logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुत्ते को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुआ ऑटो, सड़क किनारे पलटा वाहन, चालक समेत 3 लोग घायल कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार देर रात सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया।

7 hrs ago
user_Aapan Maharajganj
Aapan Maharajganj
Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

कुत्ते को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुआ ऑटो, सड़क किनारे पलटा वाहन, चालक समेत 3 लोग घायल कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार देर रात सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुत्ते को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुआ ऑटो, सड़क किनारे पलटा वाहन, चालक समेत 3 लोग घायल कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार देर रात सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया।
    1
    कुत्ते को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुआ ऑटो, सड़क किनारे पलटा वाहन, चालक समेत 3 लोग घायल
कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार देर रात सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सोनौली :: मनोनीत सभासदों का फूटा गुस्सा: बोर्ड बैठक नहीं, प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में! मनोनीत सभासदों का फूटा गुस्सा: बोर्ड बैठक नहीं, प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में!
    1
    सोनौली :: मनोनीत सभासदों का फूटा गुस्सा: बोर्ड बैठक नहीं, प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में!
मनोनीत सभासदों का फूटा गुस्सा: बोर्ड बैठक नहीं, प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में!
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    News Anchor नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची पीड़िता घास काटने को लेकर विवाद: गर्भवती महिला से मारपीट के आरोप में छह दिन बाद भी कार्रवाई नहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची पीड़िता, सीओ फरेंदा ने जांच के दिए आदेश; पीड़िता का अब तक मुलाहिजा नहीं, चोट के निशान मिटने की आशंका महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहाबास टोला महाबीरपुर गांव में घास काटने को लेकर हुए विवाद में गर्भवती महिला के साथ मारपीट के आरोप का मामला अब पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा में है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी न तो महिला का पुलिस की ओर से मुलाहिजा कराया गया और न ही मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, विवाद के दौरान गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई, जिसमें उसके हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। परिजनों का दावा है कि चोट वाले स्थानों पर काले निशान भी पड़ गए हैं। सीओ कार्यालय से लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस तक पहुंची पीड़िता घटना के बाद पीड़िता और उसके पति ने कोल्हुई पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पीड़ित दंपती फरेंदा स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय भी पहुंचा, लेकिन वहां सीओ से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद पीड़िता सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी पहुंची और अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखी। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, शिकायत के बाद सीओ फरेंदा ने मामले की जांच के आदेश दिए, लेकिन आरोप है कि आदेश के बावजूद अब तक आवश्यक कार्रवाई पूरी नहीं हुई। छह दिन बाद भी मुलाहिजा नहीं, चोट के निशान मिटने की आशंका पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के छह दिन बाद भी महिला का मुलाहिजा नहीं कराया गया है। परिजनों को आशंका है कि समय बीतने के साथ चोट के निशान हल्के पड़ सकते हैं, जिससे मामले की जांच और चोटों के चिकित्सकीय प्रमाण पर असर पड़ सकता है। परिजनों का कहना है कि महिला गर्भवती होने के कारण परिवार पहले से ही चिंतित है। ऐसे में शिकायत के बाद भी कार्रवाई में देरी को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज होने, महिला का चिकित्सकीय परीक्षण/मुलाहिजा कराए जाने और जांच की प्रगति को लेकर पुलिस की ओर से स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई और महिला का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कराने की मांग की है।
    2
    सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची पीड़िता
घास काटने को लेकर विवाद: गर्भवती महिला से मारपीट के आरोप में छह दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची पीड़िता, सीओ फरेंदा ने जांच के दिए आदेश; पीड़िता का अब तक मुलाहिजा नहीं, चोट के निशान मिटने की आशंका
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहाबास टोला महाबीरपुर गांव में घास काटने को लेकर हुए विवाद में गर्भवती महिला के साथ मारपीट के आरोप का मामला अब पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा में है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी न तो महिला का पुलिस की ओर से मुलाहिजा कराया गया और न ही मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, विवाद के दौरान गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई, जिसमें उसके हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। परिजनों का दावा है कि चोट वाले स्थानों पर काले निशान भी पड़ गए हैं।
सीओ कार्यालय से लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस तक पहुंची पीड़िता
घटना के बाद पीड़िता और उसके पति ने कोल्हुई पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पीड़ित दंपती फरेंदा स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय भी पहुंचा, लेकिन वहां सीओ से मुलाकात नहीं हो सकी।
इसके बाद पीड़िता सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी पहुंची और अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखी। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, शिकायत के बाद सीओ फरेंदा ने मामले की जांच के आदेश दिए, लेकिन आरोप है कि आदेश के बावजूद अब तक आवश्यक कार्रवाई पूरी नहीं हुई।
छह दिन बाद भी मुलाहिजा नहीं, चोट के निशान मिटने की आशंका
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के छह दिन बाद भी महिला का मुलाहिजा नहीं कराया गया है। परिजनों को आशंका है कि समय बीतने के साथ चोट के निशान हल्के पड़ सकते हैं, जिससे मामले की जांच और चोटों के चिकित्सकीय प्रमाण पर असर पड़ सकता है।
परिजनों का कहना है कि महिला गर्भवती होने के कारण परिवार पहले से ही चिंतित है। ऐसे में शिकायत के बाद भी कार्रवाई में देरी को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज होने, महिला का चिकित्सकीय परीक्षण/मुलाहिजा कराए जाने और जांच की प्रगति को लेकर पुलिस की ओर से स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई और महिला का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कराने की मांग की है।
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ठूठीबारी पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार महराजगंज। ठूठीबारी थाना पुलिस ने न्यायालय से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 अक्टूबर 2026 को वारंटी अभियुक्त रिखई (59) पुत्र रामप्रित निवासी ग्राम नौनिया, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के न्यायालय में मुकदमा संख्या 8426/25, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य और हेड कांस्टेबल उदयभान कुमार शामिल रहे।
    1
    ठूठीबारी  पुलिस  ने  वारंटी  अभियुक्त को किया गिरफ्तार
महराजगंज। ठूठीबारी थाना पुलिस ने न्यायालय से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 अक्टूबर 2026 को वारंटी अभियुक्त रिखई (59) पुत्र रामप्रित निवासी ग्राम नौनिया, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के न्यायालय में मुकदमा संख्या 8426/25, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य और हेड कांस्टेबल उदयभान कुमार शामिल रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लेखपालों का हल्लाबोल! 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी | नौतनवा तहसील में धरना प्रदर्शन लेखपालों का हल्लाबोल! 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी | नौतनवा तहसील में धरना प्रदर्शन महराजगंज जनपद की नौतनवा तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लेखपालों ने अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में लेखपाल शामिल हुए। धरने के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। लेखपालों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार सहित व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस वीडियो में जानिए—
    1
    लेखपालों का हल्लाबोल! 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी | नौतनवा तहसील में धरना प्रदर्शन
लेखपालों का हल्लाबोल! 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी | नौतनवा तहसील में धरना प्रदर्शन
महराजगंज जनपद की नौतनवा तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लेखपालों ने अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में लेखपाल शामिल हुए।
धरने के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। लेखपालों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार सहित व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस वीडियो में जानिए—
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मानवीय ,संवेदना, मां-बाप से बिछड़े हुए बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर मानवता को मिसाल पेश की , जाने अब तक कितने बच्चों को मां-बाप से मिलवाएं? #maharaganj #NewsUpdate #Police #UttarPradesh #vairalvideo #vairalreels #CMYogiAdityanath #nepal #Indiana #humanrights #protection मानवीय ,संवेदना, मां-बाप से बिछड़े हुए बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर मानवता को मिसाल पेश की , जाने अब तक कितने बच्चों को मां-बाप से मिलवाएं? #maharaganj #NewsUpdate #Police #UttarPradesh #vairalvideo #vairalreels #CMYogiAdityanath #nepal #Indiana #humanrights #protection
    1
    मानवीय ,संवेदना, मां-बाप से बिछड़े हुए बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर मानवता को मिसाल पेश की , जाने अब तक कितने बच्चों को मां-बाप से मिलवाएं?

