक और भी बढ़ गई।4
- अहिरवाड़ा की बदहाल सड़क ने खोली विकास की पोल! डॉ. रत्नेश गंगवार ने गांव पहुंचकर देखी हकीकत, सड़क की दुर्दशा सुन भावुक हुए रौनक अली अंसारी | पीलीभीत/बीसलपुर। बीसलपुर। 130 विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सपा नेता डॉ. रत्नेश गंगवार ग्राम अहिरवाड़ा पहुंचे, जहां अखौला से अहिरवाड़ा तक करीब दो किलोमीटर सड़क की बदहाली सामने आई। सड़क इतनी खराब है कि बारिश न होने के बावजूद वाहनों का निकलना मुश्किल बना हुआ है। कुछ दिन पूर्व गांव में हार्ट अटैक से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने बताया कि घटना के दिन बारिश के चलते सड़क पर कमर तक पानी भरा था और करीब आधे घंटे तक परिवार इस चिंता में रहा कि मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन कैसे पहुंचे। ग्रामीणों की यह पीड़ा सुनकर डॉ. गंगवार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास का असली पैमाना सड़क और मूलभूत सुविधाएं हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर बदहाल सड़क का समाधान कब होगा? अब अहिरवाड़ा के ग्रामीणों की आवाज साफ है—घोषणाएं नहीं, सड़क चाहिए।1
- करोड़ों रुपए के निर्माण को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे जिम्मेदार। करोड़ों रुपए के निर्माण को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे जिम्मेदार। बीसलपुर/पीलीभीत 16/09/2026 बीसलपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत उगनपुर मरौरी स्थित पंचायत भवन सहित अन्य निर्माण कराए गए हैं। जिनके लंबे समय से निर्माण तो हो चुका है लेकिन आज तक अधूरी व्यवस्था के कारण संचालन होने की दशा में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी वर्ग इस और ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते करीब आज एक करोड़ के आसपास आमजनता के खून पसीने की गाढ़ी कमाई के रुपए सरकार के माध्यम से जिम्मेदार करप्ट अधिकारीवर्ग गलाने का कार्य कर रहे हैं। जिससे ग्राम वासियों में उक्त स्थितियों को देखते हुए लंबे समय से जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी व्यक्त होने के साथ सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बड़ी नाराजगी देखने को मिल रही है। जिसके चलते इस बार इन स्थितियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी का जनाधार कम देखने को मिल सकता है। #bisalpur #highlights #bjp1
- रवि खरे भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद के पदाधिकारी लोगों ने मीटिंग में अपनी समस्या रखी।1
- चार्ज संभालते ही एक्शन में आए चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह राठी फरीदपुर भुता के वेवल बरकतपुर चौकी के नवनियुक्त चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह राठी ने कार्यभार संभाल लिया। चार्ज लेते ही उन्होंने चौकी पर दलालों के अनावश्यक प्रवेश पर रोक लगाते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद रहेगा। उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने की बात कही।1
- बीसलपुर में सांड का हमला: घर के बाहर बैठे 55 वर्षीय ग्रामीण को उठाकर पटका, सीएचसी में भर्ती1