logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में इस सत्र के लिए चुनाव का महाकुम्भ सम्पन्न, विभिन्न हाउस के होने वाले 'हाउस कैप्टन' और 'वाइस कैप्टेन की किस्मत मतपेटी में हुई बंद आरा से संजय श्रीवास्तव ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में इस सत्र के लिए चुनाव का महाकुम्भ सम्पन्न, विभिन्न हाउस के होने वाले 'हाउस कैप्टन' और 'वाइस कैप्टेन की किस्मत मतपेटी में हुई बंद शनिवार को ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय, बामपाली, आरा के प्रांगण में लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न 'हाउस' के कैप्टेन और वाइस कैप्टेन के पद हेतु मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महा उत्सव में ​लोकतांत्रिक उत्साह देखते बनता था। ​विद्यालय के चार प्रमुख हाउस यथा निश्चल, कुशाग्र, उत्कृष्ट और वात्सल्य के भावी नेतृत्व को चुनने के लिए सुबह से ही छात्र छात्राओं में भारी जोश देखा गया। इस चुनावी प्रक्रिया में विद्यालय के करीब चौदह सौ बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद के नेतृत्व को मटपेटी में बंद किया। इस ​मतदान की मुख्य विशेषताएं यह रही कि बड़े ही अनुशासित और विधिवत रूप से यह पूरी प्रक्रिया ​शांतिपूर्ण माहौल में सुंदर ढंग से सम्पन्न हुयी। पूरी मतदान प्रक्रिया का शुभारंभ मतदान की तिथि की घोषणा के साथ बच्चों द्वारा अपने अपने नामों की प्रविष्टि कैप्टेन और वाईस कैप्टेन के लिए कराई गयी। नाम वापस लेने की भी तिथि रखी गयी। तत्पश्चात सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को अपने लिए वोट प्राप्त करने हेतु मतदान प्रचार करने का पूरा मौका दिया गया। मतदान के दिन से अड़तालिस घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद करने की आचार संहिता सम्बन्धि नियमावली का पालन हुआ और निर्धारित तिथि पर बैलेट बॉक्स में बच्चों ने अपने अपने हाउस में मतदान किया। अपने अपने हाउस ड्रेस में उपस्थित बच्चे एवं बैलेट पेपर की रंगीन प्रस्तुति ने वोटिंग में चार चांद लगा दिये। बच्चों ने अपनी पसंद के कैपटेन और वाइस कैपटेन के फोटो एवं नाम के सामने मुहर लगाकर गुप्त मतदान किया। छात्र छात्राओं ने कतारबद्ध होने के साथ साथ अत्यंत अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया। ज्ञान ज्योति के निदेशक डॉ आदित्य बिजय जैन के अनुसार ​इस गतिविधि का उद्देश्य छात्र छात्राओं को लोकतंत्र की बुनियादी प्रक्रिया, निष्पक्ष चुनाव और जिम्मेदारी के महत्व से परिचित कराना है जो यह विद्यालय अपने आरंभिक वर्षों से अभी तक लगातार कराता आ रहा है। बच्चों को इन सभी प्रक्रियाओं की जानकारी होने से अपने दश की चुनावी प्रक्रिया भी आसानी से बच्चे समझ पाते हैँ, ऐसा हम सबका मानना है। निश्छल, कुशाग्र, उत्कृष्ट एवं वात्सल्य चारों हाउस के बच्चों ने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में निर्भीक होकर मतदान किया। वोटिंग के पश्चात मटपेटियों को सीलबंद कर स्ट्रांग रूम मेन् रख दिया गया। ​इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ सीपी जैन ने मतदान करने वाले सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव केवल जीत-हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक सशक्त मंच है। हमें गर्व है कि हमारे इन चौदह सौ छात्र छात्रओं ने आज एक सजग नागरिक की तरह अपनी भूमिका निभाई। जिन बच्चों की किस्मत बैलेट बॉक्स में आज बंद हुई उनमें, शाश्वत जैन, नमन कुमार, कुशागरा ओझा, अस्था रानी, अकांक्षा कुमारी, हरिओम तिवारी,अक्ष सिंह तोमर, शिवांश प्रकाश, शिवान्ग राज एवं अराध्या हाउस कैपटेन के लिए और श्रेष्ठ बिजय जैन, वैष्णवी कुमारी, अराध्या सिंह, अंश राज, साज़फ़ा अकरम, गुलाल नंदिनी, अनिकेत, शिवम्, आयुषी, अंशिका, दृष्टि, अराध्या, श्रेहान, रिया, उत्कर्ष एवं अक्षत अग्रवाल के नाम हैँ। ​चुनाव के