धौलपुर जिले के शहर के बसेड़ी रोड स्थित एक निजी मैरिज होम में रसद विभाग की टीम ने छापा मारा धौलपुर रसद विभाग टीम ने शादी समारोह के दौरान घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग का मामला पकड़ा। इस कार्रवाई में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत नौ सिलेंडर जब्त किए गए। टीम का नेतृत्व इंचार्ज गजेंद्र बाबू शर्मा और ईओ जगदीश शर्मा ने किया। परिवर्तन अधिकारी गजेंद्र बाबू शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर पूरे जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विभाग को बाड़ी शहर के विवाह स्थलों और मैरिज होम में घरेलू गैस के दुरुपयोग की सूचना मिली थी। इस सूचना पर जगदीश शर्मा और जितेंद्र गोठवाल सहित टीम ने कार्रवाई की। यह कार्रवाई बसेड़ी रोड स्थित शंभू रिजॉर्ट मैरिज होम में की गई। रसोई में भोजन बनाने के लिए 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले नौ घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल किए जा रहे थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इस पूरे मामले को जिला कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शहर के विवाह स्थलों, मैरिज होम, धर्मशालाओं के साथ-साथ मिष्ठान भंडारों, चाट-पकौड़ी की दुकानों और यहां तक कि ठेलों पर भी घरेलू गैस सिलेंडरों का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है। रसद विभाग की टीम ने इसी व्यापक दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि आगामी समय में ऐसे सभी मामलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
धौलपुर जिले के शहर के बसेड़ी रोड स्थित एक निजी मैरिज होम में रसद विभाग की टीम ने छापा मारा धौलपुर रसद विभाग टीम ने शादी समारोह के दौरान घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग का मामला पकड़ा। इस कार्रवाई में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत नौ सिलेंडर जब्त किए गए। टीम का नेतृत्व इंचार्ज गजेंद्र बाबू शर्मा और ईओ जगदीश
शर्मा ने किया। परिवर्तन अधिकारी गजेंद्र बाबू शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर पूरे जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विभाग को बाड़ी शहर के विवाह स्थलों और मैरिज होम में घरेलू गैस के दुरुपयोग की सूचना मिली थी। इस सूचना पर जगदीश शर्मा और जितेंद्र गोठवाल सहित
टीम ने कार्रवाई की। यह कार्रवाई बसेड़ी रोड स्थित शंभू रिजॉर्ट मैरिज होम में की गई। रसोई में भोजन बनाने के लिए 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले नौ घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल किए जा रहे थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इस पूरे मामले को जिला कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शहर के विवाह स्थलों,
मैरिज होम, धर्मशालाओं के साथ-साथ मिष्ठान भंडारों, चाट-पकौड़ी की दुकानों और यहां तक कि ठेलों पर भी घरेलू गैस सिलेंडरों का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है। रसद विभाग की टीम ने इसी व्यापक दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि आगामी समय में ऐसे सभी मामलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- धौलपुर जिले के शहर के बसेड़ी रोड स्थित एक निजी मैरिज होम में रसद विभाग की टीम ने छापा मारा धौलपुर रसद विभाग टीम ने शादी समारोह के दौरान घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग का मामला पकड़ा। इस कार्रवाई में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत नौ सिलेंडर जब्त किए गए। टीम का नेतृत्व इंचार्ज गजेंद्र बाबू शर्मा और ईओ जगदीश शर्मा ने किया। परिवर्तन अधिकारी गजेंद्र बाबू शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर पूरे जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विभाग को बाड़ी शहर के विवाह स्थलों और मैरिज होम में घरेलू गैस के दुरुपयोग की सूचना मिली थी। इस सूचना पर जगदीश शर्मा और जितेंद्र गोठवाल सहित टीम ने कार्रवाई की। यह कार्रवाई बसेड़ी रोड स्थित शंभू रिजॉर्ट मैरिज होम में की गई। रसोई में भोजन बनाने के लिए 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले नौ घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल किए जा रहे थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इस पूरे मामले को जिला कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शहर के विवाह स्थलों, मैरिज होम, धर्मशालाओं के साथ-साथ मिष्ठान भंडारों, चाट-पकौड़ी की दुकानों और यहां तक कि ठेलों पर भी घरेलू गैस सिलेंडरों का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है। रसद विभाग की टीम ने इसी व्यापक दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि आगामी समय में ऐसे सभी मामलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।4
