logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहटा में जनगणना की तैयारी तेज, घर-घर पहुंचेगी टीम....... बिहटा: प्रखंड क्षेत्र में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार से अभियान की शुरुआत कर दी गई है, जिसके तहत नियुक्त प्रगणक प्रत्येक घर तक पहुंचकर मकानों और परिवारों का विवरण जुटाएंगे। इसको लेकर प्रखंड कार्यालय में भी गतिविधियां बढ़ गई हैं। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बीडीओ शिव जन्म राम ने शिक्षकों व कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी। अभियान के लिए बड़ी संख्या में प्रगणक और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग इलाकों में काम करना होगा। जानकारी के अनुसार यह सर्वेक्षण पूरे मई माह तक चलेगा। प्रखंड के सभी राजस्व गांवों में टीमें घर-घर जाकर परिवारों से जरूरी जानकारी एकत्र करेंगी और उसका मिलान भी करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हो रही है। पहले चरण में लोगों को स्वयं ऑनलाइन जानकारी देने का अवसर मिला था, जबकि अब दूसरे चरण में फील्ड में जाकर आंकड़ों की पुष्टि की जा रही है।

2 hrs ago
user_Reporter Satyendra Yadav
Reporter Satyendra Yadav
Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
2 hrs ago

बिहटा में जनगणना की तैयारी तेज, घर-घर पहुंचेगी टीम....... बिहटा: प्रखंड क्षेत्र में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार से अभियान की शुरुआत कर दी गई है, जिसके तहत नियुक्त प्रगणक प्रत्येक घर तक पहुंचकर मकानों और परिवारों का विवरण जुटाएंगे। इसको लेकर प्रखंड कार्यालय में भी गतिविधियां बढ़ गई हैं। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बीडीओ शिव जन्म राम ने शिक्षकों व कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी। अभियान के लिए बड़ी संख्या में प्रगणक और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग इलाकों में काम करना होगा। जानकारी के अनुसार यह सर्वेक्षण पूरे मई माह तक चलेगा। प्रखंड के सभी राजस्व गांवों में टीमें घर-घर जाकर परिवारों से जरूरी जानकारी एकत्र करेंगी और उसका मिलान भी करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हो रही है। पहले चरण में लोगों को स्वयं ऑनलाइन जानकारी देने का अवसर मिला था, जबकि अब दूसरे चरण में फील्ड में जाकर आंकड़ों की पुष्टि की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Spiderman
    1
    Post by Spiderman
    user_Spiderman
    Spiderman
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    54 min ago
  • आरा से संजय श्रीवास्तव ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में इस सत्र के लिए चुनाव का महाकुम्भ सम्पन्न, विभिन्न हाउस के होने वाले 'हाउस कैप्टन' और 'वाइस कैप्टेन की किस्मत मतपेटी में हुई बंद शनिवार को ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय, बामपाली, आरा के प्रांगण में लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न 'हाउस' के कैप्टेन और वाइस कैप्टेन के पद हेतु मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महा उत्सव में ​लोकतांत्रिक उत्साह देखते बनता था। ​विद्यालय के चार प्रमुख हाउस यथा निश्चल, कुशाग्र, उत्कृष्ट और वात्सल्य के भावी नेतृत्व को चुनने के लिए सुबह से ही छात्र छात्राओं में भारी जोश देखा गया। इस चुनावी प्रक्रिया में विद्यालय के करीब चौदह सौ बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद के नेतृत्व को मटपेटी में बंद किया। इस ​मतदान की मुख्य विशेषताएं यह रही कि बड़े ही अनुशासित और विधिवत