परिणामों की घोषणा वोट की गिनती होते ही चार तारीख के बाद होगी एवं उचित समय देखकर इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन कर जीते गये हाउस कैपटेन एवं वाइस कैपटेन को विधिवत इस सत्र की कमान सौंप दी जाएगी। इस पूरे कार्यक्रम का अनुशासनात्मक संचालान वाइस प्रिंसिपल डॉ सर्वेश कुमार ने किया। विद्यालय के चुनाव को सकुशल सम्पन्न करवाने में अरिहंत बिजय जैन, सिद्ध बिजय जैन, तबस्सुम बानो, अनु कुमारी, सूरज, बबलू, अमित, विनीत, प्रिया कामटी, रश्मी, अनुष्का, संस्कृति, श्रेया, राय सुनील कुमार, स्पोर्ट्स टीचर वीरेंद्र, चंद्रशेखर, फैज़, सोहन, पूनम, भीम इत्यादि ने अपना योगदान दिया।

3 hrs ago
user_Sanjay srivastava
Sanjay srivastava
Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by अजय कुमार
    1
    Post by अजय कुमार
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • भव्य भंडारे के साथ श्री लगनी मां काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद आरा (भोजपुर)। शहर के मोती टोला बाईपास रोड स्थित श्री लगनी मां काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां काली की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां सभी ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन अध्यक्ष अवधेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश जाता है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    भव्य भंडारे के साथ श्री लगनी मां काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
आरा (भोजपुर)। शहर के मोती टोला बाईपास रोड स्थित श्री लगनी मां काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां काली की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां सभी ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन अध्यक्ष अवधेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश जाता है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • बिहटा: प्रखंड क्षेत्र में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार से अभियान की शुरुआत कर दी गई है, जिसके तहत नियुक्त प्रगणक प्रत्येक घर तक पहुंचकर मकानों और परिवारों का विवरण जुटाएंगे। इसको लेकर प्रखंड कार्यालय में भी गतिविधियां बढ़ गई हैं। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बीडीओ शिव जन्म राम ने शिक्षकों व कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी। अभियान के लिए बड़ी संख्या में प्रगणक और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग इलाकों में काम करना होगा। जानकारी के अनुसार यह सर्वेक्षण पूरे मई माह तक चलेगा। प्रखंड के सभी राजस्व गांवों में टीमें घर-घर जाकर परिवारों से जरूरी जानकारी एकत्र करेंगी और उसका मिलान भी करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हो रही है। पहले चरण में लोगों को स्वयं ऑनलाइन जानकारी देने का अवसर मिला था, जबकि अब दूसरे चरण में फील्ड में जाकर आंकड़ों की पुष्टि की जा रही है।
    1
    बिहटा: प्रखंड क्षेत्र में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार से अभियान की शुरुआत कर दी गई है, जिसके तहत नियुक्त प्रगणक प्रत्येक घर तक पहुंचकर मकानों और परिवारों का विवरण जुटाएंगे। इसको लेकर प्रखंड कार्यालय में भी गतिविधियां बढ़ गई हैं।
प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बीडीओ शिव जन्म राम ने शिक्षकों व कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी। अभियान के लिए बड़ी संख्या में प्रगणक और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग इलाकों में काम करना होगा।
जानकारी के अनुसार यह सर्वेक्षण पूरे मई माह तक चलेगा। प्रखंड के सभी राजस्व गांवों में टीमें घर-घर जाकर परिवारों से जरूरी जानकारी एकत्र करेंगी और उसका मिलान भी करेंगी।
