logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छपिया में नशे का जाल: बेखौफ सौदागर, गिरफ्त में युवा, गांव से बाजार तक स्मैक-गांजा की खुली बिक्री, बढ़ रहे अपराध; पुलिस व आबकारी की कार्यशैली पर उठे सवाल गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र में युवाओं के बीच नशे की लत तेजी से पैर पसार रही है। अब नशा केवल शराब और सिगरेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्मैक, गांजा, अफीम, कोकीन व नशीली दवाओं तक इसकी पहुंच हो गई है। इस बढ़ती प्रवृत्ति ने न सिर्फ युवाओं के स्वास्थ्य व मानसिक स्थिति को प्रभावित किया है, बल्कि क्षेत्र में अपराध का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। पिछले एक वर्ष में चोरी, लूटपाट और मारपीट की घटनाओं में युवा वर्ग की संलिप्तता बढ़ी है। छोटी रकम के लिए भी वारदातें हो रही हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए युवा गलत रास्ता अपनाने को मजबूर हैं। क्षेत्र के गांवों से लेकर बाजार और प्रमुख चौराहों तक स्मैक की पुड़ियां खुलेआम बिक रही हैं। जो कारोबार पहले छिपकर होता था, वह अब बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा है। नशे के कारण कई युवाओं की मानसिक स्थिति बिगड़ चुकी है। कुछ का इलाज मनोचिकित्सालयों में चल रहा है। मसकनवा पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूर हरिजन कॉलोनी में एक दुकान पर खुलेआम गांजा व स्मैक की बिक्री का VIDEO सामने आया है। चर्चा है दिनभर यहां नशा करने वालों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह सब पुलिस की जानकारी के बिना संभव है या कहीं इस अवैध कारोबार को संरक्षण मिल रहा है। स्मैक का नशा युवाओं पर इस कदर हावी हो रहा है कि 10 से 15 दिनों में ही इसकी लत लग जा रही है। एक खुराक की कीमत 200 से 300 रुपये तक बताई जा रही है। नशा नहीं मिलने पर युवाओं में आक्रोश, झगड़ा और हिंसक प्रवृत्ति बढ़ जाती है। कई युवा अब नशीले इंजेक्शन व गोलियों का सहारा लेने लगे हैं। महंगे नशे की लत ने कई परिवारों को आर्थिक व सामाजिक रूप से तोड़ दिया है। घर के युवा सदस्य नशे की गिरफ्त में आकर न केवल अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि पूरे परिवार को संकट में डाल रहे हैं। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है। आबकारी विभाग की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अपेक्षित सख्ती नहीं हो रही है।

3 hrs ago
user_सतीश वर्मा दैनिक जागरण
सतीश वर्मा दैनिक जागरण
Court reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश पुलिस की पुलिसिंग के तेवर पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिल रहे हैं.तेजतर्रार छवि के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बहुचर्चित आईपीएस अफसर एवं प्रयागराज कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त डॉ अजय पाल शर्मा जी इन दिनों निर्वाचन आयोग की तरफ़ से पश्चिम बंगाल में ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) के रूप में तैनात हैं।टीएमसी के विवादित नेता हुमायूं जहांगीर के ठिकानों पर पहुंचकर अपने अंदाज़ में समझाया कानून के दायरे...!!
    1
    उत्तर प्रदेश पुलिस की पुलिसिंग के तेवर पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिल रहे हैं.तेजतर्रार छवि के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बहुचर्चित आईपीएस अफसर एवं प्रयागराज कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त डॉ अजय पाल शर्मा जी इन दिनों निर्वाचन आयोग की तरफ़ से  पश्चिम बंगाल में ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) के रूप में तैनात हैं।टीएमसी के विवादित नेता हुमायूं जहांगीर के ठिकानों पर पहुंचकर अपने अंदाज़ में समझाया कानून के दायरे...!!