रूप से यह पूरी प्रक्रिया ​शांतिपूर्ण माहौल में सुंदर ढंग से सम्पन्न हुयी। पूरी मतदान प्रक्रिया का शुभारंभ मतदान की तिथि की घोषणा के साथ बच्चों द्वारा अपने अपने नामों की प्रविष्टि कैप्टेन और वाईस कैप्टेन के लिए कराई गयी। नाम वापस लेने की भी तिथि रखी गयी। तत्पश्चात सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को अपने लिए वोट प्राप्त करने हेतु मतदान प्रचार करने का पूरा मौका दिया गया। मतदान के दिन से अड़तालिस घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद करने की आचार संहिता सम्बन्धि नियमावली का पालन हुआ और निर्धारित तिथि पर बैलेट बॉक्स में बच्चों ने अपने अपने हाउस में मतदान किया। अपने अपने हाउस ड्रेस में उपस्थित बच्चे एवं बैलेट पेपर की रंगीन प्रस्तुति ने वोटिंग में चार चांद लगा दिये। बच्चों ने अपनी पसंद के कैपटेन और वाइस कैपटेन के फोटो एवं नाम के सामने मुहर लगाकर गुप्त मतदान किया। छात्र छात्राओं ने कतारबद्ध होने के साथ साथ अत्यंत अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया। ज्ञान ज्योति के निदेशक डॉ आदित्य बिजय जैन के अनुसार ​इस गतिविधि का उद्देश्य छात्र छात्राओं को लोकतंत्र की बुनियादी प्रक्रिया, निष्पक्ष चुनाव और जिम्मेदारी के महत्व से परिचित कराना है जो यह विद्यालय अपने आरंभिक वर्षों से अभी तक लगातार कराता आ रहा है। बच्चों को इन सभी प्रक्रियाओं की जानकारी होने से अपने दश की चुनावी प्रक्रिया भी आसानी से बच्चे समझ पाते हैँ, ऐसा हम सबका मानना है। निश्छल, कुशाग्र, उत्कृष्ट एवं वात्सल्य चारों हाउस के बच्चों ने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में निर्भीक होकर मतदान किया। वोटिंग के पश्चात मटपेटियों को सीलबंद कर स्ट्रांग रूम मेन् रख दिया गया। ​इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ सीपी जैन ने मतदान करने वाले सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव केवल जीत-हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक सशक्त मंच है। हमें गर्व है कि हमारे इन चौदह सौ छात्र छात्रओं ने आज एक सजग नागरिक की तरह अपनी भूमिका निभाई। जिन बच्चों की किस्मत बैलेट बॉक्स में आज बंद हुई उनमें, शाश्वत जैन, नमन कुमार, कुशागरा ओझा, अस्था रानी, अकांक्षा कुमारी, हरिओम तिवारी,अक्ष सिंह तोमर, शिवांश प्रकाश, शिवान्ग राज एवं अराध्या हाउस कैपटेन के लिए और श्रेष्ठ बिजय जैन, वैष्णवी कुमारी, अराध्या सिंह, अंश राज, साज़फ़ा अकरम, गुलाल नंदिनी, अनिकेत, शिवम्, आयुषी, अंशिका, दृष्टि, अराध्या, श्रेहान, रिया, उत्कर्ष एवं अक्षत अग्रवाल के नाम हैँ। ​चुनाव के परिणामों की घोषणा वोट की गिनती होते ही चार तारीख के बाद होगी एवं उचित समय देखकर इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन कर जीते गये हाउस कैपटेन एवं वाइस कैपटेन को विधिवत इस सत्र की कमान सौंप दी जाएगी। इस पूरे कार्यक्रम का अनुशासनात्मक संचालान वाइस प्रिंसिपल डॉ सर्वेश कुमार ने किया। विद्यालय के चुनाव को सकुशल सम्पन्न करवाने में अरिहंत बिजय जैन, सिद्ध बिजय जैन, तबस्सुम बानो, अनु कुमारी, सूरज, बबलू, अमित, विनीत, प्रिया कामटी, रश्मी, अनुष्का, संस्कृति, श्रेया, राय सुनील कुमार, स्पोर्ट्स टीचर वीरेंद्र, चंद्रशेखर, फैज़, सोहन, पूनम, भीम इत्यादि ने अपना योगदान दिया।
    1
    आरा से संजय श्रीवास्तव
ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में इस सत्र के लिए चुनाव का महाकुम्भ सम्पन्न, विभिन्न हाउस के होने वाले 'हाउस कैप्टन' और 'वाइस कैप्टेन की किस्मत मतपेटी में हुई बंद