अधिकारियों ने बताया कि प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हो रही है। पहले चरण में लोगों को स्वयं ऑनलाइन जानकारी देने का अवसर मिला था, जबकि अब दूसरे चरण में फील्ड में जाकर आंकड़ों की पुष्टि की जा रही है।
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • पटना जिले के बिक्रम में NH 139 मुख मार्ग पर गोरखनाथ पेट्रोल पंप के समीप बिजली विभाग की लापरवाही के कारण दो भैंसों की जान चली गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगें। हालांकि बाद में स्थानीय प्रशासन और पशुपालक विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटवाया। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि बिजली का खंबा टूटकर सड़क किनारे बीते कई दिनों से गिरा हुआ था और उससे जुड़े तार जमीन पर फैले थे, जिसमें बिजली का प्रवाह जारी था। इसी दौरान दो भैस इन तारों के संपर्क में आ गए जिससे उन्हें करंट लग गया और उनकी मौत हो गई। बता दें कि भैंस बिक्रम नगर पंचायत के मसौढ़ तेलपा गांव निवासी सुरेंद्र पासवान की थी।
    1
    पटना जिले के बिक्रम में NH 139 मुख मार्ग पर गोरखनाथ पेट्रोल पंप के समीप बिजली विभाग की लापरवाही के कारण दो भैंसों की जान चली गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगें। हालांकि बाद में स्थानीय प्रशासन और पशुपालक विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटवाया। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि बिजली का खंबा टूटकर सड़क किनारे बीते कई दिनों से गिरा हुआ था और उससे जुड़े तार जमीन पर फैले थे, जिसमें बिजली का प्रवाह जारी था। इसी दौरान दो भैस इन तारों के संपर्क में आ गए जिससे उन्हें करंट लग गया और उनकी मौत हो गई। बता दें कि भैंस बिक्रम नगर पंचायत के मसौढ़ तेलपा गांव निवासी सुरेंद्र पासवान की थी।
    user_BIKKU SINGH
    BIKKU SINGH
    Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by एनामुल हक
    1
    Post by एनामुल हक
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    छपरा, सारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के,कुछ स्थानों के नाम बदलने से बिहार का समस्य समाप्त नही होगा और न ही बेरोजगारो को रोजगार मिलेगा दिखावे से नही काम से विकास होगा, प्रशांत किशोर?
    1
    मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के,कुछ स्थानों के नाम बदलने से बिहार का समस्य समाप्त नही होगा और न ही बेरोजगारो को रोजगार मिलेगा दिखावे से नही काम से विकास होगा, प्रशांत किशोर?
    user_Saroj kumar
    Saroj kumar
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • मजदूरों का बदहाल स्थिति है मजदूरी मांगने पर लाठी डंडों से मार रहा है ठेकेदार । 1 may को अवकाश था इस दिन को मजदूर अपना मजदूरी मांग रहा था उसे सुनसान जगह पर ले जाकर मार रहे थे।
    1
    मजदूरों का बदहाल स्थिति है मजदूरी मांगने पर लाठी डंडों से मार रहा है ठेकेदार । 1 may को अवकाश था इस दिन को मजदूर अपना मजदूरी मांग रहा था उसे सुनसान जगह पर ले जाकर मार रहे थे।
    user_Neha Gupta
    Neha Gupta
    Reporter hai reporting karte Hain आरा, भोजपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • आरा (भोजपुर): कारी साथ के अमरपुर मरवतिया स्थित भगवान गौतम बुद्ध के पवित्र स्थल पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दूर से आए भक्तों ने दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।
    1
    आरा (भोजपुर): कारी साथ के अमरपुर मरवतिया स्थित भगवान गौतम बुद्ध के पवित्र स्थल पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दूर से आए भक्तों ने दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by अजय कुमार
    1
    Post by अजय कुमार
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.