बिहार महोत्सव को लेकर बैठक, सिद्धेश्वर विद्यार्थी का सम्मान समारोह आयोजित ,प्रखंड में महोत्सव आयोजन की रूपरेखा तैयार करने पर बनी सहमति रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार दोपहर बिहार महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बिहार महोत्सव के लिए सम्मानित सिद्धेश्वर विद्यार्थी का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन बीएमडी विकास कुमार ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रफीगंज प्रखंड में पचार पहाड़ स्थित सर्वधर्म स्थल, सिंघी, पोगर, सिहुली समेत कई महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल हैं। वहीं, डाकबंगला मैदान में पिछले 35 वर्षों से आजाद वीर संघ द्वारा छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को देखते हुए प्रखंड स्तर पर बिहार महोत्सव का आयोजन किया जाना चाहिए। बैठक में डॉ. तुलसी यादव, लड्डू खां, सुरेश प्रजापति, डॉ. विकास कुमार, बीमा अधिकारी संजय शर्मा, राजू गुप्ता और प्रमोद यादव समेत अन्य लोगों ने महोत्सव आयोजन के पक्ष में अपने विचार रखे। निर्णय लिया गया कि आगामी 4 अक्टूबर, रविवार को जैन धर्मशाला पुनः बैठक आयोजित कर सभी संस्थानों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों को शामिल करते हुए महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद, पटना में ‘बिहार महोत्सव पुरुष’ की उपाधि से सम्मानित सिद्धेश्वर विद्यार्थी को अंगवस्त्र, माला एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि औरंगाबाद जिले समेत विभिन्न स्थानों पर महोत्सव आयोजित कराने में सिद्धेश्वर विद्यार्थी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने रफीगंज प्रखंड में महोत्सव आयोजित कराने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बीएमडी विकास कुमार ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के बाद अस्पताल कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों की एनीमिया, ब्लड शुगर एवं सीवीसी जांच भी की गई। इस अवसर पर रामजी सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, लवकुश प्रसाद सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रामश्लोक, अक्षय पाठक, सुनील दीप, अनिल विश्वकर्मा, पन्नालाल, राकेश प्रजापति, श्यामसुंदर यादव, पुलखन प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #बिहारमहोत्सव #रफीगंज #औरंगाबाद #सिद्धेश्वरविद्यार्थी #महोत्सव #सांस्कृतिककार्यक्रम #रफीगंजखबर #औरंगाबादन्यूज #BiharNews #RafiGanj #AurangabadNews

- बेरी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत वृक्षारोपण, WPU परिसर से मदार नदी किनारे तक लगाए गए पौधे मदनपुर प्रखंड के बेरी पंचायत में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत सोमवार को सुबह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई (WPU) परिसर तथा मदार नदी के समीप स्वच्छताकर्मियों ने पौधे लगाए। स्वच्छता पर्यवेक्षक रौशन कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छताकर्मियों ने पौधारोपण कर ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ का संदेश दिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक रौशन कुमार ने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली भी बेहद जरूरी है। मदार नदी के किनारे लगाए गए पौधों से आने वाले समय में हरियाली बढ़ने के साथ-साथ भू-क्षरण रोकने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम में बेरी पंचायत के स्वच्छताकर्मी मुकेश सिंह, राज कुमारी देवी, अनीता देवी, रामकली देवी, सीताराम भुईया, चौठी भुईया, राजू भुईया, राजकेश्वर भुईया, राजेश पासवान, शोखेद्र भुईया समेत अन्य स्वच्छताकर्मी मौजूद रहे। #SwachhataHiSeva #SwachhBharat #ViksitBharat #BeriPanchayat #Madanpur #AurangabadBihar #BiharNews #TreePlantation #WPU #SwachhBharatMission #CleanIndiaGreenIndia #GramPanchayat #BharatCrimeLiveNews1