शनिवार को ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय, बामपाली, आरा के प्रांगण में लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न 'हाउस' के कैप्टेन और वाइस कैप्टेन के पद हेतु मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महा उत्सव में ​लोकतांत्रिक उत्साह देखते बनता था। ​विद्यालय के चार प्रमुख हाउस यथा निश्चल, कुशाग्र, उत्कृष्ट और वात्सल्य के भावी नेतृत्व को चुनने के लिए सुबह से ही छात्र छात्राओं में भारी जोश देखा गया। इस चुनावी प्रक्रिया में विद्यालय के करीब चौदह सौ बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद के नेतृत्व को मटपेटी में बंद किया। इस ​मतदान की मुख्य विशेषताएं यह रही कि बड़े ही अनुशासित और विधिवत रूप से यह पूरी प्रक्रिया ​शांतिपूर्ण माहौल में सुंदर ढंग से सम्पन्न हुयी। पूरी मतदान प्रक्रिया का शुभारंभ मतदान की तिथि की घोषणा के साथ बच्चों द्वारा अपने अपने नामों की प्रविष्टि कैप्टेन और वाईस कैप्टेन के लिए कराई गयी। नाम वापस लेने की भी तिथि रखी गयी। तत्पश्चात सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को अपने लिए वोट प्राप्त करने हेतु मतदान प्रचार करने का पूरा मौका दिया गया। मतदान के दिन से अड़तालिस घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद करने की आचार संहिता सम्बन्धि नियमावली का पालन हुआ और निर्धारित तिथि पर बैलेट बॉक्स में बच्चों ने अपने अपने हाउस में मतदान किया। अपने अपने हाउस ड्रेस में उपस्थित बच्चे एवं बैलेट पेपर की रंगीन प्रस्तुति ने वोटिंग में चार चांद लगा दिये। बच्चों ने अपनी पसंद के कैपटेन और वाइस कैपटेन के फोटो एवं नाम के सामने मुहर लगाकर गुप्त मतदान किया। छात्र छात्राओं ने कतारबद्ध होने के साथ साथ अत्यंत अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया। ज्ञान ज्योति के निदेशक डॉ आदित्य बिजय जैन के अनुसार ​इस गतिविधि का उद्देश्य छात्र छात्राओं को लोकतंत्र की बुनियादी प्रक्रिया, निष्पक्ष चुनाव और जिम्मेदारी के महत्व से परिचित कराना है जो यह विद्यालय अपने आरंभिक वर्षों से अभी तक लगातार कराता आ रहा है। बच्चों को इन सभी प्रक्रियाओं की जानकारी होने से अपने दश की चुनावी प्रक्रिया भी आसानी से बच्चे समझ पाते हैँ, ऐसा हम सबका मानना है। निश्छल, कुशाग्र, उत्कृष्ट एवं वात्सल्य चारों हाउस के बच्चों ने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में निर्भीक होकर मतदान किया। वोटिंग के पश्चात मटपेटियों को सीलबंद कर स्ट्रांग रूम मेन् रख दिया गया। ​इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ सीपी जैन ने मतदान करने वाले सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव केवल जीत-हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक सशक्त मंच है। हमें गर्व है कि हमारे इन चौदह सौ छात्र छात्रओं ने आज एक सजग नागरिक की तरह अपनी भूमिका निभाई। जिन बच्चों की किस्मत बैलेट बॉक्स में आज बंद हुई उनमें, शाश्वत जैन, नमन कुमार, कुशागरा ओझा, अस्था रानी, अकांक्षा कुमारी, हरिओम तिवारी,अक्ष सिंह तोमर, शिवांश प्रकाश, शिवान्ग राज एवं अराध्या हाउस कैपटेन के लिए और श्रेष्ठ बिजय जैन, वैष्णवी कुमारी, अराध्या सिंह,  अंश राज, साज़फ़ा अकरम, गुलाल नंदिनी, अनिकेत, शिवम्, आयुषी, अंशिका, दृष्टि, अराध्या, श्रेहान, रिया, उत्कर्ष एवं अक्षत अग्रवाल के नाम हैँ। ​चुनाव के परिणामों की घोषणा वोट की गिनती होते ही चार तारीख के बाद होगी एवं उचित समय देखकर इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन कर जीते गये हाउस कैपटेन एवं वाइस कैपटेन को विधिवत इस सत्र की कमान सौंप दी जाएगी। इस पूरे कार्यक्रम का अनुशासनात्मक संचालान वाइस प्रिंसिपल डॉ सर्वेश कुमार ने किया। विद्यालय के चुनाव को सकुशल सम्पन्न करवाने में अरिहंत बिजय जैन, सिद्ध बिजय जैन, तबस्सुम बानो, अनु कुमारी, सूरज, बबलू, अमित, विनीत, प्रिया कामटी, रश्मी, अनुष्का, संस्कृति, श्रेया, राय सुनील कुमार, स्पोर्ट्स टीचर वीरेंद्र, चंद्रशेखर, फैज़, सोहन, पूनम, भीम इत्यादि ने अपना योगदान दिया।