#maharaganj 
#NewsUpdate 
#Police 
#UttarPradesh 
#vairalvideo 
#vairalreels 
#CMYogiAdityanath 
#nepal 
#Indiana 
#humanrights 
#protection 


मानवीय ,संवेदना, मां-बाप से बिछड़े हुए बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर मानवता को मिसाल पेश की , जाने अब तक कितने बच्चों को मां-बाप से मिलवाएं?
#maharaganj 
#NewsUpdate 
#Police 
#UttarPradesh 
#vairalvideo 
#vairalreels 
#CMYogiAdityanath 
#nepal 
#Indiana 
#humanrights 
#protection
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रधान के द्वारा धक्का मार कर बाहर किया गया
    1
    प्रधान के द्वारा धक्का मार कर बाहर किया गया
    user_Swaminath Kumar
    Swaminath Kumar
    Insurance Agent फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ठूठीबारी पुलिस ने 15 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार महराजगंज। वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 परतावल से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 110/2026 के तहत वांछित अखिलेश गुप्ता (23) पुत्र गोविन्द गुप्ता, निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी और कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह शामिल रहे।
    1
    ठूठीबारी पुलिस ने 15 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
महराजगंज। वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 परतावल से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 110/2026 के तहत वांछित अखिलेश गुप्ता (23) पुत्र गोविन्द गुप्ता, निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी और कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह शामिल रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.