रफीगंज पुलिस ने दनई धान के खेत से महिला का शव किया बरामद, मामले में प्राथमिकी दर्ज रफीगंज पुलिस ने दनई गाँव के पास धान के खेत से महिला का शव बरामद किया।पोस्टमार्टम हेतु शव को सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। शव की पहचान दनई गाँव के आशुतोष सोलंकी उर्फ सोनू सिंह की पत्नी वर्षा कुमारी के रूप में की गई। इस मामले में औरंगाबाद जिला मुफस्सिल थाना अंतर्गत राभान बिगहा गांव निवासी मृतिका के भाई नर्वदा कुमार ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति आशुतोष कुमार सोलंकी उर्फ सोनू सिंह, सास शारदा देवी, भैंसुर अमित कुमार सिंह, देवर किमन कुमार एवं अमित कुमार सिंह की पत्नी नाम नहीं मालूम को नामजद आरोपित बनाया है। प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि अपनी बहन वर्षा कुमारी की शादी छः वर्ष पूर्व किया था। शादी के एक वर्ष बाद से ही उक्त आरोपित कई बार मारपीट किए थे। जिसे लेकर हमलोगों के बीच समझौता हुआ था। इधर पांच दिनों से उसे बहुत ज्यादा परेशान किया जा रहा था। हमलोग पूछे तो वह बोली कि ये रोज़ का मामला है आपलोग कितना समझौता करवाएंगे। इनके दाम्पत्य जीवन से एक पुत्री एवं एक पुत्र हैं। 26 सितम्बर की संध्या 06:57 बजे मेरे द्वारा कॉल किया गया तो आशुतोष कुमार सोलंकी उर्फ सोनू सिंह फोन पर बताया कि तुम्हारी बहन मर गई है हमलोग उसे जलाने जा रहे हैं। अनन फानन में पुलिस प्रशासन को लेकर पहुंचे तो उक्त सभी लोग घर छोड़ कर भाग गए थे। काफी खोजबीन के बाद अगले दिन धान के खेत के आरी से शव बरामद हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- रफीगंज पुलिस ने दनई धान के खेत से महिला का शव किया बरामद, मामले में प्राथमिकी दर्ज रफीगंज पुलिस ने दनई गाँव के पास धान के खेत से महिला का शव बरामद किया।पोस्टमार्टम हेतु शव को सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। शव की पहचान दनई गाँव के आशुतोष सोलंकी उर्फ सोनू सिंह की पत्नी वर्षा कुमारी के रूप में की गई। इस मामले में औरंगाबाद जिला मुफस्सिल थाना अंतर्गत राभान बिगहा गांव निवासी मृतिका के भाई नर्वदा कुमार ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति आशुतोष कुमार सोलंकी उर्फ सोनू सिंह, सास शारदा देवी, भैंसुर अमित कुमार सिंह, देवर किमन कुमार एवं अमित कुमार सिंह की पत्नी नाम नहीं मालूम को नामजद आरोपित बनाया है। प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि अपनी बहन वर्षा कुमारी की शादी छः वर्ष पूर्व किया था। शादी के एक वर्ष बाद से ही उक्त आरोपित कई बार मारपीट किए थे। जिसे लेकर हमलोगों के बीच समझौता हुआ था। इधर पांच दिनों से उसे बहुत ज्यादा परेशान किया जा रहा था। हमलोग पूछे तो वह बोली कि ये रोज़ का मामला है आपलोग कितना समझौता करवाएंगे। इनके दाम्पत्य जीवन से एक पुत्री एवं एक पुत्र हैं। 26 सितम्बर की संध्या 06:57 बजे मेरे द्वारा कॉल किया गया तो आशुतोष कुमार सोलंकी उर्फ सोनू सिंह फोन पर बताया कि तुम्हारी बहन मर गई है हमलोग उसे जलाने जा रहे हैं। अनन फानन में पुलिस प्रशासन को लेकर पहुंचे तो उक्त सभी लोग घर छोड़ कर भाग गए थे। काफी खोजबीन के बाद अगले दिन धान के खेत के आरी से शव बरामद हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।1
- गंगा वायरिंग लेवल पार घाटों पे रोक लगी : केदारनाथ यात्रा पर लैंडस्लाइड से यात्री फंसे: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से लगातार लैंडस्लाइड हो रही है1
- बिहार महोत्सव को लेकर बैठक, सिद्धेश्वर विद्यार्थी का सम्मान समारोह आयोजित ,प्रखंड में महोत्सव आयोजन की रूपरेखा तैयार करने पर बनी सहमति रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार दोपहर बिहार महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बिहार महोत्सव के लिए सम्मानित सिद्धेश्वर विद्यार्थी का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन बीएमडी विकास कुमार ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रफीगंज प्रखंड में पचार पहाड़ स्थित सर्वधर्म स्थल, सिंघी, पोगर, सिहुली समेत कई महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल हैं। वहीं, डाकबंगला मैदान में पिछले 35 वर्षों से आजाद वीर संघ द्वारा छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को देखते हुए प्रखंड स्तर पर बिहार महोत्सव का आयोजन किया जाना चाहिए। बैठक में डॉ. तुलसी यादव, लड्डू खां, सुरेश प्रजापति, डॉ. विकास कुमार, बीमा अधिकारी संजय शर्मा, राजू गुप्ता और प्रमोद यादव समेत अन्य लोगों ने महोत्सव आयोजन के पक्ष में अपने विचार रखे। निर्णय लिया गया कि आगामी 4 अक्टूबर, रविवार को जैन धर्मशाला पुनः बैठक आयोजित कर सभी संस्थानों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों को शामिल करते हुए महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद, पटना में ‘बिहार महोत्सव पुरुष’ की उपाधि से सम्मानित सिद्धेश्वर विद्यार्थी को अंगवस्त्र, माला एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि औरंगाबाद जिले समेत विभिन्न स्थानों पर महोत्सव आयोजित कराने में सिद्धेश्वर विद्यार्थी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने रफीगंज प्रखंड में महोत्सव आयोजित कराने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बीएमडी विकास कुमार ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के बाद अस्पताल कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों की एनीमिया, ब्लड शुगर एवं सीवीसी जांच भी की गई। इस अवसर पर रामजी सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, लवकुश प्रसाद सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रामश्लोक, अक्षय पाठक, सुनील दीप, अनिल विश्वकर्मा, पन्नालाल, राकेश प्रजापति, श्यामसुंदर यादव, पुलखन प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #बिहारमहोत्सव #रफीगंज #औरंगाबाद #सिद्धेश्वरविद्यार्थी #महोत्सव #सांस्कृतिककार्यक्रम #रफीगंजखबर #औरंगाबादन्यूज #BiharNews #RafiGanj #AurangabadNews1
- हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा पुलिस पचरुखिया बाजार के समीप से 140 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है हसपुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया बाजार के धमनी रोड के नहर के समीप पुलिस ने 140 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस करवाई में जुट गई है1
- पितृपक्ष मेला 2026 सावित्री मंदिर सेवा समिति माडनपुर सावित्री नगर ब्रह्मयोनि गयाजी द्वारा निःशुल्क चाय,पानी का सेवा शिविर का उद्घाटन सम्पन्न।1
- Maa ke liye new status doston ek bar please follow kariyega please 🙏 subscribe bhaiya ji ||1
- टीवी कलाकार राजेश कुमार पहुंचे गयाजी, किया पिंडदान पितृपक्ष की व्यवस्था देख हुए प्रभावित, जमकर की प्रशासन की तारीफ टीवी कलाकार राजेश कुमार पहुंचे गयाजी, किया पिंडदान पितृपक्ष की व्यवस्था देख हुए प्रभावित, जमकर की प्रशासन की तारीफ 🎥 वीडियो कैप्शन गयाजी पहुंचे टीवी कलाकार राजेश कुमार ने पितरों के निमित्त पिंडदान किया। इस दौरान उन्होंने पितृपक्ष महासंगम-2026 में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। #RajeshKumar #GayaJi #PindDaan #PitruPaksha2026 #GayaNews #GayaBihar #Vishnupad #PitruPaksha #GayaJiDham #BiharNews #GayaNewsUpdate #BreakingNews #PindDaanGaya #PitruPakshaMela #GayaAdministration4
- रफीगंज के बघौरा में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, 250 मरीजों की हुई जांच , पुर्व सांसद हुए शामिल रफीगंज (औरंगाबाद) सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघौरा स्थित बक्सी बिगहा पंचायत सरकार भवन के समीप चिकित्सा जांच शिविर, लाभार्थी संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रफीगंज विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी सह भाजपा जिला मंत्री सुबोध कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे। चिकित्सा शिविर में मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ रक्त जांच, ब्लड प्रेशर, एक्स-रे, नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच तथा दंत चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क दी गईं। शिविर में मगध क्षेत्र के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बिनोद कुमार सिंह, शल्य चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. संगम कुमार वर्मा, डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. जावेद, डॉ. वर्षा राय, डॉ. लालजी यादव सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने सेवाएं दीं। आयोजकों के अनुसार शिविर में करीब 250 मरीजों का इलाज एवं स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 100 मरीजों का एक्स-रे, 50 मरीजों की ब्लड शुगर जांच तथा 85 मरीजों की मोतियाबिंद जांच रोमस्का आई हॉस्पिटल के सहयोग से की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ लाभार्थी संवाद किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया, मुखिया गुड़िया देवी, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनानाथ विश्वकर्मा, सुमन सिंह, कासमा मंडल अध्यक्ष मनोज यादव एवं पंचायत अध्यक्ष सुधीर यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह, विनय कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद प्रफुल्ल सिंह, शुभम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।1