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव समीप गुप्त सूचना के आधार पर देसी कट्टा हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
    3
    पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव समीप गुप्त सूचना के आधार पर देसी कट्टा हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
    user_संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    पालीगंज, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना से बड़ी खबर! Patna Police ने मादक पदार्थों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई करते हुए ₹1.25 करोड़ के अवैध ड्रग्स पकड़े हैं। Agam Kuan इलाके में छापेमारी के दौरान 43 हजार से ज्यादा कोडीन सिरप की बोतलें और 96 हजार नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। सोचिए… ये जहर अगर बाजार में पहुंचता तो कितनी जिंदगियां बर्बाद हो सकती थीं। पटना पुलिस की ये कार्रवाई ड्रग माफिया के लिए सीधा संदेश है—अब बचना मुश्किल है!"
    1
    पटना से बड़ी खबर!
Patna Police ने मादक पदार्थों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई करते हुए ₹1.25 करोड़ के अवैध ड्रग्स पकड़े हैं।
Agam Kuan इलाके में छापेमारी के दौरान 43 हजार से ज्यादा कोडीन सिरप की बोतलें और 96 हजार नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।
सोचिए… ये जहर अगर बाजार में पहुंचता तो कितनी जिंदगियां बर्बाद हो सकती थीं।
पटना पुलिस की ये कार्रवाई ड्रग माफिया के लिए सीधा संदेश है—अब बचना मुश्किल है!"
    user_Sudhanshu Ranjan
    Sudhanshu Ranjan
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • राजधानी पटना से सटे खगौल थाना कि पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुएछोटी खगोल स्थित चिक टोली में छापेमारी कर लगभग दो किलो गांजा एवं तीन लाख 31हजार 200रुपए के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में पटना पश्चिमी सिटी एस पी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि वहां सूखा नशा का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर वहां छापेमारी किया गया।
    1
    राजधानी पटना से सटे खगौल थाना कि पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुएछोटी खगोल स्थित चिक टोली में छापेमारी कर लगभग दो किलो गांजा एवं तीन लाख 31हजार 200रुपए के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में पटना पश्चिमी सिटी एस पी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि वहां सूखा नशा का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर वहां छापेमारी किया गया।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस पार्टी के कई नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे। पटना/फतुहा -उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बयान: अभी वर्तमान सरकार, जो सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी है, उसका रास्ता और तरीका नीतीश कुमार द्वारा तय किया गया है। हम लोग उसी रास्ते पर चल रहे हैं। पिछली बार नीतीश कुमार ने सदन के माध्यम से लोगों को आश्वस्त किया था कि क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं किया जाएगा। बिहार में सांप्रदायिकता पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। मुद्दों को भड़काने की कोशिश विपक्ष के लोग करते रहते हैं। सांप्रदायिकता पर नीतीश कुमार के शासन में जो जीरो टॉलरेंस की नीति चल रही थी, वह आगे भी चलती रहेगी। मुस्लिम समुदाय के लिए बिहार में जो काम हुआ है, वह किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ है। विपक्ष भाजपा के नाम पर हवा फैलाकर मुस्लिम समुदाय का शोषण कर रहा है। पिछले दिनों भी विपक्ष के लोगों ने मुस्लिम समुदाय को भड़काने के लिए मुद्दे उठाए। वक्फ संशोधन को लेकर विपक्ष द्वारा गलत अफवाहें फैलाई गईं। विपक्ष ने कहा कि सरकार वक्फ की संपत्ति हड़पना चाहती है, लेकिन अब तक सरकार ने कितनी मुस्लिम समुदाय की संपत्ति हड़पी है? भाजपा नेतृत्व जरूर कर रही है, लेकिन तरीका नीतीश कुमार का है। भाजपा भी कहती रही है कि उसकी सरकार नीतीश के रास्ते पर चलेगी। इसमें किसी तरह का संशय नहीं है। मुस्लिम समुदाय को डरने की जरूरत नहीं है। जैसे वे नीतीश कुमार के शासन में सुरक्षित थे, वैसे ही इस सरकार में भी सुरक्षित हैं। एसआईआर को लेकर विपक्ष ने दुष्प्रचार किया। कितने मुस्लिम समुदाय के लोगों का नाम काटा गया? विपक्ष की झूठ और फरेब की नीतियां बिहार में चलने वाली नहीं हैं। पहले की सरकार में मुस्लिम समुदाय की गिनती सबसे निचले पायदान पर होती थी। नीतीश सरकार में शिक्षा और बच्चों को आगे बढ़ाने में काफी तेजी आई है, जिसे लोगों ने देखा है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से इस समुदाय का तेजी से विकास हुआ है। मुस्लिम समाज के असली हितैषी नीतीश कुमार हैं, और यह बात समाज समझ चुका है। विपक्ष के लोग इतने चालाक हैं कि जो लोग इनके मददगार होते हैं, उन्हें गुनाहगार बना देते हैं, और जो गुनाहगार होते हैं, उन्हें मददगार बना देते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग एनडीए की नीतियों के साथ मुख्यधारा में चलने के लिए तैयार हैं। विपक्ष के लोग कातिलों को हेलिकॉप्टर पर ले जाकर सम्मानित करते हैं। 25 से 30 के दौरान भी एनडीए के लोग जनता के बीच गए थे। वहीं सरकार आज भी बिहार में चल रही है। सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार ने अपनी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दिया है।
    2
    जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
पार्टी के कई नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।
पटना/फतुहा -उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बयान:
अभी वर्तमान सरकार, जो सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी है, उसका रास्ता और तरीका नीतीश कुमार द्वारा तय किया गया है। हम लोग उसी रास्ते पर चल रहे हैं।
पिछली बार नीतीश कुमार ने सदन के माध्यम से लोगों को आश्वस्त किया था कि क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं किया जाएगा।
बिहार में सांप्रदायिकता पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है।
मुद्दों को भड़काने की कोशिश विपक्ष के लोग करते रहते हैं।
सांप्रदायिकता पर नीतीश कुमार के शासन में जो जीरो टॉलरेंस की नीति चल रही थी, वह आगे भी चलती रहेगी।
मुस्लिम समुदाय के लिए बिहार में जो काम हुआ है, वह किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ है।
विपक्ष भाजपा के नाम पर हवा फैलाकर मुस्लिम समुदाय का शोषण कर रहा है।
पिछले दिनों भी विपक्ष के लोगों ने मुस्लिम समुदाय को भड़काने के लिए मुद्दे उठाए।
वक्फ संशोधन को लेकर विपक्ष द्वारा गलत अफवाहें फैलाई गईं। विपक्ष ने कहा कि सरकार वक्फ की संपत्ति हड़पना चाहती है, लेकिन अब तक सरकार ने कितनी मुस्लिम समुदाय की संपत्ति हड़पी है?