- धौलपुर। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा बीआर गार्डन सैंपऊ एवं वॉटरवॉक्स चौराहे नारायण हॉस्पिटल के पास स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया तथा वृद्धाश्रम में आवासित वरिष्ठजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का जायजा लिया एवं वृद्धजनों को प्राथमिक उपचार किट एवं मैनू अनुसार समय पर भोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि का जायजा लिया।सर्वप्रथम बीआर गार्डन सैंपऊ स्थित वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों की समस्याएं सुनी निरीक्षण एवं वृद्धजनों की संख्या, पंजीयन स्थिति, स्वास्थ्य परीक्षण रजिस्टर एवं आगंतुक रजिस्टर की जांच की गई एवं निरीक्षण दौरान वृद्धाश्रम में 7 पुरुष एवं 6 महिला वृद्धजन उपस्थित मिले। उनसे उनकी समस्याओं के बारे में सचिव ने जानकारी ली एवं निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों के लिए आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, मनोरंजन गतिविधियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। उपस्थित वृद्धजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। साथ ही वृद्धजनों से आज के भोजन के बारे में जानकारी ली तो वृद्धजनों ने बताया कि आज के भोजन में चावल, दाल एवं चपाती मिली हैं एवं उनसे पेंशन एवं मेडिकल समस्या के बारे में भी जानकारी ली एवं संबंधित वृद्धाश्रम इंचार्ज को निर्देशित किया गया कि वृद्धजनों के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आपात चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए एवं सभी वृद्धजनों के आधार, पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबद्धता की समीक्षा की जाए एवं सभी वृद्धजनों को नालसा योजनाओं की जानकारी दी जाए।इसी क्रम में सचिव ने वाटर वर्क्स चौराहे नारायण हॉस्पिटल के पास का भी निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों की समस्याएं सुनी निरीक्षण एवं वृद्धजनों की संख्या, पंजीयन स्थिति, स्वास्थ्य परीक्षण रजिस्टर एवं आगंतुक रजिस्टर की जांच की गई एवं निरीक्षण दौरान वृद्धाश्रम में 10 वृद्धजन उपस्थित मिले। उनसे उनकी समस्याओं के बारे में सचिव ने जानकारी ली एवं निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों के लिए नई बिल्डिंग में आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, मनोरंजन गतिविधियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही नए भवन में वृद्धजनों के लिए कमरे, रसोई घर का भी निरीक्षण किया एवं रसोई घर को सही व्यवस्थित करने के भी वृद्धाश्रम इंचार्ज को निर्देश दिए। सचिव ने निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम इंचार्ज को नालसा द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2016 का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक वृद्धजन को निःशुल्क विधिक सहायता, पेंशन, भरण-पोषण, एवं अन्य वैधानिक अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सचिव ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों की जानकारी भी वृद्धजनों को दी तथा बताया गया कि वे उपेक्षा या प्रताड़ना की स्थिति में विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है।2
- बसेड़ी:- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झटका मशीन से करंट लगने की वजह से हुई युवक की मौत, खेतों की रखवाली करने गया था युवक, सूचना पर पहुंची बसेड़ी पुलिस ने शव को रखवाया सीएचसी बसेड़ी की मोर्चरी में, मृतक खिल्लो गुर्जर बताया जा रहा है भारली गाँव का निवासी1
- मुरैना/जोरा मे रेत के टैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर टक्कर लगने से दो लोग हुए घायल 😰 घायलों को जिला चिकित्सालय इलाज जारी1
- ग्राम वृखापुरा पंचायत रन्छोरपुरा में भ्रष्टाचार का आरोप: सरपंच-सचिव पर गंभीर अनियमितताओं के मामले में जांच की मांग मुरैना (म.प्र.)। जिले की जौरा तहसील स्थित ग्राम पंचायत रन्छोरपुरा में सरपंच और सचिव पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच लखन राठौर और सचिव गजेंद्र धाकड़ के कार्यकाल में बिना काम कराए लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को दिए गए शिकायत पत्र में बताया गया है कि सरपंच और सचिव ने मिलकर आवास योजना, शौचालय निर्माण और पंचायत में विभिन्न निर्माण कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पात्र हितग्राहियों से आवास और शौचालय के नाम पर अवैध रूप से हजारों रुपये वसूले गए, लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला और सरकारी खजाने में भी पैसे जमा नहीं कराए गए। मुख्य आरोप: • सरपंच का निवास स्थान: शिकायत में कहा गया है कि सरपंच लखन राठौर वृखापुरा गांव के निवासी हैं और सरपंच बनने के बाद से उन्होंने रन्छोरपुरा में निवास नहीं