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भाकियू के कार्यकर्ता 5 मई को करेंगे रक्तदान 27 अप्रैल अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की मंडलीय मासिक पंचायत मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा की अध्यक्षता में आयुक्त परिसर में संपन्न हुई जिसमें 05मई को रक्तदान करने तथा अक्टूबर माह के नवरात्र में सामूहिक विवाह करने का निर्णय लिया गया। मासिक पंचायत को सम्मिलित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने संगठन मजबूती पर बल देते हुए कहा की सदस्यता अभियान चलाकर गांव कमेटिया बनाकर संगठन को मजबूत करें जितने पदाधिकारी हैं सबसे पहले 25 साधारण सदस्य बनाकर स्वयं सक्रिय सदस्य बनने का कार्य करें।और किसानों पर हो रहे अन्याय ,अत्याचार तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु मजबूती से आंदोलन करें। अपने अध्यक्षीय भाषण में मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और रक्तदान करके बेसहारा लोगों की जान बचाई जा सकती है जो बड़ा पुण्य कार्य है। और 05 मई 2026 को जिला पुरुष चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान करने की घोषणा किया। और यह भी तय किया गया कि अक्टूबर माह के नवरात्र में सामूहिक विवाह का शुरूआत किया जाएगा। मासिक पंचायत को जिला अध्यक्ष अयोध्या राम गणेश मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, मंडल संगठन मंत्री कमलेश वर्मा, रामानंद वर्मा, फरीद अहमद, डा0 रामजन्म वर्मा, जगन्नाथ पटेल,जितेंद्र कुमार,भोला सिंह टाइगर,संतोष वर्मा, जगदीश यादव, रामबरन,राम सूरत, रामनयन वर्मा, विवेक पटेल, जवाहरलाल तिवारी आदि लोगों ने संबोधित किया।
    4
    भाकियू के कार्यकर्ता 5 मई को करेंगे रक्तदान
27 अप्रैल अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की मंडलीय मासिक पंचायत मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा की अध्यक्षता में आयुक्त परिसर में संपन्न हुई जिसमें 05मई को रक्तदान करने तथा अक्टूबर माह के नवरात्र में सामूहिक विवाह करने का निर्णय लिया गया।
मासिक पंचायत को सम्मिलित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने संगठन मजबूती पर बल देते हुए कहा की सदस्यता अभियान चलाकर गांव कमेटिया बनाकर संगठन को मजबूत करें जितने पदाधिकारी हैं सबसे पहले 25 साधारण सदस्य बनाकर स्वयं सक्रिय सदस्य बनने का कार्य करें।और किसानों पर हो रहे अन्याय ,अत्याचार तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु मजबूती से आंदोलन करें।
अपने अध्यक्षीय भाषण में मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और रक्तदान करके बेसहारा लोगों की जान बचाई जा सकती है जो बड़ा पुण्य कार्य है। और 05 मई 2026 को जिला पुरुष चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान करने की घोषणा किया। और यह भी तय किया गया कि अक्टूबर माह के नवरात्र में सामूहिक विवाह का शुरूआत किया जाएगा। 
मासिक पंचायत को जिला अध्यक्ष अयोध्या राम गणेश मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, मंडल संगठन मंत्री कमलेश वर्मा, रामानंद वर्मा, फरीद अहमद, डा0 रामजन्म वर्मा, जगन्नाथ पटेल,जितेंद्र कुमार,भोला सिंह टाइगर,संतोष वर्मा, जगदीश यादव, रामबरन,राम सूरत, रामनयन वर्मा, विवेक पटेल, जवाहरलाल तिवारी आदि लोगों ने संबोधित किया।
    user_प्रहरी न्यूज दर्पण
    प्रहरी न्यूज दर्पण
    Building society फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अपना जीवन मानव जीवन एक गेम की तरह है यदि किसी भी तरह जीवन को खुशहाल नहीं बनाए तो जीवन नर्क बन जाएगी
    1
    अपना जीवन मानव जीवन एक गेम की तरह है यदि किसी भी तरह जीवन को खुशहाल नहीं बनाए तो जीवन नर्क बन जाएगी
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • welcome
    1
    welcome
    user_आशीष श्रीवास्तव सभासद BJP
    आशीष श्रीवास्तव सभासद BJP
    आशीष श्रीवास्तव सभासद भारतीय जनता पार्टी Sohawal, Ayodhya•
    8 hrs ago
  • यह परिक्रमा थाना पूराकलंदर स्थित क्षेत्र से होकर कोतवाली बीकापुर क्षेत्र से गुजरकर पुनः पूराकलंदर क्षेत्र में समाप्त होगी परिक्रमा (#अयोध्या भरतकुंड) जहां पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुरक्षा की कमान संभाले थाना प्रभारी मनोज शर्मा चल रहे साथ वही साधु संतों के साथ ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा भरतकुंड पंचकोसी परिक्रमा में भरतकुंड से चलकर बीकापुर कोतवाली होते हुए पुनः भरतकुंड पर समाप्त होगी पंचकोसी परिक्रमा ब्यूरो रिपोर्ट