भाजपा नेतृत्व जरूर कर रही है, लेकिन तरीका नीतीश कुमार का है। भाजपा भी कहती रही है कि उसकी सरकार नीतीश के रास्ते पर चलेगी। इसमें किसी तरह का संशय नहीं है।
मुस्लिम समुदाय को डरने की जरूरत नहीं है। जैसे वे नीतीश कुमार के शासन में सुरक्षित थे, वैसे ही इस सरकार में भी सुरक्षित हैं।
एसआईआर को लेकर विपक्ष ने दुष्प्रचार किया। कितने मुस्लिम समुदाय के लोगों का नाम काटा गया?
विपक्ष की झूठ और फरेब की नीतियां बिहार में चलने वाली नहीं हैं।
पहले की सरकार में मुस्लिम समुदाय की गिनती सबसे निचले पायदान पर होती थी।
नीतीश सरकार में शिक्षा और बच्चों को आगे बढ़ाने में काफी तेजी आई है, जिसे लोगों ने देखा है।
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से इस समुदाय का तेजी से विकास हुआ है।
मुस्लिम समाज के असली हितैषी नीतीश कुमार हैं, और यह बात समाज समझ चुका है।
विपक्ष के लोग इतने चालाक हैं कि जो लोग इनके मददगार होते हैं, उन्हें गुनाहगार बना देते हैं, और जो गुनाहगार होते हैं, उन्हें मददगार बना देते हैं।
मुस्लिम समुदाय के लोग एनडीए की नीतियों के साथ मुख्यधारा में चलने के लिए तैयार हैं।
विपक्ष के लोग कातिलों को हेलिकॉप्टर पर ले जाकर सम्मानित करते हैं।
25 से 30 के दौरान भी एनडीए के लोग जनता के बीच गए थे।
वहीं सरकार आज भी बिहार में चल रही है।
सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार ने अपनी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दिया है।
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • ग्रामीण क्षेत्र परेव (बिहटा) के लोगों के लिए अब आवागमन और भी आसान हो गया है। परेव से पटना तक सीधी बस सेवा का शुभारंभ किया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, छात्रों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। इस नई बस सेवा के शुरू होने से अब लोगों को पटना आने-जाने में कम समय लगेगा और पहले की तरह बार-बार वाहन बदलने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। खासकर रोज़ाना काम के लिए आने-जाने वाले लोगों और छोटे व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इस तरह की सीधी कनेक्टिविटी की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। बताया जा रहा है कि यह सेवा नियमित रूप से संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
    1
    ग्रामीण क्षेत्र परेव (बिहटा) के लोगों के लिए अब आवागमन और भी आसान हो गया है। परेव से पटना तक सीधी बस सेवा का शुभारंभ किया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, छात्रों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।
इस नई बस सेवा के शुरू होने से अब लोगों को पटना आने-जाने में कम समय लगेगा और पहले की तरह बार-बार वाहन बदलने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। खासकर रोज़ाना काम के लिए आने-जाने वाले लोगों और छोटे व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इस तरह की सीधी कनेक्टिविटी की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
बताया जा रहा है कि यह सेवा नियमित रूप से संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    23 hrs ago
  • भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ज्योति सिंह रोते हुए नजर आ रही हैं, जिससे मामला फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ज्योति सिंह रोते हुए नजर आ रही हैं, जिससे मामला फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर है जहां शनिवार के सुबह इलाके में तब अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक घर में घुसकर अपराधियों द्वारा दंपति को धारदार हथियार से घायल कर दिया गया।नवाज आलम मृतक और घायल पत्नी नाजिया परवीन स्थिति नाजुक घर में घुस कर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से किया हमला ।सुबह सुबह राजधानी में बड़ी वारदात पीरबहोर थाना क्षेत्र के अशोक राज पथ स्थित लाल बाग की घटना
    1
    पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट 
राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर है जहां शनिवार के सुबह इलाके में तब अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक घर में घुसकर अपराधियों द्वारा दंपति को धारदार हथियार से घायल कर दिया गया।नवाज आलम मृतक 
और घायल पत्नी नाजिया परवीन स्थिति नाजुक घर में घुस कर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से किया हमला ।सुबह सुबह राजधानी में बड़ी वारदात
पीरबहोर थाना क्षेत्र के अशोक राज पथ स्थित लाल बाग की घटना
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.