किया, बल्कि अपने एक सहयोगी से कामकाज करवाया। • आवास योजना में धांधली: ग्रामीणों के अनुसार, कई पात्र परिवारों से आवास स्वीकृत कराने के नाम पर 20,000 रुपये तक लिए गए, लेकिन उन्हें आज तक घर नहीं मिला। • शौचालय निर्माण में गबन: शौचालय बनवाने के बाद भी हितग्राहियों से 5,000 रुपये वसूले गए, जबकि ये धनराशि सीधे सरकार द्वारा दी जाती है • विकास कार्यों में शून्य प्रगति: शिकायत में आरोप है कि ग्राम वृखापुरा में आज तक कोई भी निर्माण कार्य (जैसे रुपटा निर्माण, तालाब निर्माण, पत्थर नाली निर्माण) नहीं कराया गया है। कागजों में विकास कार्य दिखाकर फर्जी बिलों से लाखों रुपये का भुगतान उठा लिया गया है। • सफाई व्यवस्था बदहाल: नालियों की सफाई और मरम्मत के लिए भी सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। नालियां आज भी गंदी पड़ी हैं, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। • खुले कुओं और श्मशान घाट की अनदेखी: खुले कुओं को बंद करने या श्मशान घाट पर कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया है, जबकि इन मदों में भी राशि का गबन किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस संबंध में पहले भी एस.डी.एम. तहसील जौरा को शिकायत दे चुके हैं (दिनांक 06.02.2026), लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब उन्होंने कलेक्टर से इस पूरे प्रकरण की तत्काल जांच करवाकर सरपंच और सचिव से गबन की गई राशि वसूल करने और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की अपील की है। इस मामले ने स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं1
- छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, स्वाभिमान और सुशासन की विरासत आज भी हर भारतीय को प्रेरित करती है। देखिए, पीएम मोदी कैसे भारत के गौरवशाली इतिहास को दुनिया तक ले जा रहे हैं... *जय भवानी, जय शिवाजी! 🚩*1
- अम्बाह में सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक, नई कार्यकारिणी गठित व महा रैली की तैयारी तेज अम्बाह। अम्बाह के बिचौला रोड स्थित कुशवाहा धर्मशाला में रविवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में संविधान व लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय के मुद्दों तथा आगामी राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित विशाल महा रैली को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाकर जिलों में ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान अम्बाह नगर की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर संगठन को मजबूत करने तथा नगर स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। नवगठित कार्यकारिणी को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सामाजिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित रहने का संकल्प लिया। बैठक में क्षेत्र के कई समाजसेवी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- धौलपुर।,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर संजीव मागो के मार्गदर्शन में आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रेखा यादव द्वारा राजकीय बाल संप्रेषण एवं शिशु गृह धौलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कुल 11 विधि से संघर्षरत 1 देखरेख एवं संरक्षण, 2 शिशु उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान सचिव ने बच्चों के लिए आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंध, चिकित्सा सुविधा, परामर्श सेवाएं, शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया एवं विधि से संघर्षरत बच्चों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई साथ ही उनके प्रकरणों एवं पढाई के बारे में भी जानकारी ली तो बच्चों ने परीक्षाओं के बारे में बताया साथ ही बच्चों ने मच्छरों की समस्या के बारे में भी बताया सचिव रेखा यादव ने अधीक्षक को निर्देश दिए कि प्रत्येक बच्चे को विधिक सहायता, समुचित परामर्श एवं पुनर्वास योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए एवं मच्छरों की समस्याओं का भी समाधान सुनिश्चित करें इस मौके पर सचिव द्वारा दीवारों पर कुछ न लिखने एवं कढ़ाई न करने के भी निर्देश दिए एवं उनके अच्छे कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया साथ ही सचिव ने शिशु गृह में रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य अभिलेख, टीकाकरण स्थिति तथा पोषण आहार की भी समीक्षा की गई। अधीक्षक को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आपातकालीन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर प्रंसिपल मजिस्ट्रेट नीतू, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति मधु शर्मा, संप्रेषण गृह धौलपुर के संजय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर के स्टेनो राहुल डंडोतिया आदि मौजूद रहे2