    1
    यह परिक्रमा थाना पूराकलंदर स्थित क्षेत्र से होकर कोतवाली बीकापुर क्षेत्र से गुजरकर पुनः पूराकलंदर क्षेत्र में समाप्त होगी परिक्रमा
(#अयोध्या भरतकुंड) 
जहां पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुरक्षा की कमान संभाले थाना प्रभारी मनोज शर्मा चल रहे साथ
वही साधु संतों के साथ ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा भरतकुंड पंचकोसी परिक्रमा में 
भरतकुंड से चलकर बीकापुर कोतवाली होते हुए पुनः भरतकुंड पर समाप्त होगी पंचकोसी परिक्रमा  ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    10 hrs ago
  • चलती बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग। यात्रियों में मची अफरा-तफरी | ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा अयोध्या। जनपद अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस में शार्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। जहा कि जगदीशपुर से अयोध्या आ रही एक प्राइवेट बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से बस में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब बस पिठला के पास स्थित सैनिक ढाबा के करीब पहुंची थी। यात्रियों से भरी बस के अंदर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद यात्रियों में चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे सैनिक ढाबा के पास रोक दिया। इसके बाद यात्रियों को आनन-फानन में बस से नीचे उतारा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी जो धीरे-धीरे फैलने लगी थी। हालांकि चालक, स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि थोड़ी भी देर हो जाती, तो आग विकराल रूप ले सकती थी और भारी नुकसान हो सकता था। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन यात्रियों में भय और दहशत का माहौल काफी देर तक बना रहा।
    1
    चलती बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।
यात्रियों में मची अफरा-तफरी | 
ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
अयोध्या।
जनपद अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस में शार्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। जहा कि जगदीशपुर से अयोध्या आ रही एक प्राइवेट बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।  आग लगने से बस में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब बस पिठला के पास स्थित सैनिक ढाबा के करीब पहुंची थी।
यात्रियों से भरी बस के अंदर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद यात्रियों में चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे सैनिक ढाबा के पास रोक दिया। इसके बाद यात्रियों को आनन-फानन में बस से नीचे उतारा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी जो धीरे-धीरे फैलने लगी थी। हालांकि चालक, स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि थोड़ी भी देर हो जाती, तो आग विकराल रूप ले सकती थी और भारी नुकसान हो सकता था। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन यात्रियों में भय और दहशत का माहौल काफी देर तक बना रहा।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मौर्य प्लंबर गोंडा बग्गी रोड और हर प्रकार का काम अवेलेबल है प्लंबिंग मोटर फिटिंग टंकी फिटिंग नल फिटिंग टोटी फिटिंग सबर फिटिंग बोल मिक्सर फिटिंग
    1
    मौर्य प्लंबर गोंडा बग्गी रोड और हर प्रकार का काम अवेलेबल है प्लंबिंग मोटर फिटिंग टंकी फिटिंग नल फिटिंग टोटी फिटिंग सबर फिटिंग बोल मिक्सर फिटिंग
    user_Ramesh maurya
    Ramesh maurya
    Plumber गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • welcome
    1
    welcome
    user_आशीष श्रीवास्तव सभासद BJP
    आशीष श्रीवास्तव सभासद BJP
    आशीष श्रीवास्तव सभासद भारतीय जनता पार्टी Sohawal, Ayodhya•
    9 hrs ago
  • Post by UP 42 Ayodhya Live
    1
    Post by UP 42 Ayodhya Live
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.