- रफीगंज पुलिस ने दनई धान के खेत से महिला का शव किया बरामद, मामले में प्राथमिकी दर्ज रफीगंज पुलिस ने दनई गाँव के पास धान के खेत से महिला का शव बरामद किया।पोस्टमार्टम हेतु शव को सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। शव की पहचान दनई गाँव के आशुतोष सोलंकी उर्फ सोनू सिंह की पत्नी वर्षा कुमारी के रूप में की गई। इस मामले में औरंगाबाद जिला मुफस्सिल थाना अंतर्गत राभान बिगहा गांव निवासी मृतिका के भाई नर्वदा कुमार ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति आशुतोष कुमार सोलंकी उर्फ सोनू सिंह, सास शारदा देवी, भैंसुर अमित कुमार सिंह, देवर किमन कुमार एवं अमित कुमार सिंह की पत्नी नाम नहीं मालूम को नामजद आरोपित बनाया है। प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि अपनी बहन वर्षा कुमारी की शादी छः वर्ष पूर्व किया था। शादी के एक वर्ष बाद से ही उक्त आरोपित कई बार मारपीट किए थे। जिसे लेकर हमलोगों के बीच समझौता हुआ था। इधर पांच दिनों से उसे बहुत ज्यादा परेशान किया जा रहा था। हमलोग पूछे तो वह बोली कि ये रोज़ का मामला है आपलोग कितना समझौता करवाएंगे। इनके दाम्पत्य जीवन से एक पुत्री एवं एक पुत्र हैं। 26 सितम्बर की संध्या 06:57 बजे मेरे द्वारा कॉल किया गया तो आशुतोष कुमार सोलंकी उर्फ सोनू सिंह फोन पर बताया कि तुम्हारी बहन मर गई है हमलोग उसे जलाने जा रहे हैं। अनन फानन में पुलिस प्रशासन को लेकर पहुंचे तो उक्त सभी लोग घर छोड़ कर भाग गए थे। काफी खोजबीन के बाद अगले दिन धान के खेत के आरी से शव बरामद हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।1
- पटना मुख्य सचिव ने नदरपुर पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य का किया अचौक निरीक्षण पटना से आए मुख्य सचिव ने नदरपुर पंचायत सरकार भवन का किया औचक निरीक्षण, अधूरे काम जल्द पूरे करने के निर्देश पटना/नदरपुर: प्रशासनिक सुधार और विकास कार्यों को गति देने के लिए पटना से आए मुख्य सचिव (चीफ सेक्रिटरी) ने नदरपुर पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान भवन निर्माण में कई खामियां और अधूरे कार्य पाए गए, जिसपर मुख्य सचिव ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छूटे हुए कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है। साथ ही, उन्होंने नए भवन का चार्ज जल्द से जल्द स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि को सौंपने का दबाव बनाया ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके। निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी और अशुद्धियों को लेकर मुख्य सचिव ने मौके पर ही ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई और चेतावनी दी कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- गंगा वायरिंग लेवल पार घाटों पे रोक लगी : केदारनाथ यात्रा पर लैंडस्लाइड से यात्री फंसे: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से लगातार लैंडस्लाइड हो रही है1
- हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा पुलिस पचरुखिया बाजार के समीप से 140 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है हसपुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया बाजार के धमनी रोड के नहर के समीप पुलिस ने 140 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस करवाई में जुट गई है1
- पितृपक्ष मेला 2026के आज तीसरे दिन मेला क्षेत्र एवं विभिन्न घाटों पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ l पितृपक्ष मेला 2026 के आज तीसरे दिन मेला क्षेत्र एवं विभिन्न घाटों पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना को लेकर पिंडदान एवं तर्पण कर रहे हैं।1
- पितृपक्ष मेला 2026 सावित्री मंदिर सेवा समिति माडनपुर सावित्री नगर ब्रह्मयोनि गयाजी द्वारा निःशुल्क चाय,पानी का सेवा शिविर का उद्घाटन सम्पन्न।1
- शिवसागर से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में नवीनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुशा गांव निवासी बादल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शिवसागर गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नवीनगर थाना कांड संख्या 225/26 के तहत दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि वह शिवसागर गांव में छिपा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद एसआई तनुजा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। #BharatCrimeLiveNews #Navinagar #Nabinagar #Aurangabad #Bihar #SandeepMedia #PocsoAct #CrimeNews #PoliceAction #AurangabadNews1